icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
AMAnil MohaniaFollow30 Sept 2024, 02:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोहनिया में मॉर्निंग वॉक के दौरान प्लांट मैनेजर पर सीएनजी ऑटो टक्कर, चालक फरार

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ रोड पर मोहनिया में मॉर्निंग वॉक के दौरान कैमूर डेयरी के प्लांट मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घायल की पहचान नालंदा निवासी बनारस प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार सिन्हा के रूप में हुई है. वे मोहनिया स्थित कैमूर डेयरी में प्लांट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. जानकारी के अनुसार सुबह भभुआ रोड पर टहलते समय अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें टक्कर मारी. सिर में गंभीर चोट लगने से वे सड़क पर गिर गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जांच में हेड इंजरी पाई गई. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजन चिंतित हैं. स्थानीय लोगों ने फरार ऑटो चालक की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

अमरकंटक में आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, एक किशोरी घायल

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र अन्तर्गत आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत एक घायल अमरकंटक में आकाशीय बिजली का कहर: युवक-युवती की दर्दनाक मौत, एक किशोरी घायल जानकारी के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा के समापन उपरांत भंडारे से लौट रहे थे तीनों, तेज बारिश और गरज-चमक के बीच हुआ हादसा अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2 बराती क्षेत्र का ये पूरा मामला आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं एक युवती की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य किशोरी घायल है जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में जारी है।
0
0
Report
Advertisement

स Sahibganj में पागल कुत्ते के डर से शहर में हड़कंप, 2000 नकद इनाम घोषित

Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज शहर में इनदिनों एक पागल कुत्ता का दहशत लोगो में हैं. शहर के कई मुहल्लो में पागल कुत्ते का शिकार 40-50 लोग हुए हैं. पिछले दो दिनों में साहिबगंज सदर अस्पताल में कुत्ता काटने का कई केस पहुंचे जिसका चिकित्सकों ने इलाज किया हैं. वही नगर परिषद अध्यक्ष ने नगरपालिका टीम को पागल कुत्ते को पकड़ने में लगा दिया. इसके साथ साथ पागल कुत्ता का सुचना देने वालो को 2000 नकद इनाम भी घोषित किया. कुत्ता का शिकार हुए लोग बताते हैं की कुत्ता अचानक ही हामला करते हैं और बचने का कोई मौका नहीं देते. हामला इतना जोरदार होता हैं की लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया. सदर अस्पताल उपाधिक्षक बताते हैं की इतना ना केस आया उसके लिए एक और चिकित्सक लगाया गया. फिलहाल कुत्ता को पकड़ने के लिए नगरपालिका टीम लगी हुई हैं तो कुत्ता का दहशत लोगो में साफ देखा जा रहा हैं.
0
0
Report

12 साल विश्वास के साथ बीजेपी ने देशभर में कार्यक्रमों की बड़ी तैयारी शुरू की

Ranchi, Jharkhand:पीएम के केंद्र में 12 साल पूरे होने पर बीजेपी बारह साल विश्वास के, जनकल्याण के मना रही है। इसको लेकर पार्टी ने विविध कार्यक्रमों की संरचना तैयार किया है। तो वहीं केंद्र सरकार के 12 साल पर हमलावर हैं , ईडी पर विश्वास के 12 साल बता रहे, अविश्वास के 12 साल बता कर घेर रहे हैं। पीएम मोदी के केंद्र में 7 जून को 12 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी के केंद्र में सफल नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के , जनकल्याण के पूरे होने पर पार्टीद्वारा कई कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की जा रही है। केंद्र की उपलब्धियों को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम करेगें। वहीं। केंद्र में मोदी के के 12 साल को विरोधी ...12 साल अविश्वास के बता रहे हैं। 7 जून 2026 को एक निर्वाचित सबसे सफल प्रधानमंत्री को देश की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। और यह देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक पल है। 12 साल विश्वास के विकास के और जनकल्याण के नारे के साथ हम जनता के बीच हैं 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर के 21 जून तक कई कार्यक्रम होंगे। संगठन के विस्तार के दृष्टिकोण से आम जनता से मिलेंगे भी और 12 साल के कार्यकाल की चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला तैयार की गई है।
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी: नारकोटिक्स ब्यूरो ने ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, तस्कर पप्पू गिरफ्तार

Motihari, Bihar:मोतिहारी में में नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कारवाई करते हुए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर का नाम पप्पू बताया जाता है जो मोतिहारी के हिन्द्री बाजार का बड़ा किराना व्यवसाई है। किराना व्यवसाय के आर में मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में कई दिनों से ड्रग का एक बड़ा सिंडीकेट एक्टिव था । जिसकी जानकारी नारकोटिक्स ब्यूरो को लगी थी। करीब एक सप्ताह से नारकोटिक्स ब्यूरो का एक आदमी साईकिल से रोज ड्रग तस्कर का रेकी कर रहा था। रेकी करने के दौरान स्थानीय लोगों ने साइकिल सवार NCB के अधिकारी को पकड़ लिया था जिसे नाका दो के अधिकारियों जा कर मुक्त करवाया था। नारोटिक्स ब्यूरो की टीम को जब यह कन्फर्म हो गया कि पप्पू जायसवाल किराना दुकान के आर में ड्रग्स का कारोबार कर रहा है तो रात में उसके दुकान, गोदाम सहित घर पर दबिश दिया गया। सबसे पहले टीम हिंद्री बाजार के पानी टंकी के पास किराना दुकान पर पहुंची जहां से चार ड्रम में रखा गया रुपया बरामद हुआ है। ड्रग्स तस्कर ने ड्रम में रुपया रखा था और ड्रम के ऊपर तेल का बहुत सारा पाउच रखा गया था ताकि किसी को ड्रम के अंदर रुपया होने का शक नहीं हो सके। नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम किराना दुकान के बाद हिन्द्री बाजार के गोदाम पर गई जहां से बोरा में रखा हुआ करीब दस बोरा ड्रग बरामद हुआ है। बरामद ड्रग में डोडा पदार्थ बरामद हुआ है। टीम इसके बाद व्यवसाई के घर पर भी पहुंची जहां से भी कुछ रुपया बरामद हुआ है । किराना व्यवसाई का मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बहुत बड़ा लाइन होटल चलता है। सूत्र बता रहे हैं कि करीब पच्चीस वर्ष से पप्पू ड्रग्स के धन्धे में जुड़ा हुआ था। ड्रग्स तस्कर पप्पू मूल रूप से पिपरा का रहने वाला है जो चार वर्षों से हिंद्रि बाजार में किराना दुकान भी चला रहा था। ड्रग्स तस्कर पप्पू का भाई शराब तस्कर बताया जाता हैं। गिरफ्तार पप्पू का बेटा मनीष जायसवाल शराब कारोबार में जेल जा चुका है। ड्रग्स तस्कर पप्पू का भाई से लेकर बेटा तक सभी नशे के कारोबार में संलिप्त बताया जाता हैं。
0
0
Report
Advertisement

बूंदी में जल संरक्षण के लिए विशाल साइकिल रैली, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत साइकिल रैली आयोजित जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विशाल साइकिल रैली का आयोजन ADM रामकिशोर मीणा ने हरि झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर दिया गया संदेश जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने बताया, रैली का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रैली में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया खेल संकुल से शुरू हुई रैली अम्बेडकर सर्किल, रानीजी की बावड़ी, पुलिस कंट्रोल, कोटा रोड, कलेक्ट्रेट और सर्किट हाउस मार्ग से होकर निकली जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और फिटनेस का संदेश देते हुए रैली पुनः खेल संकुल पहुंचकर सम्पन्न
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top