icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरिद्वार के मंदिर में दोहरे हत्याकांड: 24 घंटे में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार

Haridwar, Uttarakhand:लक्सर के पथरी क्षेत्र में मंदिर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। गद्दी को लेकर हुए विवाद में दो साधुओं की हत्या की गई थी। हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पथरी पुलिस, सीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक पारसगिरी ने सेवागिरी को मंदिर की गद्दी का मालिक बना दिया था, जिससे आरोपी नाराज थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों आरोपियों ने पहले मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए, फिर सेवागिरी और पारसगिरी की धारदार पाठल से हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया और खून से सने गद्दे को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार चौथे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
0
0
Report

आजमगढ़: सपा वरिष्ठ विधायक आलम बदी का निधन, 90 वर्ष पार

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh सपा के वरिष्ठ विधायक व उम्रदराज आलम बदी का निधन, 90 वर्ष पार कर चुके ईमानदार और सादगी के रूप में जाने जाते, पांच बार विधायकी जीती。 आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व वयोवृद्ध आलम बदी का बीती देर रात उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। वह उम्रदराज करीब 90 वर्ष से अधिक रहे, जिन्होंने लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। आलमबदी उत्तर प्रदेश विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में गिने जाते, उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में 5 बार विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया। आजमगढ़ जिले में सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम बिन्दवल में आलम बदी आजमी का जन्म 16 मार्च 1936 को हुआ था। इनके पिता बदीउज्जमा जो मियां साहब जॉर्ज इस्लामिया इंटर कॉलेज गोरखपुर में शिक्षक तैनात थे, जहां आलम बदी की शिक्षा दीक्षा गोरखपुर में हुई। आलम बदी आज़मी के 6 पुत्र है। आलम बदी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 में आजमगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक चुने गये। उसके बाद उसी विधानसभा निजामाबाद से 2002, 2012, 2017, 2022 के विधायक रहे। आलम बदी की पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में थी, जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और जीवनभर सादगी, ईमानदारी तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज के दौर में जहां राजनीति में दिखावा और संसाधनों की होड़ देखने को मिलती है, वहीं आलम बदी अपनी सादगी के कारण अलग पहचान रखते थे। विधायक होने के बावजूद वह अक्सर स्कूटर से विधानसभा पहुंचते थे। उनके जीवन का यही सरल स्वभाव लोगों को उनसे जोड़ता था। उन्होंने कभी पद या सत्ता का प्रदर्शन नहीं किया और हमेशा आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान कराने का प्रयास किया। राजनीतिक विरोधी भी उनके व्यवहार, ईमानदारी और साफ-सुथरी छवि की सराहना करते थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में ऐसी मिसाल पेश की, जिसे आज भी राजनीतिक शुचिता और नैतिकता के उदाहरण के रूप में याद किये जाएंगे। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ दूसरे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समर्थक उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। जहां आज शाम 4 बजे जिले के हर्रा की चुंगी स्थित नई कब्रिस्तान में उनको सपुर्द ए खाक किया जायेगा。
0
0
Report
Advertisement

पेपर लीक के खिलाफ मोदी-धामी: फास्ट ट्रैक कोर्ट से कड़ी कार्रवाई की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक के मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषियों को समयबद्ध एवं कठोर दंड मिलेगा और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
0
0
Report

पटना विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित

Patna, Bihar:विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन विधानसभा पोर्टिको और प्रांगण में किया विरोध प्रदर्शन लाठी चार्ज की घटना पर जताया विरोध बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा हाथ में पट्टिका लहराते हुए जोरदार नारेबाजी आसान से सदस्यों को समझने की कोशिश की गई बीजेपी के सदस्य ने विधायकों पर हमले की बात कही विपक्ष के सदस्यों ने ज़ोरदार विरोध जताया सदन में माहौल गरम,सदस्यों को आसान से समझने की कोशिश कर रहे हैं अध्यक्ष बेल में पहुंचे सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य हाथापाई पर उतारू मार्शल बीच में आकर कर रहे हैं बीच बचाव बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा पक्ष और विपक्ष के सदस्य आपस में एक दूसरे पर लगातार कर रहे हैं नारेबाजी सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
0
0
Report
Advertisement

