122107
बाल भवन: बच्चों के लिए कला का अद्भुत मंच!
Nuh Rural, Haryana:SUT अनिरुद्ध यादव ने कहा कि बाल भवन बच्चों को उनकी आयु, रुचि व योग्यतानुसार विविध कलाओं के प्रदर्शन का मंच प्रदान करती है। वे नूंह में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2024 के दूसरे दिन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को रचनात्मक गुण सिखाए जा सकते हैं। नृत्य, चित्रकला व गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चे भविष्य में निपुण कलाकार बन सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
गुरुआ के तालाब में डूबकर दो छात्राओं की मौत, शोक में गांव
Gaya, Bihar:गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के चकपर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे तालाब में डूबने से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं की मौत हो गई। मृत छात्राओं की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री सुप्रिया कुमारी और अमरेंद्र यादव की पुत्री सुहानी कुमारी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों छात्राएं तारोवा मध्य विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। रास्ते में कीचड़ होने के कारण दोनों के पैर गंदे हो गए। पैर धोने के लिए दोनों नवाचक देवी स्थान के पास बने छोटे छठ तालाब के समीप गई थीं। इसी دوران पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों छात्राओं को पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में दोनों को गुरुआ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गुरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी थी। दो छात्राओं की एक साथ मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मृत छात्राओं के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है。0
0
Report
उज्जैन सिंहस्थ 2028: मुआवजे पर तेजी, एलिवेटेड ब्रिज व अंडरपास में तेज़ी
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा, जमीन का मुआवजा जल्द बांटने के निर्देश एलिवेटेड ब्रिज, अंडरपास और सड़क निर्माण के काम में तेजी लाने पर जोर उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी कड़ी में संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने शहर में चल रहे भवन, सड़क और ब्रिज निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान रेलवे ओवर ब्रिज और उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क के लिए जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें मुआवजा जल्द देने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने कहा कि जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामलों में तेजी लाई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को उनका मुआवजा समय पर मिल सके और निर्माण कार्य भी आगे बढ़ सकें। बैठक में एलिवेटेड ब्रिज और अंडरपास के काम पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। वहीं जल संसाधन विभाग के सभी प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों से अलग-अलग निर्माण कार्यों की जानकारी ली। शिप्रा नदी में मिलने वाले ड्रेनेज को हटाने के लिए बनाई जाने वाली कार्ययोजना भी अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया है। सिंहस्थ को लेकर शहर में बड़े स्तर पर सड़क, ब्रिज और अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रशासन का जोर यही है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी काम समय पर पूरे किए जाएं।0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा की महिलाएं गाय के गोबर मिट्टी से गणेश मूर्तियाँ बनाकर पर्यावरण बचाने प्रयास
Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर - गणेशोत्सव यानी दस दिनों का वह त्यौहार जिसमें मंगलमूर्ति की स्थापना हर घर और दुकान पर की जाती है। आगर मालवा जिले की महिलाओं ने गणेशोत्सव को एक अलग रूप देने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के वचन को स्वीकार करते हुए जिले के स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिलाओं ने प्रकृति की सुरक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया है। गणेश प्रतिमाओं का बजट सजने को तैयार है और महिलाएं गाय के गोबर और मिट्टी से बनी अपनी खास मूर्तियों को लेकर बाजार में जम है ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके और जल प्रदूषित भी न हो। महिलाओं के मुताबिक गाय के गोबर और मिट्टी से बनी मूर्तियां घुलनशील होती है और पानी में गलने के बाद प्रकृति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती। ग्रामीण महिलाओं की इस शानदार कोशिश को मजबूती देने और मूर्तियों में आकर्षक रंग भरने के लिए राजगढ़ जिले की सुहानी अपनी पढ़ाई छोड़ कर आगर पहुंची है। तो ग्राहकों में इन मूर्तियों को खरीदने का उत्साह है। वही स्थानीय बाजार से मुकाबला करने और महिलाओं के द्वारा निर्मित गोबर और मिट्टी से बने गणेश को अधिक प्रोत्साहन के लिए जिला प्रशासन अब सोशल मीडिया का सहारा लेने जा रहा।0
0
Report
सुमेरपुर-तखतगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा के बोर्ड बचाने को मतदान जारी
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में मतदान जारी, थोड़ी देर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत करेंगे मतदान, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पहुंचेंगे सुमेरपुर, सुमेरपुर तखतगढ़ में निकाय चुनाव 2026 के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोनों निकाय क्षेत्रों में मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर कई जगह मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं। सुमेरपुर में 35 में से 34 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं, जबकि एक वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है। वहीं तखतगढ़ में 25 में से 24 वार्डों में मतदान हो रहा है। दोनों निकायों में भाजपा का बोर्ड है और उसे बरकरार रखने के लिए भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत थोड़ी देर बाद सुमेरपुर के वार्ड संख्या 22 स्थित बूथ संख्या 23, जल संसाधन विभाग जवाई नहर खंड में मतदान करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ वार्ड संख्या 35 में सुबह 9 बजे के बाद मतदान करने पहुंचेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रखी गई है।0
