Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad

फरीदाबाद में दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

JPJai Prakash
Feb 26, 2026 10:49:05
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद में आज दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी समय से पहले ही पहुंच गए थे। आज गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसे लेकर छात्रों में उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थियों ने परीक्षा से पहले आपमें चर्चा करते दिखाई दिये। यह परीक्षा हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई और 3:30 बजे तक चली। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। गवर्नमेंट गर्ल्स मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़ के प्रधानाचार्य ओमनिदर तेवतिया ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं। बोर्ड की ओर से दो सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। नकल रोकने के लिए सख्त प्रबंध किए गए हैं और परीक्षा कक्ष में केवल ड्यूटी पर तैनात शिक्षक ही प्रवेश कर सकते हैं। केंद्र के बाहर पुलिस तैनात किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू की गई है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAjay Kumar Rai
Feb 26, 2026 12:18:07
Buxar, Bihar:बक्सर के चौसा में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब जयमाला की रस्म चल रही थी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था और शादी से पहले उसे मना किया था। युवती के इंकार और शादी तय हो जाने से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि घटना में इस्तेमाल हथियार वह यूपी से लेकर आया था। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Feb 26, 2026 12:17:52
Guwahati, Assam:रमजान महीना चल रहा है और असम में इसी साल असम विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं खास तौर से अभी से राजनीतिक इफ्तार पार्टी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के तरफ से लखीमपुर जिले में खास तौर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस इफ्तार पार्टी में सिर्फ मुस्लिम समुदाय के नहीं हिंदू समुदाय के साथ-साथ यहां के इंडीजीनस समुदाय भी शामिल रहे और खास तौर से इस इफ्तार पार्टी में देश में शांति अमन और भाईचारे की खास दुआ भी मांगी गई देखा जाए तो यहां पर सभी जाति धर्म के लोग एक साथ मिलकर पार्टी में शामिल हुए खास तौर से राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के असम प्रदेश अध्यक्ष मौलाना उबैदुर रहमान कासमी इस प्रोग्राम में रहे और उनके साथ-साथ कहीं वरिष्ठ लीडर भी शामिल रहे।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Feb 26, 2026 12:17:38
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहाँ मात्र सात साल की मासूम की जान दौरा पड़ने और समय पर इलाज की जगह जाम में फंसे होने के चलते चली गई. बच्ची की मौत के बाद परिवारीजनों में हाहाकार मचा हुआ है और परिवार के लोग जाम को लेकर जिले में प्रशासन की बदइंतजामी को कोस रहे हैं. जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के गुलावठी में रहने वाले जान मोहम्मद की सात वर्षीय बेटी इंशा बीते दिन हापुड़ के मौहल्ला फूलगढ़ी में अपनी नानी के यहां आई थी. बताया जा रहा है कि दोपहर के समय इंशा को अचानक से दौरा पड़ा और उसकी हालत बिगड़ने लगी. इस पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए आनन-फानन में बाइक से अस्पताल ले जाने के लिए भागे. लेकिन फूलगढ़ी में बीच सड़क पर लगने वाली अवैध पैठ के जाम में वह फंस गये. आरोप है कि करीब घंटे भर तक परिवार के लोग जाम में जूझते रहे और निकल नहीं पाए. बाद में जब वह किसी तरह जाम से निकलकर अस्पताल पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने बताया कि इंशा की बीच रास्ते में ही समय पर उपचार न मिलने की वजह से मौत हो गई. परिवारीजनों ने बताया कि यदि यहां अवैध पैठ न लगी होती, तो शायद इंशा की जान बच जाती. सात वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार के लोग जाम को लेकर जिला प्रशासन की लचर व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं.