बदनोर क्षेत्र में 9 इंच बारिश, खरीफ की फसल में खुशहाली

Noida, Uttar Pradesh:बदनोर क्षेत्र में हुई 9 इंच की करीब बारिश, खरीफ की फसल में हुआ फायदा प्रसिद्ध आसपहाड महादेव मंदिर का झरना भी तीव्र वेग से बहने लगा भीलवाड़ा: मौसम विभाग की चेतावनी का असर बुधवार गुरुवार को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर व टोंक जिले में देखने को मिला जहां कहीं जगह मूसलाधार तो कहीं जगह रिमझिम बारिश हुई है सबसे ज्यादा बारिश आसींद विधानसभा क्षेत्र के बदनोर क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 225 मिलीमीटर 9 इंच के करीब व भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में 6 इंच के करीब हुई है जिससे नदी,झरनो व तालाबो में पानी के आवक की शुरुआत हुई है। बीते 15 दिन से बारिश नहीं होने के कारण किसान व आमजन चिंतित थे और किसानों द्वारा बोई गई खरीफ की फसल भी बिना पानी के जুলूस रही थी ऐसे में बुधवार अल सुबह से ही देर रात्रि तक भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम बारिश हुई है जहां आसींद तहसील कार्यालय में लगे वर्षा मापक यंत्र में 6 इंच बारिश रिकार ड की गई वही आसींद विधानसभा क्षेत्र के बदनोर तहसील क्षेत्र में 225 मिलीमीटर 9 इंच के करीब बारिश रिकार्ड की गई जिसके कारण मेवाड़ ,मंगरा और मारवाड़ के संगम पर स्थित प्रसिद्ध आसपहाड महादेव मंदिर का झरना भी तीव्र वेग से बहने लगा सीजन की सबसे ज्यादा बारिश होने के कारण आज किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के सरकारी स्कूलों में ड्रेस कोड लागू, शिक्षक- कर्मचारियों के लिए फॉर्मल पोशाक अनिवार्य

Bettiah, Bihar:Anchor बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड का आदेश जारी किया है। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी फॉर्मल ड्रेस में गरिमापूर्ण औपचारिक पोशाक पहन कार्यालय अवधि में काम करेंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक ने 20 जुलाई को पत्र जारी किया है जिसके आलोक में बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी पत्र जारी किया है। पश्विम चंपारण के सभी सरकारी स्कूलों में नया ड्रेस कोड लागू हो गया है; शिक्षक फॉर्मल पैंट शर्ट पहन स्कूल आ रहे हैं। बेतिया विपिन उच्च विद्यालय में शिक्षक का फॉर्मल ड्रेस में पठन-पाठन कर रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि सरकार ने स्वागत योग्य कदम उठाया है; शिक्षक समाज के आईना होते हैं उनका एक ड्रेस कोड होना चाहिए। शिक्षक जब खुद एक गरिमापूर्ण औपचारिक पोशाक पहन स्कूल पहुंचेंगे तो छात्र भी स्कूल में ड्रेस में आयेंगे। छात्र शिक्षक का अनुकरण करते हैं; शिक्षकों आचार- विचार-व्यवहार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सरकार ने जो निर्देश जारी किया है उसका सभी शिक्षक पालन कर रहे हैं और यह स्वागत योग्य कदम है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देश के आलोक में जिला के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि स्कूल में शिक्षक शालीन और मर्यादित व्यवहार करें; कोई शिक्षक कार्यालय अवधि में टी-शर्ट नहीं पहने; स्कूल में डीजे पर नृत्य कर सोशल मीडिया पर न डाले; इस तरह के निम्न स्तर का आचरण शिक्षक नहीं करें
0
0
Report

NDA के दावे, विपक्ष डरता है; संसद में NEET समेत हर मुद्दे पर बहस चुनौती

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के बारे में PM मोदी के ट्वीट पर BJP नेता नितिन नवीन कहते हैं, "NDA सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य पर हर स्तर पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरा विपक्ष चर्चा से बच रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वे इस पर चर्चा के लिए सदन में आए, तो जनता और युवाओं के सामने उनका दोहरापन उजागर हो जाएगा। हम खुली चुनौती देते हैं: आइए, हम संसद में NEET समेत हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी की राजनीतिक छवि एक भगोड़े जैसी रही है। BJP सांसद और NDA सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। लेकिन मुझे पता है कि राहुल गांधी और उनका कुनबा कभी चर्चा के लिए आगे नहीं आएगा क्योंकि युवाओं को धोखा देने, भड़काने और गुमराह करने का उनका 50-60 साल पुराना इतिहास रहा है। आज, BJP और NDA सरकार ने युवाओं के भविष्य को एक सकारात्मक दिशा दी है... वे (विपक्ष) युवाओं को सिर्फ़ पत्थरबाज़ के तौर पर देखते हैं। लेकिन NDA सरकार और नरेंद्र मोदी का विज़न यह है कि हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। परीक्षा में शामिल होने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और मेरा मानना ​​है कि आज देश के युवा पूरी तरह से प्रधानमंत्री के साथ हैं...
0
0
Report

