Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaithal136027

कैथल मंडी में अटल कैंटीन: महज ₹10 में पौष्टिक भोजन, मजदूरों को राहत

VSVIPIN SHARMA
Oct 04, 2025 08:21:53
Kaithal, Haryana
कैथल मंडी में सरकार की सौगात: अटल श्रमिक किसान कैंटीन में ₹10 में पौष्टिक भोजन, किसानों-मजदूरों को मिला राहत --मात्र ₹10 में स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन, सरकार की अटल किसान मजदूर कैंटीन बनी सहारा --सरकारी कैंटीन ने बदली तस्वीर: ₹10 में किसानों-मजदूरों को पौष्टिक भोजन और सम्मान-कैथल की मंडी में अटल श्रमिक किसान कैंटीन का कमाल, सस्ती दर पर साफ-सुथरा भोजन किसानों के लिए उपलब्ध। सरकार की पहल से किसानों और मजदूरों को मिला सहारा कैथल अनाज मंडी में मात्र ₹10 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध, कैथल की अनाज मंडी में सरकार की जन-हितैषी पहल अटल श्रमिक किसान कैंटीन किसानों और मजदूरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। धान और गेहूं के सीजन के दौरान यह कैंटीन प्रतिवर्ष शुरू की जाती है, जहां मात्र ₹10 में पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की इस योजना के तहत कैंटीन में एक सब्जी, एक दाल, रोटी और चावल के साथ-साथ स्वच्छ ठंडा पानी भी परोसा जा रहा है। कैंटीन की व्यवस्था आकर्षक और सुव्यवस्थित है, ताकि किसान और मजदूर साफ-सुथरे वातावरण में आराम से भोजन कर सकें। रसोई क्षेत्र पूरी तरह आधुनिक और स्वच्छ है, जहां सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस सरकारी पहल के कारण किसानों और मजदूरों को न केवल अच्छा भोजन मिल रहा है बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी हो रही है। किसानों और मजदूरों का कहना है कि — “कैंटीन में ₹10 में इतना अच्छा और स्वच्छ खाना मिलना हमारे लिए बहुत मददगार है। अगर यही भोजन बाजार से लेना पड़े तो कम से कम ₹50 से ₹70 का खर्च आता। सरकार की यह सुविधा हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है। इस तरह अटल श्रमिक किसान कैंटीन सरकार की संवेदनशील सोच और जनकल्याण की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुकी है, जो मेहनतकश वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। Byte मजदूर व किसान WT रिपोर्टर विपिन शर्मा
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Oct 04, 2025 10:34:01
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान के वरिष्ठ जनजातीय नेता एवं पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के निधन पर श्रद्धांजलि देने का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य के दो मंत्री प्रतापगढ़ जिले के अंबामाता गांव पहुंचे और स्वर्गीय नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अंबामाता पहुंचे और उन्होंने नंदलाल मीणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि नंदलाल मीणा का जाना पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उन्हें जनजातीय अंचल का सशक्त नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। इसी प्रकार राज्य की महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण तथा बाल अधिकारिता मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार भी अंबामाता गांव पहुंचीं। उन्होंने भी नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पुत्र और प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा तथा परिवारजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। नंदलाल मीणा को प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक सशक्त जनजातीय नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 04, 2025 10:33:06
Katni, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में 9 मासूमों की कोल्ड सिरप से मौत के बाद कटनी में भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. स्वास्थ्य विभाग को जांच के आदेश दिए गए हैं. कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी मेडिकल दुकानों की जांच कराई जाए और संदिग्ध कफ सिरप मिलने पर उसका स्टॉक जब्त किया जाए. साथ ही यह जांच की जाए कि सिरप कहां से सप्लाई हो रही है और वितरण किसने किया. कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि छिंदवाड़ा के गंभीर मामले की जानकारी है. कटनी जिले के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी मेडिकल शॉप की जांच कराई जाए. यदि इस तरह की सिरप कहीं भी पाई जाती है तो उसका स्टॉक जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है. कटनी जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर ने भी बताया कि कलेक्टर के निर्देश मिले हैं और उनकी टीम सभी मेडिकल दुकानों की जांच करेगी. कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लાઈકॉल नामक रासायनिक पदार्थ पाया गया है, जो शरीर के लिए विषैला होता है. इसी जहरीले तत्व के कारण बच्चों की किडनियां फेल होने से मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को कोई भी कफ सिरप देने से पहले डॉक्टर की सलाह लें और संदिग्ध दवा की सूचना तत्काल प्रशासन को दें. बाइट - आशीष तिवारी, कटनी कलेक्टर. बाइट - डॉ राज सिंह ठाकुर, सीएमएचओ कटनी
