122107
चौधरी ताहिर हुसैन को ऑल ड्राइवर कल्याण संघ का समर्थन!
Nuh Rural, Haryana:ऑल ड्राइवर कल्याण संघ नूंह के पदाधिकारियों ने चौधरी फज़ल हुसैन के नेतृत्व में इनेलो-बसपा प्रत्याशी चौधरी ताहिर हुसैन को समर्थन देते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। संघ के नूंह ब्लॉक प्रधान असगर अली ने कहा कि वे चौधरी ताहिर हुसैन के साथ तन, मन, धन से साथ हैं और उन्हें भारी वोट से जीताकर नूंह से विधायक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी ताहिर हुसैन के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे ताकि हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बने और ताहिर हुसैन नूंह से विधायक बनें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के विकासपुरी स्थित निजी विद्यालय पर DoE नोटिस, जवाब नहीं मिला तो अधिग्रहण
New Delhi, Delhi:*दिल्ली सरकार ने विकासपुरी स्थित एक निजी विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया।* *शिक्षा निदेशालय (DoE) के औचक निरीक्षण में सुरक्षा, प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा।* शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालय को 7 दिन में जवाब देने का निर्देश, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सरकारी अधिग्रहण की कार्रवाई होगी। निरीक्षण में सामने आए प्रमुख तथ्य: विद्यालय में 82 कमरे संचालित, जबकि फायर NOC केवल 39 कमरों के लिए। 43 कक्षाएं बिना अग्नि सुरक्षा स्वीकृति के संचालित होती मिलीं। बिना अनुमति 30 कमरों का टिन-शेड, अवैध बेसमेंट और तीसरी मंजिल का निर्माण। आपातकालीन निकासी मार्ग बाधित, कई कक्षाओं में केवल एक निकास द्वार, फायर टेंडर का रास्ता भी अवरुद्ध। परिसर में बिना अनुमति बोरवेल के जरिए भूजल दोहन। 31 मार्च 2023 को मान्यता समाप्त होने के बावजूद पिछले 3 वर्षों से Senior secondary कक्षाओं का संचालन। DoE की मंजूरी के बिना फीस में कई बार बढ़ोतरी, कोविड काल में 20-25% तक अवैध शुल्क वृद्धि और "स्मार्ट क्लासरूम शुल्क" दोगुना करने का आरोप। पर्याप्त वित्तीय अधिशेष के बावजूद शिक्षकों को सरकारी वेतनमान के अनुसार वेतन नहीं, कई मामलों में 4-4 महीने तक वेतन लंबित। प्रबंध समिति में एक ही परिवार के सदस्यों का वर्चस्व, हितों के टकराव और पारदर्शिता की कमी के आरोप।0
0
Report
मारवाड़-मावली एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त कोच, यात्रियों को राहत मिली
Pali, Rajasthan:मारवाड़-मावली एक्सप्रेस ट्रेन में बढ़ाए गए चार अतिरिक्त कोच, पर्यटकों को मिली राहत अरावली की वादियों के गोरम घाट तक चलने वाली मारवाड़ -मावली एक्सप्रेस मीटर गेज ट्रेन में चार अतिरिक्त कोच बनाए गए हैं, सावन मास में गोरम घाट की पहाड़ियों और झरनों का लुप्त लेने हजारों पर्यटक पहुंच रहे , बढ़े अपार यात्री भार के मध्य नजर रेल प्रशासन द्वारा अजमेर रेल मंडल डीआरएम राजू भूतड़ा के निर्देश से ट्रेन में चार अतिरिक्त कोच की बढ़ोतरी की गई है ,जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी, पर्यटक भील बेरी और गोरम घाट के झरने शुरू होने से देश के कोने-कोने से पर्यटकों पहुंच रहे0
0
Report
PAC बैठक के लिए KC Venugopal और Aparajita Sarangi दिल्ली पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KC VENUGOPAL & APARAJITA SARANGI ARRIVE FOR PAC MEETING/VISUALS0
0
Report
Advertisement
1905 हेल्पलाइन से पारदर्शिता, समाधान दिवस पर जोर—धामी का कांवड़ स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "1905 सीएम हेल्पलाइन नंबर है... इसका मकसद लोगों की शिकायतों को सुलझाने में पारदर्शिता और तेज़ी लाना है... अधिकारियों को 'समाधान दिवस' आयोजित करना चाहिए..." कांवड़ यात्रा पर उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए एक पवित्र अवसर है... हम उनका स्वागत करते हैं और उनके लिए सभी इंतज़ाम करते हैं... उनकी यात्रा सुखद हो..." 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर कहा, "... PM मोदी ने कई पहल की हैं... युवा हमेशा उनकी प्राथमिकता रहे हैं। इस विधेयक के बाद व्यवस्था और अधिक पारदर्शी हो जाएगी... मैं PM मोदी का धन्यवाद करता हूँ।"0
0
Report
केसरिया यूनिफॉर्म पर यूपी कांग्रेस का दावा: खेल को सुविधाएं दें
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भारतीय हॉकी टीम की यूनिफॉर्म में केसरिया रंग पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "जब से ये सरकार आई तब से हर चीज का नाम बदलना, नए पुराने काम का नया नाम देना मुझे लगता है ये निश्चित तौर से जो हमारे खिलाड़ी साथी ने कहा है वो सही है और खेल के भावनाओं में ये सब नहीं आना चाहिए। खेल को सुविधा दीजिए और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएं।"0
