भाजपा उम्मीदवार कंवर संजय सिंह को मिला भारी जनसमर्थन!
Nuh Rural, Haryana:नूंह विधानसभा के गोलपुरी, चिलावली, जयसिंह पुर, संगेल, रानीका, बुराका, हसन पुर सहित दर्जनभर गांवों में भाजपा उम्मीदवार कंवर संजय सिंह को भारी जनसमर्थन मिला है। जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनेलो और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। कंवर संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा में युवा और बुजुर्गों का जोश और उत्साह पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने शुक्रवार को इन गांवों का दौरा किया, जहां लोगों ने भव्य स्वागत और समर्थन का भरोसा दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