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Feb 26, 2026 12:17:20
Rohtak, Haryana:रोहतक डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला रहा है. गिरोह मे शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. आरोपियो से 11 एटीएम, 10 मोबाइल फोन, 10 सिम व पासबुक बरामद हुई है. बरामद मोबाइल फोन पर करीब 30 शिकायत दर्ज हैं. बरामद एटीएम कार्डों से ठगी के करीब 6 करोड़ रुपये की ट्राजैक्शन का उल्लेख सामने आया है. रोहतक पुलिस ने डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये की ठगी के मामले में गिरोह के तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले की गहनता से जांच चल रही है. साइबर सेल प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि विजय नगर, रोहतक निवासी रमन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमन गोहाना में डोमिनोज फ्रेंचाइजी लेना चाहता था और ऑनलाइन आवेदन किया था. लगभग एक महीने बाद दिनांक 13.11.2025 को रमन के पास कॉल आया और कहा गया कि फ्रेंचाइजी के लिये 35–40 लाख रुपये निवेश जरूरी हैं, जिससे 35–50 प्रतिवर्ष रिटर्न आएगा. रमन के अनुरोध पर आधार कार्ड व बैंक डिटेल भेज दी गईं, और उन्हें आगे की प्रक्रियाओं के लिये रकम जमा कराने को कहा गया. FS(आधार) लाइसेंस आदि के लिये भी धनराशि बताई गई. बैंक डिटेल्स पर रुपये भेजे गए और रसीद भेजी गई. रमन ने गोहाना जाकर साइट देखने की बात कही, लेकिन कहा गया कि लाइसेंस प्रक्रिया हेतु और धनराशि चाहिए. जांच में पाया गया कि सभी दस्तावेज फर्जी थे और रमन के साथ लगभग 8,40,500 रुपये की ठगी हुई. मामले की जांच स.उप.नि. अश्वनी द्वारा की जा रही है. गिरोह के तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया; एक आरोपी लुधियान से और दो बिहरा से गिरफ्तार हुए. आरोपियो से 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल फोन, 10 सिम और एक पासबुक बरामद हुई. बरामद मोबाइल नंबरों पर लगभग 30 शिकायतें दर्ज हैं. आरोपी डोमिनोज की फर्जी वेबसाइट के माध्यम से युवकों को प्रलोभन देकर ठगी करते हैं. गहनता से पूछताछ की जा रही है.
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 26, 2026 12:16:57
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड़ में नगर निकाय की मतदान संपन्न हो गया है। अब सिर्फ मतगणना होना बाकी है। मतगणना को लेकर बाजार समिति में बज्रगृह बनाया गया है। बज्रगृह के पास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बाजार समिति परिसर को पूरी तरह से सुरक्षा घेरा में तब्दील कर दिया गया है। मतगणना को लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है । शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। मतगणना को लेकर उपयुक्त दिनेश यादव ने कहा कि मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर तीन जगह पर मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मतपेट्टी को बजार समिति स्थित बज्रगृह में सुरक्षा की निगरानी में रखी गई है। मतगणना को लेकर सभी पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशिक्षण दे दी गई है 27 फरवरी सुबह 8:00 बजे से तीनों जगह के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है जिसमें मतगणना की प्रक्रिया की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 26, 2026 12:16:34
New Delhi, Delhi:सर इसमें पुलिस द्वारा कोई वीडियो नहीं भेजी गई है मीडिया ग्रुप में सिर्फ आरोपी की फोटो है पुलिस के साथ वह भेज रहे है उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 4,000 क्वार्टर यानी करीब 720 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्पेशल स्टाफ, नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम को क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों के बारे में लगातार खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं। 25 फरवरी 2026 को मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर धीरज कुमार, इंचार्ज स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शास्त्री पार्क स्थित जल बोर्ड (सीवर प्लांट) के पास घेराबंदी कर एक मिनी टेंपो, नंबर DL-1LAJ-2492, को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 80 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिन पर “For Sale in Haryana Only” अंकित था। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 720 लीटर बताई जा रही है। मौके पर ही वाहन चालक धनंजय (22 वर्ष), निवासी नव सिंह नगर, बहादुरगढ़, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना शास्त्री पार्क में एफआईआर नंबर 65/2026 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहले भी इसी तरह के मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Feb 26, 2026 12:16:08
