icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूँटी में लावारिस पिकअप से 80 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में नशे के विरुद्ध पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आज खूँटी-रांची मार्ग पर एक लावारिस पिकअप गाड़ी में लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रांची-खूँटी रोड पर कालामाटी क्षेत्र हिरण पार्क के निकट पुराने कुटे पुल वाली सड़क पर मुख्य सड़क के निकट एक पिकअप वैन लावारिस अवस्था में खड़ी थी। बताया गया कि उक्त वाहन पिछले 4-5 दिनों से खड़ा था। जिसमें पुराने टायर और टायर के टुकड़े लदे थे। जिसके नीचे चालीस पैकेट पाए गए, जिनमें गांजा की गंध आने पर पुलिस ने छापामारी की और गांजा सहित गाड़ी को अपने अधीन ले लिया। बताया गया कि वैन में छोटे-छोटे 40 पैकेट में लगभग प्रत्येक में 2 किलो गांजा मिलने की बात बतायी जा रही है। लेकिन अभी उसका हिसाब किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। उसके बाद ही सारे विषय सामने आयेंगे।
0
0
Report
Advertisement

जन्म के एक घंटे बाद नवजात प्लास्टिक कट्टे में छोड़कर, चार घंटे में पहचान

Panipat, Haryana:जन्म के एक घंटे बाद नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। राहगीरों ने कट्टे से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उसे बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचना दी। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से मासूम की जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को पहले प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज और संरक्षण के लिए राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक महिला बच्चों को लेकर जाती दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे के भीतर बच्चे का परित्याग करने वाली महिला का पता लगा लिया। प्रारंभिक जांच में महिला बिहार की रहने वाली बताई गई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार महिला की पहले से चार बेटियां हैं। उसका पति अब जीवित नहीं है। जांच में यह भी सामने आया है कि पति की मृत्यु के बाद वह गर्भवती हुई थी। पुलिस लोक-लाज और सामाजिक बदनामी के एंगल सहित पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले की सभी परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में जच्चा और बच्चा दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। CWC चेयरमैन बोले— बच्चा पूरी तरह स्वस्थ। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे नवजात मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा और संरक्षण के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को साक्ष्य जुटाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल नवजात स्वस्थ है और उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
0
0
Report

गहमर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, 53 पाउच शराब बरामद

SSSumant SinghFollow2m ago
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेवराई पुलिस चौकी की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 53 पाउच अवैध शराब बरामद की है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैग में अवैध देशी शराब लेकर मामा इंटरप्राइजेज के रास्ते भदौरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम सम्मतपुर, पोस्ट मझौली, थाना सालीमपुर, जनपद पटना (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ब्लू लाइम ब्रांड के 28 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना गहमर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके पूर्व रविवार को भी सेवराई चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामा इंटरप्राइजेज के समीप घेराबंदी कर अजय कुमार पुत्र निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना (बिहार), उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 25 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना गहमर पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रामकुशवाहा तथा कांस्टेबल अजय चौहान शामिल रहे।
0
0
Report

भारी बारिश ने बरूच में किसानों की 200 एकड़ से अधिक फसलों को डुबोया, राहत की मांग

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ જિલ્લાના મેઘરાજાએ ભલે વિરામ લીધો હોય, પરંતુ આ વરસાદે ભોજપૂરું ખેડૂતોના સપના ધોયા છે. આશરે 200 એકરથી વધુ ખેતી વરસાદી પાણીમાં ગરકાવ થઈ ગઇ છે. ડ્રોનના આકાશી દૃશ્યોમાં ખેતરો પાણીના દરિયાએ ફેરવાયા જોવા મળે છે. કેળ, તુવેર, કપાસ અને લીલા શાકભાજીના પાકોને ભારે નુકસાન થયું હોવાથી ખેડૂતો હવે સરકાર પાસે તાત્કાલિક સર્વે અને સહાયની માંગ કરી રહ્યા છે. આ ખાસ અહેવાલ. આ જૂના બોરભાઠા બેટ ગામ સહિતના વિસ્તારોમાં પુરાન પગલાં લીધા બાદ હવે પાણી ઓસવર થશે તો જમીન ફરી ખેતીલાયક બનવામાં બે મહિના તે વધુ સમય લાગી શકે છે. પડેલા પાકમાં સડો લાગી ગયું છે અને બિયારણમાં પણ ફૂગ સરગી બનાવી રહ્યો છે. ખેડૂતો બેન્ક અને વેપારીઓ પાસેથી દેવું લેતા વાવણી કરી હતી, પરંતુ હવે મહેનત પાણીમાં ગઈ છે. આ સ્થિતિ સમગ્ર વિસ્તારમાં આર્થિક સંકટ બનાવતી દેખાઈ રહી છે. સહાય પણ તાત્કાલિક જાહેર થવો જોઇએ. સરપંચઅને ગ્રામજન વચ્ચે સહાય સુનિશ્ચિત કરવા માટે અર્વાચિત દરખાસ્તો ચાલતાં રહેવા પોંછે છે. આ બીજાણાં માધ્યમો દ્વારા વર્તમાન સંકેતો મુજબ આર્થિક અસર કરોડો روپિયાની થઇ શકે છે.
0
0
Report
Advertisement