0
Report
कुशीनगर: पत्नी और दो बच्चों समेत दीपक जायसवाल लापता, पुलिस खोज में
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर पत्नी और दो बच्चों समेत युवक लापता 31 जुलाई से चारों का नहीं मिला कोई सुराग दीपक जायसवाल पत्नी स्वाती और दो बच्चों के साथ हुआ लापता परिजनों के मुताबिक मोबाइल फोन भी बताए जा रहे बंद रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी नहीं मिली जानकारी 7 अगस्त को परिजनों ने विशुनपुरा थाने में दी तहरीर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश लापता परिवार की तलाश में जुटी विशुनपुरा पुलिस दुदही नगर पंचायत के गोला बाजार वार्ड नंबर 12 का मामला0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प अभियान से यूपी के चार करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा Modi सरकार
Noida, Uttar Pradesh:सीएम आवास से वाक थ्रू मंत्रियों को सौंपी गई सेवा संकल्प अभियान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ यूपी के 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के अलग अलग मंत्रियों को जिम्मेदारियां भी दी गई है 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से अभियान की शुरुआत होगी। इसकी जिम्मेदारी धर्मवीर प्रजापति को दी गई है ‘मेरे सपनों का भारत : चित्र सेवा’ की कमान संदीप सिंह, जबकि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की जिम्मेदारी जयवीर सिंह को दी गई है आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ की प्रभारी बेबी रानी मौर्य होंगी。 लाभार्थियों की सफलता की कहानियों वाले ‘सेवा की कहानी’ अभियान की जिम्मेदारी गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह को दी गई है。 ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ की जिम्मेदारी जसवंत सिंह सैनी संभालेंगे。 वाराणसी से वडनगर यात्रा के प्रभारी जेपीएस राठौड़ होंगे वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जाएंगे。 ‘सेवा मेरा योगदान’ की जिम्मेदारी एके शर्मा, ‘सेवा सेतु अभियान’ की जिम्मेदारी सोमेंद्र तोमर और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की जिम्मेदारी असीम अरुण को दी गई है。 युवाओं के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ की कमान कपिल देव अग्रवाल संभालेंगे。 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा, जिसके प्रभारी दयाशंकर सिंह हैं۔ एक महीने तक यूपी में सेवा, सुशासन, विकास और जनभागीदारी का बड़ा अभियान चलेगा。 सेवा से संकल्प... और संकल्प से विकसित भारत 2047。0
0
Report
CRPF कैंप में 20 फीट अजगर दिखा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया गया
Sukma, Chhattisgarh:कोंटा स्थित CRPF की 217वीं बटालियन के कैंप हेडक्वार्टर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। करीब 20 फीट लंबे और लगभग 40 किलोग्राम वजनी इस अजगर को देखकर कैंप में मौजूद जवानों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और CRPF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान अजगर की मोटाई करीब 2 फीट बताई गई। अजगर को पकड़ने के बाद टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। इस दौरान जवानों और वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी बरती, ताकि अजगर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सांप के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर सके और उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जा सके।0
0
Report
बालोतरा में दूसरे चरण का मतदान शुरू: चार नगर निकायों में मतदान
Jaipur, Rajasthan:बालोतरा नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज बालोतरा नगर परिषद, सिणधरी नगर पालिका, सिवाना नगर एवं धोरीमन्ना नगर पालिका में मतदान शुरू। चारों नगर निकाय के 120 वार्डों में बनाए गए 128 मतदान केंद्र। दूसरे चरण में कुल 94 हजार 716 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान। वार्ड संख्या 28 से पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने किया मतदान। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम। मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश। जिला निर्वाचन अधिकारी ने की शतप्रतिशत मतदान की अपील। आम मतदाता, युवा, वरिष्ठ निकाय चुनावों में बढचढ़कर मतदान करें - जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव0
0
Report
Advertisement
जिसघर में चल रही थी दारू पार्टी उसी घर में बुजुर्ग की हत्या से मचा कोहराम,पुलिस ने शव कब्जे में लिया
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर: घर में सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य हमीरपुर: मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में घर में सो रहे 68 वर्षीय अधेड़ ठाकुरदास अहिरवार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार रात करीब 12 बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे. रात करीब दो बजे मृतक की पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई, जहां खून पड़ा देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी. परिजन कमरे में पहुंचे तो ठाकुरदास बिस्तर पर पड़े मिले. परिवार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी. प्रधान ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक, राठ सीओ समेत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. डॉग स्क्वॉड की मदद से भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बेटे नरेश के मुताबिक, परिवार को हत्या के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है. पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
