124103
बहादुरगढ़ में नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 अवैध कालोनियों पर एक बार फिर चला बुलडोजर
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई बढ़ाते हुए शहर के बेरी रोड पर और झज्जर रोड के पास बुलडोजर चलाया। विभाग ने जेसीबी मशीन से निर्माणों को ढहाया और चारदीवारी, प्लाट और पक्की गलियां उखाड़ी। योजनाकार विभाग के एटीपी सतीश कुमार ने बताया कि विभाग आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा और आम लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने व न बचने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
EOW ने जल जीवन मिशन करोड़ों अनियमितताओं पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज के नईगढ़ी क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपये के कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने मामले में PHE के तत्कालीन तीन इंजीनियरों और ठेकेदार शिवेंद्र कुमार तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के अनुसार, जिन कामों को रिकॉर्ड में पूरा बताया गया और जिनकी पूरी राशि का भुगतान किया गया, मौके पर कई निर्माण अधूरे और गुणवत्ताहीन पाए गए।0
0
Report
डांग में गांजे की खेती पकड़ी गई, 30.69 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार
ડાંગ જિલ્લામાં ગાંજાના વાવેતરનો મોટો કેસ ઝડપાયો વઘઈ તાલુકાના બરડા ગામમાં પોલીસ ગાંજાના છોડનું વાવેતર ઝડપી પાડ્યું LCB અને વઘઈ પોલીસની સંયુક્ત ટીમે કાર્યવાહી કરી હરીભાઈ રડકેશભાઈ રાઠોડના ઘરના પાછળના વાડામાં ગાંજાનું વાવેતર ઝડપાયું 03 થી 13 મોટો નાના-મોટા ગાંજાના 10 છોડ મળી આવ્યા ગાંજાના છોડનું કુલ વજન 30.69 કિલો હોવાનું સામે આવ્યું ઝડપાયેલા મુદ્દામાલની કિંમત રૂ. 15,48,400 હોવાનું પોલીસનું અનુમાન પોલીસે આરોપી હરીભાઈ રસાઠોડની ધરપકડ કરી NDPS એક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરાઈ ડાંગ LCBની કાર્યવાહીથી જિલ્લામાં અત્યાર સુધીનો સૌથી મોટી રકમનો ગાંજાના વાવેતરનો કેસ ઝડપાયો હોવાનું પોલીસ દ્વારા જણાવાયું0
0
Report
बोकारो में तेज बारिश से तेनुघाट डैम के फाटक खुले, जलस्तर बढ़ा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में लगातार हो रहे बारिश के चलते तैनुघाट डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है ऐसे में डैम के 6 फाटक को खोला गया जिससे दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी के किनारे नहीं जाने के लिए लोगों से अपील किया गया है। अगर लगातार बारिश रहा तो आनेवाले समय में और भी फाटक खोला जा सकता है। तेनुघाट डैम में कुल 10 फाटक है।0
0
Report
Advertisement
अखिलेश यादव की रथयात्रा पर बृजलाल का हमला, माफियाओं के शासन की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के रथयात्रा को लेकर भाजपा सांसद बृजलाल का हमला इस रथयात्रा का संदेश है कि,जब सत्ता में आएंगे तो माफियाओं के पैरलल शासन चलेगा ये जंगलराज का संदेश है,सरकारी अधिकारी,कर्मचारी, व्यापारी सुरक्षित नही बचेगा ये रथयात्रा संदेश व्यापारियों को होगा कि अब वसूली होगी,अपहरण होगा0
0
Report
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: कल महापौर पद के लिए मतदान की तैयारी तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: कल महापौर पद के लिए मतदान जोधपुर। नगर निगम महापौर पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल महापौर पद के लिए मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राहुल जैन और डीसीपी कमल शेखावत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती, आरओ और अधिकारियों की जिम्मेदारियों, सिटिंग अरेंजमेंट तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फोर्स का कहां और किस तरह डिप्लॉयमेंट रहेगा, आरओ और अन्य अधिकारी कहां तैनात होंगे तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाएं किस प्रकार संचालित होंगी, इन सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई है。0
0
Report
