icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोन जमा कराने गए बैंक कर्मियों से चर्चित व्यापारी ने की मारपीट, डीवीआर लेकर फरार

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollowJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:​पीलीभीत थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज मंदिर के पास एक चर्चित व्यापारी द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी लोन की रकम जमा कराने के सिलसिले में उक्त व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बैंक कर्मियों के साथ मारपीट व हाथापाई हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।​आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) निकालकर फरार हो गया। इस मारपीट की घटना में लोन ऑफिसर शरद घायल हो गए हैं, जो घटना के बाद एलडीएम (LDM) और डीआरएम (DRM) के साथ थाने में मौजूद हैं। ​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

अमरपुरा चौराहे पर तेज ट्रक-इको वैन भिड़ंत: चालक फंसा, बच्चे घायल

Kota, Rajasthan:अमरपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने इको वैन को मारी भीषण टक्कर, चालक वैन में बुरी तरह फंसा; मजदूरों ने मशक्कत कर निकाला बाहर, बच्चे भी घायल रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड के अमरपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने इको वैन को जोरदार टक्कर मार दी,हादसा इतना भीषण था कि इको वैन का चालक अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वैन से बाहर निकाला। जिसके बाद चालक को गंभीर हालत में झालावाड़ रैपर कर दिया गया। हादसे के समय वैन में 3 से 4 बच्चे भी सवार थे जिन्हें भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मंडाना पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच दयाराम मेघवाल ने श्मशान घाट की सफाई से शुरू किया कार्य

Kota, Rajasthan:मंडाना में सरपंच दयाराम मेघवाल की पहल, श्मशान घाट और कब्रिस्तान से शुरू करवाया सफाई अभियान बोले सरपंच- इंसान की अंतिम राह भी हो साफ-सुथरी, सम्मानजनक विदाई के लिए जरूरी है स्वच्छता। मंडाना (कोटा)। ग्राम पंचायत मंडाना में नवनिर्वाचित सरपंच दयाराम मेघवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों की शुरुआत श्मशान घाट और कब्रिस्तान की सफाई से की है। सरपंच ने सबसे पहले श्मशान पर सफाई अभियान शुरू करवाते हुए कंटीली झाड़ियों को हटाने और गंदगी की सफाई का कार्य शुरू करवाया। सरपंच दयाराम मेघवाल का कहना है कि हर इंसान को जीवन के अंतिम पड़ाव पर एक ही जगह पहुंचना है। ऐसे में यदि वहां भी लोगों को गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच से गुजरना पड़े तो यह बेहद शर्मनाक बात है। इसलिए श्मशान घाट और कब्रिस्तान की साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। गौरतलब है कि मंडाना पंचायत के श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक पहुंचने वाले रास्तों पर कंटीली झाड़ियां उगी हुई थीं। लोगों को वहां पहुंचने के लिए झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता था। वहीं दोनों स्थानों पर गंदगी के ढेर भी लगे हुए थे। ऐसे में सरपंच ने पदभार संभालते ही विकास कार्यों की शुरुआत इन दोनों स्थानों से की है। पंचायत की इस पहल से ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब श्मशान घाट और कब्रिस्तान में साफ-सफाई के साथ बेहतर व्यवस्थाएं भी विकसित होंगी。
0
0
Report

बाड़ी जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म, गरीब मरीज निजी लैबों के भरोसे

