Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad

फरीदाबाद से दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो गाड़ियाँ टकराईं और एक घायल

JPJai Prakash
Feb 04, 2026 08:47:26
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद ब्रेकिंग- दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद में हुआ बड़ा हादसा। दो गाड़ियाँ आपस में टकराई। दिल्ली से जयपुर की तरफ जाते समय हुआ हादसा। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Feb 04, 2026 10:08:47
Pratapgarh, Rajasthan:पीपलखूंट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुवाल के जर्जर भवन को लेकर विद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। भवन की खराब स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट करने के आदेश जारी किए गए थे, जिसका विद्यार्थियों द्वारा विरोध किया गया। आदेश के विरोध में विद्यार्थियों ने विद्यालय का मुख्य गेट अंदर से बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। इसके बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूलशंकर मेघवाल विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए जर्जर भवन से होने वाले संभावित खतरे की जानकारी दी और वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में समझाइश की। प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से की गई समझाइश के बाद विद्यार्थियों को शांत किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया गया है। समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन द्वारा विद्यालय भवन की स्थिति को लेकर आगे भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 04, 2026 10:08:32
Alwar, Rajasthan:अलवर जिले में राजसेस महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की वर्तमान चयन प्रक्रिया को लेकर विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राध्यापकों ने राजसेस महाविद्यालयों की मौजूदा संकल्पना और संचालन व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्राध्यापकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर तथा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर काली पट्टी लगाकर और मांगों से संबंधित प्ले-कार्ड लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्राध्यापकों का कहना है कि राजसेस योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे अकादमिक गुणवत्ता और दीर्घकालिक शैक्षणिक स्थिरता प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि मौजूदा व्यवस्था न तो शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करती है और न ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम है। प्राध्यापकों ने सरकार से मांग की कि संविदा नियुक्तियों की वर्तमान चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा राजसेस महाविद्यालयों की संरचना को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पुनर्संरचित किया जाए। उन्होंने स्थायी, पारदर्शी और गुणवत्ता-आधारित नियुक्ति व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे ही उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 04, 2026 10:08:15
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने जिला परिषद के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए पंचायत राज से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहनी चाहिए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 04, 2026 10:07:56
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 0402ZRJ_PRTP_MEETING_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश एंकर/इंट्रो : बजट घोषणाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित फील्ड निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए जनसमस्याओं की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध एवं समुचित समाधान किया जाए। प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही प्राथमिकता होनी चाहिए। समाधान केवल औपचारिक न होकर समस्या का वास्तविक निराकरण होना चाहिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या द्वारा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक रूप से किया जाए। इसके साथ ही बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग द्वारा प्रगति दर्ज कराते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 04, 2026 10:07:37
0
comment0
Report
Feb 04, 2026 10:06:30
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाने की पुलिस साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक को एक लाख पांच हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने पीड़ित की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश से धनराशि वापस कराई। पीड़ित याकुब पुत्र मु0 रज्जा निवासी महुअवां महुई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के बैंक खाते में ठगी की रकम ₹एक लाख पांच हजार रुपए वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने महराजगंज पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओमप्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार एवं महिला कांस्टेबल अनीता पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 04, 2026 10:05:51
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर संभाग के सात जिलों में इस वर्ष 13 लाख 55 हजार 914 मीट्रिक टन धान की खरीदी 31 जनवरी तक हुई है, शासन ने बस्तर संभाग के 382 धान खरीदी केंद्रों में 15 लाख 18 हजार 521 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन 2 लाख 72 हजार 641 पंजीकृत किसानों में से 2 लाख 25 हजार 99 किसानों ने ही धान बेचा, जिसके चलते लक्ष्य के अनुरूप बस्तर संभाग में धान की खरीदी नहीं हो पाई, हालांकि सरकार ने धान खरीदी की समय अवधि दो दिन बढ़ा दी है ऐसे में देखना होगा कि बस्तर संभाग में बचे हुए 47 हजार 542 किसानों में से कितने किसान धान बेचने खरीदी केंद्रों तक पंहुचते है, इस वर्ष की धान खरीदी में कांकेर जिला पूरे संभाग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहाँ के किसानों ने सर्वाधिक उत्साह दिखाते हुए 5 लाख 6 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान केंद्रों में बेचा है, जो कि पूरे संभाग की कुल खरीदी का एक तिहाई से भी अधिक हिस्सा है। कांकेर के बाद कोंडागांव ने 3.13 लाख मीट्रिक टन और बस्तर जिले ने 2.78 लाख मीट्रिक टन धान बेचकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 04, 2026 10:04:51