बांसवाड़ा में भाजपा पार्षद महेश तेली कांग्रेस में शामिल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा भाजपा के पार्षद महेश तेली ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. महेश तेली हाल ही में भाजपा के टिकट पर वार्ड 47 से चुनाव जीतकर पार्षद बने थे और जिले में सबसे अधिक मत से जीत हासिल की थी. आज महेश तेली कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता धनसिंह रावत और हकरू मईडा के फैसलों को लेकर तेली नाराज चल रहे थे. उप सभापति के नाम की घोषणा के बाद से ही महेश तेली लगातार सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर तंज कसते नजर आ रहे थे. पिछले चार दिनों से उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज थी, वही बीजेपी में बांसवाड़ा विधानसभा के दो बड़े नेताओं के कारण तेली ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है, तेली का नाम उपसभापति में भी सबसे आगेचल रहा था, इनको नहीं बनाया तबसे यह नाराज भी चल रहे थे0
0
Report
Advertisement
दरभंगा शिक्षक सीट पर घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से मुलाकात
Bikram, Bihar:दरभंगा शिक्षक सीट से JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने की नीतीश कुमार से मुलाकात. 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर हुईं मुलाकात0
0
Report
डारडाहिंद को ग्राम पंचायत में शामिल करवाने की मांग, ग्रामीण कलेक्टर दफ्तर पहुंचे
Tonk, Rajasthan:टोंक: डारडाहिंद को ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग, बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखते हुए डारडाहिंद को पुनः ग्राम पंचायत क्षेत्र में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, परिसीमन के दौरान डारडाहिंद को टोंक नगर परिषद में शामिल किया गया था। ग्रामीण नगर परिषद में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे थे। इसी विरोध के चलते नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 के चुनाव का भी बहिष्कार किया गया था, जिसके कारण वार्ड में चुनाव नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने डारडाहिंद को नगर परिषद से हटाकर ग्राम पंचायत चुनाव में शामिल करने की मांग उठाई है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण बड़ी संख्या में टोंक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा बस आग: कानपुर देहात से कनेक्शन, चालक हिरासत में
Kanpur, Uttar Pradesh:Kanpur Dehat. Greater Noida में Yamuna Expressway पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक बस अग्निकांड की खबर जैसे ही कानपुर देहात के Rasulabad क्षेत्र के Kanpatiyapur गांव पहुंची, गांव में सन्नाटा और चिंता का माहौल बन गया। हादसे में स्लीपर बस में सवार 9 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी और रात करीब 11:30 बजे आग की चपेट में आ गई। इस हादसे का कनेक्शन कानपुर देहात के Rasulabad से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बस का चालक पवन कुमार Rasulabad कोतवाली क्षेत्र के Kanpatiyapur गांव का रहने वाला है। पवन पिछले करीब 15 वर्षों से ड्राइविंग कर रहा है और करीब पांच साल से बस चला रहा है। हालांकि, हादसे के बाद परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। पवन अपने परिवार के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहता है। उसके परिवार में पत्नी और 13 साल का बेटे शुभम है। पवन के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह पांच भाइयों में से एक है। भाइयों में राजनिश, संजीव, प्रवीण, पवन और किशन शामिल हैं। परिवार के मुताबिक चार भाई नोएडा में रहते हैं, जबकि एक भाई गांव में रहता है। प्रवीण गांव में पंडिताई का काम करते हैं और बाकी भाई नोएडा में नौकरी करते हैं। पवन के चाचा माधव पांडये ने बताया कि मोबाइल पर हादसे का वीडियो देखने के बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पवन को फोन मिलाया गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका और उसका नंबर बंद बताया गया। हालांकि, हादसे से जुड़ी ताजा पुलिस रिपोर्टों में चालक और परिचालक को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। इसलिए पवन की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। माधव पांडेय ने यह भी बताया कि गांव में रहने वाले पवन के भाई की बेटी को एक दिन पहले सांप ने काट लिया था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लेकर गए हैं। ऐसे में एक तरफ परिवार पहले से ही चिंता में था और दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा बस हादसे की खबर ने उनकी बेचैनी बढ़ा दी। उधर, पुलिस के मुताबिक बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए। पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत आग और दम घुटने से हुई। हादसे की वजह की जांच जारी है। कनपटियापुर गांव में अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि पवन की स्थिति क्या है और हादसे की जांच में आखिर क्या सामने आता है।0