ताजमहल के पास पर्यटन पुलिस ने लपकों पर शिकंजा; चालान जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पर्यटकों को परेशान करने वाले पर्यटन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी ताजमहल के पास लपकों पर पर्यटन पुलिस का शिकंजा मंगलवार को 7 लपकों का पर्यटन पुलिस ने किया चालान होटल और खरीदारी के लिए पर्यटकों पर बनाते थे दवाब पर्यटन थाना इंचार्ज अभिषेक गुप्ता ने पिछले एक हफ्ते दिनों में करीब 37 लपकों का किया चालान पर्यटन थाना इंचार्ज की कार्रवाई से लपकों में मची खलबली0
0
Report
विनोद तावड़े यूपी प्रभारी बनाकर लखनऊ को आधार, चुनावी तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट और शॉट्स गए है तावड़े के यूपी चुनाव को लेकर दिल्ली की जगह लखनऊ बेस बनाएंगे विनोद तावड़े एंकर----उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी अब सिर्फ बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं तक सीमित रहने के बजाय संगठन की जमीनी स्थिति को परखने पर फोकस कर रही है. इसी रणनीति के तहत यूपी प्रभारी विनोद तावड़े लगातार उत्तर प्रदेश में कैंप करेंगे. विनोद तावड़े लखनऊ को अपना मुख्य बेस बनाएंगे और चुनाव तक प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की लगातार निगरानी करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में उनके रहने के लिए आवास की तलाश भी की जा रही है। वीओ--यूपी भाजपा प्रभारी अब बार बार दिल्ली मुम्बई से लखनऊ नही आएंगे वो अब ज्यादातर लखनऊ में ही रहकर चुनावो पर फोकस करेंगे।विनोद तावड़े लखनऊ को अपना मुख्य बेस बनाएंगे और चुनाव तक प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की लगातार निगरानी करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में उनके रहने के लिए आवास की तलाश भी की जा रही है।इसका सीधा संकेत है कि आने वाले महीनों में यूपी बीजेपी संगठन और चुनावी तैयारियों में तावड़े की सक्रियता काफी बढ़ने वाली है.विनोद तावड़े प्रभारी के तौर पर खुद अपने पहले दौरे पर इसके संकेत दे चुके है बाईट विनोद तावड़े यूपी भाजपा प्रभारी ग्राफ़िक्स इन--- सूत्रों के अनुसार यूपी की राजधानी को बेस बनाने के बाद विनोद तावड़े जल्द ही संगठनात्मक क्षेत्रों के करीब 15 जिलों का दौरा करेंगे. इन दौरों में जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी. लखनऊ से इन जिलों में पहुंचना आसान होगा इससे समय की बचत होगी इन बैठकों में केवल चुनावी रणनीति पर चर्चा नहीं होगी, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति का फीडबैक भी लिया जाएगा.दिल्ली से बार बार लखनऊ आकर ऐसा बार बार संभव नही होता। किन विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत है, कहां कार्यकर्ताओं की सक्रियता कम है और किन जगहों पर संगठनात्मक कमियां हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी. बीजेपी ने संगठनात्मक लिहाज से उत्तर प्रदेश को छह हिस्सों में बांट रखा है. ऐसे में तावड़े का फोकस केवल राजधानी लखनऊ में होने वाली बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा. उनका उद्देश्य अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्रों में जाकर पार्टी की जमीनी तैयारी को समझना और जरूरी सुधार करना होगा. तावड़े के जिलों के दौरे के दौरान स्थानीय नेताओं से बूथ की स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा. इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर संगठन की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी. जहां संगठन में कमी सामने आएगी, वहां उसे दूर करने की कोशिश होगी. ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ--इस रणनीति का मकसद साफ है कि ज्यादा से ज्यादा यूपी में देकर चुनाव से काफी पहले संगठन की कमजोर कड़ियों की पहचान करना है, ताकि मतदान के समय पार्टी को किसी स्तर पर अचानक समस्या का सामना न करना पड़े. वाक थ्रू0
0
Report
Advertisement
मंडावली में बाइक सवार बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या
New Delhi, Delhi:मंडावली में 22 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला नई दिल्ली। मंडावली इलाके में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर कथित तौर पर करीब 17 बार चाकू से वार किए। घर के पास गली में सरेआम हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 मृतक की पहचान यस डेढ़ा के रूप में हुई है। वह मंडावली इलाके का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि यस अपने घर के पास गली में मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और हमलावर युवक को पहले से जानते थे या नहीं। वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घर के पास हुई इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और घटना में शामिल आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है。0
0
Report
कसया-पडरौना मार्ग पर तेज रफ्तार एर्टिगा ने 15 वर्षीय प्रिंस मद्धेशिया की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर\n\n- पडरौना-कसया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा\n- निर्माणाधीन इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा\n- तेज रफ्तार अर्टिगा ने 15 वर्षीय किशोर को मारी टक्कर\n- हादसे में प्रिंस मद्धेशिया की मौके पर मौत\n- दोस्तों के साथ मेला देखने जा रहा था मृतक प्रिंस\n- टेंपो से उतरकर सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा\n- टक्कर मारकर अर्टिगा चालक मौके से फरार\n- कसया पडरौना के बहोरापुर की घटना。0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया मतदान
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।जयपुर नगर निगम चुनाव।जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया मतदान।गांधीनगर PHED स्थित केंद्र पर सपत्नीक किया मतदान।0
0
Report
Advertisement
