124103
झज्जर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर की नारेबाजी
Jhajjar, Haryana:अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को झज्जर जिले के विभिन्न गांव के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने झज्जर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का विरोध उन्हें नियमित न किए जाने को लेकर था। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संदीप ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-हसनगढ़ हत्या मामला: प्रेम-शत्रुता ने ली जान, शव नहर में बरामद
Rohtak, Haryana:दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई जा रही है। हत्या के बाद दोनों के शव नहर में फेंक दिए गए जो झज्जर के गांव आसौदा के नजदीक नहर से बरामद हुए हैं सांपला थाने में हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। नई दिल्ली स्थित नार्थ एवेन्यू के नेबूसराय निवासी राकेश सिंह ने सांपला पुलिस को शिकायत दी है कि वे तीन भाई व तीन बहनें हैं बीच वाले भाई संदीप ने सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में परचून की दुकान कर रखी थी। तीन माह पहले संदीप दुकान छोड़कर यूपी निवासी कविता के साथ नेबूसराय में रहने लगा। हालांकि वह अक्सर हसनगढ़ आता-जाता रहता था 26 सितंबर को कार में सवार होकर कविता के साथ हसनगढ़ आया। 30 सितंबर को मां ने संदीप से बात की तो उसने बताया कि वह कविता के साथ अपने दोस्तों हसनगढ़ निवासी हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के साथ है। एक-दो दिन में घर आ जाएंगे। उसी दिन संदीप का मोबाइल नंबर बंद हो गया। उनको चिंता हो रही थी। वे संदीप व कविता की तलाश में रविवार को हसनगढ़ आए तो पता चला कि आसौदा के पास नहर में एक महिला व एक युवक का शव मिला है। चौकी में पहुंचे तो पुलिस ने दोनों शवों की फोटो दिखाई। उसने तुरंत पहचान लिया। शव संदीप व कविता के हैं। आरोपी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा ने पहले संदीप व कविता की हत्या की। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिए। इसके बाद संदीप की कार भी लेकर भाग गए। भाई ने बताया कि संदीप पहले से शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। 2012 में उसकी पत्नी की मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करवा दी। 2024 में संदीप बरी हो गया। आठ माह पहले वह यूपी निवासी कविता के संपर्क में आया पहले दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में गांव में रहे। बाद में हसनगढ़ रहने लगे। तीन माह से वापस गांव में आकर रह रहे थे। पता नहीं क्यों 26 सितंबर को दोनों हसनगढ़ गए थे जहां उनकी ईंट मारकर हत्या कर दी गई0
0
Report
बिहार में आंधी-बारिश के संकेत: 6–9 अक्टूबर को 19 जिलों में मौसम सक्रिय
Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है,मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। आज पटना, गया, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर समेत 19 जिलों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है साथ ही 10 और 11 अक्टूबर को किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है।0
0
Report
जेल गेट हत्या केस: हर्षित चिकारा-रौनक को उम्रक़ैद और अर्थदंड
Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर के भाग के अलावा शहर कोतवाली में जिला कारागार के एसआई रंजीत सिंह ने प्राथमिक दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया कि 30 जून 2023 को जेल के गेट पर ड्यूटी पर मौजूद था, शाम करीब 8:00 बजे राजन पुत्र नरपाल निवासी गांव शादीपुर जौना थानाKiratpur बिजनौर जेल से रिहा होकर गेट के बाहर निकला। इसी दौरान विशाल शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी बिशनपुर थाना स्योहारा और रौनक पुत्र धर्मेंद्र निवासी हीमपुर दीपा खड़े थे। राजन के जेल से बाहर निकलते ही विशाल शर्मा और रौनक ने दौड़कर उसे घेर लिया। तब हैड गार्ड रंजीत और कांस्टेबल राजीव ने विशाल शर्मा और रौनक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन विशाल शर्मा ने मारने की धमकी देकर उन पर गोली चला दी। राजन ने पकड़े जाने के दौरान विशाल शर्मा को बचाने की कोशिश की, पर रौनक ने राजन पर गोली चला दी जो विशाल शर्मा को लग गई। रौनक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, उसके कब्जे से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए, जबकि विशाल के पास से एक तमंचा पांच कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया था। घटना के परिणामस्वरूप विशाल शर्मा की मौत हो गई और सिपाही रंजीत सिंह तथा राजीव घायल हुए। पुलिस ने रौनक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान हर्षित चिकारा का नाम सामने आया, जो हत्या की साजिश रचने के आरोप में जांच में था। अदालत ने 30 सितम्बर 2023 को संज्ञान लिया और 11 गवाहों के बयान के आधार पर रौनक पुत्र धर्मेंद्र और हर्षित चिकारा पुत्र कपिल को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और प्रयोगात्मक अर्थ दंड से दंडित किया गया। राजन की हत्या की योजना पुरानी रंजीश के कारण थी; जेल से बाहर आते ही हत्या की साजिश रचने के लिए आरोपी पहुंचे थे। अब दोनों को सजा मिली है।