SC के निर्देश पर FIR हटाने के मुद्दे पर महुआ मोइत्रा का हमला

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAHUA MOITRA (TMC MP) ON SUPREME COURT CLARIFIED THAT STATE GOVERNMENTS ARE FREE TO CLOSE OR WITHDRAW FIRS AGAINST STUDENT PROTESTERS FROM THE NEET PAPER LEAK DEMONSTRATIONS/HOME MINISTER AMIT SHAH दिल्ली: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "हमारा संदेश है कि जो 20 तारीख को दिल्ली में घटना हुई, जंतर-मंतर से संसद की ओर जो मार्च निकाला गया। उसमें हमने देखा कि कैसे दिल्ली पुलिस ने बच्चों पर कार्रवाई की, टीयर गैस दागे, पैलेट गन्स चलाए। अभी तक अमित शाह ने इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। वे देश के गृह मंत्री हैं, उनका काम है सदन में आना। अभी सदन चल रहा है और देश के प्रधानमंत्री देश के सदन से छिप रहे हैं। वे रात के 12 बजे इंस्टाग्राम से संदेश देते हैं और रील बनाते हैं लेकिन अमित शाह तो रील्स भी नहीं बना रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए..."
0
0
Report
Advertisement

पटवारी संघ का आंदोलन: पदोन्नति और वेतन विसंगतियों के समाधान की मांग

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले जिले के पटवारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। जिला कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पटवारियों ने पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग करते हुए शासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है। जिला कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पटवारियों का कहना है कि वे वर्षों से राजनस्व विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह उन्हें समय-समय पर पदोन्नति का लाभ नहीं मिलता। उनका आरोप है कि अधिकांश पटवारी पूरी नौकरी एक ही पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं, जिससे उनके कैरियर की प्रगति प्रभावित होती है। पटवारियों की दूसरी प्रमुख मांग वेतन विसंगति को दूर करने की है। उनका कहना है कि एक ही समय में नियुक्ति पाने वाले कई पटवारियों का वेतन अलग-अलग है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति है। संघ ने शासन से समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने और वेतन संबंधी विसंगतियों को जल्द समाप्त करने की मांग की है। धरने पर बैठे पटवारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी दोनों मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संघ का कहना है कि फिलहाल वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन मांगों की अनदेखी होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
0
0
Report

कापरेन में छत गिरने से पांच मजदूर घायल, राहत बचाव शुरू

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के कापरेन में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कापरेन थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत ढहने से पांच मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर कापरेन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

छतरपुर जिला अस्पताल में दो पक्षों की मारपीट, पुलिस के सामने वीडियो वायरल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला अस्पताल से शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि ये सब पुलिस के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग अस्पताल में ही एक-दूसरे को चढ़-चढ़ कर मार रहे हैं। घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

इ ind aur के प्रेमाश्रय वृद्ध आश्रम का भवन निगम को सौंपकर सील, कार्रवाई तेज

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में बीते दिनों प्रेमाश्रय वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिला की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। पहले वृद्ध आश्रम को सील किया गया और वहां रह रहे बुजुर्गों को अलग-अलग पंजीकृत वृद्ध आश्रमों में शिफ्ट किया गया। वहीं अब सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची, जहां आश्रम का पूरा सामान बाहर निकलवाकर भवन को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिस भवन में वृद्ध आश्रम संचालित किया जा रहा था उस स्थान में ही आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भी भवन निर्मित किया गया था। हालांकि अधिकारियों के अनुसार वह भवन अब तक आंगनबाड़ी विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ था। इसी का फायदा उठाकर वहांभी वृद्ध आश्रम संचालित किया जा रहा था। फिलहाल प्रशासन ने भवन को पूरी तरह खाली कराकर नगर निगम को सोपा हे। वहीं इस पूरे मामले पर आश्रम को संचालित करने वाली महिला नीलम दुबे का कहना है कि मेरे द्वारा बेहतर तरीके से आश्रम संचालित किया जा रहा था लेकिन किसी ने दृष्ट के चलते यह पूरा षड्यंत्र रचा है वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नहीं मुझे कहा था कि यह जगह गलत गतिविधियों में उपयोग आ रही है इसलिए आप यहां कुछ सामाजिक कार्य हो ऐसी शुरुआत करें इसलिए मैं यहां पर वृद्ध आश्रम की शुरुआत की थी आंगनबाड़ी वाले भवन के विषय में सवाल किया गया था उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह भवन आंगनबाड़ी के लिए बना है या वह अन्य किसी उद्देश्य से मुझे जगह मिली थी तो यहां आश्रम शुरू कर दिया था वहीं बिना अनुमति के आश्रम संचालित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा आश्रम का रजिस्ट्रेशन भी है सब कुछ है सिर्फ सामाजिक न्याय विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था क्योंकि वहां 3 साल लगते हैं और अभी मेरा आश्रम को 3 साल पूरे नहीं हुए थे
0
0
Report

