124103
कलोई मोड़ बीएसएफ कैंप में ऑन ड्यूटी जवान की अज्ञात कारणों से गई जान
Jhajjar, Haryana:कलोई मोड़ के पास बीएसएफ कैंप में ऑन ड्यूटी जवान की अज्ञात कारणों से जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि कल शाम कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कलोई मोड़ के पास बीएसएफ के जवान जो महाराष्ट्र का रहने वाला था और हेडकांस्टेबल पर तैनात था की जान चली गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: ट्रांसफर सूची जारी, 190 डिप्टी कलेक्टर को मिले नए प्रभार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लंबे समय से अटकी ट्रांसफर सूची जारी हुई और राजस्व विभाग ने आदेश जारी किया। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अब बन सकेंगे डिप्टी कलेक्टर। प्रमोशन लिस्ट जारी: 190 डिप्टी कलेक्टर को पूरी तरीके से मिले प्रभार। प्रमोशन नहीं होने की वजह से तहसीलदारों को दिया गया था डिप्टी कलेक्टर का प्रभार।0
0
Report
निशांत कुमार ने LNJP अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं में सुधार को कहा
Patna, Bihar:Patna बिहार की स्वास्थ्य मंत्री व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने पटना स्थित का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिजनों से भी बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली निशांत कुमार अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने इलाज, दवा, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के बारे में मरीजों और उनके परिजनों से जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। जहां जरूरत महसूस हुई, वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। पटना के एलएनजेपी अस्पताल में निशांत कुमार का यह दौरा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।0
0
Report
आगरा के कटप्पा हत्या: साडू-ससुर पर आरोप, मुरैना में गोली मारकर हत्या
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के फतेहाबाद के कुख्यात रामरतन उर्फ कटप्पा की मध्य प्रदेश के मुरैना में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, परिवार ने मृतक के साडू और ससुर पर हत्या की आशंका जाहिर की है घटना रविवार की है जब राम रतन उर्फ कटप्पा मध्य प्रदेश के मुरैना थाना अम्बाह के गांव बारेह जा रहा था इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, मृतक के भाई धर्मवीर ने बताया कि घटना के बाद उसके पास फोन आया और भाई को होली लगने की जानकारी जुटी, जिसके बाद वो आगरा से मुरेना के लिए निकल गया रास्ते में बताया गया कि उसे ग्वालियर लेकर गए है जब भाई ग्वालियर पहुंचा तो भाई की मौत की सूचना उसे दी है, घटना की जानकारी देते हुए धर्मवीर ने बताया कि उसके भाई का उसके साडु से विवाद चल रहा था 8 दिन पहले भी तमंचे के साथ वीडियो बनाकर साडू ने हत्या करने की बात कहते हुए वीडियो वायरल किया था, धर्मवीर का दावा है कि उसके भाई की हत्या उसके ही साडू और ससुर ने की है, उसे शक इसलिए भी है कि घटना उसकी ससुराल से 500 मीटर पहले ही उसके भाई का शव कार से 50 मीटर दूर मिला, भाई की जांघ में गोली लगी थी ऐसे में मौत संदिग्ध है मृतक कटप्पा के भाई ने ये आरोप भी लगाया है कि साडू और ससुर ने ही भाई की अंगुठी और 30 हजार रूपये भी लूट लिए, भाई की तहरीर पर ससुर और साडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है घटना के बाद से पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे मृतक भी क्षेत्र में अपने आपराधिक इतिहास के लिए कुख्यात है, मृतक पर मारपीट और धमकी देने जैसे 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है, कई बार वो पूछताछ को पहुंची पुलिस से भी भीड़ गया था0
0
Report
Advertisement
नोएडा में भीषण गर्मी के बाद तेज बारिश से लोगों को राहत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा मौसम का मिजाज बदला भीषण गर्मी के बाद नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश बारिश से मौसम हुआ सुहाना तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत0
0
Report
बिहार के सरकारी आवास रंग से सियासी पहचान