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन: सपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने में सफाईयों पर मुकदमा दर्ज कौशांबी में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने और सड़क जाम करने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभा यादव, शाहनवाज, सुमित पांडेय समेत 9 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है。 मंझनपुर चौराहे का है, जहां समाजवादी पार्टी कार्यालय में सभा के बाद सपाई ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान पत्रकार चौराहे पर अचानक रुककर नारेबाजी की गई और मुख्य चुनाव आयुक्त का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। इसी दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभा यादव के गिरने से चोटिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर यातायात बाधित करने और पुतला दहन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।0
0
Report
चक्रवाती तूफान अर्नब से बस्तर में बाढ़, धान-फसलें बर्बाद
Jagdalpur, Chhattisgarh:चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते बस्तर में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई, बाढ़ के चलते हजारों हैक्टेयर में फैली धान की फसल बर्बाद हो गई जबकि मिर्च की खेती को भी बड़ा नुकसान हुआ है, स्थानीय प्रशासन एवं राजस्व विभाग ने फसल नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है लेकिन अब भी कई क्षेत्रों में सर्वे टीम नहीं पहुंच पाई है, ऐसे में फसल नुकसान का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है, दूसरी तरफ मुआवजा राशि को लेकर किसान भी चिंतित है, राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC 6-4) के तहत फसल नुकसान होने पर दी जाने वाली सहायता राशि नुकसान के प्रकार और सिंचित या असिंचित क्षेत्र के आधार पर तय होती है, किसानों का कहना है कि नियमानुसार तकरीबन 8 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर राशि मुआवजा देने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है जो कि पर्याप्त नहीं है, किसानों ने फसल बिक्री की तुलना में प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से मुआवजा मांगा है साथ ही कई किसानों का कहना है कि उन्हें बीमा राशि मिलने चाहिए साथ ही सरकार बाढ़ आपदा के आधार पर विशेष राहत देते हुए उनका कर्जा माफ करे।0
0
Report
पिता की मौत,जेल में बंद बेटे से अंतिम संस्कार कराने को लेकर बहन ने सिद्धार्थनगर डीएम से की अपील
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल राजमन सहानी का सोमवार को करीब तीन बजे उनके घर पर निधन हो गया। पिता की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि राजमन साहनी का बेटा बबलू सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे के मामले में करीब 9 वर्षों से जेल में बंद है। पिता के निधन के बाद अब परिवार की ओर से बबलू को अंतिम संस्कार में शामिल कराने की मांग की गई है। बबलू की बहन ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से भावुक अपील की है कि उनके भाई को जेल से अनुमति दिलाकर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर दिया जाए। परिवार की इच्छा है कि राजमन साहनी का अंतिम संस्कार उनके बेटे बबलू के हाथों से हो। अब परिवार की इस अपील पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट— बबलू की बहन वी/ओ- एक तरफ पिता के निधन का गम है, तो दूसरी तरफ करीब नौ साल से जेल में बंद बेटे की मजबूरी। अब परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन इस पारिवारिक परिस्थिति को देखते हुए बबलू को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दिलाने पर विचार करेगा।0
0
Report
Advertisement
कलक्टर ने सारंगढ़ में कोषालय-तहसील का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के दिए निर्देश
