Back
दिल्ली ब्लास्ट के बाद कुरुक्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट: बस अड्डों-होटलों पर तेज चेकिंग
DKDARSHAN KAIT
Nov 11, 2025 13:47:49
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र पुलिस अलर्ट मोड़ पर, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों पर चैकिंग लगातार जारी। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद हरियाणा राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर। देर रात तक जिला के प्रमुख होटल, गेस्ट हाउस, सराय और किराये के मकानों को किया चैक। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद हरियाणा राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों पर लगातार चैकिंग की जा रही है। जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और होटलों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन और वस्तुओं की गहन जांच करें। इसके तहत देर रात तक शहर के प्रमुख होटल, गेस्ट हाउस, सराय और किराये के मकानों में तस्दीक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने होटल रिकॉर्ड की जांच की, ठहरे हुए व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ भी की। पुलिस ने बाजारों, मंदिरों, मस्जिदों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन गश्त की। सीआईए और साइबर सेल की टीमें भी सतर्क मोड पर हैं। पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर नाके बढ़ा दिए हैं और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश जारी किये गए हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत दया-112 पर या निकटतम पुलिस थाने में सूचना देनी चाहिए। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाइट पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और पुलिस बल पूरी तत्परता से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। जिला पुलिस की यह सक्रियता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जिला पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए सजग और तैयार है। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 03:02:100
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 03:01:210
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 03, 2026 03:01:040
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 03:00:460
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 03:00:260
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 03:00:160
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 02:46:270
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 02:46:140
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 03, 2026 02:45:180
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 03, 2026 02:32:380
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 02:32:300
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 03, 2026 02:32:200
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 03, 2026 02:32:050
Report