Patna, Bihar:बिहार का राजधानी पटना में माननीयों के सरकारी आवास का रंग ही उनकी पहचान बताने के लिए काफी होगा। ये हम नहीं कह रहे। बल्कि इन आवास को कलर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं भाजपा के मंत्री विधायकों के आवास का कलर भगवा है तो जेडीयू और RJD के हरा कलर है राबड़ी देवी के पहले वाले आवास 10 सर्कुलर रोड हरे कलर से था तो अब नए जो आवास आवंटन किया गया है उसका भी कलर हरा कर दिया गया है बिहार सरकार के मंत्री श्रेसी सिंह, विजय सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी,जेडयू प्रदेश अध्यक्ष और विधायक उमेश कुशवाहा, मंत्री शीला कुमारी मंडल, RJD विधायक भाई वीरेंद्र के साथी कई अन्य विधायक मंत्री हैं जिनके पार्टी के झंडे के कलर का नेम प्लेट और आवास का कलर किया गया है सर, बात की जाए एक नया ट्रेंड आया है कि जो नेम प्लेट है वो घर का जो कलर है, बॉर्डर है वो जैसे बीजेपी वाले केसरिया, जेडीयू वाले ग्रीन, आरजेडी वाले ग्रीन कर रहे हैं। इसको लेकर क्या कहना है؟ बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा लेकिन हमने यह महसूस किया कि केवल कलर बदलने से ही चीजें ठीक नहीं हो सकती हैं, विचार भी बदलने होंगे। और विचार अच्छे होंगे तो कलर उसपे अच्छे लगेंगे, जैसे भारतीय जनता पार्टी का केसरिया कलर समृद्धि का प्रतीक है और उसी प्रकार की विचारधारा भी है कार्यकर्ताओं से लेकर के नेताओं तक। है ना? और कलर को लेकर के काफी गंभीर भी रहते हैं और इस बात के लिए भी हमेशा सजग रहते हैं कि कोई उंगली ना उठाए। तो विचारधारा और कलर ये हमारा गौरव है और हम भगवा वाले हैं, भगवा वाले ही रहेंगे। बाइट---- मिथिलेश तिवारी मंत्री बिहार सरकार JDU के प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कोई ट्रेंड नहीं है। बल्कि सच्चाई तो यह है कि कौन से लीडर किस पार्टी से ताल्लुक करते हैं और उस पार्टी का भूमिका क्या है, जन सरोकार के मुद्दों पर। और जनता दल (यू) या एनडीए हमेशा जन सरोकार के मुद्दों पर संवेदनशील रहा है। अच्छा काम हुआ है और आदरणीय नेता नीतीश कुमार जी के भी नेतृत्व में अच्छा काम हुआ और आज आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में भी अच्छा काम हुआ। एक कहावत है कि 'मन न रंगाए, रंगाए जोगी कपड़ा'। कलर कोई भी हो, क्या फर्क पड़ता है? अंदर दिल में जनता के लिए जगह होना चाहिए। और मंशा साफ होनी चाहिए कि हमें जनता के लिए काम करना है, बिहार के लिए काम करना है और जिनकी मंशा होगी कि बिहार का खजाना लूट के अपना तिजोरी भरना है, वो तो अलग बात है। बाइट---- हिमराज राम जदयू प्रवक्ता RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि एक ट्रेंड चल रहा है बिहार में नई नवेली सरकार में। जिस पार्टी का रंग है, उसी पार्टी के विधायकों के मकान उसी रंग में रंग दिए जा रहे हैं। जेडीयू को भी आप हरा बता रहे हैं, राजद को भी आप हरा ही बता रहे हैं। और 1 अणे मार्ग को भी हरा ही बता रहे हैं। कुछ जो आरएसएस से हैं, भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, विधायक हैं वो अपना केसरिया भी कर लिए होंगे, गेरुआ भी कर लेंगे। उनकी मर्जी। लेकिन सच ये है, कि रंग हरा ही है। और हरा रंग हरियाली का प्रतीक है। और पूरा बिहार हरियाली में तब्दील हो, यह राष्ट्रीय जनता दल और बिहार की अवाम चाहती है। देश भी चाहता है कि हरी रंग है, हरी हमारी धरती की अंगड़ाई। किसानों की समृद्धि का प्रतीक है हरियाली बाइट----- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी0
0
Report
अजमेर बायपास ट्रोले हादसे में परिवार के 4 की मौत
Jaipur, Rajasthan:अजमेर बायपास पर हिट एंड रन का मामला. अजमेर रोड के 200 फीट बायपास ट्रोले से बड़ा हादसा. बेकाबू ट्रोले ने सड़क किनारे परिवार को कुचला. हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत. 4 बच्चे और पिता चंद्रप्रकाश की मौत, बच्चों की माता घायल. घायल महिला कैलाशी देवी का इलाज जारी.0
0
Report
Advertisement
फ़रीदाबाद में बदला मौसम: गर्मी के बाद बारिश ने राहत दी
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज गर्मी के बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अचानक बदले मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
गुरुग्राम में तेज बारिश से जलजमाव, पम्प से निकासी तेज
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में बारिश ने शहर को किया पानी पानी गुरूग्राम में आई तेज बारिश से कुछ निचले इलाकों में भरा पानी सुबह से पड़ रही गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव से बड़ी परेशानी मौसम विभाग का दावा NEXT दो दिनों तक तेज बारिश कि संभावना गुरूग्राम में पानी निकासी के लिए निगम, जीएमडीए कई जगहों पर लगाए गए पम्प0
0
Report
फरीदाबाद में 80% फार्म वितरित, 14 तक जमा, 22 को लिस्ट प्रकाशित
