icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

घाटशिला हादसे में नदी से बची महिला, बेटी की मौत और कार चालक की पिटाई

Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर स्थित सुवर्णरेखा नदी पुल पर बुधवार की देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। अनियंत्रित कार ने पहले एक स्कूटी और दो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक से जा रहे एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सुष्मिता सिन्हा (40) उछलकर सीधे सुवर्णरेखा नदी में जा गिरीं और तेज धार में बह गईं। हादसे में उनके पति सुन्नतो सिंह, छह वर्षीय बेटी श्रेया सिन्हा और चार वर्षीय बेटा चंदू सिंह समेत कुल आठ लोग घायल हो गए।
0
0
Report

गंडक नदी ने बेतिया के सिसवा गांव में मकान ढहाए; ग्रामीणों की जमीन की मांग

Bettiah, Bihar:Anchor _______ बेतिया से बड़ी खबर है जहां गंडक नदी रौद्र रूप धरण कर ली है गंडक नदी के जलस्तर में कम होने से भीषण कटाव कर रही है योगापट्टी के सिसवा गांव में एक एक मकान नदी के गर्भ में समाहित हो रहे है ग्रामीण अपने अपने घरों को तोड़ रहे है ग्रामीण सरकार से रहने के लिए जमीन की मांग कर रहे है घर तोड़ रहे ग्रामीण अब बेघर हो गए है उनके पास घर बनाने के लिए कोई दूसरा जमीन नहीं है ग्रामीणों का आरोप है पिछले दो महीने से गांव में नदी भीषण कटाव करती रही लेकिन जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने कटावरोधी कार्य नहीं किया जिससे अब एक एक घर कट रहे है विनोद पटेल बबन मियां पारस पटेल सभी अपना अपना आशियाना तोड़ रहे है सरकार से राहत बचाव की मांग कर रहे है
0
0
Report
Advertisement

शहडोल में बारिश के बीच खपड़ैल मकान ढहा, पूरा परिवार मलबे में दबा

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा। धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में भरभराकर गिरा खपड़ैल मकान। मकान में सो रहा पूरा परिवार मलबे में दबा। पति संतोष बर्मन, पत्नी साधना बर्मन और बच्ची गुनगुन हादसे में दबी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मकान गिरने से परिवार के सदस्यों को आई अंदरूनी चोटें। हादसे में घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान क्षतिग्रस्त। वार्ड नंबर 5 स्थित काली मंदिर के पास की बताई जा रही घटना। बारिश के बीच हुए हादसे से इलाके में मचा हड़कंप.
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अंतिम संस्कार पर नेताओं का जमावड़ा

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बулंदशहर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अंतिम संस्कार में लगा नेताओं का जमावड़ा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अनिल शर्मा के पैतृक गाँव में होगा अंतिम संस्कार, बीते कल दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भाजपा विधायक ने ली थी अंतिम सांस, पिछले काफी समय से कैंसर बीमारी से थे पीड़ित भाजपा विधायक, दिवगंत भाजपा विधायक अनिल शर्मा शिकारपुर विधानसभा से थे विधायक, दिवगंत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ भोला सिंह, मंत्री डॉ अरुण सक्सैना, ठाकुर जयवीर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री नवाब सिंह नागर समेत भाजपा नेता, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर पहुंचेंगे थोड़ी देर में
0
0
Report

गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी: 10 घायल, यात्रियों में दहशत

Hardoi, Uttar Pradesh:गंगा एक्सप्रेसवे पर 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 घायल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 286 के पास लुधियाना से उन्नाव के बांगरमऊ जा रही यात्रियों से भरी बस UP81BT7608 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा गया।पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ स्थिति को संभाला। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

Masaurhi में शादीशुदा महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद उतरी

Masaurhi, Bihar:शादी शुदा महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा। प्रेमी से नाराज महिला चढ़ी मोबाइल टावर पर। प्रशासन ने समझाकर उतारा महिला को। मसौढ़ी । मसौढ़ी के वीर कुंवर सिंह कालानी में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक शादी शुदा महिला प्रेम प्रसंग में मोबाइल के टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को बुलाने की मांग करने लगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझाते हुए उसे मोबाइल टावर से उतारने का प्रयास किया जाने लगा। करीब तीन घंटे बाद लोगों के समझाने पर वह मोबाइल टावर से सुरक्षित उतर गई। महिला मसौढी के एक मुहल्ले की रहने वाली है। जो पूर्व से ही शादी शुदा है। उसके दो बच्चे भी है। इधर उसका एक शक्श से प्रेमप्रसंग हुआ। इस दौरान उस शक्श ने उससे शादी भी की। इधर उसे जानकारी हुई कि वह शक्श भी शादी शुदा है। इसपर झगड़ा होने लगा। महिला ने उस शक्श पर मारपीट करने के भी आरोप लगाए। पुलिस महिला को मसौढी थाना ले गई। जहां उसे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया।
0
0
Report

एम.ए.बेबी का दावा: राम जन्मभूमि ट्रस्ट CEO नियुक्ति में बड़े घोटाले हुए

Noida, Uttar Pradesh:तिरुवनंतपुरम - एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बनाए जाने पर CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी एम.ए. बेबी ने कहा, "भारी लूट हुई थी और अब हर कोई इसे मानता है। जब तक असली दोषियों को पकड़ा नहीं जाता और उन्हें ज़रूरी सज़ा नहीं दी जाती, तब तक भविष्य में लोग राम भक्तों द्वारा दिए गए दान की इस तरह की सार्वजनिक लूट में शामिल होने से बचेंगे... अगर इस संस्था के शीर्ष पर किसी एयर मार्शल और ऐसे विश्वसनीय लोगों को लाया जा रहा है, तो देखना होगा कि चीज़ें बेची जा सकती हैं या नहीं।"
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में हथियारबंद अपराधी पकड़े गए, ग्रामीणों ने पिटाई कर दी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद है देर रात्रि हथियार के साथ हत्या के वारदात को अंजाम देने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया युवक की जमकर पिटाई की गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है श्रीनगर थाना अंतर्गत एक युवक की जमकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है युवक विक्की कुमार को पिस्टल के साथ पकड़ जमकर पिटाई की गई है युवक देर रात्रि अपने साथी के साथ मिथलेश कुमार को मारने बनरही गांव पहुंचा था जहां मिथलेश कुमार के घर वालों ने युवक को पकड़ लिया युवक की जमकर पिटाई की गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया श्रीनगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद में यह घटना घटी है युवक पिस्टल के साथ पहुंचा था दोनो पक्षों से आवेदन लिया गया दोनो पक्षों से एक एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है हथियार के साथ देर रात्रि हत्या को अंजाम देने दो अपराधी गांव पहुंचे थे परिवार वालो की सजगता से अपराधी पकड़ा गया जिसकी जमकर पिटाई हुई है इस घटना से पुलिस की रात्रि गस्ती पर सवाल उठ रहे है वीडियो में देखा जा सकता है हत्या करने पहुंचे युवक को परिवार वाले किस तरह से पिटाई कर रहे है बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है दोनो पक्षों के आवेदन पर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top