Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehabad125050

फतेहाबाद में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Jul 25, 2024 16:27:42
Fatehabad, Haryana

फतेहाबाद में सरकारी डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के डॉक्टरों को ड्यूटी पर उतारा है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान हैं। आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Mar 26, 2026 16:19:12
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ एलएसजी ने ‘नेक्स्ट-जेन डे’ के साथ क्रिकेट प्रेमियों को दिया खास तोहफा - इकाना स्टेडियम में 10 हजार से अधिक बच्चों ने पसंदीदा खिलाड़ियों से की मुलाकात - एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने बच्चों व फैन्स को दिया प्रेरणादायी संदेश - खिलाड़ियों के बीच ‘हू हिट्स द मोस्ट सिक्सेस’ प्रतियोगिता ने बढ़ाया रोमांच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने गुरुवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ‘एलएसजी नेक्स्ट-जेन डे’ का आयोजन किया, जिसमें करीब 10 हजार से अधिक बच्चों ने एलएसजी की जर्सी में आकर अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों को करीब से देखा और उनसे जुड़ने का अवसर प्राप्त किया। दोपहर दो बजे विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे बसों के माध्यम से इकाना स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में प्रवेश करते ही मैच-डे डीजे के लाइव म्यूजिक ने माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। बच्चों के हाथों में बैनर, झंडे और ढोल की थाप के बीच पूरे स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शाम करीब 4:30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम स्टेडियम पहुंची, जहां स्टैंड्स में मौजूद हजारों बच्चों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों ने स्टैंड्स के चारों ओर घूमकर बच्चों का अभिवादन किया और अपने हस्ताक्षर की हुई टेनिस बॉल्स दर्शकों की ओर उछालकर उन्हें यादगार लम्हा दिया। इस दौरान एंकरों ने खिलाड़ियों और बच्चों के बीच बातचीत कराकर माहौल को और भी रोचक बना दिया। कई बच्चों ने खिलाड़ियों से प्रश्न भी पूछे। इसके बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल, अनुशासन व मेहनत के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम के अगले चरण में मैदान को खाली कराया गया और खिलाड़ियों के बीच 6 गेंदों की रोमांचक ‘हू हिट्स द मोस्ट सिक्सेस’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ऋषभ पंत, एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह और अब्दुल समद समेत सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी दमदार बल्लेबाजी से बच्चों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का समापन शाम 5:30 बजे हुआ, जिसके बाद बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्टेडियम से रवाना किया गया और टीम ने अपने अभ्यास सत्र की तैयारी शुरू की। कार्यक्रम में लोकप्रिय क्रिकेट इन्फ्लुएंसर तनय तिवारी की मौजूदगी ने भी आयोजन को खास बना दिया。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 26, 2026 16:17:41
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई। टहरौली तहसील के ग्राम बरमपुरा और जौरी के खेत में लगी आग से लगभग 40 बीघे में खड़ी 6 किसानों की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई, आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फसलें जलकर राख हो गईं, मौके पहुंची उपजिलाधिकारी की टीम ने जली हुई फसल का मुआयना किया। वी/ओ.1-- खेत में खडी फसल किसानों के हजारों सपनों का आधार होती है लेकिन यह जल जाये तो सारे सपने भी राख हो जाते हैं। बरमपुरा और जौरी गांव के 6 किसानों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तैयार करने के लिए किसान परिवार के लोगों ने काफी मेहनत की थी। लेकिन आज 6 किसानों के खेतों में गेंहू की खडी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 40 बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। वहीं खेत में आग लगने की सूचना पर उपजिलाधिकारी अक्षय दीपक, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश और उनकी टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, खेत में जली हुई फसल का मुआयना किया और किसानों को जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 26, 2026 16:17:16
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, एसडीएम मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में खनिज और परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, रात के अंधेरे में झांसी-कानपुर हाइवे पर बिना प्रपत्रों के फर्राटा भर रहे 6 ट्रक पकड़े, चैकिंग के दौरान पकड़े सभी ओवरलोडेड ट्रकों को अधिकारियों की टीम ने किया सीज, जब्त किए गए मौरंग से ओवरलोडेड ट्रक लोकेशन माफियाओं की मिलीभगत से बिना खनन प्रपत्र रॉयल्टी के भर रहे थे फर्राटा, पकड़े मौरंग से ओवरलोडेड ट्रकों को कालपी गल्ला मंडी परिसर में कराया गया खड़ा, कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ और आटा थाना क्षेत्र में हाइवे पर की गई कार्रवाई。
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 26, 2026 16:16:55
