Back
25 नवंबर को मोदी उद्घाटन करेंगे महाभारत अनुभव केंद्र, कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक यात्रा
DKDARSHAN KAIT
Nov 21, 2025 08:34:35
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र गीता की जन्म स्थली ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित अनुभव केंद्र में विश्व का सबसे दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल। महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट 206 करोड़ के अनुभव केंद्र का 25 नवम्बर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन, अनुभव केंद्र में देखने पहुंचे लोगों को होगी महाभारत काल के समय की अनुभूति। महाभारत की युद्ध की भूमि कुरुक्षेत्र में 18 दिन तक चला युद्ध और गीता का संदेश कर्म करो फल की इच्छा मत रखो जीवंत दिखाई देगा। जो महाभारत थीम पर बनकर करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है.
गीता की जन्म स्थली ज्योतिसर में विश्व का सबसे दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल महाभारत थीम पर आधारित अनुभव केंद्र। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को होंगे ज्योतिसर अनुभव केंद्र में जीवंत इतिहास के दर्शन। ज्योतिसर अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दश अवतार, स्वर्ग की सीढिया भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी डूबी हुई सहित अन्य कक्षों को बनाया गया है।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ एवं लाडवा एस डीएम पंकज सेतिया ने बताया की महाभारत की theme पर तैयार किए गए अनुभव केंद्र का दीदार पाने के लिए लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार पहली बार कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 25 नवंबर को भगवान श्री कृष्ण की धरा पर पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोगों को अनुभव केंद्र समर्पित
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा, ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र पहुंचने से यह और भी खास नजर आएगा। भगवान श्रीकृष्ण की उपदेश स्थल ज्योतिसर में देश के प्रधानमंत्री 206 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए अनुभव केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे अब इस अनुभव केंद्र को आम लोग भी देख सकेंगे। बता दे कि 206 करोड़ की लागत से तैयार किए गए इस अनुभव केंद्र में महाभारत काल से संबंधित दृश्यों को डिजिटल तौर पर दर्शाया गया है ज्योतिसर अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों बनाये गए है. इस गीता स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया गया है। यहाँ पर ज्योतिसर अनुभव केंद्र में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र के इतिहास के जीवंत दर्शन होंगे।
48
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 21, 2025 09:15:290
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 21, 2025 09:07:580
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowNov 21, 2025 09:07:360
Report
RSRavi sharma
FollowNov 21, 2025 09:07:210
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 21, 2025 09:06:130
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 21, 2025 09:05:500
Report
महिला आयोग सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं.एक भी समस्या का निवारण नहीं, संबंधित अधिकारी को निर्देश
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 21, 2025 09:05:000
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 21, 2025 09:04:210
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 21, 2025 09:04:070
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 21, 2025 09:02:570
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 21, 2025 09:02:310
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 21, 2025 09:02:200
Report