icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली में नाला रोकने से ग्रामीणों का आक्रोश, वोट बहिष्कार की चेतावनी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - विधायक का आश्वासन निकला हवा-हवाई, रेलवे ने बंद किया नाला, 10 गांव के ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी। - बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रेलवे द्वारा नाला बंद किए जाने पर नाराजगी जताई - ग्रामीणों का आरोप— पहले विधायक और एसडीएम को भी दिया गया था मांग पत्र, लेकिन अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई - ग्रामीणों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और एसडीएम, विधायक ने रेलवे से बात कर काम रुकवाने का दिया था आश्वासन - ग्रामीणों का मानें तो विधायक ने दिया था एक सप्ताह में नाला खुलवाने का भरोसा,बावजूद इसके रेलवे ने नाला कर दिया बंद - ग्रामीणों ने दी चेतावनी दी— समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में 10 गांव के लोग करेंगे वोट का बहिष्कार। - ग्रामीणों का दावा— रेलवे लाइन विस्तार के दौरान वर्षों पुराने जल निकासी मार्ग को पाटकर कर दिया गया बंद, दर्जनों गांव आ सकते है बाढ़ की चपेट मे, किसानों की फसल हो सकती है चौपट। - पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र का मामला।
0
0
Report

अम्बेडकरनगर में अंतरजिलीय शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, लाखों के आभूषण नकद बरामद

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जैतपुर पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाली कार बरामद की गई है, पुलिस का दावा है कि गिरोह पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास के संपन्न गांवों को निशाना बनाता था, अम्बेडकरनगर पुलिस ने थाना जैतपुर में दर्ज चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए सीतापुर निवासी मो. कलीम और हसीब उर्फ बासू को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपियों को नटौलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया, पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर चोर अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं और कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बसे संपन्न गांवों को निशाना बनाते थे, देर रात घरों की खिड़कियों की जालियां काटकर या ताले तोड़कर घर में घुसते और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे, पुलिस का कहना है कि गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 61 ग्राम सोना, 960 ग्राम चांदी, एक लाख 40 हजार 620 रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, तार कटर, पेचकस और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं, बरामद सोने-चांदी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है, मुख्य आरोपी मो. कलीम के खिलाफ अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर के विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के 22 मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है,
0
0
Report
Advertisement

इटाढ़ी के जमीन विवाद में सरपंच हत्या, अस्पताल के सामने प्रदर्शन

Buxar, Bihar:बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष सिंह को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार धान की रोपनी के दौरान सरपंच सुभाष सिंह खेत पर पहुंचे थे, जहाँ पहले से मौजूद उनके पाटीदारों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर उनके पुत्र अखिलेश सिंह और विंटेस सिंह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सरपंच सुभाष सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों पुत्रों का इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इटाढ़ी थाना प्रभारी सोनू पासवान को तत्काल बर्खास्त करने और सभी नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

अलवर में 12वीं के छात्र तुषार की गोली मारकर हत्या: दो युवक हिरासत में

Alwar, Rajasthan:अलवर में 12वीं के छात्र तुषार की गोली मारकर हत्या का अंदाजा , दो युवक हिरासत में अलवर जिले में 12वीं कक्षा के छात्र तुषार कुमार की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता तुषार का शव बुधवार सुबह रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना इलाके के नेवाड़ी गांव के पास पहाड़ी की तलहटी में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली है । मृतक की पहचान भूगोर निवासी तुषार (पुत्र राजकुमार) के रूप में हुई है, जो 12वीं का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता टेंट व्यवसाय से जुड़े हैं। तुषार मूल रूप से कठूमर के तसई गांव का रहने वाला था और भूगोर में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, तुषार 14 जुलाई की शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। रात 9 बजे के बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों ने पहले खुद तलाश की और बाद में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आखिरी संपर्क में रहे लोगों की पहचान की और संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसी बीच नेवाड़ी क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी बाद में तुषार के रूप में पहचान हुई। शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारम्भिक जांच में सिर पर चोट के निशान मिले थे, लेकिन पोस्टमार्टम में गोली मारने की भी बात सामने आई है । बाइट:परिजन , मृतक का मामा नौगांवा थाना प्रभारी हरदयाल यादव के अनुसार, एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल दो युवकों से पूछताछ जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर मामला आपसी रंजिश या दोस्तों के बीच विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है
0
0
Report
Advertisement

