124103
हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में गुड़गांव ने जीता पहला स्थान
Jhajjar, Haryana:हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में गुड़गांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। झज्जर के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर और सोनीपत के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल और ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बहादुरगढ़ की एचएल सिटी के ऑल वेदर स्विमिंग पूल में आयोजित इस चैंपियनशिप में 950 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में बाइक सवार दो युवकों ने युवक पर पिस्टलनुमा हथियार तानकर दहशत फैलाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर में असामाजिक तत्वों के आतंक का मामला सामने आया है। प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों द्वारा एक युवक पर पिस्टलनुमा हथियार तानने की घटना सामने आई है। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही घटनास्थल के आसपास से गुजर रहे वाहनों और उनके नंबरों की भी जांच की जा रही है। ACP नताशा जाखड़ ने बताया कि कल रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज की जांच में एक व्यक्ति के पास हथियारनुमा वस्तु दिखाई दे रही है। हालांकि, फायरिंग होने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। ACP ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की पहचान करने के साथ-साथ CCTV फुटेज की लगातार जांच कर रही है। मौके पर बाइक पर दो युवक दिखाई दे रहे हैं। चूंकि यह व्यस्त सड़क है और फुटेज में कई वाहनों के नंबर भी दिखाई दे रहे हैं, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई हैं।0
0
Report
अररिया के जोकीहाट में 5916 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने 5916 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने एक ट्रक से शराब बरामद करते हुए ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ट्रक चालक रमेश राय वैशाली जिले का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से एक ट्रक में शराब की बड़ी खेप आ रही है जिसके बाद जोकीहाट पुलिस ने नाकेबंदी कर गाड़ियों की तलाशी शुरू की और शराब की खेप जब्त की। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बंगाल से शराब के कारोबारी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं जिनके पूरे सिंडिकेट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बेगूं नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली; विकास की नई दिशा शुरू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर निकाय चुनाव 2026 के बाद नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और कर्तव्य की शपथ दिलाई। नगर पालिका के 35 वार्डों में हुए चुनाव के बाद आठ कांग्रेस पार्टी के पार्षदों और तीन निर्दलीय पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान बेगूं नायब तहसीलदार नाना लाल और पारसोली नायब तहसीलदार कमलेश कुलदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों ने नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाली।0
0
Report
Advertisement
टोंक नगर परिषद में कांग्रेस को बहुमत, सभापति पद पर सस्पेंस - प्रमुख खबर
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस की जीत के साथ ही अब नगर परिषद के अगले सभापति को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभापति पद की दौड़ में मोइनुद्दीन निजाम, सुनील बंसल, मयंक गोयल, गायत्री चौरसिया, अकबर खान और मोहम्मद फाइज के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरणों पर निर्भर करेगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस किस चेहरे पर दांव लगाती है। सभापति पद को लेकर दावेदारों के समर्थक भी सक्रिय हो गए हैं और राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में साफ होगा कि कांग्रेस किसे टोंक नगर परिषद की कमान सौंपती है और किस दावेदार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है।0
0
Report