Noida, Uttar Pradesh:जीओ और जीने दो' ही सनातन संस्कृति की मूल विचारधारा- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने सनातन मंगल महोत्सव व दीक्षा दान समारोह में की शिरकत भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समस्त संतो व श्रद्धालुओं को उज्जैन के सिंहस्थ-2028 कुंभ मेले हेतु किया आमंत्रित भीलवाड़ा,26 फरवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.श्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अमरता केवल जीवन की निरंतरता नहीं, बल्कि वंश, संस्कार और आस्था की अखंड परंपरा है। संतान केवल परिवार का विस्तार नहीं, बल्कि उस कुल की अमरता का प्रसाद होती है। सनातन संस्कृति हजारों वर्षों से ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक चेतना की धारा के रूप में समाज को दिशा देती आई है। “यत् पिंडे तत् ब्रह्मांडे” की भावना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मानव और ब्रह्मांड में कोई अंतर नहीं है, दोनों एक ही चेतना के विस्तार हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव गुरुवार को भीलवाड़ा के हरिशेवा धाम में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव व दीक्षा दान समारोह में मौजूद समस्त संतों व श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। संत परंपरा और देवत्व का अनुभव मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि संत समाज सनातन संस्कृति के जीवंत स्तंभ हैं। उनके माध्यम से समाज को देवत्व का साक्षात्कार होता है। उन्होंने महाभारत का संदर्भ देते हुए कहा कि दिव्य दृष्टि हर किसी को नहीं मिलती, किंतु संतों के सान्निध्य में आस्था और श्रद्धा के माध्यम से ईश्वर की अनुभूति संभव है। ऐसे दिव्य व्यक्तित्वों का सान्निध्य स्वयं में आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। कुंभ 2028 : आध्यात्मिक चेतना का महापर्व मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक पुनर्जागरण का अवसर है। भारतीय कालगणना की विशिष्टता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति सूर्य, राशियों और नक्षत्रों के आधार पर समय की गणना करती है, जो विश्व के लिए अद्भुत है। उन्होंने कहा कि कुंभ में स्नान केवल जल में डुबकी लगाना नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, नवचेतना और प्रकृति से पुनः जुड़ने का प्रतीक है। सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का पुनर्जागरण उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक आक्रमणों के बावजूद भारत की सांस्कृतिक चेतना अडिग रही है। उन्होंने सोमनाथ महादेव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मंदिर सनातन आस्था की अटूट शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की लीला स्थलों के संरक्षण और विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं , चित्रकूट धाम और उज्जैन महाकाल मंदिर जैसे स्थलों का विकास इसी संकल्प का परिणाम है। राजस्थान और मध्यप्रदेश : राम परंपरा का सांस्कृतिक संगम मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राजस्थान और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक एकता का उल्लेख करते हुए कहा कि “रा” से राजस्थान और “म” से मध्यप्रदेश को जोड़ें तो यह राम परंपरा की स्मृति को जागृत करता है। यह केवल भाषाई संयोग नहीं, बल्कि साझा आस्था, इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और भगवान राम की मर्यादा तथा सनातन मूल्यों से प्रेरित है。 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक गौरव मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को पुनर्स्थापित कर विश्व में नई पहचान बना रहा है。 मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आस्था को सुदृढ़ करते हैं और सनातन संस्कृति की चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। “जय श्री महाकाल” और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ उन्होंने अपने उद्बोधन का समापन किया。 समारोह में सहकारिता विभाग के मंत्री श्री गौतम दक, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, स्थानीय सांसद श्री दामोदर अग्रवाल ने भी सनातन संस्कृति के विषय पर विचार व्यक्त किये। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया。 इससे पूर्व हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारस जैन ने बुके देकर स्वागत किया साथ ही पुलिस दल ने सलामी दी । इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में संतगण, श्रद्धालु व आमजन मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 26, 2026 12:15:45