0
comment0
Report
PDPAWAN DURGAM
Oct 04, 2025 10:32:48
Vijayapura, Karnataka:मद्देड़ क्षेत्र में IED विस्फोट, एक माओवादी घायल — संगठन के भीतर बिखराव के संकेत बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को माओवादियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा के जंगल में माओवादियों द्वारा IED लगाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें एक माओवादी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला माओवादी को उसके साथी जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से घायल माओवादी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल महिला माओवादी की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ सक्रिय थी। उसके पास 12 बोर का हथियार भी था। माओवादी संगठन का अमानवीय चेहरा उजागर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना एक बार फिर माओवादी संगठन के भीतर के अमानवीय रवैये को उजागर करती है। संगठन जहां अपने साथियों को संगठन छोड़ने पर मौत के घाट उतार देता है, वहीं घायल या बीमार साथियों को जंगल में तड़पते हुए मरने के लिए छोड़ देता है। संगठन के भीतर मानवीयता और सहानुभूति का कोई स्थान नहीं है। उनकी नीति है — “या तो लड़ो, या मरो।” सूत्र बताते हैं कि वर्तमान में माओवादी संगठन के बड़े कैडर आपसी मतभेदों में उलझे हुए हैं, जबकि निचले स्तर पर बिखराव की स्थिति बनी हुई है。 पुलिस की अपील जिला पुलिस ने समाज से भटके युवाओं से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आत्मसमर्पण करने वालों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Oct 04, 2025 10:32:30
0
comment0
Report
BSBarun Sengupta
Oct 04, 2025 10:31:35
Barrackpore, Kolkata, West Bengal:*বাবাকে মারধরের হাত থেকে বাঁচাতে এসে আক্রান্ত অন্তঃসত্ত্বা মহিলা।* কাউগাছি দুই নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েত এর শ্যামনগর পলতা পাড়া এলাকায় মিতালী সংঘ ক্লাব নিয়ে বিবাদ কে কেন্দ্র করে মোসারেফ হোসেন কে মারধর করে স্থানীয় আনোয়ার ও আরমান ও দলবল।মোসারেফ হোসেন কে বাঁচাতে তারই 9 মাসের অন্তঃসত্ত্বা মেয়ে আসার পর তাকে মারধর করা হয় এবং পেটে লাথি মারা হয় বলে অভিযোগ।এ বিষয়ে বাসুদদেবপুর থানায় অভিযোগ দায়ের করা হয়েছে।কিন্তু থানা থেকে কেস তুলে নেওয়ার জন্য লাগাতার হুমকি দেওয়া হয়েছে অভিযুক্তদের তরফ থেকে। এই ঘটনা যথেষ্ট আতঙ্কিত আক্রান্তরা। এ বিষয়ে কাউগাছি টু পঞ্চায়েতের উপপ্রহাদ ইমতিয়াজ আলী বলেন দুটো পরিবারের মধ্যে ঝামেলা। যদি কোন অন্তঃসত্ত্বা মহিলাকে মেরে থাকে তাহলে আমরা পরিবারের পাশে আছি। যাতে সমস্যার সমাধান করা যায় সেটার চেষ্টা করা হচ্ছে। এটা তৃণমূলের কোনো গোষ্ঠীদ্বন্দ্ব নয় একটি দোকান ও ক্লাবের মধ্যে ঝামেলা। আর এই নিয়ে বিজেপির দাবি তৃণমূলের এমন অবস্থা মাতৃ শক্তি কেউ তারা ছাড়ছে না। বাইট_ ইমতিয়াজ আলী কাউগাছি পঞ্চায়েতের উপর প্রধান। বাইট অসীম খান আক্রান্ত এর স্বামী। বাইট_ উর্মিলা খাতুন আক্রান্ত মহিলা। বাইট_ মোশারফ হোসেন আক্রান্তর বাবা বাইট_প্রিয়াঙ্কা পান্ডে বিজেপি নেতা
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 04, 2025 10:30:50
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :पिहोवा के गांव मलिकपुर की सड़क पर मृतक रुमल का शव सड़क पर रखा जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, 1 घंटे बाद DSP के आश्वासन पर खोला जाम कुरुक्षेत्र:- पिहोवा के गांव मलिकपुर निवासी रुमल की बीती रात चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। वहीं परिजनों ने रुमल के शव को गांव मलिकपुर वाली सड़क रखकर लगभग 1 घण्टे तक जाम लगा रखा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की है। और हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। मौके पर पहुंचे डीएसपी निर्मल सिंह के आश्वासन पर 1 घंटे बाद परिजनों ने जाम को खोल दिया है। परिजनों ने कहा कि पुलिस इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। वही DSP निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत करके उनको समझाकर जाम को खुलवाया। डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Oct 04, 2025 10:30:30