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की एडीसी अंजलि ने कहा है कि फरीदाबाद में अब तक 80% फॉर्म बांटने का काम हो चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर एसआईआर के तहत फार्म नहीं भरा तो उनके वोट कट सकती है जिससे उन्हें परेशानी पैदा होगी। इसलिए जल्द से जल्द अपना फार्म भरकर बीएलओ को जरूर दें ताकि वोट बन सके। उन्होंने कहा कि आगामी 14 तारीख तक फार्म जमा होंगे और 22 तारीख को लिस्ट प्रकाशित होगी। उन्होंने कहा कि एसआई आर फॉर्म के लिए बीएलओ को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह घर-घर जाकर फार्म वितरित करें इसके अलावा लोग भी बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं और अपना फार्म ले सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
ख्याला में पुलिस ने अवैध जुआ रैकेट भंडाफोड़, 13 जुआरी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:ख्याला इलाके में पुलिस की रेड अवैध जुआ रैकेट का भंडाफोड़ 13 जुआरी को जुआ खेलते स्पेशल स्टाफ की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा 19 हजार 390 नगदी ताश की जोड़ी बरामद पश्चिमी जिला के स्पेशल स्टाफ की टीम ने बी ब्लॉक ख्याला में एक मकान में रेड मारकर अवैध जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है और पुलिस ने मकान के अंदर 13 जुआरी को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 19 हजार 390 की नगदी ताश की जोड़ी बरामद की है। इसमें मुख्य आयोजक शाहबाज भोला है जो पहले भी जुआ मामले में शामिल पाया गया। सह-आयोजक मोहम्मद वारिस पहले तीन आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की टीम को एक विशिष्ट और विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली और उस पर कार्य करते हुए, विशेष टीम ने जेजे कॉलोनी ख्याला दिल्ली की पहली मंजिल पर रेड मारी और अवैध जुआ खेलते 13 जुआरी को रंगे हाथों धर दबोचा। सभी पकड़े गए व्यक्तियों और बरामद नकदी के साथ मौके को दिल्ली पब्लिक जुआ अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। आगे की जांच जारी है0
0
Report
रामदेवरा भादवा मेला: ई-विजिटर एप से सुरक्षा मजबूत, होटल-धर्मशाला संचालक जुड़े
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन -रामदेवरा रामदेवरा पुलिस की सभी होटल वह धर्मशाला संचालकों से की जा रही अपील रामदेवरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पुलिस की कयावद रामदेवरा, जैसलमेर आगामी बाबा रामदेव भादवा मेला को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से रामदेवरा क्षेत्र में ई विजिटर एप के प्रभावी क्रियान्वयन की तरफ कदम बढ़ाए गए हैं। इस संबंध में पिछले दिनों सभी होटल व धर्मशाला संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर उन्हें जानकारी भी प्रदान की गई थी। सभी से अपील की गई है कि वे प्राथमिकता के साथ अपने-अपनी धर्मशाला व होटलों को ई विजिटर ऐप से जोड़ें ताकि पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को चाक चोबंद करने में और मदद मिल सके। इस संबंध में पुलिस थाना रामदेवरा के थानाधिकारी खेताराम गोदारा ने सभी से अपील की है उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी ई विजिटर ऐप को संचालित करने में दिकत समस्या आ रही है वे पुलिस से जानकारी व सहयोग ले सकते हैं। रामदेवरा आने वाले सभी लोगों की जानकारी ई विजिटर एप के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज हो जाएगी जिससे डिजिटल रिकॉर्ड उनके पास में उपलब्ध रहेगा। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावित निगरानी संभव है। समय की प्राथमिकता को देखते हुए ई विजिटर एप बहुत जरूरी हो गया है। ई विजिटर एप के माध्यम से पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर निगराणी कर सकेगी और उनके ऊपर त्वरित पुलिस कार्रवाई करने में भी उनको मदद मिलेगी।इस संबंध में सभी धर्मशाला होटल संचालक अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दीखता है तो भी वह तुरंत पुलिस को सूचना दे सकते हैं। आगामी भादवा मेला को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की लगातार पहल की जा रही है। बाइट:- खेताराम गोदारा पुलिस थाना अधिकारी रामदेवरा0
0
Report
ग्राम पंचायत खरेश में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 गरीब परिवारों को आवास पट्टा
