icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
AMAnil MohaniaFollow1 Aug 2024, 12:29 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा से चुनाव लड़ने की चुनौती, योगी को वहीं मैदान पर उतरने की तैयारी

Mathura, Uttar Pradesh:चंद्रशेखर-ओवैसी को 'मथुरा' आने का न्योता, VHP नेता बोले- 'अगली लड़ाई मथुरा के नाम पर, CM योगी भी यहीं से लड़ें चुनाव' , मथुरा: उत्तर प्रदेश में चुनावी बयानबाजी और आरोप-प्रतारोप का दौर जारी है। चंद्रशेखर आजाद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिजनौर से चुनाव लड़ने से जुड़े बयान पर अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने पलटवार किया है। वीएचपी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक विरोधियों को किसी अन्य जगह के बजाय सीधे मथुरा से चुनाव मैदान में उतरने की खुली चुनौती और निमंत्रण दिया है। 'मथुरा में स्वागत के लिए तैयार हैं' मीडिया से बातचीत करते हुए कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा, "हम आपके माध्यम से उनसे (विरोधियों से) कहना चाहते हैं कि हम मथुरा में उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे आएँ और मथुरा से ही चुनाव लड़कर दिखाएँ।" उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों को मथुरा आकर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आज़मानी चाहिए। 'CM योगी लड़ें मथुरा से चुनाव, लड़ाई का आनंद ही अलग होगा' वीएचपी नेता ने अपेक्षा जताई कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बार मथुरा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ना चाहिए। कन्हैया लाल ने कहा, "अगली मुख्य राजनीतिक लड़ाई मथुरा के नाम से ही लड़ी जानी है, यह जगजाहिर है। जब तक प्रदेश का मुखिया खुद मथुरा से मैदान में नहीं होगा, तब तक इस लड़ाई का असली आनंद नहीं आएगा।" उन्होंने आह्वान किया कि दोनों पक्ष आएं और मथुरा की पावन धरा पर ही राजनीतिक चुनौती का सामना करें। 'सपने देखने का सबको अधिकार' विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सपने देखने का अधिकार हर किसी को है। चाहे कोई दरी बिछाने की बात करे या नेतागिरी की, लेकिन आखिरकार जिसका जो मूल काम है, उसे वही करना पड़ेगा और भविष्य के गर्त में क्या छिपा है, यह समय तय करेगा। बाइट,--कन्हैयालाल अग्रवाल -अध्यक्ष ब्रज प्रांन्त
0
0
Report

कोटा नगर निगम ने दो नई फायर बाइक से फायर सुरक्षा बढ़ाई

Kota, Rajasthan:KOTA कोटा नगर निगम फायर अनुभाग को मिली दो नई फायर बाइक, अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त बाइक करेगी फायर बुझाने में रिस्पांड, विधिवत पूजा अर्चना के साथ फायर अनुभाग में सम्मिलित हुई बाइक, महापौर अनसुईया गोस्वामी, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया बाइक्स को रवाना, कोटा शहर की तंग गलियों में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में काम करेगी फायर बाइक्स, गलियों में आग बुझाने को लेकर मिलेगी, एंकर - शहर में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कोटा नगर निगम के फायर अनुभाग को दो नई फायर बाइक मिली हैं। अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त ये बाइक विशेष रूप से शहर की संकरी गलियों और ऐसे इलाकों में मददगार साबित होंगी, जहाँ बड़ी दमकल गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी होती है। फायर बाइक को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सेवा में शामिल किया गया। महापौर अनसुईया गोस्वामी और निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। विश्लेषणात्मक दृष्टि से देखें तो घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में फायर बाइक मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने और नुकसान कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि, इनकी प्रभावशीलता संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षित कर्मचारियों और नियमित रखरखाव पर भी निर्भर करेगी। नई फायर बाइक से कोटा में अग्निशमन व्यवस्था को गति मिलने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद है। बाइट - 1. ओपी मेहरा, निगम आयुक्त 2. राकेश व्यास,CFO
0
0
Report

