icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124103
Sumeet KumarSumeet KumarFollow19 Jul 2024, 05:30 am

झज्जर में गैस एजेंसी से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Jhajjar, Haryana:

बीते दिनों तिरुपति गैस एजेंसी से बदमाशों द्वारा अवैध हथियार के बल पर लूटपाट की गई थी। जिस मामले में तत्परता से कार्रवाई करने के पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि रणबीर निवासी कहाड़ी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह तिरुपति गैस एजेंसी में मुंशी का कार्य करता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंद्रपुर के लालपेठ में महाशिवलिंग रुद्राभिषेक पर केंद्रीय नोटिस, नया विवाद

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर शहर के लालपेठ जुनी वस्ती भाग में महाशिवलिंग रुद्राभिषेक कार्यक्रम है। उद्या इस मंच से मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस के हस्ते होने वाले महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के कारण नया विवाद उभरा है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग की संरक्षित स्मारक श्रेणी में आने वाले महाशिवलिंग परिसर में किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं होने के कारण विभाग ने 28 जुलाई को नोटिस जारी की है। मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष को नोटिस भेजे जाने की बात सामने आई है। इस घटनाक्रम के कारण अमृता फडणवीस यहां आएंगी क्या और महाशिवलिंग स्थल पर महारुद्राभिषेक में भाग लेने का सवाल उठ रहा है।
0
0
Report

दीपेश म्हात्रे ने टीसीएस भर्ती तुरंत स्थगित और पारदर्शिता की माँग की

Kalyan, Maharashtra:भाजप नगरसेवक दिपेश म्हात्रे, यांचा आरोप, टीसीएसमार्फत झालेली चतुर्थ श्रेणी कर्मचाऱ्यांची भरती त्वरित स्थगित करा, भाजपा नगरसेवक दीपेश म्हात्रेंची मागणी, Anc : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिकेत टीसीएस कंपनीच्या माध्यमातून करण्यात आलेली चतुर्थ श्रेणी कर्मचाऱ्यांची भरती त्वरित स्थगित करण्यात यावी, अशी मागणी भाजप नगरसेवक दीपेश म्हात्रे, यांनी स्थायी समितीच्या सभेत केली. Vo टीसीएस कंपनीच्या माध्यमातून ज्या-ज्या ठिकाणी भरती प्रक्रिया राबविण्यात आली आहे, त्या ठिकाणी गैरप्रकार आणि घोटाळ्यांच्या तक्रारी समोर आल्यााचा दावा दीपेश म्हात्रे यांनी केला. तसेच, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिकेत प्रशासकीय राजवट असताना या संदर्भातला ठराव करण्यात आले होते. या प्रक्रियेबाबत लोकप्रतिनिधींना कोणतीही माहिती देण्यात आलेली नाही, असा आरोप त्यांनी केला. या भरती प्रक्रियेबाबत अनेक शंका उपस्थित होत असून, पारदर्शकता आणि निष्पक्षतेच्या दृष्टीने भरतीला तात्काळ स्थगिती देऊन संपूर्ण प्रक्रियेची चौकशी करण्यात यावी, अशी मागणी म्हात्रे यांनी केली. तसेच या भरती प्रक्रियेत स्थानिक भूमिपुत्रांना प्राधान्य देण्यात यावे, अशी आग्रही मागणीही त्यांनी स्थायी समितीच्या सभेत केली. बाईट, दीपेश म्हात्रे, भाजप नगरसेवक,
0
0
Report
Advertisement

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत,अस्पताल में परिजनों का हंगामा,परिजनो ने हॉस्पिटल स्टॉप पर लागये आरोप

Shrvan PanditShrvan PanditFollow23m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली..... जनपद के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड स्थित शामली हॉस्पिटल केयर सेंटर में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई 23 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे मेरठ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले नवजात बच्चे की भी मौत हो चुकी थी। जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। वीओ— दरअसल, आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा गांव निवासी हसीन मलिक की 23 वर्षीय पत्नी सितारा को करीब दो दिन पहले प्रसव के लिए शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित शामली हॉस्पिटल केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में डिलीवरी के लिए करीब 30 हजार रुपये का खर्च बताया गया था। इसके बाद महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। वहीं, डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे भी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां पानीपत में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आज दोपहर महिला की हालत भी अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजन महिला को मेरठ लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस शामली पहुंचे और अस्पताल परिसर में शव रखकर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए दो थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया और किसी तरह स्थिति को संभाला गया। मृतका के पति हसीन मलिक का आरोप है कि इलाज के दौरान उनकी पत्नी की हालत बिगड़ी और बाद में उसे रेफर कर दिया गया। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली सुप्रिया ने भी घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि महिला और नवजात की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report

बाहरी प्रत्याशी को टिकट न देने की मांग, PDA जनपंचायत में अरविंद यादव ने उठाई जोरदार आवाज

