icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

धनतेरस-दीपावली पर वैशाली पुलिस ने सुरक्षा कड़ाई से तैयारी की

Hajipur, Bihar:धनतेरस और दीपावली को लेकर वैशाली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। SSP शुभांक मिश्रा खुद सड़क पर उतरकर पैदल गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में लोगों की भीड़ को देखते हुए वैशाली पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। SSP शुभांक मिश्रा ने पैदल गश्ती के दौरान प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानकारी ली। SSP ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। छेड़खानी, चेन स्नैचिंग और उचक्कागिरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। ज्वेलरी दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान SSP ने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। SSP शुभांक मिश्रा ने जिलेवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने को कहा।
0
0
Report

ओरछा के कबाड़खाने में गैस सिलेंडर काटते समय धमाका, परिवार के 12 घायल

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर निवाड़ी जिले के ओरछा में कबाड़ की दुकान पर सीएनजी सिलेंडर काटने के दौरान हुआ भीषण धमाका, हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों में बच्चे महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, सभी घायलों को इलाज के लिए ओरछा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों से मिली जानकारी। दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के पर्यटन नगरी ओरछा का है, जहाँ वार्ड नंबर 1 में स्थित रेलवे स्टेशन इलाके में कबाड़ की दुकान पर सीएनजी गैस सिलेंडर काटने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक खलील खान कबाड़ का कारोबार करते हैं; बताया जा रहा है कि उनकी कबाड़ की दुकान पर एक सीएनजी सिलेंडर आया था, सिलेंडर की कटिंग के दौरान उसमें बची हुई गैस के कारण अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए, घायलों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं; बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी ہوئی है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में सफाई कर्मचारियों का चार सूत्रीय धरना-प्रदर्शन, मांगों के लिए बाइक रैली

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में चार सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। 15 सालों से सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा नियमितिकरण भी नहीं किया जा रहा। इसी के चलते कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन और रैली के माध्यम से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए मजबूर होना पड़ा। नगरपालिका परिसर में धरना देने के बाद कर्मचारी बाइक रैली के रूप में शहर के मुख्य मार्गों से निकले। रैली के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

विदिशा के बाजारों में दीपावली धनतेरस की खरीदारी से रौनक बढ़ी

Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। धनतेरस के मौके पर खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही तेज हो गई है। वीओ : विदिशा में दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। सड़क किनारे छोटी-मोटी दुकानें सज गई हैं, जहाँ कहीं मिट्टी के दीपक बिक रहे हैं, तो कहीं झाड़ू, पूजन सामग्री और रंगोली की दुकानें सजी हुई हैं। छोटे दुकानदार त्यौहार के इस सीजन में अपनी दुकानें सजाकर ग्राहकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाजार में अब खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष धार्मिक और शुभ महत्व माना गया है, जिसका असर बाजारों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। रंगोली और पूजन सामग्री की छोटी-छोटी दुकानों पर लोग जरूरत का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं।
0
0
Report

खरगोन में तेज कार की टक्कर, युवक दस फीट उछला, खतरे से बाहर

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक फुटबॉल की तरह हवा में दस फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसे देखकर रोगड़े खड़े हो जाए। इतनी भीषण टक्कर के बाद भी बाइक सवार युवक सुरक्षित है उसके हाथ की कोहनी एवं पैर में गंभीर चोट है मगर खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शी कह उठे जाको राखे साइयां मार न सके कोई। घटना में जानकारी के अनुसार घटना बांबे - आगरा रोड पर निमरानी औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर-1 के सामने हुआ। इसमें निमरानी निवासी मोईन पिता मोहसिन (18) घायल हो गया। वह अपने भाई को कंपनी में टिफिन देने गया था। लौटते समय औद्योगिक क्षेत्र के गेट के सामने क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी इ IND दर से सेन्धवा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार (MP 09 WE 7098) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोईन लगभग दस फीट उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल युवक को सड़क किनारे एक ओर कर उसके परिजनों को सूचना दी। उसके हाथ और कोहनी में चोट आई है। परिजन ने निजी वाहन से उसे धामनोद अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी ने एकता नगर परेड में सम्मान पाया

