125050
फतेहाबाद में नर्सिंग स्टाफ की 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल, मांगों पर जोर
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। एमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं। कर्मचारियों ने 7200 रुपए नर्सिंग भत्ता और स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग निदेशक का पद सृजित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। इस हड़ताल से अस्पताल का काम-काज प्रभावित हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मगध विश्वविद्यालय खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, नवादा लॉ कॉलेज में नामांकन रोक पर विवाद
Nawada, Bihar:मगध विश्वविद्यालय के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी नवादा लॉ कॉलेज में एलएलबी नामांकन पर रोक से भड़के छात्र मगध विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2026-27 से नवादा विधि महाविद्यालय समेत छह विधि महाविद्यालयों में एलएलबी के तीन वर्षीय और पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में नामांकन पर अगले आदेश तक रोक लगाए जाने के फैसले से विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय के इस आदेश के खिलाफ नवादा विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रबंधन ने नाराजगी जताते हुए राज्यपाल सचिवालय के निर्देश को गलत तरीके से लागू करने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों ने आदेश वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की परीक्षा दे चुके सत्री कुमार, नेहा कुमारी, सुधीर कुमार, पूनम कुमारी, कौशल कुमार मिश्रा, नितेश चंद्र, निवास कुमार, रवि रंजन कुमार, आदित्य भारद्वाज और अमन कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के फैसले पर सवाल उठाए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि नए सत्र के लिए जुलाई और अगस्त में ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, 16 अगस्त से नियमित कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। ऐसे में नामांकन पर रोक लगाने का आदेश से विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कॉलेज प्रबंधन ने स्थायी मान्यता का दिया हवाला नवादा विधि महाविध्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर मिश्रा ने कहा कि यह मगध विश्वविद्यालय का सबसे पुराना विधि महाविद्यालय है। उनके अनुसार, बिहार सरकार के मानव संसाधन विभाग के 15 मई 2006 के पत्र के तहत कॉलेज को स्थायी मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी मान्यता मिली हुई है। कॉलेज में तीन वर्षीय और पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों का संचालन लगातार हो रहा है। प्रभारी प्राचार्य ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने राज्यपाल सचिवालय के पत्र में दिए गए निर्देशों को गलत तरीके से लागू करते हुए नामांकन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।0
0
Report
चतरा में नाबालिग के अपहरण की छानबीन: ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधा
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: तीन दिन तक घर में बंधक रही नाबालिग बच्ची, किसी तरह चंगुल से छूटकर घर पहुंची बच्ची। ग्रामीणों ने महिला, पुरुष व एक नाबालिग को पेड़ से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त। वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव की है घटना। जहां एक नाबालिग बच्ची को तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में गांव की ही एक महिला और एक पुरुष पर बच्ची को अपने कब्जे में रखने का आरोप लगा है। बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिजन तीन दिनों तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे। इस दौरान पूरे परिवार की परेशानी बढ़ी रही। आपको बता दें कि रविवार की सुबह से बच्ची लापता थी। हालांकि, किसी तरह बच्ची उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंच गई। घर लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी महिला तथा पुरुष को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के कब्जे से तीनों को मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई जाएगी। पुलिस महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।0
0
Report
सलुम्बर के लसाडिया में खेत में आग: 15 बोरी मक्का जलकर राख
Udaipur, Rajasthan:सलुम्बर जिले के लसाडिया से खबर कंडेला गांव में खेत पर रखी मक्का की फसल में अचानक आग लगने से 15 बोरी मक्का जलकर हुई राख, किसान प्यार पिता वेणा मीणा को करीब 50 हजार रुपए का हुआ आर्थिक नुकसान, आग लगने पर किसान के शोर मचाने से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जनप्रतिनिधि दौलतराम मीणा सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने में किया सहयोग0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: बछाँव पश्चिम पूरा में तालाब किनारे बना पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत
Varanasi, Uttar Pradesh:बछाँव पश्चिम पूरा में तालाब किनारे बना पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत, माता-पिता घायल मयंक कश्यप / वाराणसी। थाना रोहनिया क्षेत्र के ग्राम बछाँव पश्चिम पूरा में तालाब के किनारे बना एक पक्का मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से मलबे में दबकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मलबे से दोनों मासूमों के शवों को बाहर निकाला। घायल माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मकान गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
