127308
इनेलो नेता सूबे सिंह अटेला का खेल नीति पर बयान
Charkhi Dadri, Haryana:इनेलो खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह अटेला ने कहा कि पुराने जमाने में ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम के रूप में पेंट-शर्ट मिलते थे। ओमप्रकाश चौटाला की सरकार ने नई खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों को पूरा मान-सम्मान देना शुरू किया। आज भाजपा और कांग्रेस खेल नीति बनाने के नाम पर खिलाड़ियों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो पूरी तरह तैयार है और सरकार बनने पर खिलाड़ियों को देश में सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर में भाई-बहन के ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में एक भाई बहन को 2015 पुड़िया स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है. भारी मात्रा में बरामद स्मैक के बारे में दोनों भाई बहन से पुलिस गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया गया है कि मां इस कारोबार से जुड़ी थीं फिर दोनों ने कारोबार में जुड़कर नशे का धंधा जारी रखा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में स्थित अंशु कुमारी के घर से 2015 पुड़िया स्मैक जिसका वजन 2.435 ग्राम, कीमत लाखों में, और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ अंशु कुमारी और उसके भाई शिव शंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया. नशे की खेप ड्राम में रखी मिट्टी के अंदर थी जिसे पुलिस ने निकाला. अब गिरफ्तार भाई बहन से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में स्थित घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ अंशु कुमारी और शिव शंकर कुमार को Arrest किया गया है. उनसे पूछताछ चल रही है.0
0
Report
बेगूसराय में अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया-3 में अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार राम के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश कुमार गाड़ी वाशिंग सेंटर चलाते थे और घटना के वक्त अपनी गाड़ी वाशिंग सेंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अपराधी वहां पहुंचा और गणेश कुमार को ताबड़तोड़ गोली मार दी। जिसमें तीन गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं फुलवरिया थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं गणेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।0
0
Report
मुंगेर से लूटा गया सीएनजी ऑटो धनबाद में बरामद; चार गिरफ्तार
Munger, Bihar:मुंगेर से लूटा सीएनजी ऑटो धनबाद में बरामद, चार गिरफ्तार चालक से मारपीट कर जंगल में हाथ-मुंह बांधकर छोड़ा, ऑटो लेकर फरार हो गए थे आरोपी。 मुंगेर जिले में गंगटा जंगल में ऑटो चालक से मारपीट कर लूटे गए CNG ऑटो को धनबाद पुलिस और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निरसा से बरामद किया है । पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया है ।जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की शाम मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा निवासी ऑटो चालक सिंटू कुमार को दो लोग कुंदन कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार ने जमुई जाने की बात कहकर जमालपुर स्टेशन पर 1400 रूपये में रिजर्व किया ,जिसके बाद ऑटो चालक को सुल्तानगंज ,तारापुर होते हुए जमुई जाने के लिए कहा ,वही जब ऑटो चालक सिंटू कुमार गंगटा पहुंचा तो ऑटो पर एक अन्य युबक विक्की कुमार बैठ गया। वही जब ऑटो चालक गंगटा जंगल में प्रवेश किया तो सभी आरोपियों ने ऑटो चालक को जंगल की और ले गए और मारपीट की और उसके हाथ-मुंह बांधकर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी CNG ऑटो लेकर फरार हो गए। वही जब देर रात्रि गंगटा थाना पुलिस को सुचना आयी की गंगटा जंगल में सड़क कनारे एक व्यक्ति सड़क घायल अवस्था में पड़ा है पुलिस मोके वारदात पर पहुंची और घायल ऑटो चालक से पूछ ताछ के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ शुरू कर दी और इस मामले में लूटी हुई टेम्पू सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की गंगटा थाना क्षेत्र में एक सीएनजी ऑटो की लूट -कांड की घटना घटित हुई थी इसी मामले में खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमे गंगटा थानध्यक्ष राहुल कुमार जिला आसूचना इकाई की टीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया जंहा सीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से चार लोगो को धनबाद से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया की गिरफ्तार विक्की कुमार ,कुंदन कुमार नावादा जिला के रहने वाले, धरवेंद्र कुमार जमुई जिला का रहनेवाला है एवं निशांत कुमार नालंदा जिला का रहने वाला है वर्तमान में धनबाद में रहता है । एसपी ने बताया की आरोपी विक्की कुमार, कुंदन कुमार, और धरवेंद्र कुमार ने लूटी हुई ऑटो को 25 हजार में निशांत को बेच दिया । एसपी ने बताया की गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह है और इसी तरह वाहनों को बुक कर लूटने का काम करता है , गिरफ्तार सभी आरोपी पर कई जिलों की की थाना में लूट कांड चोरी और शराब के मामला दर्ज और जेल जा चुका है। बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर0
