Back
कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा पवेलियन आकर्षण का केंद्र
DKDARSHAN KAIT
Nov 26, 2025 09:36:36
Kurukshetra, Haryana
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सबसे ज्यादा भीड़ पर्यटक हरियाणा पवेलियन में पहुंच रहे हैं। हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की संस्कृति खानपान और हरियाणा का रहन-सहन दिखाया गया है। हरियाणा पैवेलियन को हरियाणा की पारंपरिक, सांस्कृतिक, और आध्यात्मिक पहचान को एक ही छत के नीचे समेटने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। हरियाणा पैवेलियन आगंतुकों को हरियाणा राज्य की जीवन शैली और परंपराओं से रूबरू होने का बेहतरीन मौका देगा। यह पैवेलियन अब अगले कुछ दिनों तक गीता महोत्सव की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को उजागर करते हुए आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। पैवेलियन में हरियाणा की समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण शिल्पकला, और हथकरघा उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। यहाँ पर्यटक के लिए हरियाणा के ग्रामीण जीवन, प्रादेशिक खान-पान, स्टार्टअप के स्टाल लगाए गए है, साथ ही कृषि-आधारित नवाचारों और आधुनिक हरियाणा की प्रगति को दर्शाने वाले मॉडल भी प्रस्तुत किए गए हैं। पवेलियन के भीतर लगभग 70 स्टालों में लगाई गई कलाकृतियां, मॉडल, और शिल्पकारों के लाइव डेमो आगंतुकों को हरियाणा की मिट्टी की खुशबू का अनोखा अनुभव कराएंगे। हरियाणा पवेलियन में इस बार आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की संकल्पना के स्वरूप नवाचार एवं उद्यमिता द्वारा स्वदेशी उत्पाद की प्रदर्शनी के माध्यम से स्वदेशी जागरण अभियान को गति मिलेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 26, 2025 09:37:0882
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 26, 2025 09:36:5656
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowNov 26, 2025 09:36:4798
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 26, 2025 09:36:2135
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 26, 2025 09:36:0575
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowNov 26, 2025 09:35:55114
Report
GBGovindram Bareth
FollowNov 26, 2025 09:35:3231
Report
31
Report
PSPradeep Sharma
FollowNov 26, 2025 09:35:0992
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 26, 2025 09:34:5293
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 26, 2025 09:34:3273
Report
IAImran Ajij
FollowNov 26, 2025 09:34:2139
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 26, 2025 09:33:5050
Report