icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में कांतारा थीम, दक्षिण भारतीय कला से आकर्षण बढ़ा

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा में अलग-अलग थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। लेकिन हरमू स्थित पूजा पंडाल अपनी अनूठी थीम की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी खासियत यह है कि इस बार पंडाल की थीम साउथ इंडियन फिल्म कांतारा पर आधारित रखी गई है। पूरे पंडाल को फिल्म में दिखाए गए किरदारों और दैव स्वरूपों के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां पंजुरली दैव समेत अन्य दैव स्वरूपों की झलक देखने को मिल रही है। पंडाल की सजावट में केले के पत्तों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। कारीगरों की बारीक कलाकारी पंडाल के हर हिस्से में साफ तौर पर नजर आती है। वहीं, पंडाल के अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा को भी दक्षिण भारतीय शैली और कांतारा फिल्म से प्रेरित स्वरूप में सजाया गया है। मां के मुकुट से लेकर प्रतिमा की साज-सज्जा तक में विशेष कलाकारी देखने को मिल रही है। इस अनूठी थीम और आकर्षक कलाकारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने रांची में इस तरह की थीम पर आधारित पूजा पंडाल पहले कभी नहीं देखा। यही वजह है कि पंडाल की भव्यता के साथ-साथ इसकी बारीकियां भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
0
0
Report

बोकारो थर्मल में 30 फीट लाइट टॉवर समेत चोरी, गैस कटर से लोहा काटा गया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में लोहा चोरों का आतंक। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित CCL खदान से 30 फीट का लाइट टावर को ही चोरों ने कर लिया चोरी। चोरों ने इतनी ऊंची लाइट टावर को ही कर दिया गायब और देखती रही सुरक्षा कर्मी और पुलिस। मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का। बोकारो थर्मल से बड़ी खबर, जहां CCL गोविंदपुर परियोजना की बंद पड़ी अंडरग्राउंड माइंस में चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। चोर हॉलेज रूम के पास लगे लोहे के रेल, एंगल, प्लेट और 30 फीट ऊंचे लाइट टावर को गैस कटर से काटकर पिकअप वैन में लादकर फरार हो गए। घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का है जहां लहरियाटांड़ गांव के रहनेवाले चंद्रिका रजक ने एक पिकअप वैन को देखा जो अवैध लोहा लेकर जा रहा था जहां तुरंत इसकी सूचना प्रोजेक्ट मैनेजर सुमन कुमार और बोकारो थर्मल थाना को दी गई। सूचना पाकर मौके पर थाना के अधिकारी मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार भारद्वाज, मैनेजर सुमन कुमार, सुरक्षा इंचार्ज शौकत अली पहुंचे। जांच में पता चला कि चोरों ने काफी लोहा आधा काटकर अगली रात ले जाने के लिए छोड़ रखा था और आधा लोहा गायब कर दिया था। मौके से पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे तीन बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनसे गैस कटर चलाया जा रहा था। पुलिस पता लगा रही है कि ये सिलेंडर किसके नाम से जारी हुए थे। मैनेजर सुमन कुमार ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताई है और दोषी पाए जाने पर निलंबन की बात कही है। प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत दी है, पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

पटना की फुलवारी शरीफ मिठाई फैैक्ट्री पर खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी

Danapur, Bihar:पटना के फुलवारी शरीफ में मिठाई बनाने वाले फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करवाई के दौरान 21 KG पेड़ा, 155 KG गुलाब जामुन, 96 KG उजला रसगुल्ला, 148 लीटर दही सहित हाइड्रो केमिकल के 27 डब्बे को जप्त पटना में त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है यह कार्रवाई पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी में एक मिठाई बनाने वाले फैक्ट्री पर की गई है कार्रवाई के दौरान 21 किलो पेड़ा, 155 किलो गुलाब जामुन, 96 किलो उजला रसगुल्ला सहित 148 लीटर दही जब्त किया गया। इन उत्पादों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी। छापेमारी के दौरान मिठाइयों की चाशनी में इस्तेमाल किए जाने वाले एक गैर-खाद्य औद्योगिक रसायन हाइड्रो के इस्तेमाल का भी मामला सामने आया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से हाइड्रो केमिकल के 27 डिब्बे भी जब्त किए हैं। इस तरह के रसायन का खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर विभाग की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। इस कार्रवाई में फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी में एक मिठाई बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी की गई है छापेमारी के दौरान गुलाब जामुन 155 किलो, उजला रसगुल्ला 96 किलो, दही 148 किलो, पेड़ा 21 किलो जप्त किया गया है जप्त मिठाइयों का सैंपल भी लिया गया है लैब से जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

