Back
SYL नहर में दो बड़ा मगरमच्छ दिखे, इलाका दहशत से गूंज उठा, रेस्क्यू जारी
DKDARSHAN KAIT
Mar 13, 2026 06:35:45
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र में सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर में मगरमच्छों की मौजूदगी से इलाके में डर का माहौल है। आज सुबह दबखेड़ी गांव के पुल के पास 10 से 12 फुट लंबा मगरमच्छ नहर किनारे देखा गया। आसपास के गांव में जैसे ही इसकी खबर लगी, लोग घबरा गए। जिन लोगों ने नहर के आसपास अपने पशुओं को बांध हुआ था, वे तुरंत अपने पशुओं को लेकर घर आ गए। लोगों ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ टीम और गोताखोर प्रगट सिंह तक पहुंचाई। हालांकि कुछ दिन पहले भी इस मगरमच्छ को नहर के अंदर देखा गया था। अब दोबारा इसके नहर के बाहर आने से लोग डरे हुए हैं। राहगीरों ने भेजी वीडियो सुबहे के समय दबखेड़ी पुल के नजदीक SYL नहर किनारे मगरमच्छ दिखा। गांव के लोग और राहगेरों ने दूर से उसकी फोटो और वीडियो बनाई। जैसे ही खबर फैली लोग नहर से दूर हो गए। सूचना मिली तो विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया गया। चेतावनी दी गई कि नहर के किनारे न जाएं। विभाग मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्लान बना रहा है। पिछले हफ्ते ज्योतिसर में दिखा बड़ा मगरमच्छ पिछले हफ्ते ज्योतिसर गांव के पास SYL नहर में करीब 14 फुट लंबा बड़ा मगरमच्छ दिखा था। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत वीडियो बनाकर गोताखोर प्रगट सिंह को भेज दिया। प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन मगरमच्छ कुछ ही देर में नहर में उतर गया। आसपास के लोग डरे हुए इन दोनों घटनाओं से इलाके में दहशत है। लोगों का नहर किनारे पशु चराना, मछली पकड़ना और गुजरना जोखिम भरा हो गया है। खासकर लोग अपने बच्चों को लेकर डरे हुए हैं। नहर में 2 बड़े मगरमच्छ होने से लोगों ने उनको पकड़ने की गुहार लगाई है। विभाग और गोताखोर की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन करने की तैयारी कर रही हैं। जाल बांधने की चल रही तैयारी प्रगट सिंह ने बताया कि इतने बड़े मगरमच्छ को बिना प्लानिंग के पकड़ना खतरनाक है। इसलिए पहले नहर में जाल बांधने पड़ेंगे। जाल लगाते समय भी बहुत सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि पानी में मगरमच्छ अचानक हमला कर सकता है। अगले हफ्ते तक दोनों तरफ जाल बांधकर रेस्क्यू किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowMar 13, 2026 07:19:260
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 13, 2026 07:19:100
Report
JAJhulan Agrawal
FollowMar 13, 2026 07:18:530
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 13, 2026 07:18:280
Report
JPJai Prakash
FollowMar 13, 2026 07:18:170
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 13, 2026 07:17:040
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 13, 2026 07:16:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 13, 2026 07:07:050
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 13, 2026 07:06:540
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 13, 2026 07:06:430
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 13, 2026 07:06:160
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 07:06:00Noida, Uttar Pradesh:VIJAYAWADA (ANDHRA PRADESH): SHAIK BAJI (BJP) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 13, 2026 07:05:180
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 07:04:010
Report
1
Report