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी जिला अस्पताल में 2 सप्ताह से एक्स-रे फिल्म गायब, गरीब मरीज प्राइवेट लैबों में लुटने को मजबूर, PMO बोले- स्टॉक है पर बचाकर दे रहे हैं बाड़ी/धौलपुर बाड़ी शहर के जिला चिकित्सालय जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते रोजाना आने वाले दर्जनों मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें मजबूरन निजी लैबों पर मनमाने दामों पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाड़ी उपखंड के राजकीय चिकित्सालय को कागजों में जिला अस्पताल का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन हकीकत में यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। अस्पताल में संसाधनों का भारी अभाव है, वहीं फिजीशियन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं। जिसके कारण उपखंड के मरीज को इलाज के लिए धौलपुर, जयपुर जाना पड़ता है या फिर झोलाछाप और अवैध क्लिनिकों के भेंट चढ़ना पड़ता है। जानकारी के अनुसार समय से पूर्व संसाधनों की डिमांड नहीं भेजने की लापरवाही इस अस्पताल में आम बात हो गई है। पिछले दो सप्ताह से एक्स-रे फिल्म खत्म होने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि चिकित्सकों द्वारा एक्स-रे जांच को मरीज के मोबाइल पर फोटो भेजकर डायग्नोसिस की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर मरीज ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोग हैं, जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल तक नहीं है। ऐसे में वे जांच के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसको लेकर PMO ने कहा कंपनी बिकने से आई अड़चन इस मामले में जब चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिकिशन मंगल से बात की गई तो उन्होंने कहा -एक्स-रे की फिल्में अपने पास हैं और जो मरीज आ रहे हैं, उनमें से जिन्हें जरूरत है उन्हें अपन फिल्म दे रहे हैं। आज भी सभी जरूरतमंद मरीजों को फिल्म जारी की हैं। अपने पास कुछ बैलेंस है और अगला ऑर्डर लगा रखा है। उन्होंने आगे बताया कि अक्सर कई मरीज ऐसे भी आते हैं जिन्हें एक्स-रे की आवश्यकता नहीं होती, फिर भी लिखवा लेते हैं। फिल्म पहले की तुलना में महंगी हो गई है, इसलिए वेस्टेज रोकने के लिए ऐसे मरीजों को मोबाइल पर फोटो देकर डायग्नोसिस किया जा रहा है। कमी का कारण बताते हुए डॉ. मंगल ने कहा कि जो हमारी एक्स-रे मशीनें हैं, उस कंपनी वाले ने अपनी कंपनी किसी दूसरे को बेच दी है, उसने रेटें बढ़ा दी हैं और कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई है। इस वजह से सप्लाई में अड़चन आई है। ऑर्डर दे दिया है, संभवतः सभी मरीजों को फिल्म नियमित रूप से उपलब्ध हो जाएगी बाइट 1 हरिकिशन मंगल पीएमओ
0
0
Report
Advertisement

अटरू पुलिस ने दो दिन में तीन कार्रवाई, अवैध अफीम व पिस्टल जब्त

Baran, Rajasthan:अटरू पुलिस की दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाई, 277 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व अवैध पिस्टल जब्त बारां। पंचायतीराज चुनाव 2026 के मध्यनजर जिला पुलिस अधीक्षक बारां आईपीएस अभिषेक अंदासू के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, अवैध हथियार बिक्री व परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरू थाना पुलिस ने दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन व वृत्ताधिकारी वृत्त अटरू रामानंद यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 30 अक्टूबर को शिवराज पुत्र गोविंद जाति गुर्जर निवासी जामझरी थाना नाहरगढ़ को 15 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा परिवहन करते हुए एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। वहीं 1 नवंबर को पुखराज पुत्र बिंजाराम जाति बिश्नोई निवासी पीथावास थाना डांगियावास जिला जोधपुर के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसी आरोपी की सूचना पर गांव अडानंद के तालाब के पास से एक क्रेटा कार में से 262 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर कार व आठ फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाधिकारी राजपाल सिंह को सौंपी है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में एंबुलेंस नाम पर 50 लाख डीजल घोटाला; CM ने जांच के आदेश दिए