Dipu RawatDipu RawatFollow24m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। चंदन मैरिज हॉल, परतावल में सोमवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की PDA जनपंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का असंतोष खुलकर सामने आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद यादव ने क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के सामने दो टूक कहा कि पार्टी यदि स्थानीय कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत को नजरअंदाज कर बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारती है, तो यह संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सीधा अन्याय होगा। अरविंद यादव ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए लंबे समय से संघर्ष किया है और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे हैं। ऐसे में टिकट का हक भी उसी व्यक्ति को मिलना चाहिए, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझता हो, जनता के बीच मौजूद रहता हो और संगठन के लिए जमीन पर काम करता रहा हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल चुनाव के समय क्षेत्र में दिखाई देने वाले बाहरी चेहरों को प्राथमिकता देना कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने वाला फैसला होगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि टिकट वितरण में स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निष्ठा, संघर्ष और जनता के बीच उनकी पकड़ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि स्थानीय दावेदारों की अनदेखी की गई, तो इसका सीधा असर चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह पर पड़ेगा। PDA जनपंचायत में उठे इस तीखे मुद्दे के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी नेतृत्व स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग को महत्व देता है या बाहरी प्रत्याशी के पक्ष में फैसला करता है।
0
0
Report

जालौन के उरई में अवैध हथियार से फायरिंग, गोली लगने से युवक गंभीर घायल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ,

AdityaAdityaFollow25m ago
Orai, Uttar Pradesh:अवैध हथियार से फायरिंग, गोली लगने से युवक गंभीर घायल उरई। कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी के अंतर्गत लल्ला धाम के पास दबंगों द्वारा कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है। घायल ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया और अवैध हथियार से फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी का है।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ राहत लिए भाजपा ने गांव-गांव कैंप और योजनाओं की पहुंच बढ़ाने का निर्देश

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई समाप्त। 2:30 घंटा तक चली भाजपा विधानमंडल दल की बैठक। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे.... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कोटे के सभी प्रभारी मंत्री को अपने अपने जिला में कैम्प करने का निर्देश दिया। साथ ही जितने विधायक, सांसद, MLC है उनको अपने विधानसभा , लोकसभा में कैम्प करे , और जनता के बीच में रहने का निर्देश दिया। खाश कर के बाढ़ पंडितों की सहायता करें सभी जनप्रतिनिधि। वही बैठक से निकलते वक्त या सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं, विधायकों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांवों और गरीबों के बीच जाएं और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम करें। सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना संगठन के कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है। वहीं, बिहार में आई बाढ़ को लेकर भी सरकार और संगठन पूरी तरह सक्रिय हैं। प्रभारी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। मैं स्वयं पिछले तीन-चार दिनों से बेगूसराय में लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहा हूं। अपने विधानसभा क्षेत्र दानापुर के दियारा इलाके में भी जाकर लोगों की समस्याओं को देखा है。 मुख्यमंत्री जी स्वयं बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ जमीन पर जाकर भी स्थिति का जायजा लिया। हाजीपुर में कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और भोजन की व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं और विधायकों को भी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। जहां भी कोई समस्या सामने आएगी, उसकी जानकारी सरकार तक पहुंचाई जाएगी और उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एनडीए के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी की ओर से पूरे देश में एक महीने तक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 17 सितंबर, माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से होगी और 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। इस दौरान गांव स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित समाज के हर वर्ग और हर परिवार को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास होगा। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, पीडीएस के माध्यम से मिलने वाला लाभ हो, ईडब्ल्यूएस आरक्षण के माध्यम से युवाओं को मिली सरकारी नौकरी हो या मेडिकल और आईआईटी में दाखिला—सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोग 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे。 पूरे महीने करीब 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देशभर में रथ यात्रा निकालेंगे। महिलाओं और बच्चों को जोड़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी विशेष कार्यक्रम होंगे。 अभियान के अंतिम दिन संसद से लेकर पंचायत तक करीब सवा लाख स्थानों पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही देशभर में एक साथ शंखनाद और वंदे मातरम् का गायन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा。 आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य सांसदों, विधायकों और senior नेताओं के माध्यम से इस पूरे अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना है। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर तक लगातार कार्यशालाएं होंगी, ताकि एक महीने तक चलने वाले इन कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा सके।
0
0
Report

दरभंगा में संजय कुमार झा का भव्य स्वागत, फरक्का जल संधि के नवीनीकरण पर विरोध

Darbhanga, Bihar:दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का दरभंगा सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। संजय कुमार झा ने दिसंबर 2026 में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार पिछले 30 वर्षों से इस समझौते का नुकसान भुगत रहा है। जदयू बिहार के हित में इस समझौते को आगे नहीं बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। बाइट 1, संजय झा , जदयू वरिष्ठ नेता
0
0
Report
Advertisement