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का फुल एक्शन मंत्री नागर दिन -रात कर रहे जनहित कार्य ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने लगाई स्कूल शिक्षक को फटकार कल देर रात ईदलपुरा गांव पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री नागर ग्रामीणों ने लगाया था शिक्षक पर स्कूल नहीं आने का आरोप मंत्री हीरालाल ने बच्चे के मोबाइल में फीड किया नंबर मंत्री नागर ने बच्चे को कहा कोई भी दिक्कत हो मुझे कॉल कर देना ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर इन दिनों फुल एक्शन में नजर आ रहे है , दिन रात जनहित के कार्यों में लगे हुए है अनोखी बात ये है की मंत्री नागर रात में गाँव - गाँव जाकर जनसुनवाई कर रहे है जनता की रात में समस्याएं सुन रहें हैं रोज रात का किसी न किसी गांवों का कार्यक्रम तय होता है , रात्रि चौपाल लगाते हैं कल रात मंत्री हीरालाल नागर गांव इदलपुरा में रात्रि चौपाल में पहुंचे और एक टीचर की क्लास लगा दी , साथ ही स्कूल के बच्चे को मंत्री ने अपने मोबइल नंबर दिए और कहा कोई भी दिक्क्त आए मुझे कॉल कर देना ,कल देर रात मंत्री ईदलपुरा गांव पहुंचे थे गांव वालों ने शिक्षक पर स्कूल नहीं आने का आरोप लगाया था जिससे वहां के बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा था स्कूल टीचर की विद्यालय भवन का मलबा चुराकर अपने घर ले जाने की जानकारी भी मंत्री को गाँव वालो ने दी ,स्कूल छत की पट्टियां और पत्थर ले जाने का आरोप लगाया तो वहीँ मंत्री नागर ने तुंरत एक्शन लिया मंत्री ने शिक्षक को निर्माण सामग्री वापस लाने निर्देश दिए ,सामग्री वापस नहीं लाने पर मंत्री ने शिक्षक के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित दिए मंत्री ने शिक्षक को रोजाना समय पर स्कूल आने के लिए भी किया पाबंद
0
comment0
Report
Oct 04, 2025 10:28:58
1
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Oct 04, 2025 10:26:01
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर – विजयदशमी के खास मौके पर बालाघाट में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब viral हो रहा है और लोग में इसकी खूब चर्चा भी है, बालाघाट में पानीपत की तर्ज पर दशहरा उत्सव मनाया जाता है, भगवान हनुमान जी का 45 किलो वजनी मुकुट जो भक्त धारण करता है वह 40 दिनों तक तपस्या में रहता है उसके बाद दशहरे वाले दिन मुकुट धारण कर विशाल जुलुश निकाला जाता है, आपको बता दें कि बालाघाट जिला मुख्यालय के मेंन रोड पर स्थित हजरत हक्कू शाह बाबा दरगाह के सामने जैसे ही यह जुसूल पहुंचा तो प्रभु श्री राम भक्त हनुमान का चोला धारण कर साधक और दरगाह के खादिम आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए एक दूसरे से न सिर्फ गले मिल रहे हैं बल्कि जमकर थिरकते हुए भी नजर आ रहे, इतना ही जय श्रीराम के जमकर नारे लगे, यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा जिसकी चारों ओर खूब तारीफ भी हो रही है,
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 04, 2025 10:25:50
Tonk, Rajasthan:दीपावली से पहले नहीं बनी सड़क, मालपुरा के व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान! मालपुरा शहर के मुख्य मार्ग — व्यास सर्किल से सुभाष सर्किल होते हुए गांधी पार्क तक — चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति ने व्यापारियों की दीपावली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और जलदाय विभाग के बीच समन्वय की कमी और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों से दीपावली से पूर्व कार्य पूर्ण करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि "इस प्रकार की लापरवाही से त्योहार के समय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे न केवल दुकानदार बल्कि आमजन भी परेशान हैं." करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बन रही यह सीसी सड़क दशहरे से पहले पूरी करने का दावा किया गया था, लेकिन अब एक महीना बीतने को है और अभी तक आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है. इससे नाराज व्यापारियों ने भी प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया है और जल्द काम पूरा करने की मांग की है.
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top