मेवात की शान: दो भाइयों की अनोखी शादी हेलीकॉप्टर से

Alwar, Rajasthan:मेवात की शान बनी अनोखी शादी: एक ही हेलीकॉप्टर से दुल्हनों को लेने पहुंचे दो सगे भाई, 5 लाख रुपये में 4 घंटे के लिए बुक किया हेलीकॉप्टर अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के मेवात क्षेत्र में दो सगे भाइयों की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। भुल्ला का बास गांव के दोनों भाई अपनी दुल्हनों को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सुबह हेलीकॉप्टर से बारात लेकर गए दोनों दूल्हे शाम को अपनी दुल्हनों को साथ लेकर लौटे। शाही अंदाज में हुई इस शादी को क्षेत्र में मेवात की शान के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भुल्ला का बास गांव निवासी रफी मोहम्मद खेती-किसानी से जुड़े हैं। उनके बेटे रोहिल खान और साहिर खान का रिश्ता बड़ौदा मेव के समीप स्थित शीतल गांव निवासी मुबीन खान की दो बेटियों से तय हुआ था। मुबीन खान प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। रविवार को दोनों भाइयों का निकाह हुआ। साहिर खान अपनी दुल्हन आइना और रोहिल खान अपनी दुल्हन मौसीना को ब्याहकर घर लाए। बताया जा रहा है कि दोनों दुल्हनों की इच्छा थी कि वे हेलीकॉप्टर से विदा होकर अपने ससुराल पहुंचें। परिवार ने उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस अनोखी शादी को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी उत्साह नजर आया। चार घंटे की बुकिंग के लिए दिए पांच लाख रुपये दूल्हों के चाचा शहाबुद्दीन खान ने बताया कि दोनों भतीजों की शादी रविवार को थी। इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित पिनान रेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया। चार घंटे की बुकिंग के लिए पांच लाख रुपये खर्च किए गए। हेलीकॉप्टर दो घंटे भुल्ला का बास गांव और दो घंटे शीतल गांव में रहा। शहाबुद्दीन खान के अनुसार, हेलीकॉप्टर कंपनी ने संबंधित विभागों से आवश्यक स्वीकृतियां भी प्राप्त की थीं। दोनों भाइयों का एक साथ हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाना और फिर अपनी-अपनी दुल्हनों को लेकर लौटना इस शादी को खास बना गया। दुल्हनों की इच्छा पूरी करने के लिए परिवार की ओर से किए गए इस इंतजाम की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। मेवात की इस अनोखी शादी ने पारंपरिक विवाह समारोह को शाही अंदाज देकर इसे यादगार बना दिया।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर में UPI ठगी: बिना OTP PhonePe से 42 हजार रुपये निकल गए

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में ऑनलाइन ठगी का नया कारनामा सामने आया है... ठगी के शिकार धीरज सारस्वत ने बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर UPI फ्रॉड के जरिए खाते से 42 हजार रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया है... बगैर किसी ओटीपी या लिंक खोले उसके बैंक खाते से डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए अचानक रकम निकल गई.. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसने बैंक से प्राप्त मैसेज देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए.. आश्चर्य की बात तो यह रही कि बिना उसकी अनुमति के PhonePe के माध्यम से 42 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिया गया... जब बैंक पहुंचा तो उसे शिकायत सुनने की बजाए चलता कर दिया..
0
0
Report

पंजाब में नशा रोकथाम में सरकार असफल, युवाओं की मौत पर विपक्ष का हल्ला

Mansa, Punjab:पंजाब में नशा रोकने में सरकार विफल, रोजाना मर रहे युवा: सुच्चा सिंह छोटेपुर मानसा, पूर्व मंत्री और अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में नशा लगातार बिक रहा है, लेकिन राज्य सरकार इसे रोकने में विफल साबित हुई है। नशे के कारण रोजाना युवा अपनी जान गंवा रहे हैं और दूसरी ओर गैंगस्टरों द्वारा भी युवाओं की हत्याएं की जा रही हैं。 परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा की डीसी तिकोनी में चल रहे धरने में पहुंचे सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने नशा खत्म करने और लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के वादे किए थे, लेकिन उन वादों पर खरा नहीं उतरने के कारण लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि पंजाब में विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं और लोगों को अपनी मांगों के लिए धरने लगाने पड़ रहे हैं। छोटेपुर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की मिलीभगत के बिना नशे का कारोबार चलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब ठेकों से मिलती है और नशा दुकानों पर बिक रहा है। नशे की पुड़ियां आसानी से उपलब्ध होने की स्थिति पंजाब के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में लाखों युवक-युवतियां नशे की चपेट में हैं। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब के लोग नशे के खिलाफ जागरूक होकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि झोटा की हत्या के आरोपी को हथियार का लाइसेंस ही नहीं मिलना चाहिए था। छोटेपुर ने पंजाब के हालात का जिक्र करते हुए कहा, ''रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। उसी तरह पंजाब जल रहा है और मुख्यमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबाल पर है।
0
0
Report