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में एक प्रेस कॉन्फ्रैंस अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बताते हुए प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख पीलीभीत में अचानक असहज हो गए। जब पत्रकारों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में फर्जी टीचरों के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन का सवाल पूछा, तो मंत्री जवाब देने की बजाय कैमरा बंद करवाने लगे। पत्रकारों ने विरोध कराया कि प्रेस कॉन्फ्रैंस में जब कैमरा बंद करवाना है तो प्रेस कॉन्फ्रैंस क्यो की। पत्रकारों का सवाल था कि डीआईओएस ने अपने चपरासी पर मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि पैसे उच्च अधिकारियों के साइन से निकाले गए थे। बाद में मंत्री के इशारे पर प्रेस कॉन्फ्रैंस तुरंत समाप्त कर दी गई।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 26, 2026 16:16:28
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दबंगों का कहर,महिलाओं को पीटा,थाने की खामशी पर उठे सवाल हरदोई में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ पुरुष और महिलाएं मिलकर अन्य महिलाओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे हैं,जबकि पीड़ित महिलाएं खुद को बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रही हैं।प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद महिला अपराधों पर कार्रवाई न होना पुलिस और प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है。 अतरौली थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में आज सुबह सुखरानी अर्कवंशी अपनी पुस्तैनी जमीन पर जानवर बांधने गई थीं।आरोप है कि रामलली पत्नी राजेन्द्र ने खूंटा उखाड़ा और विरोध करने पर लालजीत,राजेन्द्र पुत्र बाबूलाल, रामलली, गोलू पुत्र लालजीत, शत्रोहन पुत्र राजेन्द्र, जानू पुत्र ब्रजलाल और सुनीता पत्नी लालजीत ने महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में सुखरानी, गीता,ऊषा और साक्षी गंभीर रूप से घायल हुईं।पीड़ितों का कहना है कि यह हमला जमीन कब्जाने की पुरानी रंजिश का नतीजा है। घायल महिलाएं थाने गईं,लेकिन स्थानीय पुलिस ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की।इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और आईजी से शिकायत की।उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।अब सवाल यह है कि क्या कानून और मिशन शक्ति अभियान के बावजूद महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी या दबंगों के हौसले और बढ़ेंगे।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 26, 2026 16:16:15
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 26, 2026 16:16:06
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रिश्तों के कत्ल की वारदात सामने आई है ।जहां एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव की है। मृतक महिला की पहचान अंकिता के रूप में हुई है। जिसके जेठ पर हत्या का आरोप लगा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने उसके जेठ परविंदर और धर्मेंद्र पर गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रवीण चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 26, 2026 16:15:40
Jalore, Rajasthan:एएनटीएफ ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में 58 किलोग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र भंवरसिंह राजपूत और जितेन्द्रसिंह राजपूत, निवासी ईसाली (मारवाड़ जंक्शन, पाली) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है, जिनका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब्त अफीम के दूध की बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के निर्देश पर विशेष टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि इस माह में जालोर एएनटीएफ की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 26, 2026 16:15:27
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। सेमरिया हनुमान मंदिर, मोहखेड़ के पास बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। छिंदवाड़ा एसपी के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुंची हैं जो घायलों को अस्पताल ले जा रही हैं। इस हादसे के बाद सड़क पर 4-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जो बस हादसे का शिकार हुई है वो भंडारकुंड करेर की बताई जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 16:14:20
Shishgarh, Uttar Pradesh:बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के अनुसार, गांव निवासी आरोपी बब्लू ने रास्ते में अकेला पाकर नाबालिग का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब बालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना शीशगढ़ पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को ढकिया डाम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी गांव गोकिलपुर का रहने वाला है और पांचवीं तक पढ़ा है। वह खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करता है। आरोपी का घर पीड़िता के घर के काफी नजदीक है, जिससे वह पहले से ही पीड़िता को जानता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पहले भी इसी तरह के मामले में उसका नाम सामने आ चुका है। इस पूरी कार्रवाई में थाना शीशगढ़ पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अमर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।
785
comment0
Report
Advertisement
Back to top