127306
शंभू बॉर्डर खुलने पर किसान करेंगे न दिल्ली में कूच
Kheri Bura, Haryana:चरखी दादरी मे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश के बाद, किसान संगठन 14 जुलाई को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे। आपको बता दें कि किसान नेता जगबीर घसोला ने इसे किसानों की जीत होना बताया है। साथ ही संभावना है कि किसान संगठन एमएसपी सहित अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का निर्णय ले सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमच में ग्रीन होटल के सामने कार में आग, सभी लोग सुरक्षित बाहर, हादसा टला
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। शहर के बाईपास स्थित ग्रीन होटल के सामने आज तड़के करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
NMDC के Nagarnar Steel Plant ने 24 घंटे में 455 हॉट रोल्ड कॉइल्स बनाकर रिकॉर्ड तोड़ा
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर के औद्योगिक विकास की दिशा में नगरनार स्टील प्लांट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट ने 3 नवंबर को महज 24 घंटे में 455 हॉट रोल्ड कॉइल्स का उत्पादन कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले प्लांट ने इसी महीने एक दिन में 440 कॉइल्स का उत्पादन किया था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्लांट ने 23 लाख 24 हजार 902 टन स्टील का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 63 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि प्लांट की तकनीकी दक्षता और उत्पादन क्षमता को दर्शाती।0
0
Report
इटारसी जंक्शन पर मालगाड़ी हादसे में लोको पायलट की मौत, सिग्नल नहीं मिला
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन के अंतर्गत आने वाले ताकू रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक रेल हादसे में लोको पायलट की जान चली गई। मृतक की पहचान बैतूल निवासी विश्वनाथ बगदरे, पिता रामाजी बगदरे के रूप में हुई है। वे आमला से मालगाड़ी लेकर इटारसी आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को सिग्नल नहीं मिलने के कारण वे train से उतरकर पटरी के किनारे खड़े थे। इसी दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। वीओ – मामले में केसला थाना प्रभारी सुंदरलाल पंवार ने बताया कि लोको पायलट विश्वनाथ बगदरे आमला से मालगाड़ी लेकर इटारसी की ओर आ रहे थे। ताकू रेलवे स्टेशन पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण मालगाड़ी को रोकना पड़ा था। इसके बाद लोको पायलट पास की पटरी के किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान थ्रू लाइन से तेज रफ्तार में गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में वे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
चूरू में तीसरे चरण के चुनाव: 247 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी
Churu, Rajasthan:तीसरे चरण में 247 ग्राम पंचायतों पर मतदान जारी\n\nचूरू। चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत 247 ग्राम पंचायतों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया हैं। जिले की सात पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए 670 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जबकि पांच मतदान केन्द्रों को रिजर्व रखा गया हैं। इन ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। अपने गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होते ही मतदाताओं की लाइन लग गयी। सात पंचायत समिति में सबसे अधिक सरपंच ग्राम पंचायत भानीपुरा और राजगढ़ में 44-44 बनेंगे। जबकि सबसे कम सरपंच ग्राम पंचायत सरदारशहर इस्ट में 27 हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। इन सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान व्यवस्था संभाले हुए है। जिले की 13 पंचायत समिति में 4018 वार्ड पंच चुने जायेंगे।\n\n247 ग्राम पंचायतों में हो रहे सरपंच के चुनाव\n\nपंचायत राज चुनाव में भानीपुरा में 37 ग्राम पंचायत, बीदासर में 44, चांदगोठी में 33, राजगढ़ में 44, सरदारशहर में 33, सरदारशहर इस्ट 27 और सिद्धमुख में 29 ग्राम पंचायते हैं। इस तरह सात पंचायत समिति क्षेत्र में 247 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए बेल्ट पेपर से मतदान चल रहा हैं। इनमें सबसे अधिक सरपंच बीदासर व राजगढ़ पंचायत समिति में बनें। \n\nमतदान के लिए बनाये गये है 670 बूथ\n\nपंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में सात पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच के लिए मतदान हो रहे हैं। इनमें भानीपुरा पंचायत समिति में 97, बीदासर पंचायत समिति में 126, चांदगोठी में 90, राजगढ़ में 110, सरदारषहर में 90, सरदारषहर इस्ट में 82 और सिद्धमुख में 75 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जबकि पांच केन्द्रों को रिजर्व रखा गया हैं।\n\nसरपंच के लिए नही हुआ मतदान....