पाकिस्तान की नापाक हरकतें: ड्रोन से भारतीय सीमा में 10 किग्रा हेरोइन पकड़ी गई

Firozpur, Punjab:पाकिस्तान की नापाक हरकतें एक बार फिर आई सामने। फिरोजपुर सरहदी इलाका गांव अली के में ड्रोन के रास्ते भारतीय सीमा में फेंकी गई करीब 10 किलो ग्राम हेरोइन, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। पाकिस्तान के नशा तस्करों ने ड्रोन को पाकिस्तान से उड़ाकर भारतीय सीमा के 10 किलोमीटर के करीब अंदर अली के गांव में खेतों में फेंकी 10 पैकेट 10 किलोग्राम के करीब हेरोइन को आज बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सांझा सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद वहां से 10 पैकेट हेरोइन पकड़ी गई है और बीएसएफ और पंजाब पुलिस के द्वारा अली के गांव में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है इस जगह से और भी नशा की खेप पकड़ी जाने की संभावना है बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ समय पहले भी सौ करोड़ से ऊपर की 20 किलोग्राम हेरोइन पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में इसी तरह से फेंकी गई थी। एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है पर भारतीय सीमा पर तैनात पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने इस नापाक हरकतों को नाकाम कर दिया है。
0
0
Report
Advertisement

लुधियाणा दरैसी ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम: अमित शाह सहित नेता उपस्थित होंगे

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ, ਦਰੇਸੀ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਉਂਡ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ,ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੀ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੁ ਪੁਖਤਾ ਕਰਨ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਦਰੇਸ਼ੀ ਗਰਾਊਂਡ ਦ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ 121 ਫੁੱਟ ਦੇ ਰਾਵਣ ਦਾ ਵਾਹਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਦਰੇਸੀ ਦੁਸਹਿਰਾ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਕੱਲ ਦੁਸਹਿਰੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਅਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ ਇਹ ਮੌਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਡੀਸ਼ਨਲ ਸੀਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਦੇਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ。
0
0
Report

ओवैसी का दावा: मुस्लिम युवाओं को नेतृत्व का मंच, नेहरू-गांधी-यादव से अलग रास्ता

Lucknow, Uttar Pradesh:हम नेहरू, गांधी या यादव में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे - असदुद्दीन ओवैसी रामपुर : हम नेहरू, गांधी या यादव में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे। ये युवा लड़के-लड़कियाँ हमारे सबसे आगे रहेंगे... युवा मुसलमानों में भी उतनी ही क्षमता है जितनी दूसरे समुदायों के लोगों में होती है... लेकिन उन्हें कोई मंच नहीं दिया जाता। AIMIM आपको वह मंच दे रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर के टांडा में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपना स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम युवा अब दूसरों के लिए दरी बिछाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खुद नेतृत्व करेंगे और अपनी राजनीतिक पहचान बनाएंगे। उन्होंने RSS पर भी निशाना साधा और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के लिए दुआ की。
0
0
Report

