136027
कैथल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Kaithal, Haryana:हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी सरकार से नाराज हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 29 नवंबर 2023 को अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक (विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा) की अध्यक्षता में हुई बैठक में सफाई कर्मियों को स्थाई करने, शहरी सफाई कर्मियों के बराबर वेतन देने, सालाना 3 प्रतिशत वेतन वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की सहमति बनी थी लेकिन अभी तक यह लागू नहीं हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल महाकाल मंदिर पर 176 वां महालक्ष्मी महायज्ञ 11 दिवसीय समापन पर 21 हजार दीपों से जग मगाया
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल क्षेत्र के ग्राम कुरियन स्थित महाकाल मंदिर पर 176 वां महालक्ष्मी महायज्ञ समापन पर 21 हजार दीपों से जग मगाया,श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला । करहल क्षेत्र के ग्राम कुरियन स्थित महाकाल मंदिर में 176 वें महालक्ष्मी महायज्ञ 11 दिवसीय समापन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला,आयोजन समिति के अनुसार यह महायज्ञ 16 सितंबर 2026 से शुरू हुआ,जनकल्याण,शांति और समृद्धि की कामना को लेकर महाकाल बाबा की इच्छानुसार विधि-विधान के साथ यज्ञ और मंत्रोच्चारण किया । श्रद्धालु ने 21 हजार दीपों से प्रज्वलकर बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होकर भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,कार्यक्रम के दौरान हवन,मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर समापन किया ।0
0
Report
सम्भल में भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Gunnaur, Chohali, Uttar Pradesh:*भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* *भागनगर उधरनपुर में धान एवं अन्य फसलों की क्षति का लिया जायजा, विकास, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे के निर्देश* *सम्भल (बहजोई), 27 सितम्बर 2026* जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तहसील गुन्नौर के ग्राम भागनगर उधरनपुर पहुंचकर भारी वर्षा से प्रभावित धान एवं अन्य फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भारी वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए तथा फसल क्षति का सही एवं पारदर्शी आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार समय से राहत एवं अनुमन्य लाभ उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह से प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान तथा प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले राहत एवं अनुमन्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कृषि विभाग के सभी एटीएम, बीटीएम एवं एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए तथा भारी वर्षा से प्रभावित धान, बाजरा सहित अन्य फसलों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र किसानों को फसल बीमा अथवा प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल क्षति का मुआवजा एवं अन्य अनुमन्य लाभ समय से दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गुन्नौर को भी फसल क्षति सर्वेक्षण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, वहां संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन करते हुए क्षति का वास्तविक आकलन किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि किसानों को बीज एवं उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। बीज एवं उर्वरक की ओवररेटिंग तथा अनावश्यक टैगिंग किसी भी दशा में न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
सSingरौली में अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस का बड़ा चालान अभियान
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 वाहनों के चालान... कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड और अंबेडकर बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान... सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया, वाहन चालकों को दी समझाइश... गलत पार्किंग से यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई, आवागमन सुचारु बनाने के लिए पुलिस की पहल... सिंगरौली जिले के शहरी शेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड और अंबेडकर बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। अभियान के दौरान यातायात नियमों और पार्किंग व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़े न करें। गलत पार्किंग से न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह कार्रवाई यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
छिंद गाँव की नहर में 21 वर्षीय युवक का शव मिला, जांच जारी
