127308
चरखी दादरी में जजपा नेताओं का हुड्डा पर कटाक्ष, विधानसभा चुनाव जीतने का दावा
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार का विश्लेषण किया और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। अजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तिलक करने से कोई राजा नहीं बन जाता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेहनत कर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का आह्वान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किंग कोबरा के सामने कूदा शख्स के पीछे डरावना पल: वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:किंग कोबरा के सामने कूदा शख्स0
0
Report
उड़ीसा–महाराष्ट्र गांजा तस्कर गिरोह धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया
Dhamtari, Chhattisgarh:पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह उड़ीसा से महाराष्ट्र तक गांजा पहुंचाने की एक सुनियोजित साज़िश का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.... तस्करों ने पुलिस की नज़रों से बचने के लिए खुद को एक आम परिवार की शक्ल में पेश किया, लेकिन सिहावा थाना पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी..... कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं...... पुलिस के अनुसार, सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा के बोलनगिर और भवानीपटना क्षेत्र से एक सफेद अमेज कार में गांजा लेकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है....... वही सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिहावा थाना पुलिस ने सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका...... तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 18 पैकेटों में रखा 18 किलो 626 ग्राम गांजा बरामद किया गया...... वही वाहन में दो पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे सवार थे, जो खुद को एक सामान्य परिवार बताकर यात्रा कर रहे थे..... लेकिन जांच में पूरा मामला मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा निकला..... पुलिस ने मौके से प्रवीण दुबे, सोनू खैरकार और पलाश गजभिए को गिरफ्तार कर लिया...... और आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा, कार और मोबाइल फोन सहित करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है..... तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
हाथों में पकड़ लिया गया सांप; बचाव दल पहुँचा
Noida, Uttar Pradesh:हाथों में पकड़ लिया गया सांप0
0
Report
Advertisement
लड़की की अदम्य हिम्मत ने सबका दिल जीत लिया
Noida, Uttar Pradesh:लड़की ने दिखाई गजब की हिम्मत,0
0
Report
पिलानी CSIR-CEERI ने डेयरी-स्वास्थ्य के लिए दो स्वदेशी तकनीकें उद्योगों को हस्तांतरित कीं
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं. CSIR-CEERI पिलानी ने डेयरी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी दो स्वदेशी तकनीकों को उद्योगों के लिए हस्तांतरित किया है. डेयरी पशुओं में थनैला रोग की 20 सेकंड में जाँच करने वाला पोर्टेबल डिवाइस और ब्लड बैंकिंग के लिए आरएफ ट्यूब सीलर तकनीक शामिल हैं. इन तकनीकों के व्यावसायिक उत्पादन के लिए कंपनियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए गए. पिछले पांच वर्षों में CSIR-CEERI ने 40 से अधिक जनउपयोगी तकनीकें विकसित की हैं.0
0
Report
भीषण गर्मी में एशिया की भामाशाह मंडी में पानी का भारी संकट, आमजन परेशान
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर एशिया की प्रसिद्ध भामाशाह मंडी में भीषण गर्मी में लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है, हालांकि कई जगह पानी के नल लगाए गए हैं, लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद भी नलों में पानी तक नहीं आ रहा है और लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, करोड़ो रुपए का कारोबार करने वाली एशिया की प्रसिद्ध भामाशाह मंडी में भीषण गर्मी में न केवल किसानों व्यापारियों व वाहन चालकों बल्कि आमजन को भी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, मंडी परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं होने से कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं,0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के ओयो होटल में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग ओयो होटल में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवक लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं को ओयो होटल में बुलाकर करता था अश्लील हरकत, महिला ने चप्पल और युवकों ने थप्पड़ों से की युवक की पिटाई, वायरल वीडियो रजा नगर इलाके का बताया जा रहा है, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रजा नगर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
विकासनगर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस और स्मैक बरामद
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग: भारी मात्रा में अवैध चरस और अवैध स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार...! एंकर: विकासनगर पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस और स्मैक बरामद हुई है. चेकिंग के दौरान पुलिस ने आसन बैराज ढालीपुर से आरोपी नफीस को तकरीबन 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. 30 वर्षीय आरोपी नफीस सहसपुर थाना क्षेत्र के बड़ा रामपुर गांव का रहने वाला है, जबकि मुखबिर की सूचना पर PHC कुंजा के पास से आरोपी मारूफ उर्फ काला को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है. मारूफ उर्फ काला कुंजा ग्रांट गांव का रहने वाला है, जिसे पहले भी नशा तस्करी में जेल की हवा खा चुका है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया.0
0
Report
मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल पर हत्या का आरोप
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत फांसी के फंदे पर ससुराल में ही लटका मिला शव ससुरालीजनों से विवाद के चलते 1 वर्ष से मायके में रह रही थी विवाहिता 7 दिन पूर्व ही समझौते के बाद ससुराल आयी थी विवाहिता मायके पक्ष का ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप मृतिका के पति पर दूसरी महिला से अवैध सम्बन्ध का आरोप घटना के बाद ससुरालीजन घर से हुए फरार पुलिस की फॉरेन्सिक टीम ने मौके से जुटाये साक्ष्य पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला धनकरी का मामला0
0
Report
Advertisement
जालौन: तालाब की खामियों पर SDM की नाराजगी, नगर पालिका पर कड़ी कार्रवाई का संकेत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन नगर के प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मुरली मनोहर तालाब का उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क और तालाब परिसर में मिली अव्यवस्थाओं को देखकर एसडीएम का सख्त रुख देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए लगाए गए कई झूले टूटे हुए पाए गए, जिन्हें देखकर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नगर का यह एकमात्र प्रमुख स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने आते हैं। ऐसे में सुविधाओं की बदहाल स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि निरीक्षण के समय एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को अपने साथ पैदल चलाकर पूरे परिसर की स्थिति दिखाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं पार्क में लगे जर्जर बिजली पोलों को देखकर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने के आदेश दिए। एसडीएम ने परिसर में आगंतुकों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर पालिका अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्माण एवं रखरखाव कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। मुरली मनोहर तालाब में लगातार सामने आ रही खामियों को लेकर उन्होंने जवाबदेही तय करने के संकेत भी दिए।एसडीएम के इस सख्त तेवर से नगर पालिका प्रशासन और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। नगरवासियों ने भी निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई है।0
0
Report
कभी कभी शिकारी भी शिकार हो जाता है—ये कहावत क्यों सामने आई?