Didwana, Rajasthan:एंकर - राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत खरेश में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम विकास अधिकारी राकेश मिर्धा की सक्रियता और मुस्तैदी चर्चा का विषय रही, जिनके प्रयासों से पंचायती राज विभाग की ओर से 8 बेहद गरीब परिवारों को मौके पर ही आवासीय पट्टे जारी कर उन्हें आबादी में रहने का कानूनी हक दिलाया गया।शिविर में 22 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौजूद थे, लेकिन पंचायती राज विभाग का नेतृत्व कर रहे ग्राम विकास अधिकारी राकेश मिर्धा ने वंचित परिवारों को पट्टे दिलवाने के काम को प्राथमिकता दी।पट्टा पाकर भावुक हुए ग्रामीणों ने राकेश मिर्धा और प्रशासन का आभार जताया। शिविर में पहुंचे उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी और ब्लॉक विकास अधिकारी श्रवण राम जाखड़ ने भी ग्राम विकास अधिकारी राकेश मिर्धा द्वारा किए गए कार्यों और शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की। शिविर प्रभारी ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी。0
0
Report
Advertisement
नोएडा में भारी बारिश से ट्रैफिक बेहाल, चारों तरफ जाम
Noida, Uttar Pradesh:भारी बारिश से नोएडा में ट्रैफीक व्यवस्था चरमराई चारों तरफ़ लगा जाम0
0
Report
छत्तीसगढ़ में अंतरधार्मिक निकाह: वक्फ बोर्ड के नए नियम अगस्त से लागू
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में अंतरधार्मिक निकाह को लेकर नए नियम लागू किए जा रहे हैं.. अगस्त से गैर-मुस्लिम से निकाह कराने वाले मौलानाओं के लिए वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन और पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी.. छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति, जरूरी दस्तावेज और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निकाह कराया जाएगा.. साथ ही वफ्फ से अनुमति लेना बेहद जरूरी होगा.. नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.. वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह व्यवस्था निकाह प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए है.. उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक इलाकों में आदिवासी और साहू समाज की युवतियों के साथ निकाह के ज्यादातर मामले सामने आते रहे हैं.. वहीं वफ्फ के नए नियमों को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने समाज के लिए बेहतर बताया..0
0
Report
मथुरा में राम चंदे के दुरुपयोग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा के जरिए विरोध
Mathura, Uttar Pradesh:# मथुरा: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने पढ़ी हनुमान चालीसा; पुलिस ने रोका **मथुरा,।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर एकत्र किए गए चंदे और उसमें हुई कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान माहौल गरमाते देख भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर बढ़ने से रोक दिया। ### 'राम नाम के चंदे का हुआ दुरुपयोग': मुकेश धनगर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भगवान श्रीराम के नाम पर देश के गरीब मजदूरों, व्यापारियों और साधु-संतों की आस्था से खिलवाड़ किया है。 > **भाजपा कार्यालयों पर उठाए सवाल:** मुकेश धनगर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, *"देशभर से जो चंदा इकट्ठा किया गया था, उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। हमें आशंका है कि देश के विभिन्न जिलों में बन रहे भाजपा और आरएसएस के भव्य कार्यालयों में जनता के इसी आस्था के धन को लगाया जा रहा है। इसकी किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"* ### चांदी के खड़ाऊं और आभूषणों पर भी उठाए सवाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कुछ अधिकारियों के बयानों का हवाला देते हुए दावा किया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चांदी के खड़ाऊं और अन्य बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा व स्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन संवेदनशील मामलों को गंभीरता से लेने के बजाय केवल 'लीपापोती' करने में जुटी हुई है. ### पीएम और सीएम की चुप्पी पर साधा निशाना मुकेश धनगर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर इस मुद्दे पर मौन साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा: * यदि विपक्ष और जनता द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं, तो सरकार जांच से क्यों पीछे हट रही है? * सरकार को तुरंत एक निष्पक्ष जांच कमेटी गठित कर दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने लाना चाहिए। ### पुलिस से हुई नोकझोंक, जनता से एकजुट होने की अपील प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली है। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था और जनता के पैसे में पारदर्शिता व जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है। **बाइट * मुकेश धनगर, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस (मथुरा)**0
0
Report
Advertisement