इमरान मसूद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बयान दिया

Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Imran Masood (Congress) On Defence Minister Rajnath Singh’s Press Conference, Rajasthan BJP President Madan Rathore’s Statement On Pakistan, Central Park Shut For Two Days Ahead Of CJP’s ‘Tiranga’ March, BJP MP Sakshi Maharaj, CJP’s Abhijeet Dipke Claims IB Is Tracking Him And EC Orders Special Summary Revision Of Voter Lists In 17 States And UTs राजनाथ सिंह जी बहुत वरिष्ठ हैं। उनका बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन राहुल जी ने जो सबूत दिए थे, वो सरेआम, सरे मंजर दिए थे जिनको आप झुठला नहीं सकते। राहुल जी ने जो 25 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसके अंदर तमाम सबूत दिए थे। एक-एक घर के अंदर पांच-पांच सौ वोट के सबूत दिए थे। ब्राजीलियन मॉडल के फोटो के साथ लगे हुए सबूत दिए थे। सत्रह राज्यों के अंदर। अगर गलती नहीं की तो यह क्यों करा रहे हैं? तो यह असल में बौखला गए हैं। यह जो गठजोड़ भाजपा का और इलेक्शन कमीशन का हुआ, यह हो गया एक्सपोज। और राहुल जी के इस एक्सपोज से घबरा गए हैं। अब इनकी समझ में नहीं आ रहा इनको करना क्या है। यह जो खेल खेला गया था इसके अंदर यह फसेंगे इसमें बचेंगे नहीं क्योंकि यह डॉक्यूमेंटेड सबूत हैं। जो दस्तावेजी सबूत होते हैं? ना उनको आप कुछ देर के लिए रोक सकते हो।
0
0
Report

शाजापुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 2G जैसी सर्वर से राशन बाधित

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण तकनीकी खामी की भेंट चढ़ गया है। आगामी दिनों में दशहरे का त्यौहार है, ऐसे में उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। पिछले एक महीने से सर्वर डाउन रहने और थंब मशीन की लिंक बार-बार फेल होने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा। लोग अपना काम छोड़कर बार-बार राशन दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं को राशन देने के लिए राशन दुकान रात तक खुली हुई है, उसके बाद भी सर्वर की परेशानी आ रही है। 5G के दौर में 2G जैसा सर्वर एक ओर देश में 5G तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है, वहीं राशन व्यवस्था 2G जैसे सर्वर के भरोसे चल रही है। लिंक फेल होने से दुकानों पर विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के बीच आए दिन कहासुनी हो रही है। उपभोक्ताओं की मानें तो वे कई बार दुकान जा चुके हैं, पर सर्वर नहीं चलने से खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है और परिवार के भरण-पोषण में भी दिक्कत आ रही है।
0
0
Report

अमरावती महायुति मेळावेमध्ये बंडखोर उमेदवारांवर चंद्रशेखर भोयर की प्रतिक्रिया

Amravati, Maharashtra:उदय सामंत यांनी अमरावतीत वेळ वाया घालवू नये; शेखर भोयर यांचे सामंत यांना आव्हान शिंदे यांचा उमेदवार निष्क्रिय, त्यामुळे पुण्याप्रमाणे मला पाठिंबा द्यावा - चंद्रशेखर भोयर अँकर :- अमरावती शिक्षक मतदार संघासाठी महايوतीच्या वतीने अमरावती आज भव्य कार्यकर्ता मेळाव्याचे आयोजन करण्यात आले आहे. यावेळी महايوतीच्या बंडखोर उमेदवारांना एक शिष्टमंडळ भेटून त्यांची मनधरणी करणार असल्याची चर्चा आहे. त्यामुळे महايوतीला आपल्या बंडखोरांना शमवण्यात यश येते का याकडे सर्वांचे लक्ष लागला आहे. याविषयी भाजपचे बंडखोर चंद्रशेखर भोयर यांनी आपली प्रतिक्रिया दिली असून उदय सामंत यांनी अमरावतीत आपला वेळ वाया घालू नये असं म्हटलं आहे. विद्यमान आमदार यांनी अपक्ष निवडणूक लढवली होती. त्यावेळी त्यांचे नातेवाईक गृहमंत्री होते तेव्हा त्यांनी बोगस मते नोंदवून निवडणूक जिंकली तसेच सहा वर्षात ते काहीही करू शकले नाही. त्यामुळे उदय सामंत यांनी अमरावतीत जास्त वेळ घालवू नये आपला उमेदवार निष्क्रिय आहे त्यामुळे पुण्याप्रमाणे पाठिंबा देण्याचा निर्णय झाला तर मला भाजपचा निश्चित पाठिंबा मिळेल अशी प्रतिक्रिया चंद्रशेखर भोयर यांनी व्यक्त केली आहे. याविषयी त्यांच्याशी अधिक बातचीत केली आमचे प्रतिनिधी अनिरुद्ध दवाळे यांनी
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में मौसम बदला, बारिश से किसानों की रबी बुवाई की उम्मीद जगी