लखनऊ: EMI वसूली के नाम पर युवक को बंधक बनाकर खून निकालवाने का मामला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में मोबाइल की EMI वसूली का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। निगोहां में आरोप है कि मोबाइल की किस्त नहीं चुकाने पर युवक को घर से ले जाया गया... कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया... उससे मजदूरी कराई गई और फिर ब्लड बैंक ले जाकर एक यूनिट खून निकलवाने का आरोप है। इतना ही नहीं, परिवार से किस्त के नाम पर ऑनलाइन पैसे भी मंगवाए गए और कथित तौर पर अतिरिक्त रकम की मांग की गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल की किस्त... और वसूली का ऐसा तरीका, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के राजारामखेड़ा पुरहिया गांव के रहने वाले नेवल ने आरोप लगाया है कि मोबाइल की बकाया किसत को लेकर उसे जबरन अपने साथ ले जाया गया। परिवार के मुताबिक, नेवल ने करीब एक साल पहले निगोहां की एक मोबाइल दुकान से लगभग 21 से 21.5 हजार रुपये का मोबाइल किस्तों पर खरीदा था। मासिक किस्त करीब 2,799 रुपये बताई गई है। परिवार का आरोप है कि किस्त को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और मोबाइल वापस ले लिया गया था। इसके बाद 8 सितंबर को दो लोग नेवल को अपने साथ ले गए। परिवार का आरोप है कि उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन काम कराया गया। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप है ब्लड बैंक ले जाकर एक यूनिट खून निकलवाने का। परिवार और पीड़ित का आरोप है कि बकाया किस्त की वसूली के दौरान उसे ब्लड बैंक ले जाया गया, जहां उसका खून निकाला गया। हालांकि खून निकाले जाने और उसके इस्तेमाल/बेचे जाने से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि मेडिकल और पुलिस जांच से ही होगी। परिवार का आरोप है कि नेवल के भाई को फोन करके पहले 2,799 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद कथित तौर पर करीब 12 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर नेवल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। परिवार के मुताबिक, नेवल कई दिनों तक आरोपियों के कब्जे में रहा। बाद में उसे वाहन से थाने भेजे जाने की बात सामने आई। परिवार का दावा है कि जब वह वापस आया तो उसकी हालत बेहद खराब थी। परिवार ने आरोप लगाया कि शुरुआत में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।0
0
Report
गणेश चतुर्थी पर बेगूं के गौशाला में एक दिवसीय मेले का शुभारंभ
Begun, Rajasthan:बेगूं की गणेश घाटी गौशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। गणेश गौशाला स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गौ भक्त आचार्य पंडित मदनलाल काटिया और पंडित अजय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गजानन का अभिषेक, पूजन और हवन किया। इसके बाद विधिवत मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में सनातन धर्म से जुड़े भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल धाकड़ सहित गौ भक्तों ने नंदीशाला परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जहरीले सांप के काटने से बुजुर्ग की हुई मौत, देर रात 58 वर्षीय मदनपाल की सर्पदंश से हुई मौत, बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में परिजन लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज उरई, मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, बुजुर्ग की मौत से दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के पटनाऊड़ी गांव का मामला。0
0
Report
फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख रुपये मांगने के आरोप पर FIR
Fatehpur, Uttar Pradesh:महिला ठेकेदार से 25 लाख रुपये रगदारी मांगने का आरोप कार रोककर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप 25 लाख न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप 29 मई की शाम तांबेश्वर चौराहे के पास का मामला एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर FIR दर्ज Coतवाली पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पीड़ित महिला रंजना सिंह की शिकायत पर कार्रवाई0
0
Report
बालाघाट में जीतू पटवारी की मौत के दर्द पर परिवारों से मुलाकात
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी... सर्किट हाउस में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से की चर्चा... पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर जाना उनका दर्द और हालात... अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की मौत के कारणों की ली जानकारी... जीतू पटवारी के साथ आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद... आंबेडकर चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे जीतू पटवारी...0
0
Report
Advertisement
जयपुर: बाड़ेबंदी में रायशुमारी, पार्षदों से नामों पर चर्चा, निर्दलीयों से संपर्क तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बाड़ेबन्दी में शुरू हुआ रायशुमारी का दौर निकाय प्रभारी पार्षदों से कर रहे चर्चा मेयर सभापति और चेयरमैन के संभावित नामों पर पार्षदों से वन टू वन ली जा रही राय संबंधित विधायक और सरकार के मंत्री भी बाड़ेबंदी में निकाय प्रभारी और जिलाध्यक्ष भी रख रहे पूरी नजर जहाँ बोर्ड बनाने में पार्टी है बहुमत से दूर वहाँ निर्दलीयों से संपर्क साधने में झोंकी ताक़त0
0
Report
नवादा में आर्थिक अपराध इकाई ने लिपिक की गिरफ्तारी के साथ स्कॉर्पियो के फर्जी रजिस्ट्रेशन केस का पर्दाफाश