\nसादुलपुर की ग्राम पंचायत लुदी झाबर में एसटी वर्ग का पात्र उम्मीदवार नही मिलने से सरपंच के लिए मात्र एक नामांकन आया था, वह भी निरस्त हो गया, जिसके कारण यहां सरपंच के लिए मतदान नही हुआ। यहां अब वार्ड पंच ही सरपंच चुनेंगे। इसलिए सादुलपुर में 44 में से 43 ग्राम पंचायतों पर ही सरपंच का चुनाव होगा।\n\nसरपंच का निर्विरोध निर्वाचन...\n\nबीदासर तहसील के बैरासर गांव ने एकजुटता की मिसाल पेश की है, ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच का चयन हुआ है। सरपंच पद के लिए संग्राम दुसाद का एकमात्र नामांकन भरा गया था, गांव के सभी 11 वार्डों में भी निर्विरोध पंचों का चयन हुआ है।\n\npिछली बार 225 मतों से चुनाव हारे थे संग्राम दुसाद।\n\nमतदान के लिये कतार में खड़ी महिला गिरी जमीन पर...\nसादुलपुर के लंबोर बड़ी ग्राम पंचायत में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिला को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वो गस ख़ाकर जमीन पर गिर गयी, यहाँ पर कतार खड़ी ग्रामीण महिलाओं ने उसे उठाया, इस दौरान मौके पर मेडिकल टीम नही होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।0
0
Report
जैसलमेर जिला परिषद चुनाव: भाजपा बनाम कांग्रेस, ओरण मुद्दे पर टकराव
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, ओरण के मुद्दे पर टीम ओरण ने बढ़ाई चुनौती भाजपा ने 20 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस ने सभी 21 सीटों पर जताया जीत का भरोसा; दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचे कांग्रेस के चुनाव चिह्न, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज जैसलमेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जैसलमेर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए कुल 162 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी अनुपमा जोरवाल के समक्ष पेश किए गए। इस दौरान कांग्रेस के चुनाव चिह्न दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं, ओरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरी टीम ओरण ने भी राजनीतिक दलों के सामने चुनौती पेश की है। भाजपा ने 20 वार्डों में प्रत्याशी, पूर्ण बहुमत का दावा भाजपा की ओर से चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सी.आर. चौधरी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, वरिष्ठ नेता कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल और विधायक छोटूसिंह भाटी सहित पार्टी नेताओं ने जिला परिषद के 21 में से 20 वार्डों के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल को सौंपे। भाजपा ने एक वार्ड में प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस दौरान चुनाव प्रभारी सी.आर. चौधरी ने जिला परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल कर जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख भाजपा का बनाने का दावा किया। उन्होंने पंचायत समिति चुनावों में भी अधिकांश समितियों में भाजपा के प्रधान और उपप्रधान बनने का भरोसा जताया। टिकट वितरण के बाद पार्टी में नाराजगी के सवाल पर चौधरी ने असंतोष से इनकार करते हुए कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख का पद महत्वपूर्ण है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समायोजन किए गए हैं। ओरण संरक्षण पर बोले कर्नल जसोल, संवाद से दूर करेंगे गलतफहमियां ओरण संरक्षण के मुद्दे पर भाजपा नेता कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कहा कि ओरण हमारी आस्था के केंद्र हैं और पार्टी व सरकार इन्हें कमतर नहीं आंकती। उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमियों और कागजी प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण यह मुद्दा तूल पकड़ रहा है। ओरण से जुड़े लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जसोल ने बताया कि ओरण से जुड़ा नीतिगत विषय केंद्र सरकार के स्तर पर भी उठाया जा रहा है और रक्षा मंत्री तथा गृह मंत्री के समक्ष भी यह मामला रखा गया है। हालांकि उन्होंने पंचायत चुनावों पर इसके प्रभाव को अधिक महत्वपूर्ण नहीं माना। कांग्रेस के दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचे चुनाव चिह्न, संगठन में समन्वय पर उठे सवाल दूसरी ओर कांग्रेस में चुनाव चिह्न जमा कराने के दौरान अलग ही तस्वीर देखने को मिली। कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव चिह्न दो अलग-अलग लिफाफों में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचे। पहले लिफाफे में जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों के चुनाव चिह्न पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव के पुत्र हरीश और कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहन डागर ने जमा कराए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर दूसरे लिफाफे के साथ पहुंचे। इसमें पोकरण विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों और जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 का चुनाव चिह्न शामिल था। खास बात यह रही कि वार्ड नंबर 3 से जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर स्वयं चुनावी