धौलपुर पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में खाकी का मानवीय चेहरा कानून से पहले जागी संवेदना धौलपुर पुलिस ने बुजुर्ग को दिया सहारा, लोगों ने की सराहना धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। कोतवाली थाने के गेट पर बुजुर्ग महिला को बैठा देखते ही थाना प्रभारी रामकिशन यादव तुरंत दौड़ कर पहुंचे। उन्होंने महिला से बातचीत कर उसकी समस्या को गंभीरता से सुना और ढांढस बंधाया। इस दौरान साथ मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने भी बुजुर्ग से आत्मीयता से संवाद किया और उसकी जरूरतों को समझा। थाना प्रभारी रामकिशन यादव जमीन पर बैठ गए और बुजुर्ग का हाथ थामकर ऐसे बतियाने लगे जैसे बरसों का नाता हो। आवाज धीमी थी, पर उसमें अपनापन इतना था कि आसपास खड़े लोग भी पल भर को रुक गए। कुछ देर के लिए वर्दी नहीं, सिर्फ इंसानियत बोल रही थी। थाना प्रभारी ने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित रूप से ऑटो के माध्यम से उसके घर पहुंचवाया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि महिला को रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस घटना पर SP विकास सांगवान ने कहा कि पुलिस का दायित्व सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है। आमजन की सेवा और सहायता करना भी हमारा कर्तव्य है। ऐसे कार्य समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं। Addl. SP वैभव शर्मा ने भी थाना प्रभारी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि फील्ड में इस तरह का मानवीय व्यवहार ही असल पुलिसिंग है। इस पहल ने न सिर्फ जरूरतमंद बुजुर्ग को सहारा दिया, बल्कि राजस्थान पुलिस को गर्व भी कराया。
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 2027 चुनाव का बड़ा मुकाबला BJP बनाम SP

JPJai Pal5m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के दशाश्वमेध घाट से UP चुनाव 2027 का बिगुल काशी वासियों ने बताया अपना मिजाज। ▪ ​योगी सरकार के कार्यकाल पर रिपोर्ट कार्ड तारीफ के साथ उठे तीखे सवाल। ▪ ​वाराणसी दक्षिण सीट का राजनीतिक गणित BJP के नीलकंठ तिवारी की साख और सपा की कड़ी चुनौती। ▪ ​गीत-संगीत और मां गंगा की आरती के बीच वोटर गंगा किनारे का सबसे अनोखा शो। ▪ बीजेपी विधायक नीलकंठ तिवारी और सपा प्रत्याशी के बीच 2022 में सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। ▪ जनता की चर्चा से साफ दिखा कि इस सीट पर मुकाबला एक बार फिर बेहद दिलचस्प और कड़ा होने वाला है। ▪ गौरतलब है कि वाराणसी में कुल 8 विधानसभा हैं 7 सीट पर BJP व 1 पर सहयोगी दल के विधायक हैं। ▪ शहर दक्षिणी बनारस की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। ▪ सबसे दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर मंदिर, घाट व हिंदू बाहुल्य होने के साथ ही इस विधानसभा में मुस्लिम वोटर्स की भी तादाद अच्छी खासी है। WKT- काशी के दशाश्वमेध घाट पर लोगों से बातचीत करते हुए.
0
0
Report

संसद मार्च के दौरान हिंसा पर NIA जांच की मांग; दिल्ली हाई कोर्ट कल सुनवाई

Noida, Uttar Pradesh:20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस और पत्रकारों पर हमलों की NIA जांच को मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट कल सुनवाई करेगा. सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया है की इन घटनाओं के पीछे केवल छात्र आंदोलन नहीं था, बल्कि राजनीतिक दलों, कुछ संगठनों और विदेशी ताकतों भी भूमिका हो सकती है। इसलिए स्वतंत्र जांच ज़रूरी है। याचिका में मांग की गई है कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा, तोड़फोड़, एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को रोकने, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचान लोगों की पहचान की जाए, उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और कानून के मुताबिक कार्रवाई हो।
0
0
Report

कानपुर ड्रग्स घोटाला: विनोद अग्रवाल समेत 5,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कोडीन सीरप मामले में सरगना विनोद अग्रवाल समेत 3 मुख्य आरोपियों के खिलाफ 5,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल。 फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड विनोद अग्रवाल, उसके सीए बेटे शिवम अग्रवाल और सहयोगी प्रभात खरे को आरोपी बनाया गया。 यूपी,दिल्ली, बिहार, बंगाल और हरियाणा में फैली 32 फर्जी फर्मों के जरिए 2 साल में 1.12 करोड़ सीरप की अवैध सप्लाई की गई。 श्रीराम मेडिकल एजेंसी ने ट्रकों के फर्जी नंबर पर ई-रिक्शा, लोडर व ऑटो दर्ज कर 21.50 लाख सीरप की कागजी सप्लाई दिखाई। SIT द्वारा दाखिल चार्जशीट में मुकदमों के वादी, पुलिसकर्मी और ड्रग्स विभाग की टीम के सदस्यों समेत 61 लोग गवाह बने। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की रेड के बाद अग्रवाल ब्रदर्स समेत 11 आरोपियों की फर्मों पर विभिन्न थानों में 8 FIR दर्ज हुई थीं। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शिवम अग्रवाल और उसके परिवार की 8.50 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज व कुर्क की। गिरोह के सरगना समेत 6 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि वेद प्रकाश, अनमोल, मंजू व अभिषेक अभी भी फरार हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top