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में बदला मौसम का मिजाज सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के बाद क्षेत्र के मौसम में ठंडक बढ़ गई, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ने के साथ ही किसानों को रबी की फसलों की बुवाई की उम्मीद जगी है। विशेष रूप से सरसों और चने की बुवाई के लिए किसान मौसम अनुकूल होने की आस लगाए बैठे हैं। किसानों का मानना है कि पर्याप्त नमी मिलने से खेतों की तैयारी और बुवाई के काम में मदद मिल सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की नजर अब आगामी मौसम पर टिकी हुई है। यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहता है, तो क्षेत्र में रबी की फसलों की बुवाई को गति मिलने की संभावना है।
0
0
Report

फीस लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी; मराठी स्कूलों की पटसंख्या बढ़ाने का निर्देश

Thane, Maharashtra:अनुदानित शाळांनी फी घेतल्यास कारवाईचा बडगा; शिक्षणमंत्री दादा भुसेंचा इशारा - मराठी शाळांची पटसंख्या वाढवा...अनुदानित शाळांनी फी घेतल्यास कारवाई होणार - शिक्षणमंत्री दादा भुसेंचा भिवंडीतून इशारा... विद्यार्थ्यांच्या शिक्षणात कोणतीही अडचण येऊ नये और शाळांमधील समस्या थेट जाणून घेण्यासाठी राज्य शासनाच्या वतीने ‘चला शाळेत जाऊया’ अभियान राबवण्यात येत आहे. याच अभियानांतर्गत राज्याचे शालेय शिक्षण मंत्री दादा भुसे यांनी आज भिवंडीतील शाळांना भेट देऊन शैक्षणिक परिस्थितीचा आढावा घेतला. यावेळी त्यांनी अनुदानित शाळांना फी वसुलीबाबत कडक इशारा दिला आहे, तर मराठी शाळांची घटती पटसंख्या वाढवण्यासाठी पालिकेला खास सूचना दिल्या आहेत. मराठी शाळा बंद पडण्याचे प्रमाण आणि विद्यार्थ्यांची घटती पटसंख्या ही चिंतेची बाब असल्याचे सांगत, मंत्री भुसे यांनी पालिका आयुक्तांना सूचना दिल्या की, शाळांमध्ये दर्जेदार शिक्षण आणि आवश्यक सुविधा उपलब्ध करून देऊन ही पटसंख्या पुढच्या वर्षी दुप्पट झाली पाहिजे. तसेच त्यांनी स्पष्ट इशारा दिला की, ज्या अनुदानित शाळा असतील त्यांना फी घेण्याचा अधिकार नाही. जर कोणतीही अनुदानित शाळा अनाधिकृतपणे फी आकारत असेल, तर अशा शाळांवर कडक कारवाई करण्यात येईल. भिवंडी महापालिकेच्या ९७ शाळा सुसज्ज करण्यासाठी महापालिकेने लवकरात लवकर आराखडा सादर करावा, त्यासाठी आवश्यक निधी उपलब्ध करून देण्याचा प्रयत्न केला जाईल, असे आश्वासन भुसे यांनी दिले. यावेळी महापालिका शाळा क्रमांक २२/६२ येथील सुसज्ज शाळेच्या मॉडेलचे कौतुक करत, असेच शैक्षणिक वातावरण राज्यातील इतर शाळांमध्येही निर्माण करण्याची गरज त्यांनी व्यक्त केली. विद्यार्थ्यांच्या शिक्षणावर परिणाम होऊ नये यासाठी शासन प्रयत्नशील असल्याचेही मंत्री भुसे यांनी स्पष्ट केले.
0
0
Report
Advertisement

