Back
60 साल बाद शहर के दरवाजों की पुरानी संस्कृति लौटेगी; 14-15 दरवाजे बनेंगे
NSNAVEEN SHARMA
Mar 17, 2026 10:33:31
Bhiwani, Haryana
महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 15 दरवाजे, शहर को मिलेगा ऐतिहासिक स्वरूप चार प्रमुख मार्गों पर बनेंगे भव्य स्वागत द्वार, बढ़ेगी शहर की सुंदरता नगरपरिषद की बैठक में 10 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी हर कॉलोनी और गली को मिलेगा नाम व नंबर, लगेगी पहचान प्लेट 60 साल बाद लौटेगी शहर के दरवाजों की पुरानी संस्कृति छह माह में पूरा होगा शहर का विकास कार्य: प्रीति भवानी अवैध कॉलोनियाँ दो माह में होंगी नियमित, मसौदा मुख्यालय भेजा गया हुन्नामल की प्याऊ, देवनगर, लोहारू रोड व महम रोड पर बनेंगे प्रवेश द्वार सफाई व्यवस्था दुरुस्त, कचरा प्वाइंट की जगह बने सेल्फी प्वाइंट शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेज, कोई इलाका नहीं रहेगा अछूता एंकर अब जल्द ही शहर के लोग करीब 60 साल पहले शहर के चारों तरफ दरवाजों की संस्कृति से रूबरू होंगे। इसके लिए नगरपालिका ने शहर के सभी 14-15 दरवाजों का निर्माण करवाने का मसौदा तैयार किया है। हालांकि पहले की तरह दरवाजों का नाम शहर के नाम पर नहीं होगा,लेकिन अब बनने वाले सभी दरवाजे महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये सभी दरवाजें किस किस जगह पर बनाए जाएंगे,लेकिन इन दरवाजों के निर्माण के लिए अंदरखाते जगह भी चिहिंत की जा रही है। शहर की सुंदरता व स्वच्छता को पंख लगाए जाने के मकसद से पड़ौसी जिलों को जोड़ने वाले चार प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इन दरवाजों व स्वागत प्रवेश द्वार का मसौदा नगरपरिषद के पार्षदों की मीटिंग में रखा गया,जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति की मोहर लगा दी। शहर में हुन्नामल की प्याऊ, देवनगर, लोहारू रोड व महम रोड पर प्रवेश द्वार बनाए जाने की योजना है। इन सभी दरवाजों व प्रवेश मार्गो के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही नप की इन योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। इनके अलावा पार्षदों से शहर के विकास को लेकर सुझाव मांगे,कुछ पार्षदों ने सुझाव दिए तो कुछ ने बाद में सुझाव देने का भरोसा दिलाया। नगरपरिषद के पार्षदों की बैठक नप चेयरपर्सन प्रीति भवानी प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान अनेक पार्षद उपस्थित थे। कॉलोनी के नाम व गलियों की संख्या अंकित होगी प्लेट पर अब शहर की कोई भी कॉलोनी व गली बिना नाम व संख्या के नहीं रहेगी। जल्द ही नगरपरिषद सभी कॉलोनियों व गलियों की संख्या अंकित करवा कर प्लेटे लगवाने जा रही है। इस योजना का खाका आज नप के पार्षदों की आयोजित बैठक में प्रस्तुत किया गया। जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति की मोहर लगा दी। योजना को अमलीजामा पहनाने से पहले सभी कॉलोनियों का नप में पंजीकरण किया जाएगा और गलियों की संख्या जांची जाएगी। इसके लिए नगरपरिषद के कर्मचारी शहर की सभी कॉलोनियों का सर्वे करवाएंगे और गलियों की गिनती करवाएंगे। ताकि योजना के अनुसार गलियों की संख्या प्लेटों पर अंकित की सके। यहां यह बताते चले कि शहर में कॉलोनियों के तो नाम है,लेकिन कुछेक जगहों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में कॉलोनियों की गलियों की कोई संख्या नहीं है। जिस वजह से अनजान व्यक्ति को कॉलोनियों में किसी निर्धारित जगह को ढूंढना बेहद कठिन हो जाता है। गलियों के नम्बर लगने के बाद नप के पास भी एक खाका व रिकार्ड तैयार हो जाएगा! नगरपरिषद के पार्ष्षद सुभाष तंवर ने अवैध कॉलोनियों के वैध करवाने तथा उत्तम नगर में बन रहे ऑडिटोरियम का नाम नीमपाल सिंह के नाम करने की मांग की। इस पर नप चेयरपर्सन प्रीति भवानी ने बताया कि दो माह के भीतर सभी अवैध कॉलोनी नियमित हो जाएगी। इसके लिए बाकी बची सभी कॉलोनियों का मसौदा मुख्यालय भेजा हुआ है। विगत में जो कमिया रह गई थी उनको पूरा करके फिर से भेजा गया है। पार्षद संदीप यादव ने सफाई व्यवस्था का सवाल के जवाब में बताया कि सफाई का कार्य जारी है,जल्द ही चकाचक शहर नजर आने लगेगा। फिलहाल अनेक जगहों पर अवैध कचरा प्वाइंटों को बंद करके वहां पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए है। नप चेयरपर्सन प्रीति भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर का विकास कार्य पूरे जोर शोर से चल रहे है। शहर का कोई भी क्षेत्र विकास कार्यो से अछूता नहीं है। अगर किसी पास कोई सार्वजनिक कार्य है तो वे लेकर आए उनको तत्काल पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले छह माह के भीतर कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहेगा। उनका प्रयास है कि शहर की सुंदरता व स्वच्छता को पंख लगेंगे। वहीं नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि आज आयोजित पार्षदों की बैठक में शहर में 15 दरवाजें तथा चार प्रवेश स्वागत द्वार बनाए जाने की येाजना पर चर्चा हुई। जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जता दी है। जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 17, 2026 11:50:390
Report
MMMohd Mubashshir
FollowMar 17, 2026 11:50:160
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 17, 2026 11:50:070
Report
JPJai Pal
FollowMar 17, 2026 11:49:48Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा किनारे इफ्तार पार्टी पर पुलिस शिकंजा कसा है हिंदूवादी संगठनों का कहना है की गंगा की पवित्रता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 17, 2026 11:49:320
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 17, 2026 11:49:180
Report
MSManish Sharma
FollowMar 17, 2026 11:49:050
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 11:48:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 11:48:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 17, 2026 11:48:30Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
चोरो के निशाने पर सिलेंडर
घर के पोर्च में रखे चार सिलेंडर हुए चोरी
चोरी करते चोर सीसीटीवी में हुए कैद
14 मार्च की रात 12.30 पर चोरों ने बोला वकील के घर पर धावा
कोहेफिजा थाना क्षेत्र का मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू।
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 17, 2026 11:48:170
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 11:48:050
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 17, 2026 11:47:520
Report