icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

GL Bajaj कॉलेज धोखाधड़ी: ग्रेटर नोएडा छात्रों ने मथुरा ब्रांच के खिलाफ प्रदर्शन

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के खिलाफ छात्रों ने आज जमकर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उनका एडمिशन मथुरा स्थित ब्रांच में कर दिया। इस बात से नाराज छात्रों और समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने कॉलेज के बाहर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रा निरुपमा यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। ग्रेटर नोएडा स्थित संस्थान के नाम पर एडमिशन लेकर उनका रजिस्ट्रेशन मथुरा स्थित ब्रांच में कर दिया गया,जोकि गलत है , उन्होंने कहा कि मैं कॉलेज की फीस के साथ हॉस्टल की फीस 172000 रुपए जमा कर चुकी हूं। छात्र प्रिंस ने कहा कि मैने 172000 जमा किए थे उसके बाद उन्होंने बताया कि तुम्हारा एडमिशन मथुरा ब्रांच में हुआ है,जब मैने बातचीत की तो कहा कि तुम्हें वहां केवल पेपर देने जाना होगा बाकी सारी फैसिलिटी यहीं मिलेगी। अब छात्र मथुरा स्थित ब्रांच में जाने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा कैंपस के लिए फीस जमा की है, इसलिए उनका एडमिशन भी यहीं होना चाहिए। वहीं, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर का कहना है कि जीएल बजाज कॉलेज ने छात्रों के साथ बहुत बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को ग्रेटर नोएडा कैंपस में ही एडमिशन दे। ऐसा नहीं होने पर कॉलेज में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि ऐसे छात्र करीब डेढ़ सौ से ज्यादा है जिनके एडमिशन यहां पर हुए हैं लेकिन उन्हें मथुरा कैंपस भेजा जा रहा है। वही आज छात्रों की प्रतिनिधि मंडल ने कालेज प्रबंधन से बातचीत की है इसके बाद उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया है और 26 सितंबर तक का समय दिया गया है। 26 सितंबर के बाद समाजवादी पार्टी ने समाधान न होने पर कॉलेज पर ताला लगाने की बात कही है。
0
0
Report

भीम आर्मी ने LL.B. फीस बढ़ोतरी के विरोध में चक्का जाम कर ज्ञापन सौंपा

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर स्थित शासकीय विधि महाविद्यालय में LL.B. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की फीस में भारी बढ़ोतरी को लेकर भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने मंगलवार को राष्ट्रीय हाईवे 52 पर चक्का जाम करते हुए कलेक्टर एवं कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार राकेश चौहान, लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे पुलिस बल के साथ पहुंचे। हाईवे पर चक्का जाम समाप्त कराकर बढ़ी हुई फीस को लेकर निर्णय न होने तक फीस जमा न करने की राहत दी गई है। वहीं इस मामले में प्राचार्य ने बताया विगत 20 वर्षों से विधि संकाय की फीस नहीं बढ़ाई गई है, अब विधि संकाय के लिए अनुमति फीस लाखों रूपए में जमा करनी पड़ रही है, इसलिए विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा फीस में वृद्धि की गई है।
0
0
Report

निकाय चुनाव के बीच वन भूमि कब्जे के आरोप बने घमासान

Vijayapura, Karnataka:निकाय चुनाव की लड़ाई अब जमीनों के कब्जे तक! कांग्रेस का भाजपा नेताओं पर वन भूमि कब्जाने का आरोप, प्रशासन ने कहा—नए नामों की भी होगी जांच भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव के बीच सियासी घमासान अब कथित वन भूमि कब्जे के आरोपों तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं को चुनिंदा तरीके से नोटिस जारी कर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, जबकि भाजपा से जुड़े13 नेताओं समेत अन्य लोगों के कथित कब्जों की भी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंतराव ताटी को जारी नोटिस का मुद्दा उठाया। कांग्रेस का दावा है कि एक ही जमीन के मामले में बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जबकि दूसरे मामलों में कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी समेत कई लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए कथित वन भूमि कब्जे की जांच की मांग की है। प्रशासन का जवाब—सभी मामलों की होगी जांच तहसीलदार राठिया ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पहले मिले नामों का जांच प्रतिवेदन आगे भेजा जा चुका है। ज्ञापन में सामने आए नए नामों पर भी पटवारी से जांच रिपोर्ट मंगाई जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अब चुनावी सियासत के बीच जमीनों के इन आरोपों पर प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार है.
0
0
Report
Advertisement