0
Report
सैनी ने पेपर लीक पर तंज कसा, वन महोत्सव में पर्यावरण संदेश
Karnal, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में पेपर लीक के सवाल पर आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को घेरा। करनाल में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 800 स्कूली बच्चों के साथ किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और पंजाब की राजनीति पर भी साधा तीखा निशाना। करनाल के कुटेल स्थित निर्माणाधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। राज्य स्तरीय आयोजन में करनाल जिले के सभी विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग के शीर्ष अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर लगभग 800 स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की शपथ भी दिलाई। वन विभाग की ओर से समारोह के दौरान लगभग 20 हजार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन, पुस्तिकाओं का विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाग की उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने ‘हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज’ तथा ‘धार्मिक वृक्षारोपण’ पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। ‘एक लोटा भगवान शिव के नाम, एक पौधा आने वाली पीढ़ी के नाम’ अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सावन माह का उल्लेख करते हुए लोगों से भावनात्मक अपील की कि जिस प्रकार श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं, उसी तरह हर व्यक्ति आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि मानव जीवन को स्वस्थ रखने में भी सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को बताया भविष्य का वटवृक्ष मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को प्रदेश के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि आने वाले समय में वटवृक्ष की तरह पूरे क्षेत्र को लाभ पहुंचाने वाला संस्थान बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे और हरियाणा ही नहीं, अन्य राज्यों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। डॉक्टर इलाज करते हैं, वृक्ष बीमारियों से बचाते हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन मरीज को जीवन देती है, लेकिन वृक्ष बिना किसी भेदभाव के चौबीसों घंटе सभी को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। डॉक्टर बीमारी के बाद उपचार करते हैं, जबकि स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हराभरा वातावरण अनेक बीमारियों से पहले ही बचा लेते हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। घरौंडा क्षेत्र को बड़ी सौगात, ड्रेन नंबर-1 के पुनर्निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के दौरान घरौंडा क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के सामने से गुजरने वाली ड्रेन नंबर-1 के पुनर्निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि करीब 6 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट से आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। 48 एकड़ में होगा व्यापक वृक्षारोपण अभियान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 48 एकड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण मिल सके। पंजाब में पेपर लीक पर सरकार और विपक्ष दोनों पर हमला पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाले आज पूरी तरह मौन हैं। उन्होंने कहा कि फार्मेसी सहित कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बावजूद युवाओं की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पहले पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगने की बात करते थे, आज वही चुप्पी साधे हुए हैं। पेपर लीक कानून पर मोदी सरकार की सराहना मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया गया, जबकि 1986 में इस विषय पर चर्चा होने के बावजूद कांग्रेस सरकार कोई ठोस कानून नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि अब युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। दिल्ली आंदोलन और राहुल गांधी पर भी साधा निशाना दिल्ली में हुए युवा आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, उन्हें कोई भी अभिभावक सुनना पसंद नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। वहीं राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास झूठ बोलने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन की तुलना जनता स्वयं कर सकती है। पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा का दावा पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार भारतीय जनता पार्टी पंजाब में मजबूत प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाने में सफल होगी। बाइट : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी0