झुंझुनूं: वर्षा सोमरा ने निर्दलीय नामांकन वापस लिया, वार्ड-35 में भाजपा को राहत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर - वर्षा सोमरा ने वापस लिया निर्दलीय नामांकन, भाजपा को वार्ड-35 में राहत - नामांकन वापसी के बाद 41 वार्डों में 158 उम्मीदवार मैदान में - भाजपा चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार और मोतीलाल मीणा के साथ पहुंचीं वर्षा - वार्ड 28, 31 और 35 में सिर्फ 2—2 उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर - बसपा को लगा झटका, सुमन, सुमन देवी और कल्पना ने नामांकन वापस लिया - वार्ड 40 में सर्वाधिक सात प्रत्याशी, 17 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद जिले के 41 वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब कुल 158 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा के लिए राहत की खबर सामने आई। जब वार्ड नंबर 35 से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। वर्षा सोमरा भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं। सोमवार को वह भाजपा के झुंझुनूं चुनाव प्रभारी एवं विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार और संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा सहित अन्य नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद वर्षा सोमरा ने कहा कि वह पार्टी की कार्यकर्ता हैं और पार्टी के साथ रहेंगी। उन्होंने कहा, “पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के साथ रहेंगे। संगठन में रहकर काम करेंगे।” नामांकन वापसी के बाद वार्ड नंबर 28, 31 और 35 में केवल दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन तीनों वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, जिले के 17 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी है। सबसे अधिक 7 उम्मीदवार वार्ड नंबर 40 में चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी झटका लगा। पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इनमें वार्ड नंबर 22 से सुमन, वार्ड नंबर 23 से सुमन देवी और वार्ड नंबर 16 से कल्पना शामिल हैं। बसपा ने कुल 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, लेकिन तीन नामांकन वापस होने के बाद पार्टी के नौ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी की संख्या सबसे अधिक है। कुल 158 उम्मीदवारों में 48 निर्दलीय, भाजपा और कांग्रेस के 41-41, आरएलपी के 15, बसपा के 9 और सीपीआईएम के 4 प्रत्याशी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए कुल 174 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से अंतिम दिन 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार अब 41 वार्डों में कुल 158 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए है। इसके बाद वार्डवार प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिह्नों की सूची प्रकाशित की गई है। चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी और वे अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकेंगे।
0
0
Report
Advertisement

आरपीएफ आईजी ने अलवर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए

Alwar, Rajasthan:अलवर रेलवे स्टेशन का आरपीएफ आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश अलवर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने सोमवार को अलवर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी ने अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ज्योति कुमार सतीजा ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों और जवानों को बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को नई तकनीकों की जानकारी हासिल करने के साथ ही उनका प्रभावी ढंग से उपयोग करना भी जरूरी है। उन्होंने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों और जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान आरपीएफ थाना प्रभारी बीपी सैनी सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
0
0
Report

ग्वालियर डबरा महावीरपुरा में युवकों पर मारपीट वीडियो, AI फोटो वायरल, IT केस दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर डबरा के महावीरपुरा में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती, महिला और कुछ युवक दोनों युवकों को चप्पल और बेल्ट से पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है मामला युवती की AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने से जुड़ा है। इस मामले में 4 अक्टूबर को देहात थाने में IT एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मारपीट के बाद दोनों युवक सिटी थाने पहुंचे और वार्ड पार्षद कीर्ति पचौरिया के पति दिनेश पचौरिया पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर में पटाखा फैक्ट्री धमाका, भैंस घायल; फैक्ट्री सील

Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर पटाखें की फैक्ट्री के बाहर हुआ विस्फोट, वहां मौजूद एक भैंस बुरी तरह घायल। उसका बाजार थाना क्षेत्र के क़स्बा अशोक नगर(महुआ) के बाग स्थिति खुशी फायर हाउस में हुआ धमाका। खुशी फायर हाउस के प्रोपराइटर है मुबारक अली। गोदाम के बाहर बनाकर रखे पटाखे पर भैंस के चढ़ने की वजह से हुआ यह धमाका। मौके पर पहुंचे एसडीम निखिल चक्रवर्ती और उसका थाने की पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा और पटाखा फैक्ट्री को किया सील। संबंधित अधिकारी फैक्ट्री के लाइसेंस और घटना की जांच पड़ताल में जुटे। कुछ वर्ष पूर्व उसका बाजार में इसी तरह पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने और भीषण विस्फोट की हो चुकी है बड़ी घटना।
0
0
Report

251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा से खरगोन में माताजी के दरबार में भक्तिमय माहौल

Khargone, Madhya Pradesh:251 मीटर की चुनरी लेकर मां के दरबार पहुंचा सर्वसमाज। खरगोन जिले के सेगांव नगर में जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वावधान में 12वें वर्ष निकली चुनरी यात्रा। सामूहिक महाआरती में उमड़े श्रद्धालु। शारदीय नवरात्रि को जागृतम् सेवा संस्थान के तत्वाधान में 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ चुनरी थामकर माँ देवीश्री लालबाई फूलबाई माताजी के दरबार में पहुंचकर चुनरी अर्पित की। आयोजन में सर्वसमाज के 21 जोड़ों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मां के जयकारों के बीच निकली यात्रा में मातृशक्ति, युवाओं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। सर्वसमाज की सामूहिक सहभागिता यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही, जिससे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। Chunri arpan के बाद माताजी के दरबार में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती की। इसके पश्चात मां को 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top