NSUI strikes frenzy at Bundelkhand University EC meeting, fake notes hurled

Chhatarpur, Madhya Pradesh:EC यानि कार्य समिति की बैठक से पहले NSUI ने जमकर हंगामा कर दिया। छात्रों ने कुलपति और कुलसचिव पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कुलगुरु की टेबल पर नकली 100-और 500 सौ रुपये के नोट फेंक दिए। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि छात्र कुलगिरु कार्यालय के अंदर टेबल को घेरे हुए हैं। बल्कि नकली 100 और 500 रुपये के नोट हैं, जो छात्रों ने भ्रष्टाचार के विरोध में फेंके हैं। छात्र नेताओं का आरोप है कि आज EC मीटिंग में कई भ्रष्ट प्रस्ताव पास कराने की तैयारी थी। पहली मांग है कि एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती UGC नियम के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापन निकालकर की जाए। आरोप है कि प्रशासन ऑफलाइन भर्ती करके प्रति भर्ती 40 से 50 लाख रुपए वसूलना चाहता है। दूसरा आरोप अतिथि विद्वानों को लेकर है। 5-6 साल से पढ़ा रहे अतिथि विद्वानों को सिर्फ 2 साल का अनुभव प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इसके अलावा 2025 में 60 ई-लाइब्रेरी के लिए घटिया क्वालिटी के कंप्यूटर खरीदे गए थे, जिन्हें फरवरी में वापस करना पड़ा। स्टॉक में कॉपियां मौजूद होने के बाद भी 1 से 1.5 करोड़ का बजट सिर्फ कॉपी खरीदी के लिए निकाला जा रहा है। इसी के विरोध में छात्रों ने टेबल पर रुपये फेंककर सांकेतिक प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को लूटने नहीं दिया जाएगा, नहीं तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।
0
0
Report

राजिम महानदी पुल हादसे: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग....राजिम महानदी पुल में हुआ हुआ बड़ा सड़क हादसा....पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरे, एक की मौत....राजिम से नवापारा आ रहे थे बाइक सवार दो लोग...महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर...टक्कर के बाद बाइक सवार देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे,हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत....साथ मे मौजूद दूसरा ब्यक्ति सुनील जैन घायल...दोनों राजिम निवासी बताए जा रहे हैं...पिकअप धमतरी-साकरा क्षेत्र की बताई जा रही....चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है...पुलिस मौके परपहुचकर मामले की जांच में जुटी।
0
0
Report

अलवर नगर निगम में भाजपा का दबदबा, अजय पूनिया उप महापौर निर्वाचित

Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में भाजपा का दबदबा कायम, अजय पूनिया बने उप महापौर अलवर। अलवर नगर निगम के उप महापौर पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय पूनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता सैनी को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतदान के बाद हुई मतगणना में अजय पूनिया को 40 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ममता सैनी के पक्ष में 24 मत पड़े। एक मत निरस्त किया गया। जीत के साथ ही अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड और मजबूत हो गया है। उप महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से 25 पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया था, लेकिन मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 24 मत ही मिले। वहीं महापौर चुनाव में भाजपा को 42 और कांग्रेस को 23 मत मिले थे। उप महापौर चुनाव में भाजपा के मत दो कम हुए, जबकि कांग्रेस के मतों में एक की बढ़ोतरी हुई और एक मत निरस्त रहा। भाजपा के नवनिर्वाचित उप महापौर अजय पूनिया वार्ड नंबर 49 से पार्षद हैं और लगातार पांचवीं बार पार्षद चुने गए हैं। महापौर चुनाव के दौरान भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। भाजपा ने उन्हें उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। मतदान और मतगणना के बाद उनकी जीत से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 34 की पार्षद ममता सैनी को प्रत्याशी बनाया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा पार्षदों और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। बाइट: अजय पूनिया, नवनिर्वाचित उप महापौर, अलवर नगर निगम
0
0
Report
Advertisement

रतनगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष बनी भाजपा की सरिता प्रजापत

Churu, Rajasthan:रतनगढ़ भाजपा की सरिता प्रजापत बनीं नगरपालिका उपाध्यक्ष रतनगढ़। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की सरिता प्रजापत निर्वाचित हुईं। उन्हें 25 मत मिले, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार बुनकर को 19 मत प्राप्त हुए। 1 मत निरस्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाईट_ सरिता प्रजापत, नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष。
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम के गोल्ड पर घुवारा में जश्न