0
Report
Advertisement
बेतवा नदी के घाट पर 13 साल से पार्थिव शिवलिंग निर्माण जारी
Vidisha, Madhya Pradesh:बेतवा नदी के घाट पर बाढ़ वाले भोलेनाथ सेवा समिति के माध्यम से पिछले 13 सालों से अनवरत पार्थिव शिवलिंग निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। श्रावण मास के पहले दिन से ही निर्माण होता है। रोजाना बेतवा नदी में बेहकर आई बारिश की मिट्टी से इसका आकर रोजाना बढ़ाया जाता है। समिति के प्रमुख बद्री साहू ने बताया कि इस बार बारिश कम होने से नदी में मिट्टी नहीं आई है, ऐसे में पास के बगीचे से मिट्टी लाकर उसे निर्माण प्रारम्भ किया गया है।0
0
Report
जलाशय सौंदर्यीकरण में सुरक्षा चूक से छह साल मासूम की डूबकर मौत, क्षेत्र में आक्रोश
Kondagaon, Chhattisgarh:वर्षों से अधूरा पड़ा जलाशय सौंदर्यीकरण कार्य के कारण सुरक्षा व्यवस्था ढीली रही, जिससे बारिश में जलभराव और नाले के गड्ढों में पानी घुसने के कारण क्षेत्र में भारी आक्रोश है। गुरुवार सुबह 10 बजे नहरपारा निवासी 6 वर्षीय मासूम चांदनी नाग, पिता मानसिंह नाग, के निर्माणाधीन नाले में फिसलकर डूब जाने से मौत हो गई। अन्य दो बच्चे समय रहते बच गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए थे, जिससे हादसा हुआ। शिकायत है कि सुरक्षा की कमी और अधूरा कार्य वर्षों से जारी है और बारिश के पानी के कारण घरों में घुसाव भी हो रहा है। ठेकेदार और संबंधित अधिकारी स्थिति के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने दोषी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, और निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की.Action: दो क्लीनिक सील
Chhindwara, Madhya Pradesh:झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई 2 क्लीनिक हुए सील दवाइयां भी हुई जब्त छिंदवाड़ा के दमुआ और घोड़ावाड़ी क्षेत्र में बुधवार देर शाम तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी की. कार्यवाही के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रही कई क्लीनिकों को सील कर दिया गया. टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां और गोलियां भी बरामद की हैं. हाल की एक संदिग्ध इलाज से जुड़ी महिला की मौत के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार ऐसे क्लीनिकलियों पर कार्रवाई कर रहा है. यह कार्रवाई नायब तहसीलदार और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के नेतृत्व में की गई. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दमुआ और घोड़ावाड़ी क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों की जांच की और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया.जांच के दौरान कई क्लीनिक संचालक अपने क्लीनिक के संचालन से जुड़े आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. नियमों का पालन नहीं होने पर टीम ने मौके पर ही संबंधित क्लीनिकलों को सील कर दिया.कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां और गोलियां भी बरामद की गईं, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया.अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया.ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा. यदि किसी भी स्थान पर बिना अनुमति इलाज किए जाने की जानकारी मिलती है तो आम नागरिक इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दे सकते हैं. शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
आयकर विभाग की छापेमारी: रांची-बेगусराय में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर रेड
Ranchi, Jharkhand: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने राजधानी के कई ठिकानो पर की छापेमारी... रामकृपाल कंस्ट्रक्शन ठिकानों पर आईटी की रेड आयकर विभाग रांची और बेगुसराय स्थित कंपनी के कार्यालय में शुरु की गई जांच रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े दूसरे ठेकेदारों को भी शामिल किया गया है. रामकृपाल कंस्ट्रक्शन का ठेके का कारोबार झारखंड, बिहार समेत देश के कई राज्यों फैला हुआ है यह कंपनी मूल रुप से सड़क, भवन और पुल बनाने का काम करती है.0
