Back
खाटू श्याम के नाम से हर मनोकामना पूरी होने का मुख्यमंत्री ने दावा किया
DKDARSHAN KAIT
Oct 13, 2025 18:04:52
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही मानव के दुख दूर हो जाते हैं। श्री खाटू नरेश को श्याम बाबा के नाम से भी जाना जाता है। गीता उपदेश के समय भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि कलयुग में खाटू श्याम की पूजा मुझे (भगवान श्री कृष्ण) से भी अधिक होगी और जो भी कोई श्रद्धा से खाटू श्याम बाबा का नाम लेगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र के केशव पार्क (थीम पार्क) में माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम मिलन महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को माधव सेवा समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर और शाल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अहोई का व्रत रखने वाली सभी माताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने सर्व मानव जाति के कल्याण के लिए ज्ञान और कर्म का संदेश दिया था। तब भगवान भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत की पवित्र गीता को सुनने के लिए पांचवें पात्र बर्बरीक को महान व्यक्तित्व के रूप में आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कन्हैया मित्तल को खाटू श्याम बाबा का गीतों का माध्यम से प्रचार करने पर बधाई का पात्र बताया।
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस समय कार्तिक मास का पावन महीना चला हुआ है, जो भारतीय राष्ट्र में देश की राष्ट्रीयता को गरिमामय बनाता है। कार्तिक का महीना दिव्यता का महीना माना जाता है। तीन दिन पहले ही करवा चौथ का पावन त्यौहार मनाया गया, आज अष्टमी का व्रत महिलाओं द्वारा रखा गया है।
उन्होंने कहा कि लगभग 5163 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने जब गीता का उपदेश दिया, तब पांच लोगों ने उसे गीता को प्रत्यक्ष सुना था, जिसमें अर्जुन, संजय, महर्षि व्यास, हनुमान और बर्बरीक शामिल है। बर्बरीक ने 48 कोर्स के हर दृश्य को अपनी आंखों से देखा और सभी बातों को कानों से सुना था। महाभारत समय के बर्बरीक को आज दुनिया श्री खाटू श्याम बाबा के नाम से जानती है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास रहे माजूद।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowDec 07, 2025 18:46:17284
Report
ADArjun Devda
FollowDec 07, 2025 18:45:43217
Report
RSR.B. Singh
FollowDec 07, 2025 18:45:26134
Report
KRKishore Roy
FollowDec 07, 2025 18:30:48117
Report
KRKishore Roy
FollowDec 07, 2025 18:30:34148
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 07, 2025 18:30:10Jaipur, Rajasthan:जयपुर। RAS दिनेश कुमार शर्मा बने विशिष्ट सहायक। डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बने विशिष्ट सहायक। कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
177
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 07, 2025 18:18:42143
Report
RSRavi sharma
FollowDec 07, 2025 18:18:16114
Report
NJNitish Jha
FollowDec 07, 2025 18:17:10183
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 07, 2025 18:16:45Noida, Uttar Pradesh:पंडरा पार्क घटना पर वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल का बयान
110
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 07, 2025 18:16:22204
Report
NMNilesh Mahajan
FollowDec 07, 2025 18:16:00149
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 07, 2025 18:15:43130
Report
PSParmeshwar Singh
FollowDec 07, 2025 18:01:36141
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 07, 2025 18:01:08Noida, Uttar Pradesh:vinod bansal vhp spokesperson on pandara park incident
129
Report