Darogapara, Chhattisgarh:गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी ने छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस विशेष परेड में देश के चुनिंदा पुलिस एवं सुरक्षा बलों के प्रशिक्षित श्वानों को शामिल किया गया था। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 श्वानों के दल में रायगढ़ की रूबी भी अपने डॉग मास्टर आरक्षक वीरेंद्र आनंद के साथ शामिल हुई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने डॉग मास्टर वीरेंद्र आनंद और ट्रेकर डॉग रूबी को सम्मानित किया। साथ ही डॉग मास्टर को नकद पुरस्कार देकर उनकी मेहनत और समर्पण को प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि ट्रेकर डॉग रूबी वर्ष 2017 से रायगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही है। अपनी सूंघने की असाधारण क्षमता और विशेष प्रशिक्षण के दम पर रूबी ने कई गंभीर अपराधों की जांच में अहम भूमिका निभाई है। सारंगढ़ के गिरी पैलेस चोरी कांड, छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा में हुए तिहरे हत्याकांड और चक्रधरनगर के चर्चित काजल मसंत हत्याकांड में रूबी ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद की थी। जिले में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह के अधीन ट्रेकर डॉग रूबी और स्नीफर डॉग राजेश को नियमित रूप से विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इनका उपयोग अपराधों की जांच, घटनास्थल परीक्षण और आरोपियों तक पहुंचने में किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में रूबी की सहभागिता रायगढ़ पुलिस के लिए गौरव की उपलब्धि मानी जा रही है।
0
0
Report

मुख्यमंत्री मोहन यादव का भिंड दौरा; दिवंगत पुष्पेंद्र को श्रद्धांजलि

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर – मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे भिंड, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के पुत्र को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के अल्प प्रवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के दिवंगत पुत्र पुष्पेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिंड पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र पुष्पेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने शोक स्पंत परिवार से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री इंदल सिंह कंसाना, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, भिंड-दतिया सांसद संध्या राय और लहार विधायक अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत पुष्पेंद्र को पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री का यह दौरा भले ही महज आधे घंटे का रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के इस अल्प प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाओं को व्यक्त किया।
0
0
Report

मुंगेर के जमालपुर में नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी गई

Munger, Bihar:मुंगेर में बनती है नकली सिगरेट,दिल्ली में बिकती है असली दाम पर,जमालपुर में भंडाफोड़ मुंगेर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध आसूचना शाखा की कार्रवाई ने नकली सिगरेट के एक बड़े गिरोह की पोल खोल दी है। प्लेटफार्म संख्या तीन पर पकड़ी गई चौबीस सौ पैकेट नकली कैप्स्टन सिगरेट की खेप सिर्फ एक बरामदगी नहीं है, गिरफ्तार दोनों तस्कर अब रेलवे पुलिस की हिरासत में हैं और पुलिस इस धंधे की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी टीम  जमालपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन संख्या 22405  भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस से भारी मात्रा में नकली सिगरेट लेकर दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक एस.के. सुधा के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्लेटफार्म संख्या तीन पर घेराबंदी कर दी। गाड़ी के आते ही दो व्यक्ति दो बड़े जूट के बोरे और दो भूरे रंग के गत्ते के डिब्बे लेकर चढ़ने की कोशिश करते दिखे। शक होने पर उन्हें रोका गया।शुरुआत में दोनों ने बोरे में घरेलू सामान होने का दावा किया। लेकिन जब टीम ने तलाशी ली, तो अंदर से कैप्स्टन रिच फ्लेवर सिगरेट के पैकेट निकले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद परवेज खान (52 वर्ष), निवासी मुबारक चक, थाना कोतवाली, मुंगेर और मोहम्मद अली (28 वर्ष), निवासी मिर्जाचक, थाना कोतवाली, मुंगेर के रूप में हुई।तलाशी में परवेज खान के बोरे से 1200 पैक और अली के डिब्बों से 1200 पैक बरामद हुए। कुल चौबीस सौ पैकेट य जिनकी कीमत दो लाख सोलह हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह खेप मुंगेर के मुर्गियाचक के पास एक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस का मानना है कि मुंगेर और आसपास के इलाकों में ही छोटे-छोटे गुप्त ठिकानों पर नकली सिगरेट बनाने का काम चल रहा है। यहां सस्ता तंबाकू, नकली कागज और नकली डिब्बा बंदी सामग्री से असली ब्रांड की हूबहू नकल तैयार की जाती है। लागत असली से आधी से भी कम आती है और दिल्ली जैसे बड़े बाजार में इसे असली दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top