Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karnal132001

करनाल के रिहायशी इलाके में गोदाम में भीषण आग, देरी से आई फायर ब्रिगेड

KSKAMARJEET SINGH
Jan 27, 2026 04:02:07
Karnal, Haryana
करनाल में खाटू श्याम मंदिर के नजदीक रिहायशी इलाके में बने एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में केरी बैग बनाने का काम होता था और अंदर भारी मात्रा में केरी बैग, प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की लपटें काफी ऊंची उठती रहीं और पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया। आग लगने के करीब आधे घंटे बाद तक मौके पर सिर्फ एक ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। केरी बैग और प्लास्टिक के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। रिहायशी इलाके में फैक्टरी होने के कारण लोग अपने परिवारों को लेकर डरे हुए नजर आए। यह गोदाम रिहायशी इलाके में बना हुआ है। यहां पहले भी इस तरह के खतरे की आशंका जताई जाती रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे इलाके में फैक्टरी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आग या हादसे की स्थिति में आसपास के घरों को बड़ा नुकसान हो सकता है। गोदाम के मालिक ने बताया कि घटना के समय वे सभी घर के अंदर थे। अचानक लाइट फ्लेक्चुएशन हुई, जब गोदाम की तरफ देखा तो वहां आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी, नुकसान लाखों में पुलिस का कहना है कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बाद में कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DDDHANANJAY DWIVEDI
Jan 27, 2026 05:32:55
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Jan 27, 2026 05:32:46
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली स्कूल घोटाला EXPOSE - Part 2 शाहबाद डेरी का जो खंडहर सरकारी स्कूल मैंने दिखाया था, उसका उद्घाटन अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी ने 2020 में किया था, कुछ ही सालों में dangerous घोषित हो गया है। टीचर्स ने बताया कि उद्घाटन के कुछ ही महीनों में इस स्कूल में बड़ी दिक़्क़तें आनी शुरू हो गई थी। कई बार बच्चे और टीचर दुर्घटना से बचे। ये स्कूल बंद होने से हज़ारों लड़कियों को अब अपने घर से दूर दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया गया है। मैं सुबह सुबह शाहबाद डेरी गई और उन लड़कियों से मिली। कुछ बच्चियाँ सुबह सुबह 6 बजे निकल के सुनसान रास्ते से पैदल चलके स्कूल जाती हैं, कुछ बस में जहाँ खचाखच भीड़ होती है। काफ़ी बच्चियों के माँ बाप उनको स्कूल नहीं जाने दे रहे क्योंकि इलाक़ा सुनसान रहता है। क्या ये सीधे सीधे बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं है? किस किस ने इन स्कूलों को बनाने में पैसा कमाया?
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Jan 27, 2026 05:32:04
Ranchi, Jharkhand:महाराष्ट्र एमसी चुनाव और बिहार में सफलता के बाद झारखण्ड में भी AIMIM की नज़र।संथाल सहित पूरे झारखण्ड में संगठन मजबूती पर जोर,गरमाई सियासत पहले बिहार और फिर Maharashtra म्युनिसिपल इलेक्शन में मिली सफलता के बाद असदुद्दीन ओवेशी की पार्टी AIMIM की अब झारखण्ड में नजर है।पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने भी पार्टी का दामन थाम लिया है जिससे पार्टी और भी ज्यादा उत्साहित है।AIMIM का दावा है कि झारखण्ड के सियासी दल खासकर धर्म निरपेक्ष पार्टियों की AIMIM के एक्टिव होने से जमीन खिसकती नजर आ रही है।वहीं अब पार्टी संथाल सहित पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत करने की कवायद में है।