Saiki, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ | सारंगढ़ सारंगढ़ के छिंद गांव की नहर में मिला 21 वर्षीय युवक का शव एक दिन से घर नहीं आया था युवक ग्रामीणों ने नहर में शव देखकर परिजनों को दी सूचना मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस, जांच शुरू सारंगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव की नहर में एक युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान भूपेंद्र साहू, उम्र 21 वर्ष, पिता कृपा साहू, निवासी ग्राम छिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक करीब एक दिन से अपने घर नहीं आया था。 इसी दौरान ग्रामीणों की नजर नहर में पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिसे लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हैरानी जताई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नहर तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।0
0
Report
छिंदवाड़ा में MD ड्रग्स के कारोबार में दो तस्कर गिरफ्तार, 8.05 ग्राम जब्त
Chhindwara, Madhya Pradesh:स्कूल ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने का खेल, बैल बाजार और हुसैन नगर के 2 तस्कर गिरफ्तार, 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त छिंदवाड़ा में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के कारोबार में शामिल बैल बाजार और हुसैन नगर के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, 2 मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद बरामद किए हैं. जब्त माल की कुल कीमत करीब 2.24 लाख रुपए बताई गई है. पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैजान और जैद फराज सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए मौजूद हैं. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने पकड़ाए नशे के कारोबारियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कथित तौर पर एमडी ड्रग्स नागपुर के बाबू उर्फ मारुक खान से खरीदा था. पुलिस द्वारा बैल बाजार में जुड़े अन्य एमडी ड्रग्स तस्करों की चैन तक जाने का प्रयास किया जा रहा है.0
0
Report
आप विधायक के साथ डीसीपी ऑफिस कूच, प्रदर्शन जारी
New Delhi, Delhi:आप सौरभ भारद्वाज ने जनता के साथ पैदल ही कूच किया डीसीपी ऑफिस की तरफ मामला दर्ज नहीं होगा तो डीसीपी ऑफिस के बाहर होगा प्रोटेस्ट पुलिस ने आप विधायक सरदार जरनैल सिंह को किया डिटेन विकासपुरी आउटर रिंग रोड पर हो रहे बवाल में आम आदमी पार्टी के सौरव भारद्वाज पहुंचे और उसके बाद बीजेपी हाय हाय के नारे लगे और सौरभ भारद्वाज विधायक जनरल सिंह निगम पार्षद अशोक मानू के नेतृत्व में पब्लिक के साथ डीसीपी ऑफिस कूच किया सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बीजेपी की सरकार झूठी सरकार है और अब वह मामला दर्ज करने के लिए पब्लिक के साथ डीसीपी ऑफिस कूच कर रहे हैं अगर पुलिस मामला दर्ज नहीं करती है तो वहीं डीसीपी ऑफिस के बाहर वह प्रोटेस्ट करेंगे।0
0
Report
Advertisement
अंबाला में तीन मंजिला निर्माणधीन बिल्डिंग गिरने से 4 मौत, 14 रेस्क्यू
Ambala, Haryana:अंबाला धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। मलबे में कई मजदूर दबे होने की आशंका है, रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ, SDRF, दमकल विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है; जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौजूद हैं। उपायुक्त अंबाला सचिन गुप्ता ने कहा कि हादसे के वक्त निर्माण दिन बिल्डिंग गिरी; चार लोगों की मौत हो चुकी है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को निकालना है। 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, 9 उपचाराधीन हैं, कुछ अन्य लोग दबे हो सकते हैं।0
0
Report
करौली में तेज हवाओं के साथ बारिश से जलभराव और बिजली बाधित, तापमान गिरा
Karauli, Rajasthan:करौली जिले में तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश, हिंडौन समेत कई इलाकों में जलभराव ; बिजली बाधित, तापमान गिरा जिला करौली करौली जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। रविवार को जिला मुख्यालय करौली सहित हिंडौन सिटी और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं तथा बिजली की गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हिंडौन में सबसे ज्यादा असर हिंडौन सिटी में झमाझम बारिश के कारण बाजारों और कॉलोनियों में पानी भर गया। कटरा बाजार, कंबलवाल गली, सर्राफा बाजार आदि में पानी करीब तीन फीट तक भर गया। दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का सामान खराब हो गया। इससे व्यापारी नाराज हैं। उनका आरोप है कि नगर परिषद द्वारा नालियों की नियमित सफाई न कराए जाने के कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या دوहरائی جاتی है। पहले भी कई बार इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। स्टेशन