136118
कुरुक्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम, 5100 पौधे लगाए गए
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर 'राहगीरी' कार्यक्रम के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण बचाने के लिए 5100 पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह और राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई.डी. स्वायत्त एजेंसी है और कानून के मुताबिक काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में मानसून सत्र के दौरान एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिससे शुद्ध वायु मिलेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गगन नदी का जलस्तर बढ़ा; मुरादाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Flood-like situation in Moradabad due to the water level of Gagan River increasing. Visuals from Afatnagari Colony. A local resident said, 'जलजमाव की स्थिति ये है कि कुछ ही देर में सभी मकानों के अंदर भी पानी प्रवेश कर जाएगा... आवाजाही की समस्या है, सभी चीजों को लेकर समस्या है...' Another local resident said, 'हमें आवाजाही में समस्या आ रही है, लोग कहीं बाहर नहीं जा पाएंगे... जलस्तर लगातार बढ़ रहा है...'0
0
Report
समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव बने मो. अनाम
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रतापगढ़ निवासी मो. अनाम को समाजवादी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मो. अनाम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। मो. अनाम ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। अधिक से अधिक युवाओं और लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने मो. अनाम को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
राजेश चौधरी के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:राजेश चौधरी प्रदेश मंत्री यूपी भाजपा लगातार बैठकों में कैसे चुनाव को लेकर योजना बनानी है इसके साथ-साथ कैसे हमें हर सीट पर जीत हासिल करनी है इन सब चीजों को लेकर बातचीत हो रही है ।बूथों पर पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
जी मीडिया की खबर से बाढ़ पीड़ितों को राहत; चार इलाकों में किचन कैंप
Samastipur, Bihar:जी मीडिया की खबर का असर: बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत, डुमरी दक्षिणी समेत चार इलाकों में सामुदायिक किचन, मेडिकल कैंप और पशुओं के चारे की व्यवस्था, मदद मिलने पर लोगों ने जताया आभार। बाढ़ के बीच घर छोड़कर विस्थापित हुए जिन परिवारों तक राहत पहुंचाने और सामुदायिक किचन शुरू कराने की मांग जी मीडिया के माध्यम से लोग जिला प्रशासन से कर रहे थे, अब उन इलाकों में प्रशासन ने राहत की व्यवस्था शुरू कर दी है। जिले के मोहनपुर प्रखंड के डुमरी दक्षिणी, डुमरी उत्तरी, चापर और जौनपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया गया है। यहाँ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही मेडिकल कैंप लगाकर इलाज की व्यवस्था की गई है और मवेशियों के लिए चारे का भी इंतजाम किया गया है। गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद इन इलाकों में बड़ी संख्या में परिवार विस्थापित हो गए थे। कई परिवार घर की छत, सड़क और ऊँचे स्थानों पर रहने को मजबूर थे। बाढ़ पीड़ितों ने जी मीडिया के सामने अपनी परेशानी बताते हुए सबसे पहले भोजन, इलाज और पशुओं के चारे की व्यवस्था की मांग रखी थी। जी मीडिया ने इन आवाजों को लगातार प्रमुखता से उठाया। अब प्रशासन की ओर से राहत मिलने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने जी मीडिया को धन्यवाद दिया है। लोगों का कहना है कि उनकी परेशानी को जिस तरह जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया, उसके बाद प्रशासन की ओर से मदद पहुंची है। जिला प्रशासन के मुताबिक, मोहनपुर प्रखंड में 25 सामुदायिक किचन और 115 नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है। हालांकि, गंगा का पानी अभी भी कई इलाकों में मौजूद है और बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।0
0
Report
घाटशिला में गीतांजलि एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ी