मैदान में हैं। दो अलग-अलग लिफाफों में चुनाव चिह्न पहुंचने के मामले में फकीर ने सफाई देते हुए कहा कि पंचायतीराज चुनाव पूरे जिले का चुनाव है और इसके लिए जिला व प्रदेश स्तर पर कमेटियां गठित की गई थीं। चुनाव प्रभारी प्रह्लाद गुंजल की मौजूदगी में कई बैठकें भी हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी नेता संगठन को विश्वास में लिए बिना चुनाव चिह्न लेकर पहुंच जाते हैं और पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ते नहीं देखना चाहते। फकीर ने इसे समन्वय की कमी और अधूरी जानकारी का परिणाम बताया। हालांकि उन्होंने सभी 21 सीटों पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी और जीत का दावा किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद खुद चुनाव लड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का इरादा नहीं था, लेकिन वार्ड नंबर 3 के स्थानीय लोगों ने रायशुमारी कर उन्हें चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहा। जनता की भावना को देखते हुए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। ओरण संरक्षण बना चुनावी मुद्दा, टीम ओरण ने 14 वार्डों में उतारे निर्दलीय प्रत्याशी इस बार जिला परिषद चुनाव में ओरण संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया है। टीम ओरण ने जिला परिषद के 21 वार्डों में से 14 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। टीम से जुड़े ओरण प्रेमी सुमेर सिंह सांवता ने 15 से अधिक सीटों पर नामांकन दाखिल होने का दावा करते हुए कहा कि अन्य वार्डों में भी निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन के लिए संपर्क किया जा रहा है। सांवता के अनुसार इस बार जैसलमेर की जनता ओरण और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है। भाजपा नेता कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के समझाने के प्रयासों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को केवल आश्वासन देने के बजाय ओरण और जैसलमेर की धरती को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ओरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर काम करने वालों के साथ जनता खड़ी होगी। अब चुनावी मुकाबले में ओरण संरक्षण भी अहम मुद्दा नामांकन के अंतिम दिन सामने आए घटनाक्रमों ने जैसलमेर जिला परिषद चुनाव को कई मायनों में चर्चा का विषय बना दिया है। भाजपा जहां 20 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का पद हासिल करने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस सभी 21 सीटों पर जीत का भरोसा जता रही है। कांग्रेस के दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचे चुनाव चिह्न ने संगठन के भीतर समन्वय को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं दूसरी ओर ओरण संरक्षण के मुद्दे पर निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता ने चुनावी मुकाबले में तीसरे पक्ष की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बना दिया है। अब चुनाव में राजनीतिक दलों के दावों, संगठनात्मक तैयारियों और ओरण संरक्षण जैसे स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।0
0
Report
वाराणसी: सबका साथ हो - गंगा साफ हो, घाटों पर लिया गया स्वच्छता का संकल्प
Nidaura, Uttar Pradesh:दीपावली के पूर्व गंगा घाटों पर चला विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने की की गई अपील मयंक कश्यप / वाराणसी। दीपावली से पहले माँ गंगा के नाम समर्पित स्वच्छता का संकल्प लेकर नगर निगम, नमामि गंगे, सृष्टि वेस्ट सॉल्यूशन सर्विसेज और ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल गवर्नेंस के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट से मीर घाट तक विशेष सफाई अभियान चलाया। त्योहारों के पूर्व सबका साथ हो - गंगा साफ हो का संदेश देकर नगर निगम ने सामाजिक संगठनों और सम्मानित जनता के साथ स्वच्छता के लिए कमर कसी। गुरुवार को दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद घाट से शुरू हुई स्वच्छता की मुहिम मीर घाट तक चली। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा एवं नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में गंगा तट पर बिखरी गंदगियों को समेटा गया। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं काशीवासियों को स्वच्छता से जुड़ने की अपील की गई। घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। पतित पावनी मां गंगा की अविरल धारा को निर्मलता के साथ बहने और उनको हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी संकल्पबद्ध हुए। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने सबका साथ हो, गंगा साफ हो के नारे के साथ प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए युवाओं का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है। स्वच्छता की प्रतिबद्धता के लिए संकल्प, साफ-सफाई और जागरूकता से अपनी गंगा नित निर्मलीकरण की ओर अग्रसर होगी। आयोजन का मूल उद्देश्य गंगा से सबको जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, सृष्टि वेस्ट सॉल्यूशन सर्विसेज एवं ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल गवर्नेंस से ज्ञानदीप अग्निहोत्री, अमन मौर्या, विद्याकांत, रविकांत, अभिषेक शुक्ला, अमित अग्रहरि, मनीष सिंह, नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप भार्गव, वेद प्रकाश राय खाद्य एवं सफाई निरीक्षक दशाश्वमेध एवं नगर निगम के कर्मचारी शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री सोरेन का मरांग बुरु महासम्मेलन में आगमन, सुरक्षा हाईअलर्ट