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे खड़ी एंबुलेंसों के नाम पर 50 लाख का डीजल का घपला, सीएम ने दिए जांच के आदेश फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के नाम पर करीब 50 लाख रुपये का डीजल खरीदे जाने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद आज नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के डाइरेक्टर जनरल डॉ वीरेंदर यादव फरीदाबाद पहुंचे और जांच कमेटी गठित की. कमेटी को 5 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。 मामला सामने आने के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि नायब सरकार में अजब खेल हो रहा है, जहां खड़ी एंबूलेंस 50 लाख रुपये का डीजल फूंक रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में रोजाना ऐसी कितनी घटनाएं होती होंगी। छोटे-मोटे कर्मचारियों को पकड़कर बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है。 जिसके बाद खुद सीएम सैनी ने मामले में संज्ञान लिया और मामले की जांच के आदेश दिए. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले पंचकूला स्थित मुख्यालय ने एंबुलेंस में फ्यूल कार्ड के जरिए होने वाले लेनदेन की जांच की थी। इस दौरान सामने आया कि कुछ एंबुलेंस बिना चले ही उनके नाम पर पेट्रोल पंप से डीजल खरीदा जा रहा था। यह सिलसिला एक-दो बार नहीं, बल्कि लगातार जारी था। जांच में करीब 50 लाख रुपये का ईंधन खरीदे जाने का अंदेशा जताया गया है। खास बात यह है कि जिस अवधि में इन एंबुलेंसों के नाम पर डीजल खरीदा गया, उस दौरान वे अपनी निर्धारित जगह से कहीं नहीं गई थीं。 इन चार एंबुलेंसों के नाम पर दर्ज हुईं डीजल की एंट्रियां विभाग के मुताबिक, HR38GV3491 और HR38GV9863 नंबर की दो एंबुलेंस तीन से चार महीने से अस्पताल की मोर्चरी के पास खड़ी थीं। इसके बावजूद 11 अक्टूबर तक इनके फ्यूल कार्ड से डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज मिलीं। वहीं HR38Z0951 और HR38GV1670 नंबर की अन्य deux एंबुलेंस जनवरी और अगस्त से एजेंसी की वर्कशॉप में खड़ी थीं। इनके फ्यूल कार्ड से भी 16 सितंबर और 11 अक्टूबर तक डीजल भरवाने का रिकॉर्ड मिला। बाइट - डॉ वीरेंदर यादव - डायरेक्टर NRHM
0
0
Report

दिग्विजय चौटाला का हरियाणा सरकार पर बड़ा हमला, 52 एकड़ जमीन मामले में आक्रामक विरोध

Sirsa, Haryana:एंकर रीड जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU) की 52 एकड़ जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर सरकार को घेरते हुए जल्द ही धरना शुरू करने का ऐलान किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी इस मामले में सांकेतिक धरना देगी, जिसमें वह स्वयं शामिल होंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी पक्का धरना भी लगाएगी।वोल 1 दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर निशाना साधते हुए उसे कॉपी-पेस्ट पार्टी करार दिया। उन्होंने विधायक अर्जुन चौटाला का नाम लिए बिना कहा कि जेजेपी के कामों और योजनाओं को कॉपी करके पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो अब टायर्ड और रीटायर्ड लोगों की पार्टी बनकर रह गई है।वोल 2 डबवाली में पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डबवाली शहर में जेजेपी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पिछली बार शहर से चुनाव हारे थे, लेकिन 2029 में इसी शहर से जीतकर दिखाएंगे। आगामी नगर पालिका चुनाव में भी जेजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी और चेयरमैन भी पार्टी का ही बनेगा।वोल 3 उन्होंने इनेलो विधायक आदित्य चौटाला पर भी निशाना साधा। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि डबवाली से विधायक बनने के बाद आदित्य चौटाला को हल्के में रहकर जनता के काम करवाने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने विदेश दौरों और ऐशोआराम को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आदित्य चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गांव चौटाला की जमीन को इंडस्ट्रियल जोन में तब्दील करवाया। ऐसे लोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।वोल 4 दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्होंने डबवाली में विकास कार्य करवाए हैं। उनका संकल्प डबवाली में घग्गर नदी का पानी लाना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके इस संकल्प से उनके चाचा आदित्य चौटाला के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया राबड़ी पीकर सो जाओ और किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाओ। दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि जेजेपी आने वाले समय में डबवाली में संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी।बाइट दिग्विजय सिंह चौटाला , युवा प्रदेश अध्यक्ष , जजपा .
0
0
Report
Advertisement

फरीदपुर में कुंडल छीनने वाले आरोपी से हुई मुठभेड़, गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में कुंडल छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पैऱ में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक महिला के कुंडल नोंच लिए थे। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार सुबह मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और महिला से लूटा गया कुंडल बरामद किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंट थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर पालपुर निवासी सुनील ने फरीदपुर पुलिस को सूचना दी थी कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी ईशु के साथ बाइक से अपनी ससुराल मोहल्ला कानूनगोयान फरीदपुर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे दशमेश ढाबे के पास बाइक सवार युवक ने उनकी पत्नी के कान से कुंडल खींच लिया और मौके से भाग गया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही थीं।
0
0
Report

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की पुष्टि – धामी

Haldwani, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार इस मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। सीएम धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यात्रा सुचारू, सुरक्षित और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो। इसके साथ ही अब अगले साल की यात्रा की तैयारियां भी शुरू की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top