झज्जर शहर की किला कॉलोनी में दूध की डेरी पर दूध निकालते वक्त प्रवासी मजदूर को लगा करंट
Jhajjar, Haryana:झज्जर की किला कॉलोनी में दूध की डेरी में दूध निकालते वक्त प्रवासी मजदूर को अचानक करंट लग गया। करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जान चली गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। जांच अधिकारी बिजेंदर हेड कांस्टेबल ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि दूध की डेरी में एक प्रवासी मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहाजापुर निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