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:एंकर - मैहर से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर एक युवक को लड़की ने मिलने के लिए कमरे में बुलाया और कमरे में पहुंचते ही युवक को जाल में फंसा लिया गया। आरोप है कि लड़की ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर फोन-पे के जरिए उससे 56 हजार रुपये वसूले गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक का नग्न वीडियो भी बना लिया और उसे सुबह करीब 10 बजे से रात 1 बजकर 30 मिनट तक कमरे में बंद कर रखा। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीआई अनिमेष द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विक्की नामक युवक है, जिसके खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिस पर जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है。
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 04, 2026 10:04:34
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे हाल ही मे पेश केंद्रीय बजट को लेकर नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी,उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भविष्य का बजट बनाया है,यह बजट हर क्षेत्र के लिए बहुउपयोगी है,हर क्षेत्र के लिए यह बजट सुनिश्चित किया गया है और आने वाले समय में जिस चीज की डिमांड है जिस चीज की डिमांड को लेकर भारत एक 2047 तक विकसित भारत बन जाए ,उसको लेकर यह बजट तैयार किया गया ,और इसमें हमने किसानों को गरीबों को मात्रिशक्ति ,युवाओं को संयुक्त रूप से मजबूत करने के दृष्टिकोण से बजट बनाया है और भारत देश को और हर क्षेत्र में चाहे वह औद्योगिक क्षेत्र में हो चाहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे पर्यावरण के क्षेत्र में हो चाहे पर्यटन के क्षेत्र में हो हर क्षेत्र में मजबूत करने की दृष्टि से है । बाईट-प्रतिमा बागरी -राज्यमंत्री
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Feb 04, 2026 10:04:19
New Delhi, Delhi:अब दिल्ली में धीरे-धीरे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक भी बंद होने लगा है. दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के द्वारा तकरीबन 10 मोहल्ला क्लीनिक बनाया गया था जो अब धीरे-धीरे बंद होने लगा है वहीं मोहल्ला क्लीनिक के बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का भी अब सामना करना पड़ रहा है जहां वह अपनी छोटी-छोटी बीमारियों के लिए मोहल्ला क्लीनिक से दिखाकर अपना इलाज कर रहे थे मुफ्त में दवाइयां ले रहे थे मुफ्त में टेस्ट करवा रहे थे वह सब अब बंद हो गया है क्योंकि अब मोहल्ला के क्लीनिक उनके मोहल्ले से बंद हो रहा है. इस दौरान मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने वाले अलीबाग ने बताया कि हम लोग बीते कई वर्षों से छोटी-छोटी बीमारियों के लिए अपने मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कर रहे थे एक तो मोहल्ला क्लीनिक हमारे मोहल्ला में होता है आसपास होता है इसलिए हम लोग यहां चले आते है. तो वहीं दूसरी तरफ मोहल्ला क्लीनिक में बैठने वाले डॉक्टर भी अच्छे होते है. दवाइयां भी मुफ्त मिलती है और टेस्ट भी मुक्त होता है इसलिए यहां अच्छा इलाज था ज्यादा भीड़ भी नहीं होता था और इलाज करा लेते थे लेकिन अब बहुत दिक्कत हो रहा है आप इन्हीं छोटी-छोटी बीमारियों के लिए हमें बड़े-बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ेंगे नहीं तो प्राइवेट अस्पताल में पैसा देकर इलाज करवाना पड़ेगा. वहीं कल्लू कुमार ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाने से हम लोगों को बहुत दिक्कत होगा इसलिए हम लोग इसे दोबारा खुलवाना चाहते है. सर्दी खांसी होने पर हम लोग यहां इलाज कर लेते थे दवाइयां मिल जाती थी मगर अब बहुत दिक्कत होगा. तो वहीं मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने वाली ममता ने बताया कि हम लोग यहां बरसों से मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करा रहे थे हम लोग पास के ही कॉलोनी के रहने वाले है. और यह हमारे पास में ही मोहल्ला क्लीनिक बना था इसलिए हम लोग यहां आकर अपना इलाज कर लेते थे ज्यादा नंबर भी नहीं लगाना पड़ता था और टेस्ट भी मुक्त होता था दवाइयां भी मुफ्त मिलती थी लेकिन अब बंद हो गया है तो हम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. बाइट: मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करने वाले लोगों की ममता, अलीबाग, कल्लू कुमार वही इस पर तुगलकाबाद के विधायक सही राम पहलवान ने बताया कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा पूरे दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत कराई गई थी हमारे विधानसभा में भी 10 मोहल्ला क्लीनिक बनवाया गया था जो आप बंद होने लगा है एक मोहल्ला क्लीनिक से तकरीबन रोजाना 150 लोगों का इलाज होता था और 60 से 65 के करीब में रोजाना टेस्ट लोगों का मुफ्त होता था लोगों को मुफ्त दवाइयां मिल रही थी लोगों को काफी सुविधा थी हर छोटी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों और प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर लोगों को काटा नहीं पड़ता था अपने मोहल्ले में ही अच्छे डॉक्टर से उनका इलाज होता था अब मोहल्ला क्लीनिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बंद होने लगा है इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अगर विकास ही करना है तो करें मगर लोगों की सुविधा के लिए जो जन कल्याणकारी योजना थी उसे बंद ना करें अगर नाम ही बदलना था तो नाम बदलकर इस कल्याणकारी योजना को चलने देते इससे आम लोगों को काफी राहत थी. बाइट : सहीराम पहलवान,विधायक, तुगलकाबाद
0
comment0
Report

PCPranay Chakraborty
Feb 04, 2026 10:02:58
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 04, 2026 10:02:50
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला के भिभौरी नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षदगण बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से गुहार लगाया है वही अवैध शराब बिक्री से हो रही परेशानियों के संदर्भ में जानकारी दी है.. कलेक्ट्रेट पहुंचे अध्यक्ष एवं पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है जिससे वार्डो का माहौल खराब हो रहा है हालत यह है कि हमने पूर्व में भी एसडीएम को इस संबंध में शिकायत किया था परंतु इसकी भनक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे लोगों को लग गई उन्होंने कहा कि अब कलेक्टर से गुहार लगाई गई है जिससे अवैध शराब बिक्री पर लगाम लग सके वहीं बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने मामले में कहां भिभौरी नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षद आए थे आबकारी विभाग को जांच एवं कार्रवाई के लिए कहा गया है..
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top