जोधपुर के जर्जर मकान के मलबे में 8 साल की बच्ची की मौत, परिवार घायल

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर के नागोरी सिलावटों का बास स्थित ईसाइयका स्कूल क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक जर्जर मकान के कमरे की पट्टियां अचानक भरभराकर गिर गईं। हादसे के समय कमरे में पूरा परिवार सो रहा था। मलबे में दबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन, मां, पिता और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान की छत पूरी तरह भीग गई थी। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था, जिसके चलते कमरे की पत्थर की पट्टियां अचानक गिर गईं और यह हादसा हो गया। 15 साल पहले मिला था मकान खाली करने का नोटिस स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकान वर्षों पुराना है और इसमें 6 परिवारों के करीब 22 लोग रहते हैं। करीब 15 वर्ष पहले प्रशासन ने मकान को जर्जर घोषित कर खाली करने और मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। उस समय मकान का केवल बाहरी प्लास्टर कराया गया, लेकिन अंदरूनी हिस्से की स्थिति जस की तस बनी रही। बाहर से मकान सामान्य दिखाई देने के कारण बाद में इसकी गंभीरता पर ध्यान नहीं दिया गया। पड़ोसियों ने किया था आगाह रविवार शाम बारिश के दौरान इसी कमरे से एक पत्थर की पट्टी गिर गई थी। इसके बाद उन्होंने परिवार से अपने घर में आकर रात बिताने का आग्रह किया था। यहां तक कि मृत बच्ची की दादी को भी पड़ोस की एक महिला ने अपने घर चलने के लिए कहा, लेकिन परिवार ने घर नहीं छोड़ा। देर रात वही आशंका हकीकत में बदल गई और तड़के यह बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई हादसे के बाद नगर निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मकान में रह रहे अन्य परिवारों को तत्काल भवन खाली करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब 15 भवन जर्जर स्थिति में चिन्हित हैं, जिन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से कई भवन सीज भी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई कई बार प्रस्तावित हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और बेहद संकरी गलियों के कारण भारी मशीनें मौके तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे कार्रवाई प्रभावित होती है। भीतर शहर में मंडरा रहा बड़ा खतरा जी मीडिया की टीम ने मौके का जायजा लिया तो मकान की हालत बेहद खराब मिली। सीढ़ियां टूट-फूट चुकी थीं, दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें थीं और छत भी पूरी तरह जर्जर थी। इसके बावजूद कई परिवार वहां रह रहे थे। इस हादसे ने जोधपुर के भीतरी शहर में मौजूद ऐसे सैकड़ों जर्जर मकानों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यदि प्रशासन समय रहते इन भवनों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई नहीं करता, तो भविष्य में भी ऐसे दर्दनाक हादसे होने की आशंका बनी रहेगी।
0
0
Report

बिलासपुर के गुरुद्वारे में पाँच दिवसीय गुरमत कैंप से बच्चों को गुरुमुखी ज्ञान

Bilaspur, Chhattisgarh:गुरुद्वारा श्री कल्गीधर साहिब बिलासपुर में गुरमत कैंप का आयोजन किया गया है। पांच दिवसीय कैंप के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर साहिब के प्रचारक परमजीत सिंह बच्चों को गुरुमुखी ज्ञान, गुरु इतिहास व गुरमत की शिक्षा दे रहे हैं ताकि बच्चे अपने इतिहास से जुड़े और उसको जाने। वहीं गुरुद्वारा श्री कल्गीधर साहिब प्रबंधक द्वारा बच्चों के रहने, लंगर की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। कैंप के दौरान बिलासपुर जिला की समूत संगत भी अपना पूरा योगदान कर रही है। इस बात की जानकारी देते हुए एसजीपीसी प्रचारक परमजीत सिंह व कल्गीधर साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक ने बताया की पांच दिवसीय इस गुरमत कैंप का उद्देश्य बच्चों व युवा पीढ़ी को सिख धर्म की प्राथमिक जानकारी, गुरु इतिहास व सही उच्चारण के साथ गुरुवाणी की शिक्षा प्रदान करना है ताकि यह बच्चे भविष्य के एक अच्छा नागरिक बन सके, नशे से दूर रह सके और गुरमत के धारणी बनने की प्रेरणा ले सके.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top