छपरा में 90 फीट रावण और 80 फीट मेघनाथ का दहन, ई-पटाखों से IPL-स्टाइल आतिशबाजी

Chapra, Bihar:छपरा में 90 फीट के रावण और 80 फीट के मेघनाथ के दहन की तैयारी राजेंद्र स्टेडियम में भव्य आयोजन के साथ चल रही है. इस वर्ष बाहर के कलाकारों के बजाय स्थानीय कलाकारों द्वारा 90 फीट ऊंचे रावण और 80 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ई-पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ आतिशबाजी होगी. आईपीएल की तर्ज पर होने वाली आतिशबाजी को लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनाया गया है. लोकल फॉर वोकल की भावना के चलते स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है. स्थानीय सैंड आर्टिस्ट भी विशाल पुतलों के निर्माण में जुटे हैं और इस वर्ष छपरा में बने पुतलों की भव्यता बिहार में पहचान बनाएगी. राजेंद्र स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है और पुतलों की बनावट से लेकर आतिशबाजी तक आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी है.
0
0
Report

जैसलमेर भाटिया मार्केट चोरी: तीन संदिग्ध गिरफ्तार, बैग में डेढ़ से दो लाख बरामद

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर रिपोर्टर -शंकरदान मोबाइल नम्बर -9799069952 जैसलमेर के भाटिया मार्केट में चोरी का खुलासा, वारदात के एक घंटे में तीन संदिग्ध डिटेन खरीदारी के बहाने कपड़े की दुकान में घुसे थे तीन युवक, बुजुर्ग दुकानदार को उलझाकर रुपयों से भरा बैग ले जाने का आरोप जैसलमेर जैसलमेर के भाटिया मार्केट में कपड़े की दुकान पर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है। आरोप है कि तीनों युवक खरीदारी के बहाने दुकान में घुसे और बुजुर्ग दुकानदार को बातचीत में उलझाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ से दो लाख रुपए होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने वारदात के करीब एक घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया。 जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर की शाम करीब 7:20 बजे मुरलीधर रमेश कुमार की कपड़े की दुकान को निशाना बनाया गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की。 सीओ रूपसिंह इंदा और कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ढिब्बा पाड़ा क्षेत्र में दबिश दी। यहां से तीन युवकों को डिटेन किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मकराना निवासी हैं और रंग-रोगन का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध फिरोज अहमद पर रुपयों से भरा बैग ले जाने, सफीक अहमद अली पर दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखने और तीसरे युवक हयात खान पर बाइक से आरोपियों को लाने-ले जाने में भूमिका निभाने का संदेह है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और चोरी की रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं, त्वरित कार्रवाई कर संदिग्धों को डिटेन करने पर जैसलमेर के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस का आभार जताया है।
0
0
Report

मेरठ हत्याकांड: पत्नी-प्रेमी दोषी, आज सजा का बड़ा फैसला

मेरठ का अमित हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारकर सांप से कटवाया, कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया - आज सजा पर फैसला मेरठ के चर्चित अमित हत्याकांड में आज सजा का ऐलान होना है। कोर्ट ने पहले ही पत्नी रवीता और उसके प्रेमी अमरजीत को दोषी करार दे दिया है। इस मामले में वादी पक्ष के वकील ने फांसी की मांग की है。 क्या है पूरा मामला? वादी पक्ष के अधिवक्ता ने बाइट में बताया कि मामला ये था कि रवीता ने अपने प्रेमी अमरजीत के साथ मिलकर अपने पति अमित की हत्या करवा दी थी और हत्या को प्राकृतिक मौत का रूप देने के लिए शव के पास सांप छुड़वा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में कोर्ट ने रवीता और अमरजीत को दोषी साबित कर दिया है。 वादी पक्ष ने मांगी फांसी की सजा - न्यायालय से अपनी मांग को लेकर वकील ने कहा कि हमारी डिमांड यही है कि दोनों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे क्रूर हत्या नहीं हो सकती, समाज में इन लोगों ने बेहद गलत संदेश दिया है। इससे बड़ा कोई और अपराध नहीं हो सकता। सारे रिश्तों को इन्होंने कलंकित किया है。 कोर्ट करेगा आज फैसला - मृतक अमित के परिवार की तरफ से केस लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि आज न्यायालय जो भी फैसला करेगा, हम उसका स्वागत करेंगे। इस चर्चित हत्याकांड में आज बेंच से सजा का फैसला आना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top