रोड, राजकीय जिला अस्पताल के आसपास, शीतला कॉलोनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने, मोहन नगर सहित कई निचले इलाकों में भी जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही, जो बाद में सुचारू हो पाई। तापमान गिरने से गर्मी और उमस से राहत मिली। जिला मुख्यालय करौली में भी बारिश जिला मुख्यालय करौली में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आसमान में घने बादल छाए रहे और मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे शहर का तापमान गिरा और लोगों को उमस से राहत महसूस हुई। जिले के अन्य क्षेत्रों की स्थिति व मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार करौली जिले में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहीं। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी दो-तीन दिनों में भी गरज-चमक व बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। जिले के अन्य हिस्सों जैसे टोडाभीम, सपोटरा, नादौती, श्रीमहावीरजी आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश या बादलों की संभावना बनी हुई है। किसानों को खेतों में नमी बढ़ने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम की खामी के कारण छोटी बारिश भी जलभराव का कारण बन रही है।स्थानीय प्रशासन व नगर परिषद से नालियों की सफाई तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जनजीवन प्रभावित न हो।0
0
Report
आरक्षक अतुल शर्मा ने कुएं से 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सोहागपुर के सेमरी हरचंद क्षेत्र में पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए गहरे कुएं में फंसे करीब 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। आरक्षक के इस साहसिक कदम को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण भी हैरान रह गए। मामला ग्राम गुराड़िया का है, जहां पिछले करीब डेढ़ महीने से एक विशाल अजगर कुएं में फंसा हुआ था। अजगर को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान संकल्प यात्रा की ड्यूटी के सिलसिले में सेमरी की ओर जा रहे आरक्षक अतुल शर्मा को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। वीओ01- सूचना मिलते ही अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में कुएं के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरक्षक ने बिना देरी किए रस्सी के सहारे गहरे कुएं में उतरने का फैसला लिया। सावधानीपूर्वक नीचे पहुंचकर उन्होंने करीब 10 फीट लंबे अजगर को काबू में किया और सुरक्षित तरीके से बोरी में बंद कर बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि आरक्षक अतुल शर्मा पहले भी एक बेहोश सांप को ऑक्सीजन देकर बचा चुके हैं। अब अजगर के सफल रेस्क्यू के बाद उनकी बहादुरी एक बार फिर चर्चा में है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस विधायक दल ने बिजली और एसआईआर मुद्दे पर सरकार घेरने की रणनीति तय की
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के निवास पर हुई. नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सहित तमाम कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता इसमें मौजूद रहें. बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों, और बिजली, एसाईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने पर चर्चा हुई बाईट- डॉ चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष बाईट- सुखदेव भगत, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस0
0
Report
अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी उद्घाटन: CM साय सहित वीएचपी पदाधिकारी मौजूद
Raipur, Chhattisgarh:विश्व हिंदू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह कार्यक्रम आज रायपुर में आयोजित हुआ. इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहें. निरंजन धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद के इस आयोजन में बोलते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में उनके योगदान को याद किया0
0
Report
आश्रम में महंत दुर्गेश दास पर हमला; मांस-मछली विवाद वजह
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बाबा गरीब दास के महंत पर हुआ जानलेवा हमला, आश्रम में पूजन-अर्चन के बाद आश्रम में बैठे महंत दुर्गेश दास पर महिलाओं ने किया हमला, महंत ने भाग कर बचाई जान, राम मंदिर में निर्माण के समय के कार सेवक भी संत है दुर्गेशदास सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बताया जा रहा है कि आश्रम के बगल पंचायत भवन में बन रहे मांस मछली को लेकर शुरू हुआ था विवाद, पुलिस पर भी लापरवाही का लगा है आरोप आश्रम की जमींन को लेकर भी शुरू हुआ है विवाद, विवाद को लेकर दर्ज मुकदमे के बाद भी महिलाओं ने महंत को आश्रम से भगाने को लेकर किया हमला, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा गरीब दास आश्रम का है मामला0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में चोरी के इनामिया दो गिरफ्तार, डेढ़ लाख का सामान बरामद
