Back
नरवाना कोर्ट परिसर में हाईकोर्ट जज आलोक जैन ने लंबित मामलों का जायजा लिया
G1GULSHAN 1
Mar 16, 2026 13:33:59
Jind, Haryana
नरवाना कोर्ट परिसर पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक जैन, न्यायिक व्यवस्था और लंबित मामलों का लिया जायजा
बार एसोसिएशन और जजों के तालमेल की सराहना, मामलों के जल्द निपटारे पर दिया जोर
नरवाना न्यायालय परिसर के निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति आलोक जैन ने कहा कि यहां की बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला है। दोनों पक्ष मिलकर न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने और मामलों के जल्द निपटारे के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में सुनवाई में देरी होती है, लेकिन इसके लिए केवल एक पक्ष जिम्मेदार नहीं होता, बल्कि कई बार दोनों पक्षों और आम लोगों की वजह से भी देरी हो जाती है
न्यायमूर्ति आलोक जैन ने बार एसोसिएशन की ओर से रखी गई मांगों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जो मांगें उनके सामने रखी गई हैं, उन्हें उच्च स्तर पर भेजकर मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा ताकि न्यायालय की सुविधाओं और कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके
युवा वकीलों को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति आलोक जैन ने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन हर काम एआई से संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अपने वरिष्ठ वकीलों के साथ बैठकर केस की गहराई से पढ़ाई करें और उनके अनुभव से सीख लें। वहीं महिला वकीलों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और न्याय व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
बाइट – न्यायमूर्ति आलोक जैन
नरवाना बार एसोसिएशन और यहां के जजों के बीच अच्छा तालमेल है। न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और मामलों के जल्द निपटारे के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। कई मामलों में देरी भी देखने को मिली है, जिनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 16, 2026 14:47:250
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 16, 2026 14:46:560
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 16, 2026 14:46:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 16, 2026 14:46:210
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 16, 2026 14:46:000
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 16, 2026 14:45:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 14:45:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 14:45:130
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 16, 2026 14:37:23238
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 16, 2026 14:36:50283
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 16, 2026 14:36:34352
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 16, 2026 14:36:22296
Report
VRVikash Raut
FollowMar 16, 2026 14:36:04129
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 16, 2026 14:35:53392
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 16, 2026 14:35:40278
Report