मामले को लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है। एआइएमआइएम के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने झारखंड के राजनीतिक दलों पर उनसे डरने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के जो भी राजनीतिक दल हैं खासकर जो खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहते हैं हमारे एक्टिव होने से उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने का उन्हें डर लग रहा है। और रही बात संगठन के मजबूती की तो हम पूरे झारखंड में अपने संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले सभी चुनाव में हमारी भागीदारी होगी। इधर पार्टी का दामन थाम लेने के बाद पूर्व विधायक अकील अख्तर ने भी भरोसा जताया है कि झारखंड में एक नई सुबह होगी。
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Jan 27, 2026 05:31:49
Noida, Uttar Pradesh:Heavy snowfall in Shopian
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Jan 27, 2026 05:31:23
Noida, Uttar Pradesh:Date: 27-01-2026 लोकेशन गोरखपुर। SLUG: “गोरखपुर में सीएम योगी का दूसरा दिन आज— पूजा, जनता दर्शन और विकास की देंगे सौगात। ANCHOR: गोरखपुर से बड़ी खबर है… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह की शुरुआत सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और गौ सेवा के साथ की। इस दौरान उन्होंने मोर को चारा खिलाया और मंदिर परिसर में भ्रमण भी किया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद प्रशासन के आला अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं आज मुख्यमंत्री गोरखपुर को विकास की दो बड़ी सौगात भी देने जा रहे हैं। नकहा और मानीराम रेलवे स्टेशनों के मध्य 152 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नए रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही खजांची चौराहे पर 96 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने फ्लाईओवर को भी जनता को समर्पित करेंगे। इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुगम होगी। कुल मिलाकर गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी का फोकस आस्था जनता की समस्याएं और विकास तीनों पर साफ नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
Jan 27, 2026 05:31:18
0
comment0
Report
ADAnup Das
Jan 27, 2026 05:31:05
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস মায়ের SIR এর হেয়ারিং এর জন্য কিছু ডকুমেন্ট আনতে গিয়ে ঠাকুমার বাড়ি থেকে নিখোঁজ গত ১৫ জানুয়ারি থেকে থানায় মিসিং ডাইরি পুলিশ তদন্তে। নিখোঁজ যুবকের নাম সৌরভ বিশ্বাস, বয়স-২১, চার বছর বিয়ে হয়েছে স্ত্রী অন্তঃসত্তা, নিখোঁজ এর পরনে ছিল কালো জ্যাকেট, কালো টুপি, হালকা আকাশি রঙের জিন্সের প্যান্ট। মায়ের জন্য ঠাকুমার বাড়ি গিয়েছিল ১৫/০১/২০২৬ তারিখ, উত্তর ২৪ পরগনা গ্রাম গোয়ালবাগী, সুকান্ত সংঘ ক্লাব এর কাছে, বিষয়টি হলো, রিমা বিস্বাস তার বিয়ে হয়েছিল বাগদার গোয়ালবাগী গ্রামে, এক ছেলে মেয়ে নিয়ে স্বামীসহ কৃষ্ণনগর লাগোয়া ভান্ডারখোলা এলাকায় বাপের বাড়িতে চলে আসে স্বামীর কঠিন অসুখের জন্য, অসুখে কিছুদিন মারা যায়, এক ছেলে, এক মেয়ে, মেয়ের বিয়ে হয়েছে, ছেলে সৌরভ বিশ্বাস এরও বিয়ে হয়েছে, ছেলে মেয়ে কথা শুনে কৃষ্ণনগর ফল বিক্রেতা সোমনাথ দাস এর সাথে বিয়ে হয়, সোমনাথ দাস এর স্ত্রীও অন্যের সাথে চলে যায়, গত আট মাস হলো বিয়ে হয়েছে রিমা বিস্বাস এর সঙ্গে সোমনাথ দাস বিস্বাস এর, রিমা বিস্বাস তার বর্তমান স্বামী সোমনাথ দাস কৃষ্ণনগরে ভাড়া থাকে, রিমা বিস্বাস এর পুত্র ও পুত্রবধূও ভাড়া থাকে কৃষ্ণনগরে আলাদা বাড়িতে, রিমা বিস্বাস এর সব পেপার এখনও