फरीदाबाद में पुलिस वर्दी में चोर ने की साइकिल चोरी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर 10 में एक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने साइकिल चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय पुलिस इस व्यक्ति को वास्तविक पुलिसकर्मी मानने से इनकार कर रही है और उसे मंदबुद्धि बता रही है। हालांकि, यह सवाल उठ रहा है कि उसके पास पुलिस की वर्दी कैसे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी साइकिल पर सवार होकर आया और दूसरी साइकिल चुराकर भाग गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिर्जापुर: ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी लवकुश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पर प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लवकुश पटेल का आरोप है कि एएनएम के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लवकुश पटेल के अनुसार, 29 तारीख की रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम की सलाह पर वह अपनी पत्नी को एएनएम के निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां पूरी रात महिला को रखा गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। पीड़ित के मुताबिक, निजी अस्पताल में जांच के दौरान नवजात शिशु मृत पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और अत्यधिक दबाव के कारण उनकी पत्नी की बच्चेदानी फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
