121002
बल्लभगढ़ में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी के विवादित बयान
Faridabad, Haryana:आम आदमी पार्टी के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने एक विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर जनता बल्लभगढ़ में आम आदमी पार्टी को मौका देती है, तो वह इसे क्राइम सिटी बना देंगे। उनके इस बयान पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा ने आखिरी ओवर में 18 रन से up T20 जीता
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का महाकुंभ up T20 का संग्राम लगातार जारी है लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज नोएडा और गोरखपुर के बीच महा मुकाबला हुआ जिसमें नोएडा ने आखिरी ओवर में 18 रन जड़कर रोमांचक जीत हासिल की मैच के हीरो रहे नोएडा के कार्तिक सिद्धू ने 3 विकेट चटकाने के साथ ही अहम मोड़ पर 17 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। सिद्धू ने कहा कि यह जीत हमारे लिए बहुत मायने रखती है एक समय पर लग रहा था कि शायद हाथ से मैच निकल जाए लेकिन पूरे डेडीकेशन के साथ टीम ने खेला और अंत में जीत हमारी हुई। बाइट - कार्तिक सिद्धू नोएडा हारी हुई टीम गोरखपुर लायंस के गेंदबाज विशाल निषाद ने कहा कि हम जैसे छोटे शहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए up T20 एक बड़ा प्लेटफार्म है जिसके जरिए हम एक दिन आईपीएल और देश के लिए भी खेल सकते हैं। मैच हमारी पकड़ में था लेकिन आखिरी ओवर्स में कुछ गलतियों के चलते हम मैच गंवा बैठे। बाइट - विशाल निषाद गोरखपुर वही up T20 के चेयरमैन संजय कपूर ने कहा कि हमारी इस लीग में बड़ी संख्या में आईपीएल के खिलाड़ी खेल रहे हैं और कुछ खिलाड़ी यही से निकलकर आईपीएल तक गए हैं हम हर सीजन बेहतर कर रहे हैं आने वाले समय में 6 से ज्यादा टीमें भी होगी और लखनऊ कानपुर के अलावा अन्य जिलों में भी लीग के मैचेस कराए जाएंगे। टीटी - संजय कपूर चेयरमैन up t20 वहीं स्टेडियम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को जमकर एंजॉय किया उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत मजा आ रहा है असली क्रिकेट देखने को मिल रहा है और इस लीग के जरिए ही खिलाड़ी बनता है और आगे बढ़ता है हमारे कुछ फेवरेट खिलाड़ी इस लीग में खेल रहे हैं जिनको हम देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं। यहां पर सारी सुविधाएं हैं और टिकट बहुत सस्ता है। Wt + tt - क्रिकेट प्रेमी0
0
Report
गोरखपुर में 1.40 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एटीएस, एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन अन्तर्राज्यीय सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 85 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, तस्करों के पास से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 30 हजार 390 रुपये नकद और एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है। इस गिरफ्तारी में सबसे खास बात ये है कि गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश और गुजरात से जुड़े लोग शामिल हैं, जिन्हें पुलिस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा बता रही है।0
0
Report
मेरठ के सरधना में गन्ने के खेत से युवती का शव, हत्या की आशंका
मेरठ: सरधना में गन्ने के खेत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, पहचान नहीं हुई मेरठ, 20 अगस्त 2026 — सरधना थाना क्षेत्र में गुरुवार को गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。 जंगल में मिला शव घटना सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल की है। स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया。 पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की。 पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या के पीछे क्या कारण है और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। सीसीटीवी और गांवों में पूछताछ सीओ Ashutosh Kumar ने बताया कि पुलिस आसपास के गांवों में युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या, जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, गोली लगने से मौके पर ही युवक की मौत, तीन लोगों पर हत्या का आरोप, आरोपी फरार, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, हत्या के कारण की जांच में जुटी पुलिस, थाना अछनेरा क्षेत्र के ताजपुर नगरिया का मामला। आगरा0
0
Report
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद, मंदिर प्रबंध समिति की ओर से किया गया स्वागत-सत्कार उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की。 मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत और सत्कार किया。 दर्शन के दौरान मंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और बाबा महाकाल के दर्शन को अपने लिए सौभाग्य का अवसर बताया।0
0
Report
ताज़ा खबर: जसवन्तनगर के सीओ आयुषी सिंह से जुड़ी जांच में नया मोड़
Dehradun, Uttarakhand:0
0
Report
Advertisement
DST ने टोंक में अवैध ड्रग फैैक्ट्री पर छापा, 277 किलोग्राम भांग पकड़ी
