Back
ठंड में प्रवासी मजदूर खुले में, प्रशासन के दावों पर सवाल
STSumit Tharan
Dec 21, 2025 03:04:27
Jhajjar, Haryana
प्रशासन का दावा झूठा, कड़कड़ाती ठंड में खुले में सोने को मजबूर प्रवासी मजदूर: प्रशासन की नाक के नीचे, लघु सचिवालय के बाहर खुले में सोते मिले प्रवासी मजदूरों के परिवार: कैमरा दिखा तो बोले, साहब नहीं पता प्रशासन ने कहा बना रखे हैं रैन बसेरे: रेड क्रॉस की तरफ से किसी भी कर्मचारी द्वारा संपर्क करने से किया इन्कार: कहा: पिछले 10 रोज से आसमान है छत और जमीन बनी है बिछौना: लघु सचिवालय के बाहर गंदे नाले के किनारे खुले में सो रहे हैं कई प्रवासी मजदूरों के परिवार: महिलाएं बोली, ठंड तो लगती है लेकिन साहब करे भी क्या: एक ओर जहां जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी ठिठुरती सर्दी में बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे तैयार होने का दावा कर रही है, वहीं हकीकत इससे उलट दिखाई दी। बुधवार रात लघु सचिवालय के बाहर गंदे नाले के किनारे कई प्रवासी मजदूरों के परिवार खुले में सोते मिले। कैमरा सामने आते ही मजदूरों ने कहा कि उन्हें किसी रैन बसेरे की जानकारी नहीं है। एक महिला ने बेबसी जताते हुए कहा, “साहब… ठंड तो लगती है, लेकिन हम करें भी क्या?” मजदूरों का कहना है कि पिछले दस दिनों से आसमान ही उनकी छत है और जमीन ही बिछौना। परिवारों ने बताया कि अब तक रेड क्रॉस या किसी भी प्रशासनिक कर्मचारी ने उनसे संपर्क नहीं किया, जबकि प्रशासन दावा कर रहा है कि शहर में उचित इंतजाम किए गए हैं। लघु सचिवालय जैसे संवेदनशील प्रशासनिक स्थल के ठीक बाहर इस तरह परिवारों का खुले में सोना प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े करता है। कड़कड़ाती ठंड में छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ रातें गुजार रहे ये प्रवासी मजदूर राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सच में सक्रिय होता तो किसी भी परिवार को ऐसी हालत में रहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 21, 2025 04:33:030
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 21, 2025 04:32:490
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 21, 2025 04:32:260
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 21, 2025 04:32:170
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 21, 2025 04:32:050
Report
NJNeetu Jha
FollowDec 21, 2025 04:31:530
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 21, 2025 04:31:440
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 21, 2025 04:31:290
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 21, 2025 04:31:230
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 21, 2025 04:31:080
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 21, 2025 04:30:570
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 21, 2025 04:30:420
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 21, 2025 04:30:210
Report