0
Report
Advertisement
वैशाली के महनार में विवाद के बाद पत्थरबाजी, 13 घायल
Hajipur, Bihar:वैशाली में देर शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच झड़प हो गया। जिसके कारण महनार बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की जिससे महनार मोहिउद्दीननगर एनएच पर अफरा तफरी मच गई और लोग वाहन लेकर भागते नजर आए। मौके पर पहुंची महनार थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महनार थाना क्षेत्र स्थित देशराजपुर बजरंगबली चौक के पास देर शाम आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे जिसमें महिला पुरुष समेत 13 लोग चोटिल हो गए जबकि मुख्य सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को भी चोट लगी है। वहीं घायलों को ईलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद थूक फेंकने को लेकर शुरू हुआ था जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। महनार एसडीपीओ ने बताया कि मामला शांत है और हालात को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि घायलों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला हॉकी लीग राज्य; तीन स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मान
Raipur, Chhattisgarh:उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा मधु सिदार और गीता यादव को 11.12-11.12 लाख रुपए का विशेष सहायता पैकेज देश में हॉकी लीग आयोजित करने वाला पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : श्री अरुण साव रायपुर. 2 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार अभिनव पहल कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक पुरुष हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जो इस तरह की हॉकी लीग का आयोजन करने जा रहा है। लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई है। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका नामकरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान के अनुरूप किया गया है। श्री साव ने बिलासपुर के बहतराई स्थित खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में ये बातें कहीं। उन्होंने एशियन गेम्स-2026 में कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री संजू देवी तथा जूनियर हॉकी एशिया कप-2026 की स्वर्ण पदक विजेताओं सुश्री मधु सिदार और सुश्री गीता यादव को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सुश्री संजू देवी के लिए पूर्व में घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं मधु सिदार और गीता यादव को 11 लाख 12 हजार रुपए प्रत्येक को विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में दोनों को इसमें से तत्काल 2-2 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। श्री साव ने तीनों खिलाड़ियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों में परिवार के योगदान का सम्मान करते हुए उप मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों के परिजनों को भी शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया。 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के प्रशासनिक भवन में नवनिर्मित ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए उत्साह, उल्लास और गौरव का दिन है। इन खिलाड़ियों ने इसी सेंटर में खेलना सीखा, अपनी प्रतिभा को निखारा और कठिन परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। चीन और जापान में स्वर्ण पदक जीतना सहज उपलब्धि नहीं है। इसके पीछे खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प है। श्री साव ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति को योग्य, सक्षम और अच्छा नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। खेल के मैदान से अच्छा स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, धैर्य, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का जज्बा मिलता है। खिलाड़ी कठिन समय में निराश होने के बजाय संघर्ष करना और फिर आगे बढ़ना सीखता है। खेल प्रतिभा के बल पर आज खिलाड़ियों को मान-सम्मान के साथ बेहतर भविष्य के अवसर भी मिल रहे हैं。 