Back
कुरुक्षेत्र के बपदा में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप
DKDARSHAN KAIT
Oct 24, 2025 12:02:16
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र: लाडवा के गांव बपदा में एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला काजल का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका शव मिला है। वहीं शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की 1 वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कल काजल का उनके पास फोन आया था कि उसके साथ मारपिटाई की जा रही है और उसे मारने की भी धमकी दी जा रही है। और आज सुबह काजल के पति का फोन आया कि काजल ने घर में फांसी लगा ली है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि काजल को ससुराल पक्ष ने मारा है, इसलिए वह उचित कानूनी कार्यवाही चाहते हैं। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जानपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे हैं और शिकायत के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। सास ने जानकारी देते हुए बताया कि कल काजल का भाई भैया दूज पर घर आया था और वह काजल को कहकर गया था कि हमें कोई लेना देना नहीं है, इसलिए वो फांसी लगा लेना। उन्होंने कहा कि हमने काजल को कुछ नहीं कहा और ना ही हमारी कोई काजल लड़ाई झगड़ा हुआ, पर आज उसने अचानक से ही फांसी लगा ली।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chauhan
FollowOct 24, 2025 14:39:150
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 24, 2025 14:38:590
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 24, 2025 14:38:310
Report
ASAkash Sharma
FollowOct 24, 2025 14:38:110
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 24, 2025 14:37:240
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 24, 2025 14:36:270
Report
PSPradeep Soni
FollowOct 24, 2025 14:36:120
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 24, 2025 14:35:570
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 24, 2025 14:35:340
Report
OBOrin Basu
FollowOct 24, 2025 14:35:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 24, 2025 14:34:530
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowOct 24, 2025 14:34:310
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 14:34:06Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में दबंगों का कहर देखने को मिला है; यहाँ मामूली बात पर दबंगों ने दंपति की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। दंपति संग मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
0
Report
