Back
1 करोड़ वाला घोड़ा प्रताप रूप कुरुक्षेत्र मेले में पहले स्थान पर
DKDARSHAN KAIT
Dec 15, 2025 10:50:52
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र में पंजाब से पहुंचा ₹1 करोड़ का घोड़ा, सिर से पैर तक सफेद, हाइट 67 इंच, सर्दियों में बादाम उबला दूध पीता, एक घंटे होती है मालिश
कुरुक्षेत्र:- पिहोवा पशु मेले में 1 करोड़ का घोड़ा पहुंचा है। यह घोड़ा पंजाब के संगरूर से लाया गया है। मारवाड़ी नस्ल के नुकरे घोड़े का नाम प्रताप रूप है, जो सिर से पैर तक पूरी तरह सफेद है। घोड़े की उम्र 28 महीने की है और यह 67 इंच ऊंचा है। इसकी कीमत सुनकर पशु मेले में आए पशुपालक भी हैरान हैं।
लोग घोड़े के साथ फोटो खिंचवाने आ रहे हैं। घोड़े के मालिक मालिक सरपंच हरप्रीत सिंह और उनके पिता निर्भय सिंह ने बताया कि इसकी 1 करोड़ रुपए तक की कीमत लग चुकी है। मगर, उन्होंने इसे नहीं बेचा। घोड़े को 3 टाइम अलग-अलग डाइट दी जाती है। सर्दियों में उसे दूध में बादाम उबालकर दिए जाते हैं। इसके अलावा नहलाकर एक घंटे तेल मालिश की जाती है。
हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताप रूप को 3 टाइम अलग-अलग खाना खिलाते हैं। सुबह के समय प्रताप को 2 से 3 किलो काले चने दिए जाते हैं। 11 बजे उसे फॉर्म में घुमाने के लिए लेकर जाते हैं। दोपहर को फॉर्म में उसे खुला रखते हैं, जहां वो घास चरता है। शाम को प्रताप रूप को घर लाकर दूध पिलाते हैं। सर्दी में दूध में बादाम को डालकर उबालकर दिया जाता है। इसके बाद खाने के लिए उबला जौ भी देते हैं। गर्मी के दिनों में उसे सप्ताह में 2 दिन के लिए सेब भी खाने में दिए जाते हैं।
सरपंच हरप्रीत सिंह बताते हैं कि प्रताप रूप की सेवा के लिए 3 लोग रखे हुए हैं। इसके अलावा वे और उनके पिता निर्भय सिंह भी उसकी सेवा में लगे रहते हैं। उनके पास और भी कई घोड़े हैं, जिनके लिए डेढ़ एकड़ में फॉर्म बना रखा है, लेकिन प्रताप रूप को घर में ही रखा जाता है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताप रूप को हर रोज नहलाया जाता है। नहलाने के बाद उसकी तेल से मालिश करते हैं। उसे नहलाने और तेल मालिश में एक घंटे का समय लगता है। इसमें उनके साथ फॉर्म पर काम करने वाले 3 लोग उनकी मदद करते हैं。
संगरूर के तूर वंजारा गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताप रूप की ऊंचाई, रंग और नस्ल की शुद्धता की वजह से ही उसकी 1 करोड़ की कीमत लगी। मगर, अभी उसे बेचने का कोई इरादा नहीं है। अगर सही खरीदार मिला, जो इसकी देखभाल कर सके, तभी विचार करेंगे। प्रताप रूप 1 सेकेंड में 40 फीट तक दौड़ लगाता है。
हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे प्रताप रूप को पिहोवा के असमानपुर गांव में चल रहे PDFA पशु मेले में कॉम्पिटिशन के लिए लेकर पहुंचे थे। इसमें प्रताप रूप पहले स्थान पर रहा। ये प्रताप रूप का पहला कॉम्पिटिशन था। पिहोवा मेले में हो रहे कॉम्पिटिशन हरियाणा-पंजाब से आए 20 से ज्यादा घोड़े हिस्सा ले रहे थे。
बाईट:- संगरूर के तूर वंजारा गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 15, 2025 12:08:320
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 15, 2025 12:08:160
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 15, 2025 12:08:010
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 15, 2025 12:07:230
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 15, 2025 12:07:020
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 15, 2025 12:06:300
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 15, 2025 12:06:130
Report
RSRanajoy Singha
FollowDec 15, 2025 12:05:020
Report
1
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 15, 2025 12:02:560
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 15, 2025 12:02:470
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 15, 2025 12:02:250
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 15, 2025 12:02:070
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 15, 2025 12:01:410
Report
0
Report