एनएचएम कर्मचारियों ने चार दिवसीय हड़ताल शुरू की
Jhajjar, Haryana:नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने चार दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। एनएचएम ने पहले ही सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे 26 जुलाई से हड़ताल पर चले जाएंगे। एनएचएम कर्मचारी संदीप जांगड़ा ने बताया कि उनकी मांगें लंबित हैं और सरकार ने केवल आश्वासन दिया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