जहांगीरपुरी नाले में 65 वर्षीय गोवर्धन की मौत, शराब विवाद के बाद गिरना आशंका
New Delhi, Delhi:नार्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी के नाले में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप! मृतक की पहचान गोवर्धन के रूप में हुई, ई-रिक्शा चलाने का करता था काम。 सुबह करीब 5 बजे पुलिस को नाले में शव पड़े होने की मिली सूचना。 कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला。 शुरुआती जांच में मृतक का अपने साथी विकास के साथ शराब पीने के दौरान विवाद होने की बात सामने आई。 बताया जा रहा है कि दोनों के बीच डंडे को लेकर हुई हाथापाई के दौरान गोवर्धन नाले में गिर गया。 नाले के पास से पुलिस ने एक डंडा भी बरामद किया。 घटना के बाद विकास कई घंटों तक नाले के किनारे बैठा रहा。 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं。 मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगा。0
0
Report
हमीरपुर में पानी के संकट के चलते ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर किया जल सत्याग्रह
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-पीने के पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर किया जल सत्याग्रह, तालाब के पानी मे उतर कर ग्रामीणों ने विरोध जताया, गाँव मे पेयजल आपूर्ति करने वाले नलकूप खराब होने से गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल संकट दूर करने की मांग, पेयजल की समस्या दूर न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, मौदहा क्षेत्र के नायकपुरवा इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
रीवा के किसान बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, सांसद पर विपक्षी घेराबंदी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में किसानों को लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा के कथित बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। सांसद के बयान का विरोध अब उनकी ही पार्टी के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट कहा कि वे ऐसे बयानों का पूरी तरह विरोध और खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से किसानों को अन्नदाता का दर्जा देती आई है और किसानों को लेकर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल भी उचित नहीं है। विधायक ने आगे कहा कि यदि सांसद के इस बयान से किसी भी किसान भाई की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे अपनी ओर से प्रदेश के सभी किसान भाइयों से माफी मांगते हैं। अब देखना होगा कि सांसद के इस बयान पर बढ़ते विरोध के बीच पार्टी का अगला रुख क्या रहता है।0
0
Report
छठ घाट निरीक्षण: मंत्री ने रोशनी-चेंजिंग रूम और सुरक्षा पर कड़े निर्देश दिए
Pariaunna, Bihar:एंकर:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जन संपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कोसुक और मघड़ा वियावानी छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जदयू नेता धनजयदेव पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, साफ-सफाई, पहुंच पथ और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचाने नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट का काम पूरा होने के बाद छठव्रतियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि छठ बिहार की आस्था और संस्कृति का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी तेज, स्मृति ईरानी ने स्थल निरीक्षण किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं धरमजयगढ़। 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा。 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में होगा भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह。 भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को कार्यक्रम में होंगे शामिल。 स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों की ली जानकारी。 भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ करेंगी बैठक。 आयोजन की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देंगी जरूरी निर्देश。 जनजातीय गौरव दिवस को सफल बनाने में जुटे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता।0
0
Report
Advertisement
टोंक के उनियारा में भाईदूज पर पारंपरिक धूमधाम, बहनों ने दुआ मांगी
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उपखण्ड क्षेत्र में पारम्परिक तरीके से धूमधाम से मनाया गया भाईदूज, भाईदूज पर विधि विधान से की गई पूजा अर्चना, पूजा अर्चना कर मंगल स्वास्थ्य, खुशहाली की कामना की गई, भाईयों ने भाईदूज पर बहनों को गिफ्ट देकर इस पर्व पर पहनाएँ कपडे, वही बहनों ने भाई की लम्बी उम्र की कामना की गई0
0
Report
हमीरपुर की सड़क पर अचानक कार में आग, वीडियो वायरल, लोगों ने जान बचाई
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सड़क में चलती हुई कार बनी आग का गोला, चलती हुई कार में अचानक से आग लगने से मची अफरा तफरी, कार में सवार लोगों ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान, शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगने की आशंका, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, ग्रामीणों के आग पर काबू पाने तक जलकर खाक हुई EON कार, जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली इलाके के कस्बाखेड़ा गाँव के पास का मामला।0