নতুন স্বামী সোমনাথ দাস এর সাথে যুক্ত হয়নি, এর মধ্যে SIR এর হেয়ারিং নোটিশ পায় রিমা বিস্বাস আগের শশুর বাড়ি বাগদা এলাকায় থেকে, সেই নোটিস পেয়ে রিমা দাস এর পুত্র সৌরভ বিস্বাস যায় তার জন্মদাতা পিতার বাড়ি, পিতা মারা গেছে তার ঠাকুমা আছেন, ঠাকুমার কাছ থেকে কিছু কাগজ নেবার জন্য, সেখানে পৌঁছায় কাগজ কিছু নেই, তবে ঠাকুমা চা দিয়েছে, চা খেয়ে বাড়ির সাথে ফোনে কথা বলে সৌরভ, কিছু সময় এর মধ্যে সে ফিরে যাবে বলে, ঠাকুমার কাছ থেকে চা খেয়ে বাড়ির পাশের জঙ্গলে যায়, সবাই ভাবে টয়লেটে যাবে, কিন্তু জঙ্গলে গিয়ে নিখোঁজ হয়ে যায়, বাড়ি ফিরছে না বলে মা ও সৎ বাবা ফোন করে, সৌরভ ফোন ধরে বলে জঙ্গলে আমায় কে আনলো কোথায় আছি কিছুই বুজতে পারছি না, কোনো দিকে বাড়িঘর নেই, তারপর ফোন কেটে বনগাঁর উদ্যেশে যায় গাড়ি ভাড়া করে, সৌরভ এর মা বাবা সেখানে গিয়ে খোঁজ খবর করে সহযোগিতা করেনি সেই ভাবে সৌরভ এর জন্মদাতা মৃত পিতার ভাই (কাকা) বাগদা থানায় মিসিং ডাইরি করে সেই রাতেই, প্রথমে পুলিশ তদন্ত সেই ভাবে করেনি দাবি পরিবারের, গত দুইদিন ধরে বাগদা থানায় ডেকে তদন্ত খোঁজখবর, জঙ্গলে তল্লাশি শুরু হয়, ২৫ ও ২৬ তারিখ যায় বাগদা থানায় মরিয়া খোঁজ, বাগদা থানায় মা রিমা বিস্বাস, রিমা বিস্বাস ক্যাজুয়াল কর্মী কৃষ্ণনগর জেলা প্রশাসন কার্যালয়ে, সবসময় চিন্তা সৌরভ এর জন্মদাতা মা, এবং বিবাহিত স্ত্রী সহ সৎ পিতার কি হল কোথায় গেল, বেঁচে আছে কিনা সৌরভ কেও জানে না এখনো, লাস্ট কথা বলা ফোন রেকর্ড শুনে সময় গুনছে সবাই। পুলিশ জানিয়েছে পরিবার কে বেঁচে থাকলে ফিরিয়ে আনবে সৌরভকে।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Jan 27, 2026 05:30:15
Jaipur, Rajasthan:खबर--TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ रिपোর্টर-अमित कुमार इनफॉरमर--राकेश शर्मा ब्रेकिंग-बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़) बहरोड़ के भगवााडी खुर्द में रात 1 बजे बदमाशों ने की फायरिंग कुआं पूजन के दौरान स्कार्पियो सवार बदमाशों ने की फायरिंग कुआं पूजन में शामिल होने आए हरियाणा के युवक की गोली लगने से मौत मृतक लोकेश यादव नारनौल के गांव मांdi का रहने वाला था भगवाड़ी कलां के सोनू शर्मा और तलवाना के गौरव पर फायरिंग का मामला दर्ज मृतक लोकेश यादव की पसलियों में फंसा हुआ गोली का बुलेट छाती में दाहिनी तरफ से लगी गोली बाई तरफ पसलियों में फंसी बहरोड़ सदर पुलिस मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही
0
comment0
Report
Jan 27, 2026 05:27:55
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Jan 27, 2026 05:20:37
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेता शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने इसका ऐलान किया है अमेठी से 150 लोग प्रयागराज के लिए 28 जनवरी को कूच करेंगे 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में 50-50 लोग उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसको लेकर दीपक सिंह ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से फोन पर बात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ज़ी मीडिया से बातचीत में दीपक सिंह ने कहा कि यह सरकार सनातन का नकली चोला ओढ़े है और जिस तरह से शंकराचार्य जी का अपमान किया गया उनसे प्रूफ मांगा गया इससे सभी सनातनी आहत हैं। प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है अगर शंकराचार्य जी ब्राह्मण ना होते तो शायद उनके साथ कुछ ना होता। हमारी टीम 12:00 बजे अमेठी के रामलीला मैदान से एक विशेष मुहिम की टीशर्ट पहनकर एक साथ प्रयागराज के लिए रवाना होगी संख्या बढ़ भी सकती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top