Giridih, Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री दो दिवसीय मरांग बुरु धोरोमगढ़ महासम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यह महासम्मेलन मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मधुबन में आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सबसे पहले पारसनाथ पर्वत स्थित दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना करेंगे. थान में पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके बाद वे मधुबन फुटबॉल मैदान में आयोजित ओपन सेशन/समापन समारोह में शामिल होंगे. महासम्मेलन में संथाल समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, रीति-रिवाज, पूजा पद्धति, हासा भाषा, धोरोम, संस्कृति तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंतन-मंथन किया जा रहा है. देश-विदेश से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है.0
0
Report
खूँटी के किसान बेकार जमीन पर गेंदा फूल से आर्थिक खुशहाली ला रहे हैं
Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट – ब्रजेश कुमार। क्षेत्र – खूँटी। स्लग – बेकार पड़ी टांड़ जमीन में गेंदा फूल की खेती से किसान कर रहे आर्थिक उपार्जन, खेती ने बदली खुशहाली की तस्वीर। एंकर – बेकार पड़ी जमीन को अगर मेहनत और नई सोच के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो वही जमीन खुशहाली का रास्ता खोल सकती है। खूँटी जिले में कुछ किसान इसकी मिसाल पेश कर रहे हैं। यहाँ कभी टांड़ जमीन अनुपयोगी पड़ी रहती थी, आज वहाँ गेंदा फूल की खेती किसानों की आमदनी का नया जरिया बन गई है। पीले और नारंगी फूलों से लहलहाते खेत न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि किसानों के आर्थिक जीवन में भी खुशियों के रंग भर रहे हैं। फूलों की बाजार में मांग को देखते हुए किसान इसे बेहतर रोजगार और आर्थिक उपार्जन का माध्यम बना रहे हैं। खूँटी के इन खेतों की तस्वीर ग्रामीण खेती-किसानी में आ रहे बदलाव की कहानी बयाँ कर रही है। यहाँ किसानों ने पारम्परिक खेती से आगे बढ़कर गेंदा फूल की खेती को अपनाया है। खास बात यह है कि खेती के लिए ऐसी टांड़ जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पहले बेकार पड़ी रहती थी। किसानों ने मेहनत और अपने अनुभव से इस जमीन को आमदनी का साधन बना दिया है। पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों, शादी-विवाह और त्योहारों में गेंदा फूल की मांग रहने के कारण किसानों को बाजार में अच्छी संभावनाएँ दिखाई दे रही हैं। किसानों के अनुसार खेती में बीज, पौध तैयार करने, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर खर्च करना पड़ता है। हालांकि उत्पादन और बाजार में मिलने वाली कीमत के आधार पर उन्हें मुनाफा प्राप्त होता है। स्थानीय बाजार के साथ त्योहारों और मांग वाले अवसरों पर फूलों की बिक्री किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई का अवसर बनती है। बाइट – पारो देवी, महिला किसान सारिदकेल पारटोली। महिला किसान ने बतायी कि पहले की खेती और अब गेंदा फूल की खेती से होने वाली आमदनी में क्या अंतर आया है? परिवार की आर्थिक स्थिति में कितना बदलाव हुआ है? क्या दूसरे किसान भी इस खेती को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं? बाइट – महिला किसान, सारिदकेल पारटोली। गेंदा फूल की खेती की यह पहल दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। अनुपयोगी जमीन का सदुपयोग, स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन और बाजार की मांग के अनुरूप खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जरूरत है कि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण पौधे और बाजार की बेहतर सुविधा मिले, ताकि फूलों की खेती का दायरा और बढ़ सके। बाईट - महिला किसान, सारिदकेल, पारटोली। कुल मिलाकर, खूँटी के किसानों ने यह साबित कर दिया है कि संभावनाएं जमीन में नहीं, बल्कि उसे इस्तेमाल करने की सोच में छिपी होती हैं। बेकार पड़ी टांड़ जमीन पर खिले गेंदा के फूल अब किसानों के जीवन में आर्थिक खुशहाली की नई कहानी लिख रहे हैं। वाक् थ्रू - ब्रजेश कुमार, जी मिडिया-खूँटी।0
0
Report