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, खेल अलंकरण, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव तथा बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों से प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया है। राज्य सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे प्रशिक्षकों सहित खेलों के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं अन्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। श्री साव ने खिलाड़ियों से अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ी की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा स्वयं से होती है। हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें। किसी प्रतियोगिता में चयन नहीं होने पर निराश न हों, बल्कि और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ें। आज इन तीन खिलाड़ियों को यह अवसर और सम्मान मिला है, आने वाले समय में यहां प्रशिक्षण ले रहे अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। बहतराई में और बढ़ेंगी खेल सुविधाएं :श्री सुशांत शुक्ला समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने बहतराई जिला खेल परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न खेल मैदानों एवं हाई मास्ट लाइट सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से वातानुकूलन सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से खेल अधोसंरचना विकसित करने की योजना है, जिसका जल्द भूमिपूजन किया जाएगा। राज्य हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव श्री प्रदीप यादव, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल और श्री दीपक सिंह सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।0
0
Report
हरदा में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के आगमन और सामाजिक सुधार का स्मरण
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर हरदा में महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम, 1933 में गांधीजी के हरदा आगमन को किया याद हरदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हरदा जिला मुख्यालय स्थित अन्नपूर्णा स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों और उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वर्ष 1933 में महात्मा गांधी हरदा पहुंचे थे। उस समय उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव मिटाने के अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया था। गांधीजी ने हरदा के घंटाघर क्षेत्र में सभा को संबोधित कर समाज में समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया था।0
0
Report
Advertisement
सतना रेलवे कॉलोनी में पैसे के विवाद पर गोली, एक घायल
Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर के जीआरपी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 4 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर दो रेलवे कर्मचारियों के विवाद में गोली चल गई। इस घटना में एक कर्मचारी के बड़े भाई के बाएं हाथ में गोली लगी। जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील वर्मा और मदन गोपाल यादव दोनों रेलवे में कर्मचारी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को सुनील वर्मा गुस्से में मदन गोपाल के घर पहुंचा। घर पर मदन का बड़ा भाई रूपचंद यादव मिला। आरोप है कि बड़े भाई से बदला लेने की नीयत से सुनील ने रूपचंद पर कट्टे से फायर कर दिया। जान बचाने की कोशिश में गोली रूपचंद की बाएं हथेली में जा लगी। रूपचंद यादव घायल/दर्ज किया गया है। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी राजेश राज मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। राजेश राज, थाना प्रभारी जीआरपी सतना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसे के लेन-देन का है। आरोपी बाइक से अकेला आया था और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
झांसी के कचहरी चौराहे पर छेड़छाड़ के आरोपित की भीड़ ने पिटाई, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के कचहरी चौराहे से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दुकान पर काम कर रही लड़की का दिनदहाड़े हाथ पकड़ लिया। लड़की के शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने युवक को पकड़कर सड़क पर ही जमकर लात घूसों से पीटा। और भीड़ की पिटाई से मनचले युवक के पूरे कपड़े तक फट गए और वह अर्धनग्न अवस्था में होकर सड़क पर गिर गया और मारपीट से उसके सर से खून निकलने लगा। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1- दरअसल कचहरी चौराहा क्षेत्र स्थित एक दुकान पर लड़की काम करती है। आरोप है कि पंकज नाम का युवक वहां पहुंचा और लड़की से छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर सबक सिखाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग युवक को घेरकर लातों और घूंसों से पीट रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक के कपड़े तक फट गए और वह सड़क पर गिर गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और उसने युवक को भीड़ के चंगुल से बचाया और थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल और पूछताछ शुरू कर दी हैं।0
0
Report
जलपाईगुड़ी में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कोतवाली थाने के सामने विरोध प्रदर्शन