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने एक हाईप्रोफाइल मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने आपराधिक साजिश के तहत चोरी की स्कॉर्पियो के दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़ा कर वाहन का रजिस्ट्रेशन दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराने में मदद की। गिरफ्तारी के बाद EOU की टीम आरोपी से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है。 मामला वर्ष 2021 में गोपालगंज डीटीओ कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है। उस वक्त कन्हैया लाल वहां लिपिक के पद पर तैनात थे। आरोपों के मुताबिक, कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी के ड्राइवर राधेश्याम सिंह की चोरी हुई स्कॉर्पियो को शराब तस्करों ने फर्जी नंबर के साथ इस्तेमाल किया था। वाहन का मूल नंबर JH 01 CJ 7840 था, जिसे बदलकर BR 06 PD 9070 कर दिया गया था, जबकि इंजन और चेसिस नंबर पुराने ही थे。 पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो 24 दिसंबर 2019 को रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। बाद में 19 जून 2020 को गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र से शराब के साथ बरामद की गई। इसके बाद 27 दिसंबर 2021 को वाहन की नीलामी कर दी गई। आरोप है कि लिपिक की मिलीभगत से इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किए बिना ही वाहन का रजिस्ट्रेशन दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दिया गया।0
0
Report
जल भराव से घरों का सम्पर्क टूटा, बढ़ी परेशानी
Gurera, Uttar Pradesh:कई घरों के लिए संपर्क मार्ग बन्द,लोग परेशान चहनिया । कस्बा के पास सराय-सोनहुला गांव के बार्डर पर कालोनी में बरसात का पानी भरने से कई घरों के संपर्क मार्ग बन्द हो गया है l लोगों को परेशानी झेलकर पानी से होकर घर में आना जाना पड़ता है । बरसात शुरू होते ही यह समस्या विगत कई वर्षों से लोग झेल रहे है । यहाँ के लोग कई बार शासन - प्रशासन से गुहार लगाया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई । चहनिया कस्बा के बगल में सोनहुला और सराय गांव के बार्डर पर मुख्य मार्ग चहनियां बाया वाराणसी से सटा रिहायशी कालोनी है । यहां आने जाने के लिए सम्पर्क मार्ग आज तक नहीं बना । बच्चों का प्रसिद्ध विनायक हॉस्पिटल के अलावा अध्यापक,सरकारी डाक्टर,व्यापारी आदि रहते है । सोनहुला में संपर्क मार्ग से सौ मीटर दूर एक तालाब है जो बरसात में भरने के बाद कालोनी में प्रवेश कर रास्ते पर पानी भर जाता है । जो महीनों तक भरा रहता है । दर्जनो घरों के लोगो को पानी से होकर आना जाना पड़ता है । आसपास झाड़ झंखाड़ होने से पानी में विषैले जानवर आ जाते है जो हमेशा खतरा बना रहता है । कालोनी के डा.अनिल यादव,अध्यापक अमरजीत यादव,गोलू सिंह आदि का कहना है कि इस कालोनी में लोगो के लिए आज तक संपर्क मार्ग नहीं बना । बगल में तालाब के कारण पानी कालोनी में घुस जाता है । कालोनी के लोगो ने इस जटिल समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है ।0
0
Report
Advertisement
पुनपुन नदी में डूबी 14 वर्षीय छात्रा का शव 20 घंटे बाद बरामद
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के गोहरा गांव के रहने वाली छात्रा 14 वर्षीय रुखसारा प्रवीण का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। सोमवार को कोचिंग से घर लौटने के दौरान रुखसारा पुनपुन नदी के पुल के पास पानी देखने पहुंची थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गई और तेज धार में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सोमवार देर शाम तक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को भी एसडीआरएफ ने खोजबीन जारी रखी। करीब तीन किलोमीटर दूर डकरा गांव के समीप नदी से रुखसारा का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
EMI वसूली के नाम पर युवक को बंधक बनाकर खून निकालवाने का मामला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में मोबाइल की EMI वसूली का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। निगोहां में आरोप है कि मोबाइल की किस्त नहीं चुकाने पर युवक को घर से ले जाया गया... कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया... उससे मजदूरी कराई गई और फिर ब्लड बैंक ले जाकर एक यूनिट खून निकलवाने का आरोप है। इतना ही नहीं, परिवार से किस्त के नाम पर ऑनलाइन पैसे भी मंगवाए गए और कथित तौर पर अतिरिक्त रकम की मांग की गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल की किस्त... और वसूली का ऐसा तरीका, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के राजारामखेड़ा पुरहिया गांव के रहने वाले नेवल ने आरोप लगाया है कि मोबाइल की बकाया किस्त को लेकर उसे जबरन अपने साथ ले जाया गया। परिवार के मुताबिक, नेवल ने करीब एक साल पहले निगोहां की एक मोबाइल दुकान से लगभग 21 से 21.5 हजार रुपये का मोबाइल किस्तों पर खरीदा था। मासिक किस्त करीब 2,799 रुपये बताई गई है। परिवार का आरोप है कि किस्त को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और मोबाइल वापस ले लिया गया था। इसके बाद 8 सितंबर को दो लोग नेवल को अपने साथ ले गए। परिवार का आरोप है कि उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन काम कराया गया। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप है ब्लड बैंक ले जाकर एक यूनिट खून निकलवाने का। परिवार और पीड़ित का आरोप है कि बकाया किस्त की वसूली के दौरान उसे ब्लड बैंक ले जाया गया, जहां उसका खून निकाला गया। हालांकि खून निकाले जाने और उसके इस्तेमाल/बेचे जाने से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि मेडिकल और पुलिस जांच से ही होगी। परिवार का आरोप है कि नेवल के भाई को फोन करके पहले 2,799 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद कथित तौर पर करीब 12 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर नेवल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। परिवार के मुताबिक, नेवल कई दिनों तक आरोपियों के कब्जे में रहा। बाद में उसे वाहन से थाने भेजे जाने की बात सामने आई। परिवार का दावा है कि जब वह वापस आया तो उसकी हालत बेहद खराब थी। परिवार ने आरोप लगाया कि शुरुआत में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र ने HIV पहचान लक्ष्य पूरा कर हरियाणा में पहला स्थान पाया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले में HIV को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता और उपचार पर जोर दिया जा रहा है। जिले में HIV पॉजिटिव मरीजों की पहचान को लेकर निर्धारित लक्ष्य को स्वास्थ्य विभाग ने पूरा कर लिया है। कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के सिविल सर्जन सुखबीर सिंह के आदेश अनुसार जिले में करीब 2300 HIV पॉजिटिव मरीज चिन्हित किए गए हैं और सभी मरीज उपचार पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में चिन्हित HIV मरीजों में से 1206 मरीजों का इलाज कुरुक्षेत्र में ही चल रहा है, जबकि बाकी मरीज आसपास के जिलों और बड़े चिकित्सा संस्थानों में उपचार ले रहे हैं। इनमें करनाल, अंबाला, कैथल और पीजीआई जैसे स्थानों पर इलाज करा रहे मरीज भी शामिल हैं। खास बात यह है कि HIV मरीजों को सरकार की ओर से दवाइयां बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा पात्र मरीजों को सरकार की पेंशन योजना का लाभ भी दिया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक जिन मरीजों की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर है, उन्हें पेंशन का लाभ दिया जाता है। HIV संक्रमण फैलने के मुख्य कारणों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। इनमें असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सिरिंज या सुई का साझा इस्तेमाल, संक्रमित मां से बच्चे में संक्रमण और संक्रमित रक्त चढ़ना प्रमुख कारण हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मां से बच्चे में HIV संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है। वहीं संक्रमित रक्त से होने वाले संक्रमण पर भी जांच के जरिए नियंत्रण किया जा रहा है। फिलहाल HIV संक्रमण के प्रमुख जोखिमों में असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित सुई या सिरिंज का इस्तेमाल प्रमुख हैं। कुरुक्षेत्र जिले ने HIV मरीजों की पहचान के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा कर हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया था। अधिकारी के मुताबिक देशभर में करीब 15 जिलों ने ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया था। इसी उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों को लगातार दवा लेने के लिए काउंसलिंग की जा रही है। कई बार मरीज इलाज बीच में छोड़कर दूसरे विकल्पों की ओर चले जाते हैं, लेकिन काउंसलिंग के जरिए उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रेरित किया जाता है। नियमत दवा लेने से मरीज का वायरल लोड नियंत्रित किया जा सकता है। वायरल लोड नियंत्रित रहने से HIV के आगे संक्रमण फैलने का जोखिम भी बहुत कम होता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग का संदेश साफ है—मरीज नियमित रूप से दवा लें, उपचार बीच में न छोड़ें और HIV को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति से बचें। कुरुक्षेत्र में HIV मरीजों की पहचान के लक्ष्य को हासिल करने के साथ अब स्वास्थ्य विभाग का फोकस मरीजों को लगातार उपचार से जोड़कर रखने और संक्रमण को आगे फैलने से रोकने पर0
0
Report
Advertisement
