कोलकाता मेडिकल कॉलेज में हत्या मामले को लेकर देशभर में नाराजगी कायम
Jhajjar, Haryana:कोलकता के RG कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के हत्या मामले में बेशक CBI जांच शुरू हो गया हो लेकिन इसके बावजूद देशभर में नाराजगी है। जहां लेडी डॉक्टर की हत्या से देशभर के डॉक्टरों में रोष बना हुआ है। जिसके विरोध में आंगवाड़ी महिलाओं ने इकट्ठा होकर मौनपूर्वक प्रदर्शन निकाला। CDPO कार्यालय से इकट्ठा होकर भगत सिंह चौक तक महिला आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन पहुंची। वहीं कैंडल मार्च भी CDPO कार्यालय से लेकर भगत सिंह चौक तक निकालते हुए मृतका लेडी डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