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के घुवारा में एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में भारत के गोल्ड मेडल जीतने पर जश्न का माहौल है। घुवारा निवासी भारतीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर पर परिवार और स्थानीय लोगों ने जीत का जश्न मनाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारत की जीत के बाद घुवारा में खुशी की लहर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के घर पर परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सबसे पहले घर के बाहर खुले मैदान में बड़े-बड़े पटाखे फोड़े गए। उसके बाद सभी लोग घर की छत पर इकट्ठे हुए और हाथ उठाकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर क्रांति गौड़ के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे सभी ने भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
0
0
Report

नो यूपीआई डे के विरोध में व्यापारी मंडल: MDR से कीमतें बढ़ सकती हैं

Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के व्यापारी संगठनों ने 23 सितंबर को 'नो यूपीआई डे' (No UPI Day) मनाने का आह्वान किया है। 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट UPI लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। प्रमुख बिंदु विरोध की शुरुआत: इस विरोध का नेतृत्व इंदौर के अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और विभिन्न व्यापारिक संघों द्वारा किया गया है। इसे भोपाल, ग्वालियर, मंदसौर और नीमच जैसे अन्य शहरों के संगठनों का भी समर्थन मिला है। विरोध का तरीका: 23 सितंबर को व्यापारी डिजिटल क्यूआर कोड स्कैनर और साउंडबॉक्स को काले कपड़े से ढंककर या बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे और ग्राहकों से नकद भुगतान (Cash) या अन्य माध्यम चुनने की अपील करेंगे। व्यापारियों का तर्क व्यापारियों का कहना है कि वे बहुत कम मार्जिन पर काम करते हैं। MDR और उस पर लागू होने वाले टैक्स का अतिरिक्त बोझ उनकी कमाई को प्रभावित करेगा, जिससे आगे चलकर कीमतों में वृद्धि हो सकती है। आधिकारिक स्थिति: केंद्र सरकार और NPCI के अनुसार, आम ग्राहकों के लिए UPI भुगतान (P2P और सामान्य QR कोड स्कैन) पूरी तरह मुफ़्त रहेगा। लगभग 96% मर्चेंट लेन-देन और 1 लाख रुपये मासिक तक स्वीकार करने वाले छोटे वेंडर्स इस शुल्क के दायरे से बाहर हैं। इसके अलावा, तेल कंपनियों (जैसे इंडियन ऑयल) ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंपों पर UPI बंद करने का कोई आधिकारिक फैसला एसोसिएशन या कंपनियों की तरफ से नहीं लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा से गिरफ्तार तीन आरोपी: द्वारका साइबर धोखाधड़ी मामले में बड़े जाल का खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KUSHAL PAL SINGH (DCP DWARKA) ON CYBER INVESTMENT FRAUD NETWORK WITH THE ARREST OF 03 ACCUSED PEOPLE FROM NOIDA दिल्ली: द्वारका के DCP कुशल पाल सिंह ने कहा, "द्वारका ज़िले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफ़ाश किया है जो निवेश के मौके का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी करता था। अब तक हमने बड़ी संख्या में मोबाइल फ़ोन, सिम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बरामद किए हैं। इसके अलावा, हमने ₹1,09,000 नकद, एक लैपटॉप और एक वाई-फ़ाई राउटर भी बरामद किया है। अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, और इस काम में हर एक की अलग-अलग भूमिका थी। यह मामला जुलाई में द्वारका के एक निवासी की शिकायत से शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक लिंक मिला था जिससे वे 'इन्वेस्ट फ़ंड' नाम के एक WhatsApp ग्रुप से जुड़ गए। उन्हें निवेश के ज़रिये अपना पैसा तेज़ी से दोगुना या तिगुना करने का लालच दिया गया था। इस लालच में आकर शिकायतकर्ता ने लगभग ₹5.5 लाख का निवेश किया। जब बाद में और पैसे की मांग की गई, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और हमने जांच शुरू की। जांच के दौरान, हमने संदिग्धों का पता नोएडा में सेक्टर 125 के पास एक रिहायशी फ़्लैट में लगाया। हमने छापेमारी की और तीनों लोगों को गिरफ़्तार कर लिया... क्या इसमें किसी बैंक कर्मचारी की भी मिलीभगत थी, यह अभी जांच का विषय है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top