Back
हरियाणा से जत्था रवाना, पाकिस्तान गुरुद्वारा दर्शन के लिए तैयार
DKDARSHAN KAIT
Nov 03, 2025 10:04:21
Kurukshetra, Haryana
जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा व मैंबर साहिबान ने कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए जत्था किया रवाना, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, सच्चा सौदा, श्री पंजा साहिब, गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेगी संगत कुरुक्षेत्र:- श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा एक जत्था सोमवार को रवाना किया गया। संस्था के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा व सदस्यों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र से इस जत्थे को रवाना किया। यह जत्था सोमवार को श्री दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर साहिब रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह बाघा बार्डर के माध्यम से पाकिस्तान प्रवेश करेगा। यहां से रवाना होने से पहले जत्थे में शामिल संगत और हरियाणा कमेटी के प्रधान, मैंबर साहिबान तथा अन्य पदाधिकारियों ने धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाया और सरबत के भले की अरदास की। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि संस्था द्वारा पाकिस्तान में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के लिए एक पत्र भारत सरकार को लिखा गया था। इसके उपरांत केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध को हटाते हुए वहां सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन हेतु जत्था भेजने की स्वीकृत्ति दी। उन्होंने बताया कि 200 लोगों का वीजा लगवाने के लिए अप्लाई किया गया था, लेकिन जांच पड़ताल पूरी न होने की वजह से केवल 92 लोगों का ही वीजा लग पाया है। उन्होंने संगत से संस्था की ओर से अपील की कि वह पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिबान में दर्शन के लिए सरकारी दिशा-निर्देश की अनुपालना करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowNov 03, 2025 17:05:240
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 03, 2025 17:04:590
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 03, 2025 17:04:470
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 03, 2025 17:04:230
Report
APAnand Priyadarshi
FollowNov 03, 2025 17:03:470
Report
RZRajnish zee
FollowNov 03, 2025 17:02:100
Report
APAnand Priyadarshi
FollowNov 03, 2025 17:01:030
Report
0
Report
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 03, 2025 16:48:430
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 03, 2025 16:48:230
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 03, 2025 16:48:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 03, 2025 16:47:570
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 03, 2025 16:47:260
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 03, 2025 16:47:100
Report