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों का खुलासा, 25-25 हजार के दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार साकिर उर्फ चूहा पर 33 मुकदमे दर्ज, 25 हजार का इनाम फर्रुखाबाद में पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस और शमसाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को चोरी के माल के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फर्रुखाबाद के शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के सात मुकदमों में वांछित थे। आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए गए हैं। फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसओजी, सर्विलांस और थाना शमसाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो वांछित और इनामिया आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज सात चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के इस्लाम नगर निवासी साकिर उर्फ चूहा और मस्जिद नगला निवासी भूरे उर्फ बाटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरी किए गए सामान को बेच देते थे। आरोपी भूरे उर्फ बाटा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि साकिर उर्फ चूहा के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। फर्रुखाबाद में पुलिस ने इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस लाइन सभागार में किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी चोरी के सात मुकदमों की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद चोरी के सामान को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
NH 125 पर गैस टंकियों से भरी ट्रक पलटी, चालक सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर आगोलाई के पास NH 125 पर गैस टंकियाँ से भरी ट्रक पलटी, कोई हताहत नहीं। ट्रक पलटते ही सड़क के पास बिखरी गैस टंकिया मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद। फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं, ट्रक क्षतिग्रस्त, ड्राइवर को निकाला सकुशल बाहर। गैस टंकिया से गैस लीक होने के डर ग्रामीणों में भय का माहौल। सूचना पर बालेसर आगोलाई चौकी स्टाफ एवं बालेसर थानाधिकारी भंवरलाल जेवलिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।0
0
Report
ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार,अखिल भारतीय करनी सेना,स्वामी प्रसाद मौर्या आदि कीड़े मकोड़ो की लाइन है
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार अखिल भारतीय करनी सेना एंकर..... शामली जनपद के कैराना पानीपत रोड स्थित एक निजी होटल में अखिल भारतीय करणी सेना का 5वा स्थापना दिवस के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के कहने पर जन्मदिन मनाया।और कहा कि ये कार्यकर्ताओं के निर्णय का सम्मान किया,वहीं अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओवैसी और आजम खान को देश का गद्दार बताते हुए अन्य कुछ नेताओं को कीड़े मकोड़े कहा, .... आपको बता दे कि आज शामली जनपद की करना रोड स्थित होटल ऑर्किड में अखिल भारतीय करणी सेवा का पांचवा स्थापना दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया जहां उनके कार्यकर्ताओं ने थाना भवन के टोल टैक्स से लेकर सांवली के ऑर्किड होटल तक गाड़ियों के काफी लोगों के साथ जुलूस निकाला और फिर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उनका जन्मदिन मनाया गया इस दौरान जहां कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था वही उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में कार्यकर्ताओं के निर्णय लेने के बाद ही आज स्थापना दिवस और मेरा जन्मदिन एक साथ मनाया गया है उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हर उसे व्यक्ति के साथ खड़ा है जो सनातन धर्म की और हिंदू राष्ट्र की बात करता हो, हम उसके साथ है। वह फिर चाहे मायावती हो, अखिलेश हो या फिर भाजपा सरकार के योगी आदित्यनाथ या फिर नरेंद्र मोदी हमारा किसी से कोई बैर नहीं है, और ना ही हम किसी के बंधवा मजदूर है। वहीं उन्होंने राजनीतिक हमले करते हुए कहा कि यूजीसी कानून का विरोध करणी सेना ने भी किया था। जिसका नतीजा अब सबके सामने है। वहीं उन्होंने हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म को बढ़ावा देते हुए कहा कि ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार है। आंतकवादी है। ओर कुछ नेताओ को कीड़े मकौड़े बताया जिसमे रामजीलाल स्वामीप्रशाद मौर्या आदि की लाइन लगी है। अखिल भारतीय करणी सेवा हमेशा राष्ट्रहित के बारे में काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिन मदरसों का रजिस्ट्रेशन नहीं है,उन पर बुलडोजर चलना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