Jalpaiguri, West Bengal:জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগের দাবিতে জলপাইগুড়ি কোতোয়ালি থানার গেটের সামনে ধিক্কার মিছিলক ককরোচ জনতা পার্টির। মহাত্মা গান্ধীর জন্মদিন উপলক্ষে শুক্রবার সন্ধ্যাে জলপাইগুড়ি শহরে ধিক্কার মিছিল অনুষ্ঠিত হয়। জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগের দাবিতে ককরোচ জনতা পার্টির পক্ষ থেকে এই মিছিলের আয়োজন করা হয়। মিছিলটি জলপাইগুড়ি শহরের বিভিন্ন পথ পরিক্রমা করে কোতোয়ালি থানার সামনে এসে পৌঁছয়। সেখানে বিক্ষোভ প্রদর্শন করেন আন্দোলনকারীরা। তাঁদের অভিযোগ, তাঁরা নিজেদের কাজ করেছেন এবং নির্বাচনে জয়ী হয়েছে। সেই কারণে জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগের দাবি জানানো হচ্ছে। এই দাবিকে সামনে রেখে সংগঠনের পক্ষ থেকে জলপাইগুড়ি শহরে ধিক্কার মিছিল বের করা হয় এবং পরে কোতোয়ালি থানার সামনে বিক্ষোভ প্রদর্শন করা হয়।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने विश्वेंद्र सिंह को नोटिस देकर एक हफ्ते में जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस अनुशासन समिति अध्यक्ष उदयलाल आंजना ने जारी किया नोटिस डीग-कुम्हेर और भरतपुर कांग्रेस की शिकायतों का हवाला पार्टी कार्यक्रमों से दूरी और संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग नहीं करने की लिखी बात डोटासरा के खिलाफ बयानबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सवाल 8 बिंदुओं पर एक सप्ताह में जवाब मांगा नोटिस में पूछा- पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित क्यों न किया जाए?0
0
Report
सिवनी में अवैध शराब ठिकाने पर दबिश, 7 क्विंटल महुआ लहान नष्ट
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध शराब के खिलाफ केवलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मशानबर्रा में खेतों के बीच नाले के किनारे चल रहे अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से करीब 7 क्विंटल महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने की भट्टी और अन्य सामग्री को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया。 सिवनी जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में केवलारी पुलिस ने ग्राम मशानबर्रा क्षेत्र में कार्रवाई की。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेतों के बीच से बहने वाले नाले के किनारे कच्ची महुआ शराब बनाने और उतारने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और इलाके की sघन तलाशी ली。 तलाशी के दौरान नाले के किनारे डिब्बों में भरकर रखा करीब 7 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला。 पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए मौके पर ही करीब 7 क्विंटल महुआ लहान नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने की लिए इस्तेमाल की भट्टी और अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया。 पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
महाकाल मंदिर में हर श्रद्धालु को निशुल्क प्रसाद, पुष्प और बेलपत्र का वितरण शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:सवा क्विंटल महाप्रसादी के भोग के साथ शुरू हुआ निशुल्क प्रसाद वितरण काउंटर महाकाल मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु को अब मिलेगा बाबा को अर्पित प्रसाद, पुष्प और बेलपत्र उज्जैन। बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने नई पहल शुरू की है। अब मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद निशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ ही पुष्प और बेलपत्र भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप दिए जा रहे हैं。 शुक्रवार को मंदिर परिसर में सवा क्विंटल महाप्रसादी का भोग लगाकर निशुल्क प्रसाद वितरण की शुरुआत की गई। मंदिर के निर्गम चैनल के पास इसके लिए विशेष काउंटर बनाया गया है, जहां दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है。 डिप्टी कलेक्टर एवं मंदिर की उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कलेक्टर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था शुरू की गई है। मंदिर समिति का कहना है कि यह पहल का उद्देश्य यह है कि बाबा महाकाल के दर्शन करने वाला कोई भी श्रद्धालु प्रसाद लिए बिना वापस न जाए। श्रद्धालुओं को बाबा को अर्पित प्रसाद के साथ पुष्प और बेलपत्र भी दिए जाएंगे, ताकि वे इसे आशीर्वाद के रूप में अपने साथ ले जा सकें। बाइट - मंदिर की उप प्रशासक सिम्मी यादव बाइट - राजेश गुरु मुख्य पुजारी मंदिर बाइट - श्रद्धालु0
0
Report
Advertisement