0
Report
बिहार जाने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से छपरा: यात्रियों को राहत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे की ओर से बिलासपुर से बिहार के छपरा तक पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के चलने से छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। खास बात यह है कि ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन का पूरा शेड्यूल और किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव। दक्ष्न पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर–छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर 2026 को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। वहीं वापसी के लिए गाड़ी संख्या 08256 छपरा–बिलासपुर स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया रेलवे स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। छठ महापर्व के मद्देनजर रेलवे की इस पहल से बिहार जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। त्योहार के समय होने वाली भीड़ के बीच यह पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में टीवीएस बाइक पर चार नाबालिगों को ट्रक कुचल गया; तीन की मौत, एक घायल
Darbhanga, Bihar:दरभंगा -मब्बी थाना अंतर्गत बाजार समिति चौक पर बड़ा हादसा,एक ही बाइक पर सवार चार नाबालिग बच्चों को ट्रक ने कुचला, तीन की घटना स्थल पर हुई मौत; एक गंभीर रूप से घायल,निजी अस्पताल में इलाजरत, बाकरगंज से जलसा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे बच्चे, बाजार समिति चौक पर सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा; घटना के बाद छह थानों की पुलिस तैनात दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला के 3 नाबालिग बच्चों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की अहले सुबह मब्बी थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित बाजार समिति चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्लीमोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बाकरगंज मोमिन टोला निवासी मो. अकील के 15 वर्षीय पुत्र फारीश, मो. इदरीश के 15 वर्षीय पुत्र मो. इस्तखार और मो. नेयाज के 16 वर्षीय पुत्र अल्ताफ नेयाज के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे की पहचान मो. गुड्डू के 16 वर्षीय पुत्र मो. तल्फ के रूप में की गई है। जलसा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे चारों बच्चे घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे मंगलवार की रात बाकरगंज स्थित एक मस्जिद में आयोजित धार्मिक जलसा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे चारों एक ही टीवीएस बाइक पर सवार होकर मस्जिद से निकल गए। इसके बाद लहेरियासराय के बाकरगंज से करीब आठ किलोमीटर दूर मब्बी थाना क्षेत्र के बाजार समिति चौक के पास एनएच-27 पर सड़क हादसे के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान दरभंगा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों बच्चों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अभिभावकों को नहीं थी बच्चों के घर से निकलने की जानकारी मृतक बच्चे के चाचा मो. अकील ने बताया कि चारों बच्चे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला के रहने वाले थे। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। घर के किसी भी अभिभावक को इसकी जानकारी नहीं थी कि बच्चे कहां जा रहे हैं। सभी बच्चे मदरसा में पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के माध्यम से उन्हें डीएमसीएच बुलाया गया। यहाँ पहुंचने पर उन्होंने बच्चों की पहचान की। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक की ठोकर से हादसा होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान या बरामदगी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन और चालक को पकड़ने की मांग की है। डीएमसीएच में छह थानों की पुलिस रही तैनात घटना की गंभीरता और मृतक बच्चों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ को देखते हुए डीएमसीएच में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाए गए। इस दौरान मब्बी, विश्वविद्यालय, बेंता, कोतवाली, लहेरियासराय और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पोस्टमार्थम की प्रक्रिया कराई गई। घटना के बाद बाकरगंज मोमिन टोला में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。0
0
Report
2028 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल 2028 में मध्य प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान... 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ेगी कमलनाथ मध्य प्रदेश में वर्चस्व रखते हैं हमारे सीनियर लीडर हैं चुनाव जीतू पटवारी उमंग सिंघार के नेतृत्व में होगा। बाइट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह0
0
Report
भाई दूज पर जेल के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन, आईडी जांच जरूरी
Unnao, Uttar Pradesh:भाई दूज के त्योहार पर जेल के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। बहनें जेल में बंद भाइयों को भाई दूज पर देखने आईं हैं। जेल के बाहर आईडी वेरीफिकेशन के बाद महिलाओं को जेल के अंदर उनके भाइयों के पास भेजा जा रहा है। बाहर से मिठाई आदि ले जाने पर प्रतिबंध है; जेल के अंदर ही मिठाई समेत अन्य सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा कराई गई है।0
0
Report
Advertisement
