बल्लबगढ़ में केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी 20 लाख की सड़क की सौगात
Faridabad, Haryana:बल्लबगढ़ की राव कॉलोनी में केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल फुड़वाकर काम की शुरुआत कराई गई। मंत्री शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने सीवर लाइन की सफाई का काम शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। मंत्री शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले बल्लबगढ़ की दुर्दशा सभी को ज्ञात है, लेकिन मनोहर और नायब सरकार के कार्यकाल में बल्लबगढ़ में कई विकास कार्य किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव का निधन: पत्नी अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव लखनऊ पहुंचीं। बुधवार सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के करीबी और समर्थक लगातार आवास पर पहुंच रहे हैं। अपर्णा यादव के पहुंचने पर माहौल भावुक हो गया। फिलहाल परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।