Noida, Uttar Pradesh:कभी कभी शिकारी भी शिकार हो जाता है:0
0
Report
नई नवेली दुल्हन के डांस से मचाया धमाका
Noida, Uttar Pradesh:नई-नवेली बहू ने अपने डांस से मचाया0
0
Report
Advertisement
सुपौल पहुंचे मंत्री राजभूषण निषाद, मोदी सरकार के 12 वर्षों में तेज विकास का दावा
Bihar:केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण निषाद सुपौल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान जिला अतिथि गृह में मंत्री राजभूषण निशाद ने PC के माध्यम से मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास, विश्वास और जनकल्याण यात्रा की जानकारी दी. मंत्री राजभूषण निषाद ने कहा की जबसे नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है देश में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है, हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. कहा कि आर्थिक स्तर पर हमारा देश काफी मजबूत हुआ हैं 2014 से पहले हमारी केंद्रीय जीडीपी महज 2. 04 ट्रीलियन डॉलर था जो अब बढकर 4.03 ट्रीलियन डॉलर हो गया है. दुनियाँ में तब हम 11वें पोजीशन पर थे लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद अब हमारी जीडीपी चौथे पॉजिशन पर आ गए हैं. कहा कि रेल, सड़क, परिवहन, हवाई क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर तमाम क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर विकास हुआ है, सरकार द्वारा किसान, छात्र, मजदूर, महिलाएं सबके लिए योजनाएं लागू किया है जिसका फायदा सबको मिल रहा है. कहा कि आज का भारत वैश्विक स्तर पर काफी मजबूत हुआ है, अब हम चुप नहीं बैठते बल्कि मुँह तोड़ जवाब देते हैं. इसके अलावे मंत्री ने तमाम विकास योजनाओं की जानकारी दी,इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे.0
0
Report
डीएम की सख्ती: जून तक पूरे हों मेडिकल कॉलेज की सभी परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoria, Uttar Pradesh:महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की निर्माणाधीन परियोजनाओं में हो रही देरी पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने राजकीय निर्माण निगम एवं सीएनडीएस के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट समेत सभी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जून माह के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों और सीमावर्ती राज्यों के मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरे नहीं हुए तो इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधित संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. रजनी पटेल एवं सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और कहीं भी शिथिलता पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को पूर्ण रूप से सुविधासंपन्न बनाने के लिए सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करना जरूरी है, ताकि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
भभुआ नगर पालिका की दबंगई के खिलाफ ठेला विक्रेताओं का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम
Khajuria Khurd, Bihar:स्थानिक खबर के अनुसार भभुआ शहर के मुख्य चौराहे पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेला वालों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई। इससे स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने घंटों सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया और आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, तीन महीने में एक बार अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब दुकानदार निशाना बनाए जाते हैं और पिछले 15 से 20 वर्षों से लाइसेंस लेकर रोजी-रोटी चलाने वाले ठेले वालों के साथ जबरन सामान पलट दिया गया। पीड़ितों के अनुसार इस तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई के कारण उन्होंने लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान उठाया। पूर्व सभापति जैनेंद्र कुमार ने प्रशासन की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कदम पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है और पटेल चौक तथा जयप्रकाश चौक पर ट्रैफिक जाम नहीं रुकते, जबकि छोटे दुकानदारों के साथ भेदभाव होता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पीड़ित दुकानदारों को नुकसान का मुआवजा दिया जाए, प्रशासन माफी मांगे और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए स्थायी जगह की व्यवस्था हो। अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।0
0
Report
Advertisement