बालसमुद्र में युवक की मौत: परिजनों ने हत्या के आरोप से हंगामा

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जुलवानिया थाना क्षेत्र के सोल्यापुरा-बालसमुद्र क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जता मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बालसमुद्र पुलिस चौकी पर करीब दो घंटे तक हंगामा किया, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत सड़क हादसे में हुई है,लेकिन परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच जारी है करीब एक माह पहले सोल्यापुरा-बालसमुद्र क्षेत्र में अमित पिता भारत मंडलोई की सड़क हादसे में मौत हुई थी जिसको लेकर आज मृतक के परिजन और ग्रामीण बालसमुद्र पुलिस चौकी पहुंचे और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया परिजनों ने आरोप लगाया कि अमित की एक लड़की से दोस्ती थी और उसकी मौत को लेकर उन्हें संदेह है परिजनों का कहना है कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है और मामले को हादसे का रूप देने की आंका है मामले को लेकर एसडीओपी अजय वाघमरे ने बताया के प्रथम दृष्टया अमित की मौत सड़क हादसे में होना सामने आया है लेकिन परिजनों की आशंका को देखते हुए संबंधित बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया और मामले की बारीकी से जांच करने की बात कही है
0
0
Report
Advertisement

बालाघाट: किरनापुर थाने में पूछताछ-मारपीट के आरोप, SP ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर - बालाघाट के किरनापुर थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली शिकायत के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया है। चोरी के आरोपी से नियम विरुद्ध पूछताछ, जबरन अपराध कबूल करवाने और मारपीट के आरोपों में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। शिकायत में दो माह की गर्भवती महिला और उसके पति के साथ थाने में कथित मारपीट और कपड़े उतरवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित महिला को ग्रामीण और उसके रिश्तेदार कलेक्टर कार्यालय लेकर पहुंचे थे, जहां मामले की शिकायत अधिकारियों के सामने रखी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। किरनापुर पुलिस पर हुई इस कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेले, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को निलंबित किया गया है। चारों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। पूरा मामला 21 अगस्त को किरनापुर पोस्ट ऑफिस से महिला द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपये निकालने के बाद 50 हजार रुपये गायब होने से जुड़ा है। रकम गायब होने की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कैलाश चौधरी को आरोपी बनाया गया। कैलाश चौधरी की शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुलिस उसे घर से उठाकर थाने लाई और नियम विरुद्ध तरीके से पूछताछ करते हुए चोरी कबूल करवाने का दबाव बनाया। शिकायत में मारपीट किए जाने का भी आरोप है। इसी शिकायत में सबसे गंभीर आरोप कैलाश की दो माह की गर्भवती पत्नी और उसके पति से जुड़ा है। आरोप है कि दोनों के साथ थाने में बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई और कपड़े उतरवाए गए। पीड़ित महिला को ग्रामीण और रिश्तेदार कलेक्टर कार्यालय लेकर पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। हालांकि इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और इनकी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी आदित्य मिश्रा ने तत्काल चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अब डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्व में गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी। टीम को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा है। अब एसआईटी की जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि किरनापुर थाने में वास्तव में क्या हुआ और शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही पाए जाते हैं।
0
0
Report

कमलेश्वर पटेल ने सरकार पर निशाना साधा: NEET पेपर लीक से शिक्षा-स्वास्थ्य पर सवाल

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों और जनता के मुद्दों पर जवाब दे सरकार, NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर उठाए सवाल सरकारी स्कूल बंद होने और शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया. रीवा में गर्भवती महिला की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग DMF का पैसा सिंगरौली से बाहर भेजने का लगाया आरोप जातिगत जनगणना और राम मंदिर चंदे की जांच को लेकर भी सरकार को घेरा. कमलेश्वर पटेल ने कहा कि NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय मामले को संभालने में लगी हुई है. पूर्व मंत्री ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि प्रदेश में 2,446 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं और शिक्षकों की कमी बनी हुई है. वहीं, रीवा में गर्भवती महिला की मौत के मामले को लेकर उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाये और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की। कमलेश्वर पटेल ने सिंगरौली के DMF फंड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के खनिज प्रतिष्ठान का पैसा सिंगरौली के विकास पर खर्च होने के बजाय बाहर भेजा जा रहा है। हालांकि, ये उनके द्वारा लगाए गए आरोप हैं। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर चंदे की CBI जांच, जातिगत जनगणना समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा...कमलेश्वर पटेल ने बताया कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान भोपाल में छात्रों से सीधा संवाद करने की बात भी उन्होंने कही।
0
0
Report

हरियाणा नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों को 2000 रुपये का जोखिम भत्ता तत्काल लागू

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के पालिका सफाई कर्मचारियों को मिलेगा ₹2,000 रिस्क अनाउंस हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत पालिका रोल सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है सरकार ने प्रति माह ₹2,000 जोखिम भत्ता (Risk Allowance) देने का निर्णय लिया है यह लाभ प्रदर्शन आधारित वार्षिक प्रोत्साहन के स्थान पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह जोखिम भत्ता नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों में कार्यरत पात्र पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी वर्तमान में ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें भत्ता देय होगा वहीं, हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को यह लाभ ड्यूटी पर वापस लौटने के बाद दिया जाएगा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जोखिम भत्ते का पूरा खर्च संबंधित नगर निकाय अपने स्वयं के फंड से वहन करेंगे इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कोई अतिरिक्त अनुदान, ऋण या वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाएगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top