Saiki, Bihar:कलेक्टर ने जिला कोषालय, तहसील और एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। कोष-लेखा और राजस्व कामकाज का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश。 अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर दिया जोर एंकर/सारंगढ़–बिलाईगढ़, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ स्थित जिला कोषालय, तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोष-लेखा और राजस्व से जुड़े कार्यालयीन कामकाज का अवलोकन किया तथा विभिन्न शाखाओं में संधारित अभिलेखों, प्रकरणों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिला कोषालय पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी कक्ष का निरीक्षण करते हुए कोष-लेखा से संबंधित कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य कार्यालयीन गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कोषालय अधिकारी श्री उत्तम कुमार तुर्काने, सहायक कोषालय अधिकारी श्री हरिराम पटेल एवं खजांची श्री हेमराज सिदार उपस्थित रहे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कामकाज की जानकारी लेते हुए शासकीय वित्तीय कार्यों एवं अभिलेखों का नियमानुसार व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
हनुमानगढ़ संगरिया से 6.17 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) संगरिया पुलिस की कार्रवाई, 6.17 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी गिरफ्तार खबर हनुमानगढ़ के संगरिया से हैं। संगरिया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.17 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर हरबंश लाल मय पुलिस टीम गश्त पर थे। इस दौरान चक 4 DNJ, रोही हरिपुरा क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरोपी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.17 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना संगरिया में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है。0
0
Report
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 10 किलो डोडा पोस्त छिलका बरामद कर दो गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो 11 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार मय पुलिस टीम गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लखूवाली हेड के पास पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 किलो 11 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से साहिल और सोनूराम को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना हनुमानगढ़ टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है。0
0
Report
Advertisement
बाड़ी–धौलपुर NH11B पर ट्रक पलट, साइकिल चालक की मौत
Jaipur, Rajasthan:बाड़ी,धौलपुर–नेशनल हाईवे 11बी पर पलटा ट्रक, बाड़ी से सरमथुरा की ओर जाते समय हुआ है हादसा, ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल चालक की हुई मौत, मृतक भगवानदास मीणा है सुनीपुर गाँव का निवासी, आलुओं की बोरी से भरा हुआ था ट्रक, ट्रक पलटने के बाद नेशनल हाईवे पर लगा जाम, सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस हाइड्रा से हटवाया ट्रक को, घटना के दौरान आसपास के लोगों की हुई भारी भीड़ जमा, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के सनौरा मोड के पास की है घटना,0
0
Report
जमुई में मानपुर बहियार के किसान पुत्र अमीरक यादव की हत्या: आरोपित फरार, परिजनों का आक्रोश
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हाबुनगर गांव स्थित मानपुर बहियार में बदमाशों ने किसान तुलसी यादव के 50 वर्षीय पुत्र अमीरक यादव को टांगी, खंती से मारकर निर्मम हत्या कर दिया और फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजन काफी देर तक अड़े रहे और शव को उठाने से रोक दिया गया। फिर बाद में समझा बूझकर लोगों को शांत किया गया। फिर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार की सुबह डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। घटना को लेकर मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने हत्या करने का आरोप सरेख यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक यादव, अनिल यादव और मनोज यादव के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर लगाया है। उन्होंने बताया कि पहले से कोई बड़ा विवाद नहीं था, दो माह पहले खेत में मवेशी जाने को लेकर थोड़ा झगड़ा हुआ था लेकिन वैसा कुछ ज्यादा विवाद नहीं था। सबकुछ स्थिति सामान्य थी। उनके पिता अमीरक यादव खेत की ओर मानपुर बहियार गए थे। इसी दौरान प्लानिंग के तहत पहले से घात लगाए उक्त लोगों द्वारा टांगी और खंती से हमला कर दिया गया। इस दौरान दोनों पैर हाथ को तोड़कर शरीर के अन्य हिस्सों पर बेरहमी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। जबतक परिवार के सदस्य पहुचते तबतक सभी आरोपित फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस दो घंटे देर से घटनास्थल पर पहुंची, जिस वजह से अब तक एक भी आरोपित गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इधर किसान की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिजन के चीख और चीत्कार से रात भर पूरा माहौल गमगीन बना रहा। घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।0