Ghatshila, Jharkhand:कॉपर सिटी घाटशिला, मुसाबनी और आसपास के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद भारतीय रेल ने घाटशिला रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों गीतांजलि एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव शुरू कर दिया। दोनों ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को हावड़ा, मुंबई, पुणे समेत मार्ग के कई प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। शुक्रवार को गीतांजलि एक्सप्रेस के घाटशिला स्टेशन पहुंचते ही स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, खड़गपुर रेल मंडल के डीआरएम ललित मोहन सहित रेलवे के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सांसद और विधायक ने ट्रेन का स्वागत करते हुए हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। गीतांजलि एक्सप्रेस (12859/12860) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हावड़ा के बीच चलती है, जबकि आजाद हिंद एक्सप्रेस पुणे से हावड़ा के बीच संचालित होती है। इन दोनों ट्रेनों के घाटशिला में ठहराव शुरू होने से अनुमंडल क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और महत्वपूर्ण विकल्प मिल गया है। इन ट्रेनों के ठहराव का लाभ केवल घाटशिला ही नहीं, बल्कि मुसाबनी, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा। क्षेत्रवासी लंबे समय से इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के घाटशिला में ठहराव की मांग कर रहे थे। ठहराव शुरू होने से व्यापार, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य कार्यों के लिए हावड़ा, मुंबई, पुणे तथा मार्ग के प्रमुख शहरों में आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि घाटशिला में दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के लोगों को देश के महत्वपूर्ण शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और इसका सकारात्मक असर यहां के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर पड़ेगा। वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि घाटशिला, मुसाबनी और आसपास के लोगों की चिरप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी के साथ दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी। सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र को कई और महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं की सौगात दिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। सांसद ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत घाटशिला रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य जारी है। आने वाले समय में यह स्टेशन क्षेत्र का एक आधुनिक और बेहतर यात्री सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन के आधुनिकीकरण से घाटशिला की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। दो महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय लोगों में खुशी है। लोगों ने इसे घाटशिला के विकास, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया。0
0
Report
भिलाई जयंती स्टेडियम के पीछे गांजा बेचते युवक गिरफ्तार; 2 किलो 50 ग्राम पकड़ा गया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई की जयंती स्टेडियम के पीछे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वहीं आरोपी के पास से 2 किलो 50 ग्राम गांजा एवं गांजा बेचकर कमाए गए 13 हजार 20 रुपए भी बरामद किया गया है आरोपी का नाम हिमांशु ठाकुर है जो की रूआ बांधा भिलाई का ही रहने वाला है. दरअसल दुर्ग की भिलाई नगर पुलिस को सूचना मिली की जयंती स्टेडियम के पीछे एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है जिसके बाद सूचना मिलते ही फौरन मौके पर भिलाई नगर थाने की पुलिस पहुंची युवक से पूछताछ की गई तो पहले तो युवक ने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब सख्ती बरती और उसके पास रखें बैग की तलाशी ली गई उसमें पॉलिथीन में लपेटा हुआ 2 किलो 50 ग्राम गांजा रखा हुआ था जिसकी अनुमानित कीमत लाख₹ आंकी गई है वही अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस Act के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में अपहरण के अभियुक्त शोएब आजम कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि 30 जुलाई को बरियारपुर वार्ड 15 निवासी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने थाने में आवेदन देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। आवेदन के अनुसार, 29 जुलाई की शाम समस्तीपुर से ऑटो से घर लौटने के दौरान सतमलपुर आजाद चौक स्थित खेत देखने के बाद वे टारी ठाकुरबाड़ी गए थे। वहाँ से लौटने के क्रम में नागरबस्ती के पास दो बाइक पर सवार छह लोगों ने उनका पीछा कर रास्ते में वाहन रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान मो. शोएब के पुत्र शाकिब ने उनके साथ मारपीट की, जबकि दूसरे पुत्र आकिब ने उनका हाथ मरोड़कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्हें चिमनी के पास ले जाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। हस्ताक्षर नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शोएब आजम को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
