Back
STF ने अमेरिका से वांछित गैंगस्टर अमन भैंसवाल को भारत लाकर बड़ी कार्रवाई की
DBDevender Bhardwaj
Jan 07, 2026 14:31:32
Gurugram, Haryana
गुरुग्राम-
हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी
STF हरियाणा ने वांछित गैंगस्टर अमन कुमार उर्फ अमन भैंसवाल को अमेरिका से निर्वासित कर भारत लाया
अमन भैंसवाल अपना अलग गिरोह चलाता था, रोहित गोदारा गैंग से भी रहे हैं संबंध
सोनीपत, रोहतक, झज्जर और दिल्ली-एनसीआर में हत्या, फायरिंग, रंगदारी सहित 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
फर्जी पहचान पर पासपोर्ट बनवाकर 20 जून 2024 को देश से फरार हुआ था आरोपी
आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था
हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराध के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांछित गैंगस्टर अमन कुमार उर्फ अमन भैंसवाल को संयुक्त राज्य अमेरिका से निर्वासित कर भारत ले आई है। यह साल 2025 से अब तक STF हरियाणा द्वारा किया गया छठा बड़ा डेपोर्टेशन है, जबकि अमेरिका से यह दूसरा प्रमुख डेपोर्टेशन माना जा रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े लखविंदर लख्खा को अमेरिका से भारत लाया गया था।
बाइट- सतीश बालन, IG, STF
दरअसल अमन भैंसवाल, सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां गांव का निवासी है और वह अपना स्वयं का आपराधिक गिरोह संचालित करता रहा है। उसके तार कुख्यात रोहित गोदारा गिरोह से भी जुड़े बताए जाते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमन फायरिंग, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी व अवैध हथियारों से जुड़े कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसका अपराध क्षेत्र सोनीपत, रोहतक, झज्जर और दिल्ली-एनसीआर तक फैला हुआ है। हरियाणा और दिल्ली में उसके खिलाफ कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दरअसल अमन भैंसवाल ने फर्जी पहचान के आधार पर धोखाधर्जी से पासपोर्ट बनवाया और 20 जून 2024 को उसी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से कुवैत के रास्ते विदेश फरार हो गया था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे अमेरिका में पकड़ा गया। बहरहाल आने वाले समय में इससे जुड़े मामलों में और भी खुलासे होने की उम्मीद है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJitendra Panwar
FollowJan 08, 2026 18:04:100
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 08, 2026 18:03:200
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 08, 2026 18:03:010
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 08, 2026 18:02:190
Report
KMKIRAN MANNA
FollowJan 08, 2026 18:02:100
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 08, 2026 18:01:020
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 08, 2026 18:00:390
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowJan 08, 2026 17:49:540
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 08, 2026 17:49:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 08, 2026 17:48:310
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 08, 2026 17:48:170
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 08, 2026 17:47:550
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 08, 2026 17:47:240
Report