Back
फरीदाबाद के पल्ला में चाकू से हत्या, छेड़छाड़ के विरोध के बाद वारदात
JPJai Prakash
Feb 10, 2026 10:19:50
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद के पल्ला इलाके में कल देर शाम करीब 6:00 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जय सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी गिरदावर कॉलोनी के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार जय सिंह देर शाम अपने घर के पास खड़ा था। उसी दौरान उसका दोस्त सोनू उसके पास पहुंचा और बताया कि पास के खाली ग्राउंड में खड़े दो-तीन युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस पर जय सिंह, सोनू और सौरभ तीनों उस ग्राउंड में पहुंचे और वहां मौजूद युवकों से इस हरकत का विरोध किया। जय सिंह ने सख्त लहजे में युवकों को धमकाया, जिसके बाद वे वहां से चले गए। कुछ समय बाद जय सिंह और सौरभ उसी ग्राउंड में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच पहले की रंजिश को लेकर वही युवक दोबारा मौके पर पहुंचे। इनमें सोनू खान, तुषार और उनके अन्य साथी शामिल बताए गए हैं, जो वाहन से आए थे। आरोप है कि उन्होंने जय सिंह को आवाज देकर ग्राउंड में बुलाया और पहले दी गई धमकी को लेकर उससे बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर झगड़ा हो गया, इसी दौरान सोनू खान ने अपने साथ लाए चाकू से जय सिंह पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल जय सिंह को उसके दोस्त तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जय सिंह को 6 से 7 बार चाकू मारे गए और यह हमला साजिश के तहत किया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:53:520
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 10, 2026 11:53:410
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 11:53:270
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 10, 2026 11:53:080
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 10, 2026 11:52:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 11:52:460
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 10, 2026 11:52:290
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 10, 2026 11:52:05Noida, Uttar Pradesh:MP Pappu Yadav को 31 साल पुराने मामले में जमानत, दूसरे मामले में जमानत नहीं मिली #PappuYadav
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 10, 2026 11:51:540
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 10, 2026 11:51:420
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 10, 2026 11:51:270
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 10, 2026 11:51:030
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 11:50:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:49:59Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम योगी का यह बयान भड़काऊ बयान है, यह सामाजिक ताने-बाने बिगड़ने वाला बयान है।
0
Report