0
Report
सासाराम की 4 करोड़ की पानी टंकी महीनों से बंद, बरसात में करंट खतरे के बीच
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। चेनारी के सदोखर में बनी पानी की टंकी शोभा की वस्तु बन गई है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा 4 करोड़ से अधिक की लागत से बना यह पानी की टंकी पिछले कई महीनों से बेकार है। वजह यह है कि बनने के बाद से गांव के कुछ हिस्सों में पानी का सप्लाई हुआ और कुछ हिस्सा अधूरा रहा। बरसात शुरू होने के बाद मोटर रूम में पानी जमा हो गया है। पहुंचाने का रास्ता ठीक नहीं है। ऑपरेटर हर दिन जाकर पानी टंकी का मोटर नहीं चला पाते। स्थिति यह है कि पानी की टंकी शोभा की वस्तु बन गई है। निर्माण के बाद से ही यह समस्या है ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके, पर आज भी समस्या बरकरार है। ऑपरेटर का कहना है कि बरसात में चारों तरफ जल जमाव हो जाता है, जिससे करंट लगने का खतरा है, इसलिए पानी की टंकी चालू नहीं करते। ग्रामीणों का कहना है कि साल भर किसी न किसी बहाने से पानी की सप्लाई नहीं होती है। विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया और कहा कि वे शिकायत विभागीय मंत्री से करेंगे।0
0
Report
Advertisement
वायरल Ostrich वीडियो: एक पक्षी ने वीडियो देखते ही सबको चौंका दिया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भोपाल आयुष्मान भारत फर्जीवाड़े: EOW ने सृष्टि अस्पताल के संचालक पर FIR
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा EOW ने करोंद स्थित सृष्टि हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज किया आपराधिक मामला 5 अक्टूबर 2026 को अस्पताल संचालक राजकुमार सूर्यवंशी और अन्य पर BNS 2023 की धारा 318(4), 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत FIR दर्ज योजना का पैसा हड़पने के लिए पोर्टल पर 15 कर्मचारियों को 45 बताकर फर्जी सूची डाली गई एक ही स्टाफ का नाम चार-चार बार दोहराया गया और सभी 45 एंट्रीज के आगे संचालक ने सिर्फ अपना ही मोबाइल नंबर लिख दिया बिना अनुमति चल रही लैब से एक MD पैथोलॉजिस्ट की फर्जी सील और नकली हस्ताक्षर से झूठी जांच रिपोर्ट जारी की गईं मेडिकल कॉलेज की महिला पैथोलॉजिस्ट का नाम बिना उसकी सहमति के सूची में डालकर सरकारी भुगतान उठाया गया EOW की जांच में अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र, सैलरी, अटेंडेंस और मरीजों के इलाज की कोई भी फाइल पेश नहीं कर सका साल 2025 में दिखाए गए 709 मरीजों के इलाज के नाम पर निकाली गई रकम और इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की सघन विवेचना शुरू कर दी गई है0
0
Report
मेरठ के लोहिया नगर में पति हत्या, वीडियो में ईलमा ने किया जुर्म स्वीकार
मेरठ के लोहिया नगर में कच्ची जाकिर कॉलोनी निवासी तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में सामने आए एक वीडियो में उसकी पत्नी ईलमा खुद अपना जुर्म कबूल कर रही है। यह वही मामला है जिसमें तालिब के चचेरे भाई अकरम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हत्या का आरोप लगाया था। वीडियो में ईलमा रोते हुए बता रही है कि वारदात वाले दिन दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी पति से किसी बात पर तू-तू मैं-मैं हो गई थी। तालिब ने उसे दो-तीन थप्पड़ मारे थे। उसने कहा कि वह जाकर बैठ गई, थोड़ी देर बाद उन्हें बुलाने आए, कमरे में आने को कहा, जिसे उसने मना कर दिया। उन्होंने उसका गला पकड़कर चारपाई पर दे मारा। इसके बाद ईलमा ने अपने प्रेमी अमन को व्हाट्सएप कॉल की। ईलमा के मुताबिक अमन सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो 60 फुटा रोड का मालिक है। उसने कहा कि उसे मार रहे हैं, जान से मार दूंगा कह रहे हैं; अमन ने कहा टेंशन मत ले, वहीं बैठी रह, मैं आ रहा हूं। वीडियो में ईलमा आगे बताती है कि एक-दो मिनट बाद अमन एक और लड़के के साथ कमरे में आया। एक लड़के ने हाथ पकड़े, दूसरे ने पैर पकड़े और गले में दुपट्टा डालकर गला घोंट दिया। बेटी वहीं बेड पर बैठी सब देख रही थी। नीचे गिरने के बाद उसने उनके गले से दुपट्टा निकाल दिया। तब तक वह खत्म हो चुके थे। हत्या के बाद आरोपियों ने ईलमा से कहा—टेंशन मत ले, किसी से कुछ कहने की जरूरत नहीं, कोई भी बहाना बता दियो कि खुद ही कुछ कर लिया था। अंत में ईलमा पुलिस के सामने कबूल करती है—“गलत करा, मैंने अपनी हस्ती उजाड़ ली, अपना घर उजाड़ लिया। मुझे नहीं पता था ऐसा हो जाएगा।” इससे पहले मृतक के भाई अकरम अली ने आरोप लगाया था कि शव के गले पर काला निशान था और फोन कपड़ों में छिपा मिला था, जिसमें अमन से बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। पुलिस अब इस वीडियो को कबूलनामे के तौर पर जांच में शामिल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