एएमयू गैंग से 26 युवकों को ब्लैकमेल, 7 लाख छीनने का मामला खुला
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एएमयू में समलैंगिक से दोस्ती के हुये 26 शिकार, वीम हाल में बुलाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस के अनुसार अब तक इस गिरोह ने 26 लोगों से लगभग 7 लख रुपए वसूलने का आरोप, पुलिस ने एएमयू के BBA के छात्र शहजिल को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए शहजिल के साथ ही उसके तीन साथियों मन्नान,भोला भाई और ऑगी के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, यह ग्रुप पिछले 6 महीने से चर्चित डेटिंग एप ग्रिडर और माय बॉय के जरिए युवकों को फसाते थे, शहर के 50 किलोमीटर की रेंज में अपने शिकार को तलाशते थे और वीम हाल में बुलाकर वीडियो बनाते थे, पूरा मामला एएमयू में एटीएस के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी के 19 वर्षीय बेटे की शिकायत पर खुला, पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय से जुड़ा है।0
0
Report
MVDA के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत, आगरा के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन
Mathura, Uttar Pradesh:हादसे में घायल राजस्थान के मजदूर की आगरा में मौत, MVDA द्वारा कराया जा रहा था कॉलेज में निर्माण कार्य मथुरा। गोवर्धन स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लास्टर कार्य करते समय गेट के ऊपर की दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए。 हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। घायलों की पहचान लाल सिंह (निवासी कस्बा अडीग, थाना गोवर्धन, मथुरा) और पंकज (निवासी ग्राम तलफरा, थाना डीग, राजस्थान) के रूप में हुई है। पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोवर्धन अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है。 अधिकारियों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल: अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में एमवीडीए (MVDA) द्वारा कराए जा रहे रिनोवेशन कार्य में मजदूरों की सेफ्टी की अनदेखी के कारण एक मजदूर की जान चली गई। क्या अब विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर मजदूर की मौत पर कार्यवाही होगी या फिर किसी बाहरी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों को बचा लिया जाएगा? गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले वृंदावन में भी बिल्डिंग निर्माण हादसे में मजदूरों की मौत हुई थी, जिसमें संबंधित कंपनी द्वारा आर्थिक मदद दी गई थी और पुलिस ने मामला दर्ज किया था।0
0
Report
Advertisement
ओमर अब्दुल्ला की टिप्पणी: तनवीर सादिक के बयान पर पार्टी की कश्मीर के प्रति मानसिकता उजागर
Srinagar, Uttarakhand:Waheed Parra PDP tweet On X and said that: Omar Abdulla’s justification to Tanveer Sadiq’s comment isn’t mistake it’s a party mindset about Kashmiri’s. Waheed Parra PDP MLA and Youth leader said that Omar Abdullah’s justification of Tanvir Sadiq’s comment isn’t a mistake, it reflects a party mindset towards Kashmiris.0
0
Report
फतेहाबाद के नगर परिषद कर्मचारी हड़ताल जारी; सभी कर्मचारियों की वापसी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में खत्म नहीं हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नगर परिषद कार्यालय में आज भी बैठे हैं धरने पर हड़ताल के दौरान निलंबित और टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों को काम पर वापिस लेने की मांग कर्मचारियों ने कहा जब तक सभी कर्मचारियों को काम पर वापिस नही लिया जाता जारी रहेगी उनकी हड़ताल0
0
Report
नाबार्ड के ग्रामीण भारत महोत्सव में GI टैग उत्पादों से बुनकरों को पहचान