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार जल्द; 20 पद खाली और स्पीकर पद भी खाली, सुरजेवाला ने कहा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: Congress leader Randeep SurjeWala on Karnataka cabinet / assembly session / Ram Ram theft issue and delimitation. दिल्ली: कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "आज CM डीके शिवकुमार, पूर्व CM और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सिद्धारमैया, हमारे PCC अध्यक्ष बीके हारिप्रसाद और हमारे कई मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने राहुल जी और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। बातचीत अभी शुरू ही हुई है। मैं अभी कोई खास तारीख नहीं बता सकता; बस इतना कह सकता हूं कि ये शुरुआती बातचीत है। कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार बहुत जल्द होगा।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

इटावा कोटा ग्रामीण: नेशनल हेल्थ मिशन के निर्माण में खामियां, बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

Kota, Rajasthan:इटावा कोटा ग्रामीण जिले के इटावा उपखंड इलाके में चिकित्सा विभाग की कैशोपुरा स्थित बिल्डिंग निर्माण के ही एक साल में क्षतिग्रस्त हो गई. बिल्डिंग में जगह-जगह से दरार पड़ गई हैं. इस कारण सब सेंटर में बैठने वाले चिकित्सकों ने भी बिल्डिंग से दूरी बना ली है और केवल एक बाहरी कमरे का उपयोग किया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर इटावा ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमएचओ) डॉ. जयकिशन मीणा का आरोप है कि निर्माण नेशनल हेल्थ मिशन के अभियंताओं ने किया था, जिसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. बिल्डिंग को तालाब के नजदीक बना दिया गया है. ठेकेदार ने भी निर्माण ठीक से नहीं किया है और इसमें पिलर भी नहीं बनाए गए हैं. नींव के आधार पर यह बिल्डिंग खड़ी कर दी गई है. ऐसे में यह बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है.
0
0
Report

कोटा ट्रांसपोर्ट नगर में KDA की बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई

Kota, Rajasthan:बिग ब्रेकिंग कोटा कोटा ट्रांसपोर्ट नगर में KDA का बुलडोजर एक्शन KDA ने की बड़ी कार्यवाही, क्षेत्र में मचा हड़कंप कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार ललित नागर सुरेंद्र शर्मा थानेदार सत्यनारायण मीणा, राजेंद्र प्रशासन ने अवैध निर्माण/अतिक्रमण को लेकर की कार्रवाई कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर। ट्रांसपोर्ट नगर में आज KDA ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। KDA के इस एक्शन से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार ललित नागर, थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण मीणा और राजेंद्र मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि ये कार्यवाही अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर की गई है। प्रशासन की इस सख्ती से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है。
0
0
Report

कोटा विश्वविद्यालय और एटीडीसी: कृषि पर्यटन में रोजगार के नए अवसर

Kota, Rajasthan:कृषि पर्यटन में रोजगार की नई राह: कोटा विश्वविद्यालय और एटीडीसी में करार छात्रों को मिलेंगे उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर; राजस्थान का पहला विश्वविद्यालय बना यूओके कोटा। पर्यटन एवं आतिथ्य शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कोटा विश्वविद्यालय ने एग्री टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एटीडीसी), पुणे के साथ पांच साल का ऐतिहासिक समझौता (एमओयू) किया है। यूओके कृषि पर्यटन व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि इस करार से छात्रों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के नए अवसर मिलेंगे। एटीडीसी के प्रबंध निदेशक व 'फादर ऑफ एग्री टूरिज्म' पांडुरंग तावरे ने कहा कि यह पहल देश में कृषि पर्यटन शिक्षा के लिए एक नया मॉडल साबित होगी। एटीडीसी छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए फार्म टूर, इंटर्नशिप और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण का संचालन करेगा। इस अवसर पर आरटीयू के कुलगुरु प्रो. निमित्त चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top