Back
हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
NSNAVEEN SHARMA
Feb 03, 2026 09:00:32
Hansi, Haryana
हांसी के सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल व पुलिस SI धर्मबीर सिंह
हांसी
हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की तेजधार हथियार हत्या के कारणों का अभी पता नहीं अज्ञात हमलावर मौके से फरार मृतक सुभाष मलिक पूर्व ग्राम सचिव बताया जा रहा पुलिस मौके पर पूरे मामले की कर रही जांच डीएसपी व सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर ग्राम सचिव रिटायरमेंट के बाद कर रहा था प्रॉपर्टी डीलर का काम ,व्यापारियों में भारी रोष
हरियाणा के हांसी में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। चाकू से गोदकर आरोपियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने ऑफिस में खून से लथपथ शव देखा जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी विनोद शंकर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। इस बात को लेकर व्यापारियों में भी भारी रोष है। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंची हुई है।
आपको बता दे कि सुभाष मलिक 7 साल पहले ग्राम सचिव के पद से रिटायरमेंट हुआ था। ग्राम सचिव से रिटायरमेंट के बाद यह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। हांसी शहर के पॉश एरिया सेक्टर-6 में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर व रिटायर्ड पंचायत सेक्टरी सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर व हाथ पर चाकू से वार किए गए हैं। उनकी पत्नी खाने के लिए बुलाने उनके ऑफिस पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी विनोद शंकर व शहर थाना प्रभारी सुखजीत पहुंच गए हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुभाष मलिक सेक्टर-6 के शॉपिंग सेंटर में माया प्रॉपर्टीज के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते हैं। वह प्रतिदिन सुबह पांच बजे आकर कार्यालय खोल देते हैं।
हांसी के सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने बताया कि कार्यालय में रखा हुआ हुक्का भी टूटा हुआ था। जिससे लग रहा है कि हत्या से पहले उन्होंने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। घटना की जानकारी देते हुए अनाज मंडी चौकी प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowFeb 03, 2026 14:09:080
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:08:560
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 03, 2026 14:08:390
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:08:090
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 03, 2026 14:07:310
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 03, 2026 14:06:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 14:06:280
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 03, 2026 14:05:170
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 03, 2026 14:05:000
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 03, 2026 14:04:450
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 03, 2026 14:04:130
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 03, 2026 14:04:000
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:03:440
Report
0
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 03, 2026 14:02:580
Report