Tonk, Rajasthan:टोंक नशे की समाग्री बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर DST का छापा नशे के खिलाफ DST की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 277 किलोग्राम भांग का अवैध चूरा पकड़ा, सदर थाना इलाके बम्बोर रोड पर चल रही नशे के अवैध कारोबार की बड़ी फैक्ट्री, DST इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, पुलिस ने फैक्ट्री संचालक झालावाड़ निवासी आरोपी बलराज सिंह को किया गिरफ्तार, फैक्ट्री से पुलिस ने भांग का चूरा बनाने की चक्कियां, प्रोसेसिंग मशीन सहित कई उपकरण पकड़े, SP रोशन मीना के निर्देश पर की गई कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज, आरोपी भांग के पाउडर में कई तरह के कैमिकल मिलाकर बना रहा था कई नशीले पदार्थ भी0
0
Report
जयपुर जन्माष्टमी: सुरक्षा कड़े इंतजाम, शोभायात्रा के लिए प्रशासन तैयार
Jaipur, Rajasthan:जन्माष्टमी पर जयपुर में मंदिरों से लेकर सड़कों तक प्रशासन का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा। 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 5 सितंबर को श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भीड़ को देखते हुए इस बार सफाई, ट्रैफिक, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था पहले से पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जन्माष्टमी की तैयारियों की समीक्षा की गई। गोविंददेवजी मंदिर, इस्कॉन सहित शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में होने वाले आयोजनों को लेकर संबंधित विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया। जन्माष्टमी पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मोबाइल नेटवर्क पर दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए BSNL को अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का फोकस है कि भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को मोबाइल कनेक्टिविटी की परेशानी न हो। बारिश को देखते हुए मंदिरों और शोभायात्रा मार्ग पर सड़क के गड्ढे समय रहते भरने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मर के आसपास पेड़-पौधों की छंटाई भी कराई जाएगी, ताकि बारिश के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो। नगर निगम को मंदिरों के आसपास विशेष सफाई, पर्याप्त रोशनी और बेसहारा पशुओं पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। परकोटे के प्रवेश द्वारों पर सजावटी रोशनी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों के आसपास मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएंगे। 5 सितंबर को सुबह से दोपहर तक गोविंददेवजी मंदिर में नंदोत्सव होगा। इसके बाद शाम 4 बजे श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था, पुलिस बंदोबस्त और मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अग्निशमन, एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। जिला कलक्टर ने एडीएम सिटी दक्षिण युगांतर शर्मा को सभी विभागों के बीच समन्वय कर व्यवस्थाएं तय समय में पूरी कराने की जिम्मेदारी दी है। बैठक में नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज, पुलिस, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, जलदाय, जेडीए, BSNL और मंदिर प्रशासन के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
50 फीट गहरे कुएं से 5 साल की सौम्या सुरक्षित बाहर निकली
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ब्रेकिंग 50 फीट गहरे कुएं में गिरी 5 साल की सौम्या, रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला स्कूल से बड़ी बहन अनन्या के साथ घर लौट रही थी सौम्या। कुएं की पटिया टूटने से करीब 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी, सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सौम्या को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया । मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद बल्लभ गांव का。0
0
Report
Advertisement
झमाझम बारिश से उत्तर पूर्वी दिल्ली में गर्मी से मिली राहत
New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। बारिश के चलते कई इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। शाम के समय अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ मौसम सुहाना कर दिया।0
0
Report
सोलन अस्पताल के तबादलों पर बवाल: मंत्रियों से तुरंत हस्तक्षेप और पद भरने की मांग
Solan, Himachal Pradesh:सोलन जिला अस्पताल से चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश senior उपाध्यक्ष तरसेम भारती ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अस्पताल में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। तरसेम भारती ने कहा कि सोलन जिला अस्पताल जिले का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है, लेकिन चार दिन पहले यहां से चार विशेषज्ञ डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह अब तक किसी नए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे मरीजों, गरीब परिवारों और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर तबादले रद्द करने तथा अस्पताल में खाली पड़े अन्य पदों को 15 दिनों के भीतर भरने की मांग की। भारती ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेशभर में बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने सोलन में निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन के काम में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। भारती ने कहा कि अस्पताल वर्ष 2025 में शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक इसके संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कर अस्पताल शुरू करने की मांग की। मरीजों पर लगाए जा रहे पर्ची शुल्क का विरोध करते हुए भारती ने कहा कि भीड़ नियंत्रित करने के नाम पर मरीजों से शुल्क लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सोलन अस्पताल में उनके विरोध के चलते यह शुल्क लागू नहीं हो पाया है। अन्य अस्पतालों में शुल्क लगाए जाने पर भी विरोध की चेतावनी दी।0