0
Report
Advertisement
मोहसिन से जुड़ी नई खबर: आगे क्या हुआ?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा: नकली मिलावट रोकने के लिए कड़ा एक्शन प्लान
Noida, Uttar Pradesh:त्योहारों के दौरान विजिलेंस बढ़ाने और नकली/मिलावटी खाद्य सामग्री पर तेज एक्शन करने के एक्शन प्लान पर चर्चा होगी फूड सेफ्टी, ई कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और मिस लीडिंग क्लेम को लेकर चर्चा FOPL यानी Front of the Pack Labeling को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे को लागू करने की गाइडलाइंस और उसको गंभीरता से इंप्लीमेंट करने पर प्रेजेंटेशन होने की उम्मीद लाल Hexagon वार्निंग को 1 ही चरण में लागू करने, 4 महीने के भीतर नियमन के साथ कंपनियों को पैकिंग बदलने के लिए अधिकतम 1 साल की मोहलत हालांकि मामले में सुप्रीम कोर्ट 28 सितंबर को सुनवाई करेगा एनालॉग पनीर को लेकर ड्राफ्ट नियमों पर होगी चर्चा FSSAI ने ड्राफ्ट नियम पर 60 दिनों में मांगे हैं सुझाव और आपत्तियां FSS एक्ट के अनुसार इंप्लीमेंटेशन को सख्त करने पर बातचीत होगी बच्चों की पहुंच से जंक फूड दूर रखने के लिए नए नियमों पर स्ट्रेटजी के साथ करवाई करने के निर्देश संभव0
0
Report
हनुमानगढ़ में चाणक्य क्लासेज के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन तेज
Hanumangarh, Rajasthan:hanumangarh: चाणक्य क्लासेज के ऑनर को गिरफ्तार करने की मांग, कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा ने महिला थाने में दर्ज करवाया था मुकदमा, छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन, आरोपी प्रदीप को पकड़ने की उठाई माँग, प्रदर्शनकारी बोले अगर नहीं हुई गिरफ्तारी तो देंगे धरना, महिला नेत्री प्रियंका बोली ख़ुद को बीमार बताकर छात्रा को बुलाकर की ग़लत हरकत0
0
Report
Advertisement
मुखर्जी नगर घटना: चार युवतियों पर अश्लील टिप्पणी पर FIR दर्ज, आरोपियों की पहचान
Noida, Uttar Pradesh:DEL DCP AKANKSHA YADAV DELHI: DCP NORTH WEST AKANKSHA YADAV REACHES MUKHERJEE NAGAR POLICE STATION/ VISUALS/ AKANKSHA YADAV (DCP NORTH WEST) S/B नॉर्थ-वेस्ट की DCP आकांक्षा यादव , "मुखर्जी नगर इलाके में कल रात हुई एक घटना हमारे संज्ञान में आई है। दो युवतियां सड़क पर जा रही थीं, तभी सफारी गाड़ी में सवार चार लोगों ने उन पर अश्लील टिप्पणियां कीं, बदसलूकी की और अपशब्द कहे। इस मामले का संज्ञान लेते हुए हमने FIR दर्ज कर ली है। हम पीड़ितों के संपर्क में हैं, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हम इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं।"0
0
Report
चायल के स्कूल में सुविधाओं की कमी पर छात्रों का तेज हंगामा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के चायल स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर जेन जी छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने बिजली, पंखे, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में जरूरी व्यवस्थाएं नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके बाद छात्रों ने नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध किया。 अब देखना होगा कि स्कूल प्रशासन छात्रों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
संभल में हरिहर मंदिर बनेंगे, रामभक्तों पर गोली नहीं—पुष्पवर्षा का संकेत
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बीजेपी के वरिष्ठ नेता / पश्चिमी यूपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंघल का हरिहर मंदिर /विवादित जामा मस्जिद को लेकर विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल । संभल में अब योगी सरकार है .. रामभक्तो की सरकार है । ंयहा अब मस्जिद नहीं , मंदिर बनेंगे .. हरिहर मंदिर बनेगा । बीजेपी नेता राजेश सिंघल ने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा ... अब हरिहर मंदिर बनेगा ..तो अयोध्या की तरह रामभक्तो पर गोलिया नहीं चलेंगी .. पुष्प वर्षा होगी । बीजेपी नेता राजेश सिंघल का यह बयान संभल में रामलीला मंच से सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने दिया गया बताया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