गोरखपुर दौरे पर नितिन नवीन और संजय निषाद की मुलाकात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर दौरे पर पहुंचे बीजेपी के आधिकारिक अध्यक्ष नितिन नवीन और गुरुवार को सुबह गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री कमलेश पासवान के आवास से निकलकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी रहीं। नितिन नवीन का यह दौरा गोरखपुर में बीजेपी और सहयोगी दल निषाद पार्टी के नेताओं के बीच मुलाकात के लिहाज से अहम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के खखरेरू में किन्नरों के दो गुटों की भिड़ंत, चौराहा पर हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत, चौराहे पर मचा हड़कंप रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हुआ विवाद राधा-रवीना और नैना-लाली के बीच इलाके को लेकर विवाद मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपाल का मामला0
0
Report
साकची सब्जी मंडी में दो सांड भिड़ंत, दुकानदारों में हड़कंप
Jamshedpur, Jharkhand:साकची सब्जी मंडी में दो सांडों के बीच भिड़ंत, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, सब्जियों का नुकसान जमशेदपुर शहर के साकची सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक हुई जोरदार लड़ाई से मंडी में सब्जी बेच रहे दुकानदारों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सांडों को लड़ते देख दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सांडों की चपेट में आने से कई दुकानों की सब्जियां बिखर गईं और काफी मात्रा में सब्जियों को नुकसान पहुंचा। घटना के कारण कुछ देर तक मंडी में अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि साकची क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से आवारा मवेशियों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से जान-माल और व्यापार को नुकसान न हो।0
0
Report
गोड्डा: खेत में बारह वर्षीय नीतू मरांडी की हत्या, सिर गायब
Godda, Jharkhand:गोड्डा में बारह वर्षीय बच्ची की धान के खेत में सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव की है। आशंका है कि देर रात किसी ने धारदार हथियार से उसका गला काट कर फेंक दिया है। मृत बच्ची की पहचान नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी के रूप में हुई है। बच्ची का शव गांव के बहियार में मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, नीतू मरांडी रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर निकाला। इसके बाद घर के पीछे धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। सुबह बच्ची का शव बहियार में मिलने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि शव से सिर गायब था, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई। मासूम बच्ची की इस तरह हत्या किए जाने की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय पंचायत कुसुमघाटी के मुखिया के पति और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद आर्यन बेसरा ने घटना के बारे में बताया। घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों, घटना में शामिल लोगों और गायब सिर की तलाश सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के द्वारा इस मसले पर कोई बयान नहीं दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
नागौर के बड़ली में पटाखों के आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट, दो मौत
Noida, Uttar Pradesh:नागौर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। पटाखों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयावह था कि आसपास का पुरा इलाका दहल उठा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, पटाखों में आग लगने के बाद अचानक हुए जोरदार विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के लोग सहम गए और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। फिलहाल ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ और पटाखों में आग लगने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर हुए नुकसान, अन्य संभावित घायलों और विस्फोट के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
देहरादून-सहारनपुर में रोड एक्सीडेंट: चार मृत, एक बच्चा बचा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून सड़क हादसे में सहारनपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बेटे की बची जान सहारनपुर देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कंटेनर एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विश्वेष कपूर, उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और कार चालक नीरज के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के छह वर्षीय मासूम बेटे माहेर की जान बच गई।0
0
Report
ACB द्वारा 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए प्रधान आरक्षक किशोर यादव तत्काल प्रभाव से निलंबित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (क्रमांक 1470) किशोर यादव को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी। मामले की प्राथमिक जांच उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के.पी. मरकाम को सौंपते हुए 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। Rajnandgaon: Head Constable Kishor Yadav Suspended With Immediate Effect After ACB Traps Him Taking ₹20,000 Bribe0
0
Report
Advertisement