0
Report
उमरिया में अंधविश्वास के चलते गर्भवती महिला बंधक, प्रशासन ने मुक्त कराया
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम तामननारा में गुरुवार को अंधविश्वास के कारण ग्रामीणों ने एक महिला को बंधक बना लिया. जानकारी मिलते ही प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और बंधक महिला को मुक्त कराया गया. बताया गया है कि गुरुवार की सुबह एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. ग्रामीणों ने इस मामले में महिला के ऊपर जादू टोना का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया. प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराया गया और मृत महिला का अपनी मौजूदगी में शव दाह कराया गया.0
0
Report
Advertisement
बेगमगंज की बेलगाम बसों में ओवरलोडिंग से मौत का खतरा बढ़ रहा है
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज बेलगाम दौड़ती बसें मौत का सफर साबित हो रही हैं ..बस में ओवर लोडिंग सवारी जिसमें छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं उनकी जिंदगी से यह बेलगाम बस खिलवाड़ कर रही हैं.. यह तस्वीरें बेगमगंज के ग्रामीण अंचल से आई है स्थिति यह है की बस के अंदर 60 से ज्यादा सवारी बैठे हैं बस के ऊपर लगभग 20 से 25 सवारी बैठी हैं बस की हालत कंडम है खिड़की में काँच नहीं है... पुलिस प्रशासन आरटीओ इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा जिस कारण मौत का रोमांटिक सफर जारी है जहां हर पल मौत से सामना कब हो जाए कोई नहीं शायद प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है0
0
Report
पन्ना में भारी वर्षा के कारण 21-22 अगस्त अवकाश घोषित; स्कूल बंद
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने आदेश जारी किया पन्ना जिले में निरंतर अत्यधिक वर्षा होने तथा भारी वर्षा का अलर्ट जारी होने के दृष्टिगत जिले के सभी शासकीय, निजी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित नवोदय विद्यालय तथा सीबीएससी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 21 एवं 22 अगस्त को अवकाश पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने घोषित किया है। विभिन्न मार्गों पर वर्षा के पानी के भराव की स्थिति निर्मित होने के साथ विभिन्न नदी एवं नालों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखण्ड लगाकर की जाएगी। सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर कार्य संचालन के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, 2 महंगे मोबाइल और ऑनलाइन खरीदा सामान बरामद
Ujjain, Madhya Pradesh:शादी का झांसा देकर लंबे समय तक महिला से पैसे लेता रहा आरोपी, शादी से इनकार करने के बाद दी जान से मारने की धमकी; दो महंगे मोबाइल और ऑनलाइन खरीदा सामान भी बरामद उज्जैन में शादी का भरोसा देकर महिला से करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में माधवनगर पुलिस ने जयपुर निवासी 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को लंबे समय तक शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास के चलते उससे अलग-अलग समय में बड़ी रकम हासिल की। बाद में शादी से इनकार कर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला मार्च 2025 से शुरू हुआ। उज्जैन निवासी महिला ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि मनीष पिता तीरथदास, निवासी मानसरोवर, जयपुर ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और इसी दौरान उससे करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये ले लिए। मार्च 2026 में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाती रही। आखिरकार 13 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस को पूछताछ के लिए अभिरक्षा मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नकदी, दो महंगे मोबाइल फोन और ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदा गया महंगा सामान बरामद किया गया। अलग-अलग महिलाओं को शादी का भरोसा देने का आरोप पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपना ठिकाना बदल-बदलकर किराए के कमरों में रहता था। वह अलग-अलग महिलाओं से बातचीत कर उनसे नजदीकी बढ़ाता और शादी का भरोसा देकर पैसे हासिल करता था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी ने फरियादिया से करीब 35 लाख रुपये प्राप्त किए हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरह किसी और महिला को भी अपने जाल में फंसाया है या नहीं। माधवनगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
Advertisement