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम ने हेरिटेज साइट्स को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सर्वे शुरू किया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने संरक्षित हेरिटेज के आसपास अतिक्रमण की जांच के लिए नया सर्वे शुरू करने का फैसला किया है, दिल्ली सरकार द्वारा चिन्हित हेरिटेज के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण की तलाश की जाएगी, यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है। एमसीडी को निर्देश दिया था कि वह हेरिटेज संपत्तियों के आसपास की इमारतों का सर्वे करे और जांचे कि क्या ये निर्माण नियमों और मंजूर प्लान के अनुसार है। दिल्ली नगर निगम ने जोनल विभागों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.ग्रेड-1 धरोहर में राष्ट्रीय या ऐतिहासिक महत्व की इमारतें आती हैं, जैसे शाहजहानाबाद की दीवार का बचा हिस्सा (दरियागंज), मोर्टेलो टावर, मिर्जा गालिब का मकबरा, टाउन हॉल (चांदनी चौक), कंपनी बाग, हस्तसाल गांव की मीनार, कोरोनेशन मेमोरियल है। दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष सत्या शर्मा दिल्ली पहले कितना खूबसूरत शहर होता था आज जगह-जगह अतिक्रमण है। हेरिटेज साइट्स का हम सर्वे कर रहे हैं उसके आसपास जो अतिक्रमण है उसको लेकर यह सर्वे किया जा रहा है। टाउन हॉल से राजनीतिक सफर शुरू हुआ था आज चांदनी चौक में स्थित टाउन हॉल के आसपास बहुत ज्यादा अतिक्रमण है। कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है सर्वे किया जा रहा है। दिल्ली को साफ और सुंदर बनाना है। अतिक्रमण और अनऑथराइज्ड जो कंस्ट्रक्शन हेरीटेज साइट्स पर किया गया है उसको भी हटाया जाएगा। दिल्ली को खूबसूरत रखना है तो यह सब कंट्रोल करना पड़ेगा और उन पर एक्शन होना लाजिमी भी है।
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 12:15:21
1
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 26, 2026 12:10:00
New Delhi, Delhi:ऐतिहासिक Chandni Chowk अब बदलने जा रहा है अपने नए रूप में। सालों से ओवरहेड तारों के जाल और जर्जर बुनियादी ढांचे से जूझ रहे इस इलाके के रीडेवलपमेंट की शुरुआत हो चुकी है। Rekha Gupta और पावर मंत्री Ashish Sood ने 160 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया। अब 52 किलोमीटर लंबी ओवरहेड वायर को अंडरग्राउंड किया जाएगा, नए ग्रिड सबस्टेशन बनेंगे और 26 सड़कों का सौंदर्यकरण होगा — ताकि आने वाले 50 सालों की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा किया जा सके। संकरी गलियां, ऐतिहासिक इमारतें और तारों का जाल — यही पहचान रही है Chandni Chowk की। लेकिन अब रीडेवलपमेंट के इस बड़े कदम से न सिर्फ हादसों पर लगाम लगेगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी। स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि सौंदर्यकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से उनका कारोबार बढ़ेगा और चांदनी चौक एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बनेगा।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 26, 2026 12:09:32
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर में पीएम नरेंद्र मोदी 28 फ़रवरी को आएंगे। लेकिन उससे क़ब्ल ही उनके खिलाफ यूथ कांग्रेस का जबरदस्त एहतेजाज देखने को मिला। यूथ कांग्रेस कारकुनान ने जिला कलेक्टर पर पीएम नरेन्द्र मोदी का मुजस्सिमा नज़रे आतिश किया और जमकर बीजेपी की नफ़रती सियासत के खिलाफ नारे बुलन्द किये। अजमेर यूथ कांग्रेस जिला सदर मोहित मल्होत्रा के मुताबिक़ पीएम नरेंद्र मोदी का 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थल पर प्रोग्राम है। उससे पहले ही 'गो बैक मोदी' के नारे और उनके मुजस्सिमा को नज़रे आतिश कर एहतेजाज दर्ज करवाया गया।अजमेर यूथ कांग्रेस सदर के मुताबिक मोदी जी मुल्क के नौजवानों से डरे हुए है। इस लिए अमेरिका ओर चीन मामले में कोई जवाब नही दे पा रहे ।उन्होंने कहा कि मोदी जी यूथ कांग्रेस के सवालों से डरे हुए है इसलिए उनके कौमी सदर उदय भानु चिब को गिरफ्तार करवाया गया है । मोदी हुकुमत मुल्क के नौजवानों की आवाज को दबाना चाहती है। इस लिए उनके अजमेर आने पर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे और अपना एहतेजाज दर्ज करवाया जाएगा।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Feb 26, 2026 12:09:13
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में निजी स्कूलों के संगठन सोसायटी फॉर अनएडेड प्राइवेट स्कूल ऑफ़ राजस्थान ने सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई है। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के कारण बच्चों और किशोरों में असहिष्णुता, बुलिंग, हिंसक प्रवृत्ति और गलत गतिविधियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस विषय पर सख्त कानून बनाया जाए ताकि बच्चों को डिजिटल दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। संगठन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और मोबाइल उपयोग को सीमित करें। उनका कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। निजी विद्यालय प्रबंधन ने इस चुनौती से निपटने में सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top