सतपाल सांगवान ने हुड्डा, किरण चौधरी और शैलजा पर लगाया धोखे का आरोप
Kheri Bura, Haryana:पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सतपाल सांगवान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी और कुमारी शैलजा पर धोखे का आरोप लगाया। सांगवान ने कहा कि राजनीति में उन्होंने कभी हार नहीं मानी और वर्कर मीटिंग कर अपने जनाधार को साबित किया। उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर राजनीतिक वार किए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