Ranchi, Jharkhand:नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड के द्वारा रांची के रेडिशन ब्लू में ग्रामीण भारत महोत्सव 2026 के तहत क्लासिकल एक्सपो का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय ने किया. इसमें देश के अलग अलग हिस्से से आए बुनकर भी शामिल हुए. दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा, जब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त नहीं होगी , तब तक सही मायने में विकसित नहीं माना जायेगा. इस तरह के आयोजन के बुनकरों और कारीगरों को एक पहचान और बाजार भी मिल रहा है. यहां सभी जीआई टैग उत्पाद हैं जो गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करता है. नाबार्ड की कोशिश है कृषि से लोगों की निर्भरता को कम किया जाए. इस तरह के आयोजन से नाबार्ड देश भर के हुनर को एक मंच देने का काम करता है और उपभोक्ताओं को भी एक जगह पर विभिन्न उत्पाद मिल जाता है。0
0
Report
Advertisement
देवनगर में विधायक उद्घाटन के दौरान हंगामा, ग्रामीणों ने धरना दिया
Jaipur, Rajasthan:बालेसर क्षेत्र के देवनगर में विधायक के कार्यक्रम में हंगामा,3 गिरफ्तार थाने पर ग्रामीणों का धरना, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के देवनगर में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान तीन युवकों ने किया विरोध, तीनों युवकों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार, इसके विरोध में सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियो ने बालेसर थाने के बाहर युवकों की रिहाई को लेकर किया धरना प्रदर्शन, वहीं, PWD ने भी बीती रात उद्घाटन पट्टिका तोड़ने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज।0
0
Report
हनुमान अंश टीम ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन से शो की सफलता कामना की
Varanasi, Uttar Pradesh:• सीरियल 'हनुमान अंश' की स्टार कास्ट ने वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। • मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य ने महादेव का आशीर्वाद लिया और काशीवासियों के प्यार के लिए आभार जताया। • शोभिनव सत्य ने कहा, हनुमान जी ने ही सब कुछ किया है, उन्हीं की कृपा से यह संभव हुआ है। • उन्होंने प्रार्थना की कि महादेव और काशी के लोगों का आशीर्वाद धारावाहिक पर हमेशा बना रहे। • मंदिर परिसर में फैंस और स्थानीय लोगों ने स्टार कास्ट का ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ स्वागत किया। • स्टार कास्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर शो की सफलता की कामना की। • अभिनेताओं ने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा और यहां के निवासियों के आतिथ्य की खुलकर तारीफ की। • दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में टीम ने धारावाहिक से जुड़ी अपनी यात्रा और अनुभवों को साझा किया। • शोभिनव सत्य ने बताया कि हनुमान जी के चरित्र को पर्दे पर निभाना उनके लिए एक बेहद आध्यात्मिक अनुभव रहा है। • धारावाहिक 'हनुमान अंश' की पूरी टीम ने बाबा विश्वनाथ धाम की भव्यता और अलौकिक वातावरण को अद्भुत बताया।0
0
Report
छीड़ा गाँव में दूषित पानी से मौतें, 100 से अधिक बीमार
Haldwani, Uttarakhand:नेनीताल जिले के ज्योलिकोट इलाके में दूषित पानी की सप्लाई का असर 5 से 6 गांव में पड़ा है, हर गांव के लोग बीमार हैं, पीलिया और पेट से जुड़ी बीमारी से लोग परेशान हैं. ग्रामीण हल्द्वानी नैनीताल के अलावा, अन्य हायर सेंटर में अपना इलाज करवा रहे हैं. अब तक दो लोगों की मौत हुई है, और 100 से अधिक लोग बीमार हैं. गांवों को हालातों को समझने के लिए छीड़ा गाँव पहुँचा ज़ी मीडिया. दूषित पानी की वजह से इस गांव में पहली मौत हुई है. इस समय गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, अधिकतर घरों के ताले लगे हुए हैं. गांव की अधिकतर घरों में ताला क्यों लटका हुआ है, यह समझने के लिए हमने पड़ताल की. हमें गांव में 1-2 ग्रामीण मिले; उनसे बातचीत की तो पता चला कि गांव के अधिकतर लोग बीमार हैं, अपना इलाज करवाने के लिए हल्द्वानी या नैनीताल या फिर हायर सेंटर चले गए हैं. हालात बुरे हैं, कब तक सुधरेंगे कहां नहीं जा सकता. स्वास्थ्य विभाग अपना काम कर रहा है लेकिन ग्रामीणों का सारा गुस्सा पेयजल संस्थान के ऊपर है. छीड़ा गाँव से दूषित पेयजल की सप्लाई पर ज़ी मीडिया की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