0
Report
बूंदी में रेगर महासभा ने सात दिन का अल्टीमेटम देकर हेलिपैड रोकने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:रेगर समाज ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम। बूंदी— अखिल भारतीय रेगर महासभा ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गरीब काश्तकार परिवारों की खातेदारी भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलाने और प्रस्तावित हेलिपैड के नाम पर कथित बेदखली रोकने की मांग की। समाज ने आरोप लगाया कि वर्षों से खेती और निवास कर रहे परिवारों को मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हेलिपैड के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की मांग भी उठाई। सात दिन में समाधान नहीं होने पर हिंडोली में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।0
0
Report
टिकमढ़गढ़ के बल्देडगढ़ में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, 3 घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के सेवार गांव में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मकान की छत डालते समय शटरिंग गिरने से हुआ हादसा, हादसे में एक महिला समेत 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों में मकान मालिक मुन्नालाल अहिरवार भी शामिल, बेटा जयराम और बहू भी हादसे में घायल हुए, तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
Advertisement
जम्मू में शिवसेना ने पाक आर्मी चीफ असिम मुनिर का पुतला फूंका
Aram Pora, Ganderbal, Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) held a protest in Jammu, burning an effigy of #Pakistan Army Chief Gen. Asim Munir over reports of alleged violence against protesters in Pakistan-occupied Jammu & Kashmir. The party's Jammu unit chief, Munish Sahni, condemned the reported incidents, reiterated India's position that PoJK is an integral part of India, and urged the Centre to effectively implement the 1994 Parliamentary resolution on the entire Jammu & Kashmir.0
0
Report
रेउसा विकास खंड की ग्राम पंचायत अजयपुर के पचुरखी गांव में करीब दो महीने पहले उखाड़ा गया खड़ंजा मार्ग
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा विकास खंड की ग्राम पंचायत अजयपुर के पचुरखी गांव में करीब दो महीने पहले उखाड़ा गया खड़ंजा मार्ग अब तक नहीं बन सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से सड़क का जल्द निर्माण और मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक रामबहादुर के घर से संतोष के घर तक का खड़ंजा मार्ग करीब दो माह पहले उखाड़ दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। आरोप है कि ग्राम सचिव अवनीश शुक्ला को कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया-चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो गया है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। "दो महीने से सड़क उखड़ी पड़ी है। कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।" ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जाए। साथ ही निर्माण में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।0
0
Report
दमोह के परासई में पीएम आवास घूस मांगने वाले रोजगार सहायक गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के परासई में धरा गया रिश्वतखोर रोजगार सहायक पीएम आवास के लिए मांग रहा था घूस.. मामले के मुताबिक इसी परासई गांव के रहने वाले संजू रैकवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत हुआ था और उसका निर्माण चल रहा था नियमों के मुताबिक निर्माण कार्य की जियो टैगिंग के माध्यम से फोटो पोर्टल पर अपलोड होती है और इस काम के लिए हर बार रोजगार सहायक राजेश द्वारा फरियादी संजू से पैसे की मांग की जाती थी। संजू के मुताबिक इसके पहले रोजगार सहायक उससे एक बार पांच फिर दूसरी बार छह हजार रुपए ले चुका था इस बार तीसरी किश्त के लिए जियो टैगिंग होनी थी और आठ हजार की मांग की गई। लेकिन संजू ने इस बार लोकायुक्त सागर में शिकायत की और तमाम प्रक्रिया होने के बाद आज परासई ग्राम पंचायत भवन में राजेश को आठ हजार रुपये लेते पकड़ा गया है। फिलहाल रोजगार सहायक को गिरफ्तार किया गया है और कार्यवाही जारी है。0
0
Report
Advertisement