रायपुर की दो साल पुरानी महिला हत्याकांड का खुलासा: DNA से तीन आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में करीब दो साल पुराने महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है.. 21 अगस्त 2024 को लता साहू की हत्या के मामले में नॉर्थ जोन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. खास बात ये है कि आरोपियों तक पहुंचने में मृतिका के नाखूनों में मिले DNA साक्ष्य अहम साबित हुए.. पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन नाखूनों से मिले बायोलॉजिकल ट्रेस को सुरक्षित कर DNA प्रोफाइलिंग कराई गई थी.. वर्ष 2026 में संदिग्धों के DNA सैंपल से मिलान कराया गया, जिसमें तीनों का DNA मैच होना सामने आया.. पूछताछ में सामने आया कि शराब को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने लता साहू का गला दबाकर हत्या कर दी और घर से नगदी, साड़ी और पायल लेकर फरार हो गए.. पुलिस ने मनहरण सारंग, राजेश पाल उर्फ चोटी और राजू मंडल उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है.. वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर करीब दो साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई गई है..0
0
Report
धनबाद में CYBER SHIELD मेगा ऑपरेशन, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार; नकद-मोबाइल बरामद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने ‘CYBER SHIELD’ नाम से मेगा ऑपरेशन शुरू किया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास से ₹2.85 लाख नकद, विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाइल फोन, सात एटीएम/डेबिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक, पांच आधार कार्ड, दो पैन कार्ड और साइबर फ्रॉड के विवरण वाली एक डायरी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया था। इसमें 35 पुलिस पदाधिकारी और 120 पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। 1 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि पिठाकियारी में कुछ लोग कथित तौर पर बड़ी साइबर घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद परिवीक्ष्यमान सहायक पुलिस अधीक्षक अंकित सिन्हा, निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो और डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव समेत पुलिस अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों में श्याम सुंदर रविदास, राहुल कुमार उर्फ राहुल रविदास, सचिन रविदास, मलय रविदास, श्यामापदो रविदास, झंटू ठाकुर, कुदन वर्णवाल, अरमान रविदास, अजय रविदास, विजय रविदास और सागर रविदास शामिल हैं। सभी पिठाकियारी के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद ₹2.85 लाख में ₹2.03 लाख सचिन रविदास और ₹82 हजार सागर रविदास के पास से मिले। बरामद मोबाइल में Apple iPhone, Motorola, OPPO, OnePlus, Redmi, Vivo और Samsung समेत विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पूर्व से साइबर अपराध, धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। कार्रवाई के संबंध में निरसा थाना कांड संख्या 334/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ‘CYBER SHIELD’ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
बाढ़ के बीच बिहार में विकास यात्रा तेज, केंद्र-राज्य का संयुक्त प्लान
Patna, Bihar:संगीत नाटय मंचन कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और बिहार को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया है। आज इस कार्यक्रम में 29 साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में योगदान दिया है। इस पूरे कार्यक्रम की थीम है—पच्चीस वर्षों में बिहार और भारत में आया बदलाव। यह बदलाव विकास की यात्रा का प्रतीक है। बिहार की बात करें तो इस बार बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। अलग-अलग नदियों में उफान आया और बड़ी मात्रा में पानी बिहार में आया। झारखंड के साथ वर्षों से लंबित जल समझौते को आगे बढ़ाने में सफलता मिली है। नेपाल से भी बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण कई इलाकों में स्थिति गंभीर हुई। ऐसे समय में भारत सरकार का सहयोग मिला। एयरफोर्स और हेलीकॉप्टर की मदद से राहत और बचाव कार्यों को आगे बढ़ाया गया। अगले 24 घंटे में स्थिति में सुधार की उम्मीद है। आज सवाल यह नहीं होना चाहिए कि मोदी जी चुनाव कैसे जीतते हैं, सवाल यह होना चाहिए कि उनकी सरकार ने देश के लिए क्या काम किया। करोड़ों लोगों को शौचालय उपलब्ध कराना, गरीबों को पक्के मकान देना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना—ये पिछले वर्षों में हुए बड़े बदलावों का हिस्सा हैं। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने करीब पांच करोड़ लोगों को पक्का मकान देने का काम किया है। यही बदलाव और विकास की उस यात्रा का हिस्सा है, जिसे आज इस कार्यक्रम की थीम के माध्यम से सामने रखा जा रहा है। आज मोदी जी की सरकार ने आयुष्मान भारत के जरिए करोड़ों गरीब परिवारों तक मुफ्त इलाज पहुंचाने का काम किया है। उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब परिवारों की रसोई तक गैस पहुंचाई गई। बिजली, इलाज और गरीबों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। ऐसी सरकार को कोई हरा सकता है क्या? जनता विकास और कल्याण का काम देख रही है। नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत की कल्पना की है और हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है। बिहार ने विकास का लंबा सफर तय किया है। जब बिहार और झारखंड एक थे, तब बिहार का बजट करीब छह हजार करोड़ रुपये था। झारखंड बनने के बाद जब नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने, तब बिहार का बजट करीब 23 हजार करोड़ रुपये था। केंद्र की तत्कालीन सरकार से बिहार को आर्थिक सहायता मिली और उसके बाद बिहार के विकास का रास्ता तेजी से खुला। आज डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास की रफ्तार बढ़ी है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं। जहां पहले बिहार में करीब आठ हजार किलोमीटर सड़क का नेटवर्क था, आज लाखों किलोमीटर सड़कों का विस्तार हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी बिहार में कई बड़े एक्सप्रेसवे की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। सिलीगुड़ी से जुड़ाव हो, पटना से दूसरे राज्यों तक कनेक्टिविटी हो या रक्सौल तक एक्सप्रेसवे—इन परियोजनाओं से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी。 इसके साथ ही बिहार में बाढ़ की समस्या भी गंभीर है। सोन, गंडक और गंगा नदियों में इस बार बाढ़ का स्तर बेहद ऊंचा रहा। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, केंद्रीय गृह मंत्री और जल संसाधन मंत्री से भी बातचीत हुई है। बिहार को बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ठोस समाधान की दिशा में काम कर रही हैं。 बाढ़ को देखते हुए हमारी सरकार सबसे पहले कोशी नदी पर बांध बनाने का काम किया जाएगा फिर गंगा नदी और गंडक नदी पर भी बांध बनाया जाएगा। गुजरात में जहां समुद्री डाकू आते थे वहां पर मोदी जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए विकसित गुजरात की कल्पना किया। उसके बाद गुजरात में रोजगार, उद्योग लगा और सोलर क्रांति, बिजली क्रांति भी आई। बिहार के लोग अगर फिल्म देखना बन्द कर दे तो कोई फिल्म सुपर हिट नहीं होगा। बिहार में हर तरह का मार्केट है। अब फिल्म नीति भी बिहार सरकार बना रही है। बिहार में उद्योग और फिल्म की भी मार्केट है पहले mp MLa के पीछे पानी, गैस सेंक्शन, चपाकल के लिए दौड़ना पड़ता था। लेकिन मोदी जी की सरकार में हर आदमी को साफ पानी पीने का व्यवस्था किया गया, उज्वल गैस का योजना की सरकार ने शुरुवात की। कुछ मीडिया वाले पुराना वीडियो निकाल कर चला रहे थे। पुराना वीडियो निकालकर चलाने से कुछ नहीं होगा। यह सुशासन की सरकार है। जब भी कोई घटना होती है, तो मैंने स्पष्ट कहा है कि 24 घंटे के अंदर पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। यह 14 करोड़ लोगों का बिहार है। बिहार में कानून का राज है। यहां कोई अपराधी नहीं बचने वाला है।। मै पुलिस को अस्पष्ट आदेश निर्देश दिया हु अपराधों पर 24 घंटा के अंदर कार्रवाई की जाए। हमारा उद्देश्य जनता को न्याय देना, सुविधाएं उपलब्ध कराना और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना है। हाल ही में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई घटना के बाद कई अभिभावक हमसे मिलने आए। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे वहां पढ़ते हैं। हमने उनकी आर्थिक मदद की व्यवस्था की, लेकिन हमारी असली चिंता यह है कि बिहार के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में क्यों जाना पड़े? लाखों बच्चे बिहार से बाहर पढ़ने जाते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार के बच्चे बिहार में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। इसी उद्देश्य से बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कर रही है। पहले सैनिक स्कूल, पिलानी, सिमुलतला और देवघर जैसे संस्थानों में पढ़ने के लिए बच्चों को काफी संघर्ष करना पड़ता था। इन संस्थानों में सीटें भी सीमित थीं। हमने तय किया कि बिहार के बच्चों को भी ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। आप सभी के आशीर्वाद से बिहार के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूलों सहित 780 विद्यालयों की व्यवस्था की गई है। शिक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार, इन विद्यालयों में करीब साढ़े तीन लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। हमने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बच्चों को रात 11 बजे ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर रात 1 बजे तक भी ऑनलाइन शिक्षकों की सुविधा मिले。 आज खुशी है कि मॉडल स्कूलों के बच्चे बता रहे हैं कि उन्हें रात में भी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शिक्षक उपलब्ध हो रहे हैं। बिहार सरकार का प्रयास है कि राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े。 हमारे वास्तविक आदर्श महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए अपनी बातों को विराम देता हूँ। बहुत-बहुत धन्यवाद।0
0
Report
Advertisement
